222138
कजगांव में कचरे का अम्बार, नगर पंचायत की लापरवाही से परेशान लोग!
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले के कजगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के पास स्थित संपर्क मार्ग पर कचरे का अम्बार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत द्वारा बाजार का कूड़ा इस मार्ग पर फेंका जा रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और राहगीर परेशान हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी समेत सभी जिम्मेदार लोग इस समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे, जिससे उनकी लापरवाही साफ नजर आ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर आरपीएफ के असिस्टेंट एसआई ड्यूटी के दौरान बेहोश, मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में आरपीएफ पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी थी तबीयत, रेलवे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत । समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की देर रात ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गया ।सहकर्मी द्वारा उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई छत्रपति प्रसाद यादव 58 वर्ष बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम गांव के रहने वाले थे। इन दिनों वह समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात थे। जबकि रिजर्व कंपनी से वह टैग थे। एएसआई की मौत की सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी गई नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में मृतक एएस आई के बेटा गुलशन कुमार ने बतलाया कि उनके पिताजी पिछले पांच वर्षों से से समस्तीपुर रेलवे मंडल में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर थी रात ड्यूटी के दौरान करीब 1:30 बजे वह बेहोश हो गए। सहकर्मी द्वारा उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रात करीब 2:00 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद आरपीएफ कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी । जिसके बाद वे लोग सुबह समस्तीपुर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 2 साल उनकी अभी नौकरी बची हुई थी। उधर आरपीएफ इंस्पैक्टर अविनाश क्रोशिया ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि रात करीब 1:30 बजे का यह मामला है ड्यूटी के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे सहकर्मी ने उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया था। उधर मामले की जानकारी के बाद मृतक के परिवार वाले समस्तीपुर पहुंचे इसके बाद विभागीय प्रक्रिया उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।0
0
Report
JPSC-JSSC अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह, NSUI के विनोद जाखड़ का समर्थन
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC से जुड़े कथित अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे छात्रों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। आंदोलन स्थल पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का हालचाल जाना, आंदोलनरत छात्रों से संवाद किया और उनकी मांगों को विस्तार से सुना।विनोद जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस और NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों—चाहे नीट का मामला हो या पेपर लीक जैसे प्रकरण—को विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर वह आंदोलन स्थल पहुंचे हैं ताकि छात्रों की समस्याओं को समझकर सरकार तक पहुंचाया जा सके।उन्होंने कहा कि शाम को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा, जिसमें आंदोलनरत छात्रों की सभी मांगों और समस्याओं को उनके संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र कठिन परिस्थितियों में वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं तो उनकी पीड़ा और चिंता पूरी तरह जायज है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संवाद के माध्यम से छात्रों की मांगों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। बाइट: विनोद जाखड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष, NSUI0
0
Report
कुरुक्षेत्र में रविदास कलश यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पहुंची संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा के दौरान शहर में जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के बताए समता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।0
0
Report
Advertisement
विदिशा के स्कूल: स्टॉप डेम पार करते बच्चों पर HC ने स्वतः संज्ञान लिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर। विदिशा जिले के स्कूली बच्चों द्वारा जान जोखिम में डालकर स्टॉप डेम पार करने का मामला.. जान जोखिम में डालकर पिलर के माध्यम स्टॉप डेम पार कर स्कूल जाते है छात्र.. HC ने इस मामले को स्वतः लिया संज्ञान. आज हाइकोर्ट में होगी सुनवाई. HC राज्यसरकार और विदिशा कलेक्टर को नोटिस देकर मांग सकती है जबाब.. ग्रामीण शिक्षा और बच्चों के सुरक्षित आवगमन पर गंभीर सवाल..0
0
Report
370-35A हटने के सात साल: राजनाथ सिंह बोले जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में नया दौर
Aram Pora, Ganderbal, Defence Minister Rajnath Singh, in a post on his social media, writes, "Seven years since the abrogation of Articles 370 and 35(A), a new era of peace, progress and equal opportunity has dawned for Jammu & Kashmir and Ladakh. As we also commemorate the 125th birth anniversary of Dr. Syama Prasad Mookerjee, we salute his unwavering commitment to India’s unity, a vision that found historic fulfilment on 5th August 2019..."0
0
Report
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र स्थगित, विपक्ष के हंगामे से चर्चा बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Surya Pratap Shahi (Minister) On Uttar Pradesh Assembly Monsoon Session Adjourned Sine Die / Opposition's Ruckus Disrupted Session, Opposition Not Interested in Positive Discussion समाजवादी पार्टी पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि उन्हें लोकतंत्र या जनता की कोई परवाह नहीं है। उन पर आरोप है कि वे संविधान के अनुसार रचनात्मक चर्चा करने के बजाय बेवजह हंगामा करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। स्पीकर ने विधानसभा में चर्चा कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों का भी ज़िक्र किया, लेकिन कहा कि समाजवादी पार्टी के तौर-तरीकों का मकसद उनके झूठ और धोखे को छिपाना है। पार्टी की तरफ़ से लगातार हो रहे हंगामे को जनता और लोकतंत्र का अपमान माना जा रहा है और उनके इन कामों की निंदा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पारस मिश्रा का हुआ सम्मान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा (सिटी टाइम्स) के सुपुत्र एवं अंतरराष्ट्रीय कॉर्फबॉल खिलाड़ी पारस मिश्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम रमेश चंद्र मिश्रा के आवास,164 मेघाद्रीम पर संपन्न हुआ।हाल ही में पारस मिश्रा ने बैंकॉक में आयोजित आईकेएफ एशिया कॉर्फबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया और देश,उत्तर प्रदेश तथा बरेली का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी, उत्तरीय, माला और पटका भेंटकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, सचिन शर्मा, समाजसेवी पुष्पेंद्र शर्मा, संयोजक रमेश चंद्र मिश्रा तथा मंडल महामंत्री विशाल शर्मा मौजूद रहे।सम्मान से अभिभूत पारस मिश्रा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉर्फबॉल एक आधुनिक खेल है, जो बास्केटबॉल से मिलता-जुलता है। इसमें रिंग के पीछे बोर्ड और नीचे जाल नहीं होता। दोनों टीमों में दो लड़के और दो लड़कियां खेलती हैं और इस खेल में सामंजस्य व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और अपने कोच, उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल खेल संघ के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा और रमेश चंद्र मिश्रा ने पारस मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वह भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर बरेली, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने अपनी कविता के माध्यम से पारस मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता में विशिष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।0
0
Report
FCRA मामले पर बीजेपी सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का बयान चर्चा का विषय बन गया
New Delhi, Delhi:BJP Rajya Sabha MP Dr Dinesh Sharma on FCRA row0
0
Report
टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर गहने ले उड़े
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में चोरों के होसलें बुलंद, अज्ञात चोरों ने रात दो घरों को निशाना बनाया, लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले उड़े चोर, चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
नागदा वॉटरफॉल हादसा: पत्थर पर फिसलने से युवक की मौत
Sakti, नगरदा वॉटरफॉल में हादसा, फिसलकर गिरे युवक की मौत. युवक का नाम रोशन पटेल 19 वर्ष. एक सप्ताह में जिले में दूसरी मौत, फिर बना पिकनिक स्पॉट जानलेवा. लगातार बारिश से पत्थरों पर जमी काई बनी हादसे की वजह. चिकने पत्थर पर फिसला पैर, सिर में गंभीर चोट से गई जान. दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, रास्ते में तोड़ा दम. डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया. एक सप्ताह पहले दमाऊधारा में डूबने से हुई थी युवक की मौत. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा. चेतावनी के बावजूद नही मान रहे लोग.0
0
Report
विधानसभा अध्यक्ष की स्पीच से विधानसभा में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा अध्यक्ष की स्पीच0
0
Report
डायल 112 के एक कर्मचारी ड्यूटी वाहन से शराब दुकान तक पहुंच गया, जांच मांग
Surajpur, Chhattisgarh:आपातकालीन सेवाओं को गति देने और आम नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से शुरू की गई डायल 112 सेवा एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। डायल 112 से जुड़े कुछ कर्मचारियों की गैर-जिम्मेदाराना कारस्तानियों के कारण न सिर्फ विभाग की साख पर बट्टा लग रहा है, बल्कि खाकी की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी से सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 का एक कर्मचारी सरकारी आपातकालीन वाहन को खुद ही चलाकर सीधे शराब दुकान तक ले पहुँचता है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ऑन-ड्यूटी तैनात यह कर्मचारी बेखौफ होकर शराब खरीद रहा है, मानो उसे कानून, विभागीय अनुशासन या आला अधिकारियों का कोई डर ही न हो। जिस पुलिस गाड़ी का इस्तेमाल किसी पीड़ित की जान बचाने या किसी अपराध को रोकने के लिए होना चाहिए था, उसका उपयोग शराब खरीदने जैसे कृत्य के लिए होता देख स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब देखना होगा इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की जांच कब तक पूरी होती है और संबंधित कर्मचारी पर कब और क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो में तिहरे हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में फैला डर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में तिहरा हत्याकांड से सनसनी। बुजुर्ग दंपती और बहू की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बताये चले कि बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलीलवा गांव में अज्ञात कारणों से एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और पुत्रवधू (पुतोहू) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले हत्या आरोपी राजू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक पड़ोसी बताया जा रहा है और मामूली विवाद में ये हत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की हर पहलू से पुलिस जांच की जा रही है।0
0
Report
बेगूसराय में दो कमरों की चोरी, 48 लाख रुपये के आभूषण-नकद लूट
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार बेखौफ चोरों ने एक फ्लैट के दो कमरों को निशाना बनाते हुए करीब 48 लाख रुपये की नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। घटना के दौरान चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर कथित तौर पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे किसी की नींद नहीं खुली और वे आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो चोर घर में घुस रहा है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ला की है। पीड़ितों में एक कॉलेज के प्रोफेसर गोविंद कुमार और दूसरे अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रोफेसर गोविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात उनकी पत्नी की नींद घर में कुछ आहट होने पर खुली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह बेहोशी जैसी स्थिति में चली गईं। इसके बाद घर में मौजूद किसी भी सदस्य की नींद नहीं खुली। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गोदरेज की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे करीब छह लाख रुपये नकद और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब थे। वहीं दूसरे कमरे में रहने वाले अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार के घर का भी चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। वहां से दो लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस तरह दोनों कमरों से कुल आठ लाख रुपये नकद और लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में घर के लोगों को बेहोश करने के लिए नशीले स्प्रे के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। एक ही फ्लैट के दो कमरों में एक साथ हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
राजगीर रोपवे में तकनीकी खराबी, एक घंटे के भीतर सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गए
Pariaunna, Bihar:सावन के पवित्र महीने में राजगीर घूमने पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मंगलवार की शाम उस वक्त कुछ देर के लिए सांसें थम गईं, जब खराब मौसम और तेज बिजली कड़कने के कारण राजगीर रोपवे अचानक बंद हो गया। कई केबिन हवा में रुक गए और उनमें सवार श्रद्धालु फंस गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद रोपवे का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया। रोपवे मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोपवे परिसर में पूरी व्यवस्था मौजूद रहती है। यदि किसी कारणवश कोई पर्यटक केबिन में फंस जाता है तो प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू इंजन के सहारे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालती है। सावन के महीने में राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। देवघर और बासुकीनाथ से लौटने वाले कांवरिये बड़ी संख्या में राजगीर पहुंचकर रोपवे, गर्म कुंड, नेचर सफारी और जू सफारी का आनंद लेते हैं। इन दिनों उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रतिदिन करीब ढाई हजार श्रद्धालु और पर्यटक रोपवे की सवारी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और रोपवे प्रबंधन पूरी तरह सतर्क रहने का दावा कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
