222002
UP में एनसीसी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Jaunpur, Uttar Pradesh:एनसीसी के छात्रों ने कलेक्ट्री परिषद से लाइन बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यह रैली टीडी कॉलेज के पास समाप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में सुविधाओं के लिए छात्रों का बड़ा धरना
Buxar, Bihar:बक्सर के केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के छात्र मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उग्र हो गए। छात्र करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बक्सर के अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी पर मनमानी करने और छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि छात्रावास में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। जब वे अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं, तो छात्रावास के प्रधानाचार्य द्वारा नाम काटने और स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को हटाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वही डीएम से मिलकर अपनी मांग को रखने की बात पर अड़े रहे।0
0
Report
मोतिहारी में बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन ने ऊँचे स्थान पर जाने की अपील
Motihari, Bihar:बाढ़ के खतरे को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ऊँचे स्थान पर जाने की आग्रह के बीच गंडक के तटवर्ती इलाकों का वोट पर बैठकर डीएम ने लिया जायजा... आज सुबह से प्रत्येक घंटे नेपाल से लगभग 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसके बाद गंडक बैराज पर दबाव काफी गंभीर होता जा रहा है। कल तक गंडक नदी के पानी की मोतिहारी के कई इलाकों में प्रवेश करने की आशंका है। फिलहाल गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। मोतिहारी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है।इसी सिलसिले में मोतिहारी डीएम सौरभ सुमन यादव, एडीएम मुकेश सिन्हा समेत अरेराज अनुमंडल के अधिकारियों ने संग्रामपुर, अरेराज और केसरिया के गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ की संभावित स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि नेपाल में हुई बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बैराज से लगातार पानी बढ़ रहा है।करीब एक बजे तक लगभग साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है और आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।डीएम ने बताया कि अरेराज, संग्रामपुर और केसरिया प्रखंड के कुछ निचले इलाकों में गांव बसे हुए हैं। ऐसे इलाकों में प्रशासन की ओर से पहले से ही माइकिंग कराकर लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।वहीं तटबंधों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर हालात बिगड़ते हैं और कम्युनिटी किचेन या आश्रय स्थलों की जरूरत पड़ती है तो उसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है।बाढ़ से निपटने के लिए NDRF और SDRF की एक-एक यूनिट को भी पूरी तरह से मोबाइलाइज्ड रखा गया है।फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है。0
0
Report
CM सम्राट चौधरी ने SIR मुद्दे पर विपक्ष को ठहराया कटघरे में
Patna, Bihar:SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर सीधा attack राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर लगाए कई आरोप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR की प्रक्रिया वर्ष 2025 में की गई थी। 24 जून 2025 से शुरू होकर 25 जुलाई 2025 तक मतदाता सूची की जांच का काम चला। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और इसके बाद लोगों को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश हो या राज्य के नेता प्रतिपक्ष बिना फैक्ट के आरोप लगा रहे हैं। दोनों नेता एसआईआर को लेकर तथ्यहीन बातें कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं। उसी संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। एसआईआर को लेकर विपक्ष पहले भी आयोग पर गंभीर आरोप लगा चुका है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की गरीबी और आर्थिक संकट के लिए लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने चुनाव आयुक्तों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियाँ दीं, वही आज चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सत्ता में आप थे, तब तक लोकतंत्र था, लेकिन गरीब घर से आने वाला कोई दूसरा व्यक्ति सत्ता में आता है तो परेशानी होने लगती है। कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा की इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने एसआईआर के बहाने जो कृत्य किया है, वो बेहद गैर संवैधानिक है और देश के लिए बेहद खतरनाक है। रही बात सम्राट चौधरी जी के बयान की, तो साफ है कि जब वार इलेक्शन कमिशन पे होता है, तो बिलबिलाती भारतीय जनता पार्टी है। क्योंकि इलेक्शन कमिशन का हर एक कृत्य भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए होता है। RJD के MLC कारी सुहेब ने कहा कि सबसे पहली बात तो है कि जो चुनाव आयोग को ही कैप्चर कर लिया हो, वो बूथ कैप्चरिंग की बात करना ये बहुत ही हास्यास्पद है। पहली बात। दूसरी बात ये है कि एसआईआर ठीक है, ये समीक्षा हर बार होती है, होते रहना स्वस्थ लोकतंत्र की एक अच्छी पहचान है। लेकिन आखिर सवाल ये है कि ये भाजपा... ये जो चुनाव आयोग है, ये भाजपा आयोग है क्या? कि पूरे देश के भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े से लेके छोटे नेता तक चुनाव आयोग के पक्ष में हर जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करके उसकी... उसके दलील क्यों दे रहे हैं? उसकी... उसके पक्ष में क्यों लगातार रख रहे हैं? और यही नहीं, ये भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भाजपा के नेता अब तो ज्ञानेश कुमार को कौन अवार्ड, कौन अवार्ड देने की मांग कर रहे हैं। तो आप ये समझिए कि उनको समीक्षा करनी चाहिए कि देश के हर कोने, हर चौराहे, हर गली मोहल्ले में जब लोगों को अविश्वास हो गया है, यहां तक कि तीन... तीन आदमी हैं हमारे चुनाव आयोग के, उसमें से दो क्या लिख रहे हैं इंडियन एक्सप्रेस के महिला पत्रकार ने सारी बातें खोल के रख दी हैं। चुनाव आयोग क्यों नहीं आ रहा है? क्यों नहीं मीडिया के सामने, जनता के सामने आकर के अपनी बातों को रख रहा है? कारी सुहेब एमएलसी आरजेडी अगर हम तथ्य नहीं रख रहे हैं, तो फिर भाजपा के लोग बिलबिला क्यों रहे हैं? मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये बोलने की जरूरत क्या पड़ गई? जो काम एक घंटे का था, 10 मिनट के अंदर चुनाव आयोग के तीनों आदमी दाएं बाएं बैठ जाते, खत्म हो जाती। आखिर क्यों माननीय सुप्रीम कोर्ट के जज को उस कमिटी से निकाल दिया गया? आप एक तरफ निष्पक्ष चुनाव की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ जब इलेक्शन कमिशन का चुनाव होता है, उसमें निष्पक्षता है ही नहीं। प्रधानमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, नेता विपक्ष हैं। तो ये कहां से निष्पक्षता है? बहुमत किसके पास हो गई? मतलब सर... उस सुप्रीम कोर्ट से... सुप्रीम कोर्ट के जज हुआ, उसको क्यों निकाल दिया आपने? तो ये एक सरासर झूठ है। पूरे देश के भाजपा के लोग ऐसा लग रहा है कि ये साबित कर रहे हैं कि ये चुनाव आयोग नहीं है, ये भाजपा आयोग है। जेडयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की देखिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पूरे तथ्यों के साथ विपक्ष के झूठ का जो गुब्बारा उसे फोड़ दिया है। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया तो है नहीं, वर्ष 2003 में भी जब श्रीमती राबड़ी देवी जी बिहार की मुख्यमंत्री थी उस वक्त भी एसआईआर हुआ था। और आज जब इलेक्शन कमिशन बहुत ही ट्रांसपेरेंसी और पूरी पारदर्शिता के साथ जब 7 लाख फर्जी वोटर को आइडेंटिफाई करके उन्हें छंटनी करने जा रही है, तो विपक्ष के नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया है। मैं बिहार के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव से ये पूछना चाहती हूं कि क्या जब बिहार में एसआईआर हुआ था, तो एक भी ऐसा बिहार का जो वोटर था क्या किसी ने ये क्लेम किया कि मैं जेनुइन वोटर हूं और मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है? ऐसा एक भी नाम नहीं आया था। तो मैं नेता प्रतिपक्ष से यही कहूंगी कि देखिए बिना तथ्यों के आधार पर इस तरह का जो आरोप लगाया जा रहा है, वो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ में है और इन्हें समझना होगा कि इलेक्शन कमिशन जो है एक ऑटोनोमस कांस्टीट्यूशनल बॉडी है और ऐसी संस्थाओं पे बिना तथ्यों के आधार पर आरोप लगाना सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने की कोशिश है अपने स्वार्थ के। अंजुम आरा प्रवक्ता अजय JDU0
0
Report
Advertisement
मुज़फ़्फरनगर में गोली लगने से युवा की मौत, बाइक सवार युवक की आंख में गोली, जांच जारी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग जंगल मे युवक का गोली लगा मिला शव बाइक सवार युवक की आँख मे लगी है गोली मृतक युवक प्रवीण रायपुर नगली का है निवासी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस अधिकारी मौक़े पर मामले की जाँच मे जुटे थाना रतनपुरी क्षेत्र के मथेड़ी रोड का मामला0
0
Report
बरेली में करंट लगने से युवक की मौत: विभाग पर लापरवाही का आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर गांव में रविवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खंभे में करंट उतरने की शिकायत पहले भी की चुकी थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। मिर्जापुर जागीर निवासी कृपाल सिंह पुत्र रूम सिंह पिछले करीब पांच वर्षों से एसआर में नौकरी कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के पड़ोस में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में वह आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते देखने आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को खंभे से अलग कराया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के खंभों और लाइनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत और बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने के साथ ही क्षेत्र में जर्जर और खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।0
0
Report
जयपुर के सड़क चौड़ाई के नाम पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जेडीए बनाम स्थानीय विरोध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने की कवायद के बीच जेडीए की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़क के दोनों तरफ किए गए 200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। जेडीए की ओर से पहले चरण में डिमार्केशन और नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। DIG आनंद शर्मा के निर्देश पर जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई शुरू की। प्रवर्तन शाखा के डीएसपी इस्लाम खान ने बताया कि गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। पहले डिमार्केशन और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर हाईकोर्ट ने भी जेडीए को निर्देश दिए हैं। बाईट - इस्लाम खान - डीएसपी जेडीए LOCAL निवासियों ने डिमार्गेशन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जेडीए पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि एक तरफ अधिकारियों की ओर से ज्यादा दूरी तक डिमार्केशन किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ कम दूरी निर्धारित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पूरी प्रक्रिया में समानता बरतने और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने की मांग की। बाईट - स्थानीय निवासी विरोध के बीच विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पूरे मामले में सरकार व जेडीसी से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विधायक शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए सात दिन के नोटिस की अवधि बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार संघ के माध्यम से मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की कोशिश की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो-चौटाला पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप
Hansi, Haryana:हांसी के नारनौद से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो की नूंह रैली को लेकर बड़ा हमला बोला। जस्सी पेटवाड़ ने अभय चौटाला समेत पूरे चौटाला परिवार पर बीजेपी से मिलीभगत के आरोप लगाए। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि इनेलो बीजेपी की बी-टीम नहीं बल्कि बीजेपी के तोते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जैसा बोलती है, चौटाला परिवार वैसा ही बोलता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इनेलो बीजेपी के साथ सेटिंग के कारण ही दो सीटों पर पहुंची है और अगली बार ये दो सीटें भी नहीं बचेंगी। नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो की नूंह रैली और अभय चौटाला पर जमकर निशाना साधा। पेटवाड़ ने कहा कि चौटाला परिवार लगातार कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ बोलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभय चौटाला ही नहीं बल्कि पूरा चौटाला परिवार बीजेपी की पैरोल पर है और मनोहर लाल खट्टर जो कहते हैं, चौटाला परिवार वही करता है। जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो के राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ कथित सेटिंग के कारण ही इनेलो दो सीटों पर पहुंची है। पेटवाड़ ने कहा कि अगली बार ये दो सीटें भी नहीं बचेंगी। इनेलो पर हमला करने के बाद नारनौद विधायक ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी निशाने पर लिया। कैप्टन अभिमन्यु के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए पेटवाड़ ने कहा कि जब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, तो विकास को कौन रोक रहा है। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि केवल अस्पताल और स्कूल की बिल्डिंग खड़ी कर देने से विकास नहीं होता। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर और मरीजों का इलाज, जबकि स्कूल में बच्चे और शिक्षक होने चाहिए। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सड़कों की हालत को लेकर भी कैप्टन अभिमन्यु पर सवाल उठाए। विकास के असली पैमाने ये होते हैं कि अस्पताल बने तो उसमें मरीजों का इलाज हो, डॉक्टर होने चाहिए। स्कूल बनाओ तो सिर्फ बिल्डिंग से विकास नहीं हो जाता, स्कूल के अंदर बच्चे और मास्टर होने चाहिए। कुल मिलाकर नारनौद के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर एक के बाद एक राजनीतिक हमले किए। पेटवाड़ के इन बयानों के बाद नारनौद की सियासत में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत में समाचार पाठ नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छतरपुर के पास बस पलट, आधा दर्जन यात्री घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ा मलहरा के पास सड़क हादसा हो गया। भगवां से बड़ा मलहरा, गुलगंज, बिजावर और सटई होते हुए छतरपुर जा रही गौसिया बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बिजवासन में मोदी की मन की बात सुनने को बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
New Delhi, Delhi:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बिजवासन मे केंदीय मंत्री. पूर्व महापौर. पार्षद ने सुना लोकेशन — बिजवासन, दिल्ली एंकर —देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष, पार्षद और बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138 ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना.खेल. युद्ध. नशे. पोषक आहार की बात को कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों पर चर्चा भी की। इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं निगम नजफगढ़ जोन के चेयरमैन जयबीर राणा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बाइट — हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष, पार्षद और बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना सफाई अभियान को लेकर चर्चा हुईं विधानसभा. वार्ड. और जिले स्थर चलाने के लिऐ बल दिया गया बाइट — जयबीर राणा चेयरमैन, निगम जोन साउथ वेस्ट जोन0
0
Report
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू, गेट पास से पारदर्शिता सुनिश्चित
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर - हरियाणा में धान की सरकारी खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गेट पास जारी होने के साथ खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से होनी है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे एक-दो दिन पहले शुरू कराने का प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री रादौर में जाहरवीर गोगामाड़ी मेले में छड़ी निशान चढ़ाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वीओ - केंद्र सरकार द्वारा इस सीजन में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के फैसले पर विपक्ष की आपत्तियों को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जियो-फेंसिंग तकनीक लागू की गई है। इसके तहत ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल और गेट पास की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी, जब किसान या संबंधित वाहन मंडी में भौतिक रूप से मौजूद होगा। मंडी में फसल और किसान की फोटो भी ली जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसानों की वास्तविक उपज की पूरी सरकारी खरीद की जाएगी और नई व्यवस्था का मकसद फर्जी गेट पास तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर रोक लगाना है। वीओ - वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के मुद्दे पर मंत्री राणा ने कहा कि चुनाव में हार के बाद राजनीतिक दलों को संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी तैयारियों और संगठन की कमियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बेहतर प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बाइट - श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा0
0
Report
ब्रह्म सरोवर में युवती गिरने पर SI विनोद कुमार ने बचाकर जिंदगी बचाई
Kurukshetra, Haryana:*ब्रह्म सरोवर में गिरी युवती की पुलिसकर्मी ने बचाई जान, SI विनोद कुमार की तत्परता बनी जीवनरक्षक* कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर स्थित भीम घाट पर रविवार को एक युवती अचानक सरोवर में गिर गई। युवती के पानी में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और अन्य लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि श्राद्ध के चलते ब्रह्म सरोवर परिसर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इसी को देखते हुए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही थी। ड्यूटी के दौरान विनोद कुमार को लोगों के शोर से युवती के सरोवर में गिरने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। युवती को बाहर निकालने के बाद विनोद कुमार ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और उसे अपनी स्कूटी पर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर नरेश कुमार के अनुसार युवती ज्योति की हालत फिलहाल सामान्य है, हालांकि वह अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके परिजनों को घरवालों के नंबर के माध्यम से सूचना दे दी गई है। युवती किन परिस्थितियों में सरोवर में गिरी, यह उसके बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिसकर्मी विनोद कुमार की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में पीएम मोदी की मन की बात देखने-सुनने भीड़, भाजपा ने सराहा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 138 वे एपिसोड को अलीगढ़ वासियों ने देखा और सुना, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंगर ने अपनी टीम के साथ मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को देखा, प्रशांत सिंहल ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी महीने के आखिरी रविवार को करते हैं मां की बात, पीएम मोदी ने देश को सशक्त समृद्ध और समृद्धशाली बनाने के लिए युवाओं से की मन की बात, बीजेपी मेयर प्रशांत संकल्प के आवास पर बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सनी मां की बात, पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा,0
0
Report
हरदोई में अतिवृष्टि से 5 मौत, सर्पदंश से 2, 30 पशु घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश बनी आफत,अतिवृष्टि से 5 मौतें,सर्पदंश से 2 की गई जान,7 घायल, 30 पशुहानि बीते 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि ने हरदोई में भी भारी तबाही मचाई है। जिले में बारिश के कारण अब तक पांच लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि सर्पदंश से दो लोगों की जान गई है। सात लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। तहसील सदर, संडीला और सवायजपुर क्षेत्र बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि प्रशासन शासन के निर्देशों के तहत पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है। प्रशासन के अनुसार सदर तहसील में बरबरापुर निवासी आरती सिंह पत्नी मानवेन्द्र सिंह और अमरपुरवा खजुरहरा निवासी मकरंद की अतिवृष्टि से मौत की रिपोर्ट है।संडीला में सुन्दर लाल पुत्र रामचरन की आसमानी बिजली की चपेट में आने से जान गई, जबकि मणिका पुत्री वीरेंद्र की अतिवृष्टि के कारण मौत हुई। निशा पुत्री मम्मू की सर्पदंश से मौत की रिपोर्ट है। सवायजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग मजरा बनामऊ निवासी रागिनी पुत्री पंकज की सर्पदंश से और लखमापुर निवासी जीतू पुत्री कमलेश की अतिवृष्टि से मौत हुई। बारिश के दौरान 30 पशुहानि की रिपोर्ट भी प्रशासन को मिली है। एडीएम दीपाली भार्गव के मुताबिक प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई। बारिश से क्षतिग्रस्त या गिरे मकानों की आंशिक और पूर्ण क्षति की सूचनाओं के आधार पर शासन से सहायता राशि की मांग की गई है। प्रभावित सड़कों को बहाल करा दिया गया है, जबकि एक एनएच पुलिया पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। जलभराव वाले बिजली उपकेंद्रों से पानी निकालकर उन्हें भी दोबारा चालू करा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है。0
0
Report
दुर्ग पुलिस, SDRF और प्रशासन ने 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, कई मार्ग बंद
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शिवनाथ व खारुन नदी सहित विभिन्न नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। महादेव घाट, कोही, पुलगांव और बोरी-ननकट्टी जैसे प्रमुख मार्गों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने से आवागमन रोक दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जलभराव में फंसे 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया। एसपी व कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से जलमग्न मार्गों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
