icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DST ने टोंक में अवैध ड्रग फैैक्ट्री पर छापा, 277 किलोग्राम भांग पकड़ी

Tonk, Rajasthan:टोंक नशे की समाग्री बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर DST का छापा नशे के खिलाफ DST की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 277 किलोग्राम भांग का अवैध चूरा पकड़ा, सदर थाना इलाके बम्बोर रोड पर चल रही नशे के अवैध कारोबार की बड़ी फैक्ट्री, DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, पुलिस ने फैक्ट्री संचालक झालावाड़ निवासी आरोपी बलराज सिंह को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री से पुलिस ने भांग का चूरा बनाने की चक्कियां, प्रोसेसिंग मशीन सहित कई उपकरण पकड़े, SP रोशन मीना के निर्देश पर की गई कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज, आरोपी भांग के पाउडर में कई तरह के कैमिकल मिलाकर बना रहा था कई नशीले पदार्थ भी
0
0
Report

जयपुर जन्माष्टमी: सुरक्षा कड़े इंतजाम, शोभायात्रा के लिए प्रशासन तैयार

Jaipur, Rajasthan:जन्माष्टमी पर जयपुर में मंदिरों से लेकर सड़कों तक प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा। 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 5 सितंबर को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भीड़ को देखते हुए इस बार सफाई, ट्रैफिक, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था पहले से पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जन्माष्टमी की तैयारियों की समीक्षा की गई। गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन सहित शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होने वाले आयोजनों को लेकर संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क पर दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए BSNL को अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का फोकस है कि भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को मोबाइल कनेक्टिविटी की परेशानी न हो। बारिश को देखते हुए मंदिरों और शोभायात्रा मार्ग पर सड़क के गड्ढे समय रहते भरने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के आसपास पेड़-पौधों की छंटाई भी कराई जाएगी, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। नगर निगम को मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, पर्याप्त रोशनी और बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। परकोटे के प्रवेश द्वारों पर सजावटी रोशनी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों के आसपास मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। 5 सितंबर को सुबह से दोपहर तक गोविंददेवजी मंदिर में नंदोत्सव होगा। इसके बाद शाम 4 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था, पुलिस बंदोबस्त और मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अग्निशमन, एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। जिला कलक्टर ने एडीएम सिटी दक्षिण युगांतर शर्मा को सभी विभागों के बीच समन्वय कर व्यवस्थाएं तय समय में पूरी कराने की जिम्मेदारी दी है। बैठक में नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज, पुलिस, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, जलदाय, जेडीए, BSNL और मंदिर प्रशासन के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झमाझम बारिश से उत्तर पूर्वी दिल्ली में गर्मी से मिली राहत

New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश के चलते कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। शाम के समय अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ मौसम सुहाना कर दिया।
0
0
Report

सोलन अस्पताल के तबादलों पर बवाल: मंत्रियों से तुरंत हस्तक्षेप और पद भरने की मांग

Solan, Himachal Pradesh:सोलन जिला अस्पताल से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश senior उपाध्यक्ष तरसेम भारती ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अस्पताल में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। तरसेम भारती ने कहा कि सोलन जिला अस्पताल जिले का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, लेकिन चार दिन पहले यहां से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अब तक किसी नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे मरीजों, गरीब परिवारों और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर तबादले रद्द करने तथा अस्पताल में खाली पड़े अन्य पदों को 15 दिनों के भीतर भरने की मांग की। भारती ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सोलन में निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन के काम में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। भारती ने कहा कि अस्पताल वर्ष 2025 में शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इसके संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर अस्पताल शुरू करने की मांग की। मरीजों पर लगाए जा रहे पर्ची शुल्क का विरोध करते हुए भारती ने कहा कि भीड़ नियंत्रित करने के नाम पर मरीजों से शुल्क लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सोलन अस्पताल में उनके विरोध के चलते यह शुल्क लागू नहीं हो पाया है। अन्य अस्पतालों में शुल्क लगाए जाने पर भी विरोध की चेतावनी दी।
0
0
Report
Advertisement

बेगमगंज की बेलगाम बसों में ओवरलोडिंग से मौत का खतरा बढ़ रहा है

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज बेलगाम दौड़ती बसें मौत का सफर साबित हो रही हैं ..बस में ओवर लोडिंग सवारी जिसमें छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं उनकी जिंदगी से यह बेलगाम बस खिलवाड़ कर रही हैं.. यह तस्वीरें बेगमगंज के ग्रामीण अंचल से आई है स्थिति यह है की बस के अंदर 60 से ज्यादा सवारी बैठे हैं बस के ऊपर लगभग 20 से 25 सवारी बैठी हैं बस की हालत कंडम है खिड़की में काँच नहीं है... पुलिस प्रशासन आरटीओ इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण मौत का रोमांटिक सफर जारी है जहां हर पल मौत से सामना कब हो जाए कोई नहीं शायद प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है
0
0
Report

पन्ना में भारी वर्षा के कारण 21-22 अगस्त अवकाश घोषित; स्कूल बंद

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने आदेश जारी किया पन्ना जिले में निरंतर अत्यधिक वर्षा होने तथा भारी वर्षा का अलर्ट जारी होने के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित नवोदय विद्यालय तथा सीबीएससी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 21 एवं 22 अगस्त को अवकाश पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने घोषित किया है। विभिन्न मार्गों पर वर्षा के पानी के भराव की स्थिति निर्मित होने के साथ विभिन्न नदी एवं नालों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जाएगी। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, 2 महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान बरामद

Ujjain, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला से पैसे लेता रहा आरोपी, शादी से इनकार करने के बाद दी जान से मारने की धमकी; दो महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान भी बरामद उज्जैन में शादी का भरोसा देकर महिला से करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में माधवनगर पुलिस ने जयपुर निवासी 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को लंबे समय तक शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के चलते उससे अलग-अलग समय में बड़ी रकम हासिल की। बाद में शादी से इनकार कर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला मार्च 2025 से शुरू हुआ। उज्जैन निवासी महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि मनीष पिता तीरथदास, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और इसी दौरान उससे करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए। मार्च 2026 में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाती रही। आखिरकार 13 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को पूछताछ के लिए अभिरक्षा मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा गया महंगा सामान बरामद किया गया। अलग-अलग महिलाओं को शादी का भरोसा देने का आरोप पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपना ठिकाना बदल-बदलकर किराए के कमरों में रहता था। वह अलग-अलग महिलाओं से बातचीत कर उनसे नजदीकी बढ़ाता और शादी का भरोसा देकर पैसे हासिल करता था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी ने फरियादिया से करीब 35 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह किसी और महिला को भी अपने जाल में फंसाया है या नहीं। माधवनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन देकर लागू रोक की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने सौंपा ज्ञापन, रोक लगाने की मांग यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताते हुए इसे मुस्लिम विरोधी और महिला विरोधी कानून बताया। समुदाय के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर यूसीसी कानून को लागू करने से रोकने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यूसीसी के प्रावधानों को लेकर समुदाय में कई तरह की आपत्तियां हैं। वक्ताओं ने विशेष रूप से लिव-इन रिलेशनशिप को महिलाओं के लिए खतरनाक बताते हुए इसके प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा इसे लागू करने से पहले सभी समुदायों की भावनाओं और आपत्तियों को ध्यान में रखने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला, PDA अध्यक्ष बनने का दावा

Mau, Uttar Pradesh:मऊ ब्रेकिंग कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का हुआ आगमन मीडिया से बात परते हुए अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला कहा अखिलेश यादव PDA के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए है, अमित शाह से मिलकर आये है इसलिए सारी जानकारी उनके पास है हमारे हटने के बाद अखिलेश यादव के पास कोई चेहरा नही है जो उनको वोट दिला सके राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को हर कोई याद करेगा अब्बास अंसारी के सवाल पर कहा कि वो हमारे सिम्बल पर चुनाव लड़े है लेकिन सपा के विधायक है, निष्कासित के सवाल पर कहा कि चुनाव आ रहा है चुनाव आयोग ठंडा कर देगा सदस्यता रद्द कर देगा कहा कि सभी नेता आपस मे एक है ,छोटे नेता लड़ते रहते है आज़म खान पर हो रही कार्यवाई पर कहा कि इसके ज़िम्मेदार अखिलेश यादव है राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रगान पूरा न गाने पर कहा कि उन्होंने अपमान किया है जब दुनिया के किसी भी देश मे रहते है वहां पर देश का अपमान करते है जिले रतनपुरा इलाके में एक कार्यक्रम पहुंचे थे ओमप्रकाश राजभर
0
0
Report

सरकार के भर्ती-परिक्षाओं रद्द करने पर हाइकोर्ट में सवाल, CBI जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:ये आशंका हमने पहले ही दिन व्यक्त कर दी थी कि छात्रों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जिस तरीके से सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए, तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में JPSC-JSSC की नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर रही थी, हमने उसी समय कहा था कि यह फैसला हाईकोर्ट में टिक नहीं पाएगा और इस पर स्थगन आदेश आ सकता है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत छात्र आंदोलन को समाप्त करने के लिए परीक्षा रद्द करने का ढोंग रचा। सरकार ने छात्रों को कानूनी विशेषज्ञों के साथ वार्ता के लिए बुलाया और बातचीत का भरोसा दिया, लेकिन उसके बाद खुद ही पीछे हट गई और बंद कमरे में परीक्षाओं को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया। हमने सरकार से कैविएट दाखिल करने का आह्वान किया था, ताकि न्यायालय में मामला जाने पर स्टे लगने से पहले सरकार अपना पक्ष रख सके। लेकिन कहावत है...चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। हेमंत सोरेन जी ने आखिरकार मेरी आशंका को सही साबित कर दिया। सरकार ने छात्रों को भ्रम में रखकर आंदोलन समाप्त कराया। राजनीतिक साजिश की अज्ञानता में छात्र भी इस चाल का शिकार हो गए। हेमंत सरकार की मंशा शुरू से ही संदिग्ध रही है। ऐसा लगता है कि सरकार गलत तरीके से बहाल हुए लोगों और उन्हें गलत तरीके से बहाल करने में शामिल जिम्मेदार लोगों को बचाना चाहती है। इसलिए हमारी मांग प्रारम्भ से ही CBI जांच की ही रही है, ताकि गलत तरीके से बहाल किए गए लोगों और उन्हें गलत तरीके से बहाल करने वाले दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें सजा मिले। साथ ही, जो अभ्यर्थी पूरी पारदर्शिता और सही प्रक्रिया के तहत चयनित हुए हैं, उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top