Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222001
LINE BAZAR BANK SE CHORI: CCTV Aadhar Par Do Mahilaen Sandigdh, Police Talaash Mein
ASAJEET SINGH
Feb 01, 2026 06:01:04
Jaunpur, Uttar Pradesh
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बैंक से चोरी की वारदात, दो संदिग्ध महिलाओं सीसीटीवी के आधार तलाश में जुटी पुलिस जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइन शाखा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से नगदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 2 सितंबर 2025 की बताई जा रही है, जब अज्ञात व्यक्तियों ने चालाकी से बुजुर्ग की जेब से लगभग 4 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं, जिनकी गतिविधियां घटना से जुड़ी प्रतीत हो रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इन संदिग्ध महिलाओं को पहचानता है या उनके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत लाइन बाजार थाना या पुलिस के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 01, 2026 07:12:18
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 01, 2026 07:00:47
Chatra, Jharkhand:चतरा : आगामी तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (19, 20 एवं 21 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त की अध्यक्षता में भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिरPrबंधन समिति, मंदिर प्रबंधन न्यास बोर्ड एवं मां भद्रकाली रैयत संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी सदस्यों से आयोजन को बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में शीघ्र रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य टीम को सक्रिय रखने, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि बड़ी संख्या में लोग इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा शीघ्र ही सूची जारी की जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि पूर्व अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि दर्शक कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले पहुंच जाते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा एवं मनोरंजन के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है। इन स्क्रीन के माध्यम से सांस्कृतिक एवं जानकारीपरक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने भदलपुर स्थित शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 01, 2026 07:00:17
Jaipur, Rajasthan:जिला Kotputli Bahror, विधानसभा Kotputli, रिपोर्टर - Amit Yadav. लोकेशन: Kotputli. इंट्रो: Kotputli नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में एक लोहे के विद्युत पोल में करंट दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी दो-तीन बार करंट से हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा लोहे के पोल को अब तक नहीं बदला गया है। ग्रामीणों और वार्डवासियों ने बताया कि लोहे के खंभे में लगातार करंट आ रहा है, जिसकी शिकायतें बार-बार विद्युत विभाग को दी गईं, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वहीं नगर परिषद की लापरवाही भी सामने आई है। गौवंश की मौत के बाद शव रात से मौके पर ही पड़ा रहा, लेकिन नगर परिषद की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल करंट प्रवाहित विद्युत पोल को हटाकर सुरक्षित पोल लगाया जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Feb 01, 2026 06:49:44
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : मणिकुट पर्वत पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग होगा स्थापित इस प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 13 से 15 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में तमाम राजनीतिक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सैकड़ो सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में आज जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिव शक्ति कैलास आश्रम खैरी खुर्द में आयोजित कांफ्रेंस के दौरान महाराज ने बताया कि मणिकूट पर्वत शिव शक्ति के सबसे शुद्ध और सिद्ध स्थान के रूप में अपनी पहचान रखता है। इस स्थान पर शिवरात्रि के दिन त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने दावा किया कि इस ज्योतिर्लिंग को 13वें ज्योतिर्लिंग गुजरेश्वर महादेव के रूप में पहचान मिलेगी। तीन दिन तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी को होगी। दावा इस बात का भी है कि देश में अलग-अलग स्थान पर विद्यमान 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का फल केवल त्रयोदश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से मिलेगा। महाराज ने बताया कि वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र में स्थित मणिकूट पर्वत का शिव पुराण सहित अन्य वेद पुराणों में भी उल्लेख पाया जाता है। मणिकूट पर्वत पूरे विश्व में शिव-शक्ति का सबसे शुद्ध और सिद्ध स्थान है। आध्यात्मि दृष्टि से देखें तो यह विश्व का एकमात्र स्थान है जो शिव और शक्ति के संगम की आलौकिक ऊर्जा का प्रतीक है। साधु, संत और साधक यहां साधना करके एक अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। यह शिव-शक्ति का एकमात्र पर्वत है जिसकी परिक्रमा की जाती है। वर्तमान में मणिकूट पर्वत पर 11 कुंड निरंतर प्रज्जवलित रहते हैं। बेल पत्र का यहां से बड़ा बाग है। मणिकूट धाम पर लगे रुद्राक्ष के 11 वृक्ष 11 रुद्रों के प्रतीक हैं। यहां महादेव कुण्ड है। जिसमें महादेव स्रोत का जल निरंतर आता है। द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक भी इसी महादेव स्रोत के जल से होता है。
0
comment0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
Feb 01, 2026 06:48:38
Sangrur, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਹਾਦਸਾ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਬੱਸ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ ਉੱਤਰੀ ਸੜਕ ਤੋਂ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸੱਤ ਸਵਾਰੀਆਂ ਦੇ ਲੱਗੀਆਂ ਸੱਟਾਂ ਜਾਨੀ ਮਾਲ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਹੋਇਆ ਬਚਾਅ ਮਰੀਜ਼ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਿਲ। ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਇੱਕ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਬਸ ਜੋ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਸੰਗਰੂਰ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੋਇਆ ਜਦੋਂ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਕਾਰ ਦੇ ਗੁਜਰਨ ਨਾਲ ਬੱਸ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਿਆ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਾ ਦਿਖਣ ਕਾਰਨ ਬਸ ਸੜਕ ਤੋਂ ਉੱਤਰੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਸ ਦਰਖਤ ਤੇ ਜਾ ਵੱਜੀ ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਇਸ ਬੱਸ ਦੇ ਵਿੱਚ 10 ਸਵਾਰੀਆਂ ਸਨ ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੱਤ ਸਵਾਰੀਆਂ ਦੇ ਕਾਫੀ ਸੱਟਾਂ ਵੱਜੀਆਂ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਡਾਕਟਰ ਨਾਲ ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸੱਤ ਮਰੀਜ਼ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਗਰਭਵਤੀ ਹੈ ਪਰ ਸਭ ਦੇ ਹੀ ਜਿਆਦਾ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਨਹੀਂ ਵੱਜੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸਭ ਦਾ ਇਲਾਜ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਭ ਫਿਲਹਾਲ ਖਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹਨ
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Feb 01, 2026 06:48:11
Shravasti, Uttar Pradesh:चार नेपाली लड़कियों को इंडो-नेपाल सीमा पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है; पुलिस और एसएसबी हर एंगल से जांच में जुटी है। मामला श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के भचकाही गांव के पास इंडो-नेपाल सीमा का है। यहां बॉर्डर पार करते समय एसएसबी जवानों ने चार नेपाली लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। लड़कियों के साथ दो भारतीय सीमा क्षेत्र के युवक भी मौजूद थे, जो इन्हें भारत ला रहे थे। एसएसबी ने तत्परता दिखाते हुए सभी को हिरासत में लिया और सिरसिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि वे भारतीय क्षेत्र में डांस करने के लिए आ रही थीं। हालाँकि, लड़कियों में एक नाबालिग के शामिल होने के चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सभी लड़कियों को सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामले में देह व्यापार या मानव तस्करी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 01, 2026 06:46:12
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक लाल रंग के बड़ा सा ट्रॉली बैग में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। वही मौके पर भारी भी इकट्ठा हो गई है। चुकी अभी तक ट्रोली बैग को खोला नहीं गया है। लेकिन ट्रॉली बैग के थोड़े से खुले चैन के पास से देखने से ऐसा लगता है कि अंदर किसी युवती का डेथ बॉडी पैक है। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोरी या युवती का शव ट्रॉली बैग के अंदर हो सकता है। लाल रंग के ट्रॉली बैग को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सबसे पहले डायल-112 पुलिस की टीम पहुंची। उसके बाद पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे हैं। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अभी ट्रॉली बैग को खोला नहीं गया है। लेकिन ट्रॉली के अंदर किसी युवती के शव होने की बात कही जा रही है। आगे की जांच के बाद ही पुलिस कुछ बताना चाह रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top