222002
जौनपुर में खुटहन पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh:जौनपुर के खुटहन थाना पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल 7.65 बोर मय कारतूस, दो तमंचा 315 बोर मय तीन जिंदा कारतूस, आठ जिंदा कारतूस 12 बोर और एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाराजगंज भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया ने परिवार संग छठ पूजा में आस्था का संदेश दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:Anchor- महाराजगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम देखने को मिल रही है । इसी क्रम में महराजगंज के भाजपा के सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भी छठ पूजा के रंग में रंगे नजर आए । रविवार को विधायक अपने सिर पर घर से छठ पूजा का डाला लेकर सपरिवार बलिया नाला स्थित छठ घाट पहुंचे । इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के लोग भी मौजूद रहे । इस मौके पर विधायक ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है । यह पर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का संदेश देता है । भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि बचपन से ही वह मां के साथ छठ पर्व मना रहे हैं मां की नहीं रहने पर वह पत्नी और परिवार के साथ सर पर डाला लेकर घर से छठ घाट आते हैं और डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सभी की मंगल कामना करते हैं इस दौरान उन्होंने घाट का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया । इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया ।0
0
Report
आगरा में दलित सम्मेलन से पहले पोस्टर वार: सपा-खिलेश विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया...शहर की सड़कों और चौराहों पर सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगा दिए गए... सियासत में पोस्टर वार का ये किस्सा नया नहीं है...अब तो लगभग हर मौके पर पोस्टरों से ही वार पलटवार हो रहा है...2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष...दोनों तरफ से खूब पोस्टर बाजी हो रही है....0
0
Report
कमला कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड से पूछताछ
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में एक युवती का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। भाई-बहन बनकर लिव-इन में रह रही 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती फर्जी आधार कार्ड और फर्जी नाम से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। पुलिस कथित बॉयफ्रेंड को थाने लेकर गई है। कमला कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही 22 वर्षीय युवती नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। साथ में 11वीं में पढ़ रही उसकी छोटी बहन भी रहती थी। कहा जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाई-बहन बनकर रह रही थी और उसने फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। युवती बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिली। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस कथित बॉयफ्रेंड को थाने लेकर गई है और उससे पूछताछ कर रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस: साय बोले भाजपा ने आदिवासी बस्तियों में सुविधाएं दीं
Darogapara, Chhattisgarh:धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित किया। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पटना से लाइव कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम को लेकर आम जनता में काफी उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया, जो विदेश से लाइव जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने कोरवा और बिरहोर जैसे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों की चिंता नहीं की, लेकिन आज उनकी बस्तियों तक सड़क और आवास जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। पहले सरगुजा और बस्तर में आयोजन हुआ और अब धर्मजयगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से पहले ही जनजातीय समाज अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। वीर नारायण सिंह जैसे वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। तेंदूपत्ता बोनस, चरण पादुका योजना की दोबारा शुरुआत और शिक्षा के विस्तार के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को धान की अंतर राशि देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। साथ ही बैगा पुजारी सम्मान निधि की राशि भेजे जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मौसम खराब होने के कारण नितिन नवीन कार्यक्रम से नहीं जुड़ पाए।0
0
Report
मंदसौर के गरोठ अस्पताल में प्रसूता की मौत पर प्रदर्शन, डॉक्टरों निलंबन की मांग
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ सिविल अस्पताल में शनिवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई, जिसे राजस्थान के झालावाड़ अस्पताल में रेफर किया गया, जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल में घुसे कुछ लोगों ने पत्थरबाजी और जमकर तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शनकारी मौके पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ के निलंबन की मांग पर अड़े हुए थे। प्रदर्शनकारी प्रिंस ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल स्टाफ की लापरवाही की वजह से प्रसूता की जान गई है, इसलिए उन पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। गरोठ बीएमओ मनीष पंजाबी ने बताया कि महिला चिकित्सकों की कमी है, जिसके लिए मांग-पत्र हमने भेजा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने जो हमें ज्ञापन दिया है, उसे हमने उच्च अधिकारियों को पहुँच दिया है। बाइट: प्रिंस सूर्यवंशी (प्रदर्शनकारी) बाइट: मनीष पंजाबी (बीएमओ, गरोठ)0
0
Report
कोतर में जंगली सियार के हमले से महिला समेत दो घायल; बछड़ा भी निशाना
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के कोतर गांव में जंगली सियार का हमला, महिला समेत दो लोग घायल,बछड़े को भी बनाया निशाना,बछड़े की आवाज सुनकर बचाने पहुंची महिला पर किया हमला, हाथ और जांघ का मांस नोचा मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के कोतर गांव में शनिवार देर शाम जंगली सियार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सियार गाय के बछड़े पर हमला कर रहा था। बछड़े की आवाज सुनकर महिला उसे बचाने पहुंची और पत्थर फेंककर सियार को भगाने की कोशिश की, तभी सियार ने महिला पर हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इसी सियार ने पास के शुकुलगनवा गांव में एक युवक पर भी हमला किया है। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सविता शर्मा (45), पति राजेश शर्मा, निवासी मऊगंज के रूप में हुई है। वह कोतर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं। शनिवार देर शाम वह बच्चे को शौच कराने बाहर गई थीं। इसी दौरान सियार गाय के बछड़े को निशाना बना रहा था। बछड़े की आवाज सुनकर सविता मौके पर पहुंचीं और पत्थर फेंककर उसे भगाने लगीं। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और जांघ में गंभीर चोटें आईं। शुकुलगनवा गांव के युवक पर भी हमला बताया गया कि इसी सियार ने कोतर के पास स्थित शुकुलगनवा गांव निवासी राहुल शुक्ला (25), पिता लक्ष्मण शुक्ला पर भी हमला किया। इस घटना में युवक को भी चोटें आई हैं। रीवा में उपचार के बाद महिला को मिली छुट्टी घायल सविता शर्मा को पहले गोविंदगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर किया गया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
दुष्यंत चौटाला बोले, हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए के धान घोटाले की चर्चा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर कसा तंज कहा नायब नहीं गायब है मुख्यमंत्री नायब सैनी, कहा कि आज हरियाणा में हर वर्ग में त्राहिमांम मची हुई है लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में घूम रहे हैं धान घोटाले की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का धान का घोटाला हुआ कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर तंज कसते हुए कहा नायब नहीं गायब है मुख्यमंत्री क्योकी आज हरियाणा में हर वर्ग में त्राहिमांम मची हुई है लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में भाजपा का प्रचार करते घूम रहे हैं धान घोटाले की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का धान का घोटाला हुआ दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है और हर वर्ग इससे परेशान दिखाई दे रहा है। गेस्ट टीचर द्वारा प्रदर्शन करने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज HKRM में लगे कर्मचारीयो शोषण किया जा रहा है। गेस्ट टीचर्स के बारे में बोलते हुए कहा कि गेस्ट टीचर का गड्ढा कांग्रेस की सरकार में खोदा गया था ओर अब भाजपा की सरकार ने उस गड्ढे को और गहरा करने का काम किया है. 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जननायक जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें भाजपा सरकार की तमाम कमियों का खुलासा भी किया जाएगा। बाईट :-- दुष्यंत चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री0
0
Report
हमीरपुर में रिमझिम फैक्ट्री के पायरो ऑयल टैंकर से आग, कोई जनहानि नहीं
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :-रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में लगी आग, लीकेज के कारण टैंकर से तेल का रिसाव होने के बाद भड़की आग, आग लगने से फटा 25000 लीटर की क्षमता का ऑयल से भरा टैंकर, टैंकर फटने से लगी आग से कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सूचना पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, टैंकर फटने से लगी आग में नही हुई कोई जनहानि, सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित रिमझिम फैक्ट्री का मामला।0
0
Report
चार घायलों के उपचार के दौरान चारों युवकों की मौत, मामला मऊ में उजागर
Gazipur, Uttar Pradesh:इसके बाद चारों घायलों को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया... लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था... इलाज के दौरान एक-एक कर चारों युवकों ने दम तोड़ दिया...0
0
Report
Advertisement
औरैया के बिधूना में दिनदहाड़े पर्स लूट: तीन बदमाश गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज में महिला से दिनदहाड़े पर्स लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है दरअसल कुछ दिन पहले चलती बाइक पर पीछे बैठी एक महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया गया था। इस मामले में बिधूना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूटे गए 4200 रुपये और लूटा गया सामान बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव यादव, अंकित कुमार और अजय उर्फ भोलू के रूप में हुई है। बिधूना थाने में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है और आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नुवां ग्राम पंचायत में निर्विरोध विजय, सरपंच समेत सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने
Didwana, Rajasthan:नुवां ग्राम पंचायत डीडवाना-कुचामन जिले में इस बार पंचायत चुनाव ने एक नई मिसाल कायम की है। सरपंच सहित सभी 9 वार्ड पंचों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आपसी सहमति और भाईचारे के साथ चुनाव को निर्विरोध कराने की पहल की गई, जिससे गांव में चुनावी खर्च और आपसी विवाद से भी बचाव हुआ। नुवां ग्राम पंचायत में ठाकुर कुलदीप सिंह राठौड़ सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि सभी 9 वार्डों में भी पंच निर्विरोध चुने गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्विरोध निर्वाचन गांव के विकास और आपसी एकता की दिशा में सकारात्मक कदम है। अब ग्रामीणों की उम्मीद है कि जिस सहमति और भाईचारे के साथ पंचायत का गठन हुआ है, उसी भावना के साथ गांव के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा。0
0
Report
महाराजगंज छठ पर्व पर स्थानीय लोक कलाकार ने सुनाई छठी मईया की पारंपरिक गीत
Nautanwa, Uttar Pradesh:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखते ही बन रही है महराजगंज जिले के के नौतनवा स्थित राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है । आज महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी । राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई है और पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है । छठ महापर्व हो और छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज न सुनाई दे, ऐसा भला कैसे हो सकता है दरअसल, छठ के गीतों में आस्था है, परंपरा है और हमारी लोक संस्कृति की अनमोल विरासत भी है । इसी लोक परंपरा को अपनी सुरीली आवाज से जीवंत कर रहे हैं स्थानीय लोक कलाकार राज वर्मा जो हर साल छठ महापर्व के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करते हैं । ज़ी मीडिया से खास बातचीत में स्थानीय लोक कलाकार राज वर्मा ने सबसे पहले उन्होंने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी का मशहूर छठ गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...' सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया । इसके बाद उन्होंने नौतनवा और छठी मैया की महिमा पर आधारित भोजपुरी लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी उनकी सुरीली आवाज और पारंपरिक धुन ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वन 2 वन विथ लोकगीत कलाकार ऑन छठ पर्व0
0
Report
Advertisement
पानीपत में राखी के वक्त भाई के अंतिम संस्कार में बहन की इनकार
Panipat, Haryana:कलयुग की कैसी तस्वीर राखी का रिश्ता भी हारा भाई की मौत पर भी नहीं पसीजा बहन का दिल अंतिम संस्कार के लिए पानीपत आने से किया इनकार जन सेवा दल के प्रधान चमन गुलाटी ने फोन पर बहन को आने के लिए मनाया, भाई के बैग में 50 हजार रुपये होने की बात कही तो एक घंटे का समय मांगा; अंत में लाइव वीडियो दिखाने को कहा पानीपत, राकेश भयाना। कलयुग में रिश्तों की अहमियत और मानवीय संवेदनाएं किस कदर कमजोर होती हैं, इसकी एक और शर्मनाक तस्वीर पानीपत में सामने आई है। कुछ दिन पहले पांच बेटियों और दामादों के पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में परिवार के किसी सदस्य के नहीं पहुंचने का मामला सामने आया था। अब ऐसा ही एक और मामला रिश्तों को झकझोरने वाला है। इस बार एक बहन ने अपने इकलौते भाई की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पानीपत आने से इनकार कर दिया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और राखी के बंधन पर सवाल खड़े करने वाली इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी करीब 35 वर्षीय गया प्रसाद पानीपत के एचएसआईआईडीसी सेक्टर-25 पार्ट-2 में एक फैक्ट्री में काम करता था। चांदनी बाग थाना क्षेत्र में आने वाली फैक्ट्री में काम करने वाले गया प्रसाद की मौत के बाद पुलिस ने उसका शव जन सेवा दल को सौंपा, ताकि संस्था उसके परिजनों से संपर्क कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर सके। संस्था के प्रधान चमन गुलाटी ने मृतक के परिवार से संपर्क किया तो उसकी बहन मालती से बातचीत हुई। उसे बार-बार पानीपत आकर भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया। संस्था की ओर से आने-जाने की टिकट का खर्च उठाने का भरोसा भी दिया गया, लेकिन बहन ने आने में असमर्थता जताई। चमन गुलाटी के अनुसार, बहन ने अंत में कहा कि वे भाई का अंतिम संस्कार कर दें और उसे वीडियो कॉल के माध्यम से लाइव दिखा दें। इसके बाद उन्होंने बहन को बताया कि फैक्ट्री में उसके भाई का एक बैग रखा है, जिसमें 50 हजार रुपये हैं और फैक्ट्री मालिक पैसे नहीं दे रहा है। यह सुनकर बहन ने तत्काल आने की हामी भरने के बजाय एक घंटे का समय मांगा। एक घंटे बाद भी उसने पानीपत आने से इनकार कर दिया और भाई का अंतिम संस्कार कर वीडियो दिखाने की बात दोहरा दी। चमन गुलाटी ने इस बातचीत को रिश्तों में आई संवेदनहीनता का उदाहरण बताया। चमन गुलाटी ने कहा कि जिस बहन की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए भाई राखी बंधवाता है, उसी बहन का भाई की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि आज समाज में संस्कारों और मानवीय संवेदनाओं की कमी दिखाई दे रही है। परिवार के रिश्ते कमजोर हो रहे हैं और लोग अपने सामाजिक दायित्वों से भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज एक ही घर में परिवार के सदस्य मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। पहले बुजुर्गों के साथ बैठकर खाना खाने और समय बिताने से बच्चों को संस्कार मिलते थे, लेकिन अब पारिवारिक संवाद और अपनापन कम होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना से सबक लें और मुश्किल समय में अपने परिवार तथा रिश्तेदारों का साथ न छोड़ें। बाइट चमन गुलाटी प्रधान जनसेवा दल0
0
Report
सीवान के JP चौक स्थित डाकघर में भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के जेपी चौक स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं है। आग की तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
मेलबर्न में छठ पूजा के दृश्य: भीड़ धीरे-धीरे जुटती दिखी
Noida, Uttar Pradesh:मेलबर्न से कुछ तस्वीरें. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से छठ के दृश्य. कुछ और क्लिप और वीडियो में लोगों की भीड़ को धीरे-धीरे इकट्ठा होते देखा जा सकता है.0
0
Report
Advertisement
