222002
जौनपुर के खेतासराय पुलिस ने 138 अवैध कछुओं के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के थाना खेतासराय पुलिस ने 138 अवैध जिन्दा कछुओं के साथ दो अंतर्राज्यीय हीस्ट्रीशीटर और पेशेवर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने इन तस्करों को पकड़ा। तस्कर ये कछुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोन-1 में 4 घंटे बिजली कटौती, मेंटेनेंस से सुबह 10-2 बजे तक आपूर्ति बंद
Vidisha, Madhya Pradesh:बिजली कंपनी द्वारा जोन-1 में 4 घंटे की कटौती, रोड पर किया जा रहा मेंटेनेंस कार्य। अधिकारी ने बताएं कि बिजली ट्रिप ना हो नियमित और सुचारू बिजली उपभोक्ताओं को मिल सके इसलिए किया जा रहा मेंटेनेंस। बिजली कंपनी के जोन 1 में मुखर्जी नगर फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है जिसमें बिजली के तारों के आसपास होता है पेड़ झाड़ियां को हटाने का काम चल रहा है ट्रांसफार्मर के आसपास की भी सफाई की जा रही है अधिकारी ने बताएं कि इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का परमिट लिया गया है इस दौरान बिजली सप्लाई मुखर्जी नगर फीडर के क्षेत्र में बंद रहेगी उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य इसलिए जरूरी है ताकि सभी को सुचारू रूप से बिजली मिल पाए0
0
Report
रायसेन औबेदुल्लागंज में सरकारी जमीन बेचे जाने के आरोप पर कांग्रेस विरोध तेज
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज नगर परिषद औबेदुल्लागंज में शासकीय भूमि को बेचने के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस द्वारा नगर परिषद के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शासकीय भूमि को बेचे जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर परिषद की शासकीय भूमि को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और नगर परिषद प्रशासन से जवाब मांग रही है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक शासकीय भूमि से जुड़े मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। SDM गौहरगंज चंद्रशेखर श्रीवास्तव का कहना है की पूरे मामले की जाँच कराई जा रही है कांग्रेस के लगातार प्रदर्शन के चलते नगर परिषद परिसर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखने की मांग की है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।0
0
Report
कलेक्ट्रेट पर किसान हत्याकांड के विरोध में धरना, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग
Tonk, Rajasthan:किसान हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना के नेतृत्व में पहुंचे परिजन और ग्रामीण बनेठा थाना क्षेत्र की रूपवास ग्राम पंचायत के धाभाई की ढाणी में दूध देने जा रहे किसान राजूलाल गुर्जर की हत्या और कानों की मुर्कियां लूटने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचे। यहां गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। इससे पहले सुबह से ही मृतक के परिजन और ग्रामीण सआदत अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। ग्रामीणों की मांग है कि राजूलाल गुर्जर की हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में कठोर कार्रवाई की जाए। कलेक्टरेट पर पुलिस का भारी जाब्ता ग्रामीणों के कलेक्टरेट पहुंचने के बाद प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया। कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में कोतवाली थाना और पुरानी टोंक थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने शुरू की समझाइश धरने पर बैठे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। hात्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश गौरतलब है कि बनेठा थाना क्षेत्र की धाभाई की ढाणी में किसान राजूलाल गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान उनके कानों की मुर्कियां और जेब में रखी नकदी लूटे जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कलेक्टरेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है。 बाइट 01 प्रहलाद खटाना किसान नेता0
0
Report
Advertisement
आबूरोड पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 90 पेटी अवैध शराब बरामद
Sirohi, Rajasthan:नए एसपी डॉ. अजय सिंह के पदभार ग्रहण के साथ आबूरोड रीको पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कचरे की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया। मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों में भरे कचरे के नीचे छिपाकर रखी चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 90 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कंटेनर सहित करीब 50 लाख रुपये की शराब जब्त कर चालक मनोज राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी आगरा निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि शराब ब्यावर से गुजरात के चोटिला-राजकोट ले जाई जा रही थी। एसपी डॉ. अजय सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एसएचओ लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अब शराब के सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
राजनांदगांव पुलिस ने साइबर ठगी मामले में दो म्यूएल खाताधारकों को गिरफ्तार किया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो म्यूएल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन बैंक खातों के जरिए करीब 91 लाख 85 हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के आईसीआईसीआई बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर होने के बाद उसे आगे अन्य बैंक खातों में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक रिसाली, दुर्ग और दूसरा धमतरी का रहने वाला है। राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों तक पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। इसके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां एवं कार्रवाई की जा सकती है। बाइट सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
एनडीए समर्थित आनंद पुष्कर के नामांकन सभा में शिक्षकों से समर्थन का आह्वान
Chapra, Bihar:आनंद पुष्कर के नामांकन सभा में जुटे एनडीए के दिग्गज, शिक्षकों से समर्थन की अपील, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के नामांकन के अवसर पर सोमवार को शहर के सिटी गार्डन में भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा में बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक स्वर में एनडीए को मजबूत करने तथा आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, उपमुख्यमंत्री विजयेंद्र यादव, विधायक रंधीर सिंह, मनोरंजन सिंह धूमल, सांसद विजय लक्ष्मी, पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रामसेवक सिंह सहित एनडीए के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार शिक्षकों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे में सरकार को मजबूती देने के लिए शिक्षकों का समर्थन एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में होना जरूरी है। नेताओं ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव 70 बनाम 30 के अनुपात की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि 70 प्रतिशत मतदाता पहले ही गोलबंद हो चुके हैं और इस बार आनंद पुष्कर की भारी मतों से जीत तय है। वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी आनंद पुष्कर की जीत को लेकर भरोसा जताया और कहा कि शिक्षकों का समर्थन एनडीए प्रत्याशी के साथ है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक देवेश कांत, विधायक व्यास सिंह, पूर्व पार्षद एवं मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, हम विधायक ललन मांझी सहित एनडीए के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
लातेहार में पेयजल मंत्री ने तीन माह में नलजल योजना पूरा करने निर्देश दिया
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड के पेय जल एव स्वक्षता विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद पेय जल स्वक्षता विभाग के सचिव अबु इमरान निदेशक शशि रंजन आज लातेहार के बेतला पार्क के सभागार में बैठक किया है । झारखंड सरकार के पेयजल स्वक्षता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लातेहार - 5 , लोहरदगा - 3 , सिमडेगा 5 , गुमला - 10 पलामू - 16 मामला सामने आया है । इस दौरान लातेहार डीसी संदीप कुमार , डीडीसी सैयद रियाज अहमद सहित पलामू और गढ़वा के जिला के डीसी और अधिकारी बैठक में शामिल हुए । बैठक में पेयजल स्वक्षता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है की आम जनता तक शुद्ध पेयजल देने में कोई कोताही बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।झारखंड सरकार के पेयजल स्वक्षता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा की झारखंड में सभी ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा झारखंड सभी इलाकों में तीन माह के अंदर नलजल योजना का कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया । नहीं पूरा होने पर उन ठेकेदारों के विरुद्ध करवाई की जाएगी और उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा । झारखंड सरकार आम जनता तक शुद्ध पानी देने को लेकर कई जन कल्याणकारी योजना चला रही है । लेकिन जनता के उनकी समस्या दिक्कत हो रही है जनता को उन परेशानियों निपटारा करने की दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिया है । लातेहार जिले में कई स्थानों पर पेयजल को लेकर जलमीनार के धीमी कार्य को लेकर विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई है ।0
0
Report
बिहार विधान परिषद सीटों के लिए NDA के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल, जीत का दावा तेज
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और ऐसे में अब सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन की प्रक्रिया करने में लगे हैं इसी क्रम में आज पटना स्नातक क्षेत्र से नीरज कुमार जो जदयू के प्रत्याशी हैं और एनडीए समर्थित उम्मीदवार हैं उन्होंने अपना नामांकन किया नीरज कुमार ने कहा की जीत सुनिश्चित है पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव अपना नामांकन दाखिल किया पांच बार से नवल यादव इस निर्वाचन क्षेत्र से विजई हुए हैं और अब अपनी छठी परि के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है उनका दावा है कि इस बार भी वह चुनाव जीतेंगे वहीं पटना स्नातक से RJD के प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भी अपना नामांकन किया दिलीप कुमार ने कहा कि अब मनमानी नहीं चलेगी और इस बार राजद की जीत पक्की है कहां की जो लगातार जीत रहे हैं अबकी बार उनकी हार पक्की है वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय यादव ने भी अपने जीत का दावा किया कहां कि जो लगातार जीत रहे हैं अबकी बार उनकी हार पक्की है एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंत्री रामकृपाल यादव ,मंत्री लेसी सिंह, मंत्री विजय सिन्हा , झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सेम टी कई बड़े नेता पहुंचे हुए थे सभी ने एनडीए का जीत का दावा किया लेसी सिंह मंत्री बिहार सरकार उपेंद्र कुशवाहा सांसद राज्यसभा0
0
Report
जैसलमेर में शिक्षक के वीडियो से चुनावी माहौल में हड़कंप, फर्जी मतदान के दावे
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर पंचायतीराज चुनावी माहौल के बीच सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल, वीडियो में चुनावी सभा के दौरान फर्जी मतदान के दावे से मचा हड़कंप, शिक्षक सवाई सिंह भिखोड़ाई गांव में चुनावी बैठक को संबोधित करते नजर आ रहा व्यक्ति, वायरल वीडियो में पूर्व चुनावों में युवकों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर फर्जी मतदान करवाने का दावा, वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति फर्स्ट ग्रेड इतिहास लेक्चरर, जोधपुर DEO कार्यालय में प्रोग्राम अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत बताया जा रहा, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज, स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की, अब प्रशासन की जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर टिकी नजर।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में टोनही प्रताड़ना: चार महिलाएं गिरफ्तार, एक बेकसूर महिला पर जलील अत्याचार
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- एक तरफ जहां 21वीं सदी में देश चांद और अंतरिक्ष फतह करने का दम भर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज भी अंधविश्वास का खौफनाक खेल समाज को झकझोर रहा है, इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी ही एक घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके से सामने आई है, जहां परशुरामपुर गांव में ज़मीनी रंजिश की आड़ में एक 40 वर्षीय बेकसूर महिला पर तालिबानी बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं, 3 अक्टूबर की सुबह जब महिला अपने ही घर के सामने काम कर रही थी, तभी पड़ोस की महिलाएं उस पर टूट पड़ीं और टोनही कह कर गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर घसीटने लगीं, उनकी हैवानियत यहीं नहीं थमी महिला आरोपियों ने पीड़ित महिला को उसकी ही साड़ी से आम के पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पीटते हुए जान से मारने की धमकियां दीं, चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़िता को छुड़ाया, घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में शिकंजा कसते हुए चारों महिला आरोपियों धननतिया, सोमरत, नन्नी बाई और सुंती को गिरफ्तार कर लिया और सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है0
0
Report
भाजपा ने पंचायती राज चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा के नवीन जिला कार्यालय में 14 पंचायत समितियों के प्रभारी एवं संयोजकों तथा 37 जिला परिषद वार्डों के प्रभारी एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठन की कार्ययोजना, प्रत्याशी चयन, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, पंचायत चुनाव प्रभारी लाभचंद कलाल, विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में जिला प्रमुख के साथ सभी पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को गति देने पर चर्चा हुई। प्रभारी एवं संयोजकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने तथा संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये गए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर दिए गए। सभी प्रभारी एवं संयोजकों को 7 अक्टूबर तक प्रत्येक वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए। प्रत्याशी चयन में पार्टी के प्रति निष्ठा, क्षेत्र में सक्रियता, संगठन के साथ जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखने पर जोर दिया गया।बैठक में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी प्रबंधन तक पार्टी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई। प्रभारी एवं संयोजकों से कहा गया कि रिश्तेदारी अथवा व्यक्तिगत समीकरणों के बजाय संगठनात्मक दृष्टि से उपयुक्त नामों पर विचार किया जाए। सभी कार्यकर्ता मिलकर सामूहिक रूप से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएं और संगठन द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें।बैठक में बूथ संरचना को मजबूत करने, बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करने और प्रत्येक बूथ पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
खाटूधाम के विकास के लिए नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में कार्ययोजना बनी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम नगरपालिका बोर्ड की प्रथम बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेव दान चारण ने एजेंडा सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पालिका प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद खाटूधाम में साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विरेंद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस से ऊपर उठकर सभी पार्षदों को साथ लेकर खाटूधाम के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों से मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में समानता के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार की तरह मिलकर खाटूधाम का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष संगीता व्यास सहित 19 पार्षद मौजूद रहे। वहीं वार्ड 12 की पार्षद सुशीला देवी पारिवारिक कारणों के चलते बैठक में अनुपस्थित रहीं। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत, विजयपाल सिंह बाजियां, एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राजेंद्र प्रसाद सहित नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट - विरेंद्र सिंह, विधायक दां ternारामगढ़, बाइट - विनीता पूनिया, अध्यक्ष नगरपालिका खाटूश्यामजी0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: पोलिंग टीम की 5 दिन की ड्यूटी, गांव की सरकार कैसे चुनेगी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की सरकार चुनने मतदाता बूथ पर आएगा...कुछ मिनट में वोट डालकर घर लौट जाएगा...लेकिन वही चुनाव करवाने निकली पोलिंग पार्टी की घर वापसी चार रात और पांच दिन बाद होगी। इस बार चुनावी बैग भी भारी है और ड्यूटी भी लंबी...बैग में EVM भी होगी और मतपेटी भी। पहले मशीन से जिला परिषद-पंचायत समिति का चुनाव...फिर बैलेट से पंच-सरपंच...उसी दिन वोटों की गिनती और आखिर में उपसरपंच का चुनाव। यानी एक ही पोलिंग पार्टी को चुनाव के कई पड़ाव पार कराने होंगे। देखिए...गांव की सरकार चुनने के इस चुनाव में मतदानकर्मियों की ‘पांच दिन लंबी चुनावी परीक्षा’ कैसे होगी... पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों की 5 दिन की ‘परीक्षा’ पंचायत चुनाव में एक ही पोलिंग पार्टी के जिम्मे दो तरह की वोटिंग। पहले EVM, फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराएगी पोलिंग पार्टी। जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए ईवीएम,सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतपेटी। पहले चरण में 22 अक्टूबर को रवाना होकर 26 अक्टूबर को फ्री होगी टीम। यानी मतदानकर्मियों को चार रात-पांच दिन गांव में रहना होगा। बाकी तीन चरणों में भी इसी पैटर्न पर लंबी ड्यूटी करेंगे मतदानकर्मी। वोटर मिनटों में फ्री...पोलिंग पार्टी 5 दिन बाद होगी चुनावी ड्यूटी से फ्री। पोलिंग पार्टी के बैग में इस बार EVM भी होगी और मतपेटी भी। दो बैलेट यूनिट-दो कंट्रोल यूनिट के साथ दो मतपेटियां भी रहेंगी। मतदान सामग्री, पोलिंग बैग और वोटिंग कम्पार्टमेंट भी साथ ले जाने होंगे। कई दिन की ड्यूटी के हिसाब से कर्मचारियों को निजी सामान भी रखना होगा। दूर-दराज केंद्रों पर ठहरने, भोजन-पानी और सुरक्षा की बड़ी चुनौती। EVM और मतपेटियों को कई दिन सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी। सरपंच का मतपत्र सफेद, वार्ड पंच का गुलाबी रंग का होगा मतपत्र। दोनों चुनावों में मतदाताओं को मिलेगा NOTA का विकल्प। बैलेट पेपर पर पहले से नहीं छपे होंगे प्रत्याशी के नाम। चुनाव चिह्न पहले से प्रिंट, प्रत्याशी का नाम काले बॉल पेन से लिखा जाएगा। एक मतपत्र पर 10 चुनाव चिह्न, ज्यादा प्रत्याशी होने पर जुड़ेंगी अतिरिक्त स्लिप।0
0
Report
खराट मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल, चालक की मौत
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा - ससवहना मुख्य सड़क मार्ग के खराट मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के हजरतपुर मडरो निवासी 30 वर्षीय टिंकू महतो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. परिजनों द्वारा घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया है. जहाँ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी ने जुट गया है. मृतक के भाई ने कहा कि ट्रैक्टर से ईट गिरकर वापस लौट रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट और ट्रॉली से दवाकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
बस्तर नक्सल मुक्त, मोदी-शाह के नेतृत्व में बदलाव का दावा: केदार कश्यप
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री और बस्तर के दिग्गज नेता केदार कश्यप ने ZEE मीडिया से नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और बदलाव पर एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया की देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज्य और केंद्र में सरकार के रूप में काम किया है लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी बस्तर नहीं रहा मैं खुद जनजाति समुदाय से हूं नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कोंग्रेस ने कभी काम ही नही किया इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जिन नक्सलियों ने गोलियों से भूल डाला और वे सभी नेता शहीद हो गए कांग्रेसियों के डेड बॉडी पर पेशाब किया गया और हिड़मा जैसा दुर्दांत नक्सली शहीद हुए नेताओ की डेड बॉडी पर नाच रहा था वह हिड़मा आज कांग्रेस नेताओं का रोल मॉडल है यह शर्म की बात है इतना ही नहीं आज प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है जो कि हमारे लिए गर्व का विषय है इतना ही नहीं हमें भी पहले अपने क्षेत्र में जाने से डर लगता था और हम अपने क्षेत्र में खुलकर दौरा भी नहीं कर पाते थे लेकिन अब खुलकर दौरा करते हैं इसलिए अब बस्तर पूरी तरह बदलेगा भी और विकास की पटरी पर दौड़ेने को तैयार है.0
0
Report
Advertisement
