222001
जौनपुर में केराकत प्रशासन ने 15 साल पुराना अवैध कब्जा हटाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:केराकत के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ चंदवक थाना क्षेत्र के बरौटी चरबर गाँव में एक अवैध कब्जे को हटाया। यह कब्जा लगभग 15 साल से चल रहा था। ग्राम प्रधान और गाँव वालों के विरोध के बावजूद, एसडीएम और तहसीलदार ने अवैध जमीन पर बने मकान को हटवाया। इस कार्रवाई से भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई का संकेत मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनखड़ का पलटवार: कांग्रेस ने झूठा नैरेटिव फैलाकर देश की दुर्गति कर दी
Jhajjar, Haryana:दीपेन्द्र ने मांगा 12 सालों का हिसाब,धनखड़ ने दिया करारा जवाब धनखड़ बोले, अपनी धरा से आगे कतई नहीं देख पाते है कांग्रेसी फरीदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया मैट्रो का विस्तार,बहादुरगढ़ भी इसका मुख्य उदाहरण जींद की प्रधानमंत्री की रैली को लेकर झज्जर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ कहा :जींद में 17 जुलाई को रचने जा रहे है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतिहास इसी दिन दिखाई जाएगी हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत कांग्रेस पर लगाया झूठा नैरेटिव फैलाकर राजनीति करने का आरोपी,कहा:इसी वजह से हो रही है कांग्रेसी दुर्गति दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाया था पिछले 12 सालों में एक भी इंच रेलवे व मैट्रो लाईन न बिछाने का आरोप धनखड़ का दावा,झज्जर की रेल लाईन भी हुई थी भाजपा के वाजपेयी शासन में मंजूर कहा: कांग्रेसियाें के देखे सपने का किया भाजपा सरकार ने पूरा,11वें नम्बर पर देश की इॅकानामि को छोड़ कर गए थे कांग्रेसी,आज है चौथे नम्बर पर धनखड़ बोले,कांग्रेस राज में युवा करते थे एमरजैंसी खत्म होने व नसबंदी की बात,आज युवा करते है विकसित भारत की बात आज युवाओं के सामने देश का स्थान,पहचान और आत्मनिर्भरता है एक बड़ा विश्वास,जो हर हाल में होगा पूरा0
0
Report
83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिवार का अंगदान: केवल किडनी से जीवन बचाने की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:अंगदान… एक ऐसा फैसला, जो किसी एक व्यक्ति की जिंदगी के अंत के बाद कई लोगों को नई जिंदगी देने का माध्यम बनता है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एक बार फिर इंसानियत की ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। 83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिजनों ने बेहद कठिन परिस्थिति में अंगदान का निर्णय लिया। परिवार ने मरीज के सभी अंग दान करने की सहमति दी, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण के बाद केवल दोनों किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाई गईं। किसी अपने को खोने का दर्द शायद कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन उसी दर्द के बीच लिया गया एक फैसला कई जिंदगियों में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिजनों ने अपने प्रियजन के अंगदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि भोरीलाल मीणा के परिवार का यह निर्णय बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे फैसले उन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं, जो वर्षों से अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे होते हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अंगदान के महत्व को समझें और इस दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करें। परिजनों ने कहा कि अपने सदस्य को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन अगर उनके अंगों से किसी और की जिंदगी बच सकती है तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अंगदान को लेकर जागरूक बनें और जरूरत पड़ने पर आगे आएं। एसएमएस अस्पताल लंबे समय से अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां समय-समय पर सफल ऑर्गन रिट्रीवल और ट्रांसप्लांट किए जाते रहे हैं, जिससे कई गंभीर मरीजों को नया जीवन मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी लोगों को इससे जुड़े भ्रम दूर करने की जरूरत है। जेडी सोटो डॉ. चित्रा ने बताया कि मरीज के परिजनों ने लीवर, फेफड़े, किडनी समेत सभी अंग दान करने की अनुमति दी थी। हालांकि मेडिकल जांच और अंगों की स्थिति का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन करने के बाद केवल दोनों किडनी ही प्रत्यारोपण योग्य पाई गईं। इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किडनी रिट्रीवल की प्रक्रिया पूरी की गई।0
0
Report
पूर्णिया में स्पेशल बाइकर्स टीम से अपराध पर लगाम, पुलिस की 24x7 गश्त शुरू
Purnia, Bihar:पूर्णिया में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के लिए पुलिस ने बड़ी पहल की है। जिले में पहली बार एक स्पेशल बाइकर्स पुलिस टीम बनाई गई है। यह टीम 24 घंटे शहर की सड़कों पर गश्त करेगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी। आईजी विवेकानंद और पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से इस विशेष बाइकर्स दस्ते को हर向ी झंडी दिखाकर गश्त के लिए रवाना किया। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि इस विशेष दस्ते में 15 बाइकर्स टीम बनाई गई हैं। इन टीमों में 40 हाई-स्पीड बाइक और 80 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी जवान अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे, जिससे शहर में हर समय पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। इससे किसी भी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि इस टीम के पुलिसकर्मियों की वर्दी सामान्य पुलिसकर्मियों से अलग होगी, ताकि आम लोग उन्हें आसानी से पहचान सकें। सभी जवान आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे और उन्हें विशेष शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया गया है। फायरिंग और आपात स्थिति से निपटने की नियमित ट्रेनिंग भी कराई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर सकें। एसएसपी ने कहा कि इस टीम का मुख्य उद्देश्य लूट, डकैती, छिनतई और अन्य गंभीर अपराधों को होने से पहले रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी बड़े अपराधी से आमना-सामना होता है और कानून के तहत ऐसी स्थिति बनती है, तो यह टीम सख्त कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है। इन स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहली प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा होगी। आईजी विवेकानंद ने कहा कि पूर्णिया में बढ़ता अपराध पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए इस विशेष बाइकर्स टीम का गठन किया गया है। यह टीम लगातार मूविंग पेट्रोलिंग करेगी और संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहेगी। पुलिस के अनुसार बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, वित्तीय संस्थान, भीड़भाड़ वाले बाजार, प्रमुख चौक-चौराहे और अन्य संवेदनशील स्थान इस टीम की विशेष निगरानी में रहेंगे। इन जगहों पर लगातार गश्त कर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से शहर में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा और आम लोगों को पहले से अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा。0
0
Report
Advertisement
झारखंड: उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए सचिव पुरवार का धनबाद दौरा
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार मंगलवार को धनबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त आदित्य रंजन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बीआईटी सिंदरी के फैकल्टी और बीबीएमकेयू प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में राज्य के उच्च शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाने, बीआईटी सिंदरी को रिसर्च संस्थान के रूप में विकसित करने और शिक्षकों की कमी को दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि बीआईटी सिंदरी राज्य का एक प्रतिष्ठित और पुराना तकनीकी संस्थान है, जबकि बीबीएमकेयू एक नई यूनिवर्सिटी है। ऐसे में धनबाद के उच्च शिक्षा इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया है। उन्होंने बताया कि बीआईटी सिंदरी को रिसर्च आधारित संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक संसाधनों और कमियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के सामने सबसे बड़ी चुनौती फैकल्टी की कमी है। राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम लागू होने के बाद अब यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन का गठन किया जाएगा, जिससे शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी। उम्मीद है कि अगले एक वर्ष के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों में नियमित शैक्षणिक सत्र, समय पर नामांकन और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नए सिस्टम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी संस्थानों की तुलना करने के बजाय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। बाइट -- राहुल कुमार पुरवार (प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड) भीओ --धनबाद से सरकार की इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक और शोध आधारित बनाना है। यदि फैकल्टी की कमी दूर होती है और शैक्षणिक सत्र नियमित होते हैं, तो इसका सीधा लाभ राज्य के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा。0
0
Report
उपेन यादव के जन्मदिन पर शाहपुरा में प्रतिभा गौरव सम्मान, विकास के दावे
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर, शाहपुरा | बीजेपी नेता उपेन यादव का जन्मदिन, प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर टोल के पास बीजेपी नेता उपेन यादव के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं शाहपुरा प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे。 उपेन यादव के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भी JCB से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। समारोह में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए。 कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा 1 लाख और 50 हजार रुपये के चेक देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा शाहपुरा क्षेत्र की शहीद वीरांगनाओं एवं भूतपूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया। सम्मान बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और उपेन यादव ने किया。 राजेंद्र राठौड़ ने कहा उपेन यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी उनके साथ है और उनके प्रयासों से कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि ERCP का पानी भी इस क्षेत्र तक पहुंचेगा। बाइट – राजेंद्र राठौड़ उपेन यादव ने कहा मैं लगातार लोगों के बीच रहा हूं। युवाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था की स्थापना की है। शाहपुरा विधानसभा में पानी भी आएगा। ऐसे 32 काम करवाए हैं जो पिछले 50 वर्षों से लंबित थे। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा हूं。 बाइट – उपेन यादव0
0
Report
जालौन में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मजार के कोने पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मजार के कोने पर चला बुलडोजर, जिला परिषद चौराहे से लेकर मामू-भांजे की मजार तक हटाए गए अवैध कब्जे, सिटी मजिस्ट्रेट निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से किया गया धराशाई, सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को देखते हुए की गई बुलडोजर करवाई, प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।0
0
Report
Advertisement
कृषि मंत्री सिन्हा ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह उद्घाटन किया
Danapur, Bihar:कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्रथम दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन2020 बैच में चांसलर्स मेडल, डायरेक्टर्स मेडल सहित कुल 87 चिकितस्सको को पदक प्रदान कर किया सम्मानित बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में प्रथम दीक्षांत समारोह किया गया जिसका दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के कृषि मंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया उनके साथ नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, प्रचार्य डॉ हरिहर दीक्षित,अस्पताल निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह, सुपरिटेंडेंट डॉ उदय नारायण सिंह, डीन डॉ संजय कुमार,डॉ अरबिंद प्रसाद,डॉ अशोक शरण मौजूद रहे समारोह के दौरान मंत्री व संस्थान के निदेशक एवं संकायाध्यक्ष द्वारा उपाधि प्राप्तकर्ताओं को दीक्षा उपदेश एवं शपथ ग्रहण कराया गया।दीक्षांत समारोह के दौरान 2020 बैच में चांसलर्स मेडल, डायरेक्टर्स मेडल सहित कुल 87 चिकितस्सको को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। सम्मान समारोह में वन टू टेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ छात्रा रही।प्रथम जहान्वी सिंह,दिव्तीय शिवानी प्रिया, तृतीय अलंकृता और चौथे स्थान पूजा कुमारी सिन्हा रही।सभी मेडिकल छात्रों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वही टॉपर जहान्वी सिंह को चांसलर, शिवांगी प्रिया को डायरेक्टर मेडल का विशेष मेडल देकर सम्मनित किया गया। वही निदेशक कृष्ण मुरारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कॉलेज और पूरे बिहटा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।अब प्रथम बैच के छात्र भविष्य में समाज की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा, संवेदना और नैतिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
जहानाबाद में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत; मालिक पर गंभीर आरोप
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना घोषी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान मुरगिया चक निवासी उमेश दास के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से इस ट्रैक्टर चलाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उमेश दास सुबह ट्रैक्टर लेकर मिट्टी ढोने के लिए घोसी ब्लॉक गए थे। वहां से वापस लौटते समय, माधोपुर और मुरगिया चक के बीच रास्ते में अचानक एक गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया चला गया, जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दो-तीन बार पलट गया। इस हादसे में उमेश दास पूरी तरह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर के मालिक बीरुपुर निवासी रवि शर्मा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मृतक के भतीजे ने बताया कि ट्रैक्टर का ब्रेक और इंश्योरेंस दोनों काफी समय से फेल था, इसके बावजूद उनसे जबरन ड्राइविंग कराई जा रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त ट्रैक्टर मालिक और एक जेसीबी मशीन भी वहां मौजूद थी। अगर समय रहते जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा कर लिया जाता, तो शायद उमेश दास की जान बच सकती, लेकिन कानूनी कार्रवाई और मुआवजे के डर से ट्रैक्टर मालिक और जेसीबी चालक मौके से भाग खड़े हुए। वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है, जिसमें चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। वहारहाल इस दर्दनाक हादसे ने जहां एक परिवार के कमाऊ सदस्य को हमेशा के लिए छीन लिया है, वहीं वाहन मालिकों की मनमानी और लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
यक्ष ऐप से खुलासा: Saharanpur में 50 हजार की चोरी, 5 महिलाओं गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस ने जेबकतरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच वांछित महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को नकुड़ क्षेत्र के ग्राम दैदनौर निवासी सरजीत ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घंटाघर क्षेत्र में 3-4 अज्ञात महिलाओं ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित तीन पुलिस टीमों ने यक्ष ऐप और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को जुबली पार्क के पास से पांच महिलाओं—सोमवती, नैना, संध्या, सुरेखा और किरण, सभी निवासी कुंडा, प्रतापगढ़—को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की पूरी 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मांगकर गुजारा करती हैं और मौका मिलने पर छोटी-मोटी चोरी भी करती हैं। उन्होंने बताया कि घंटाघर क्षेत्र में घूमते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति के कुर्ते की जेब में नोटों की गड्डी दिखाई दी। इसके बाद सभी ने मिलकर जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए और रकम को आपस में बराबर बांट लिया। अगले दिन सुबह शौचालय के बाहर खड़ी होने के दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन महिलाओं का जेबकतरी की अन्य घटनाओं से भी कोई संबंध है या नहीं। इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय जेबकतरा गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पलमा गांव में बाल दुराचार मामले की जांच तेज, प्रशासनिक टीम पहुंची
Gumla, Jharkhand:मासूम से दरिंदगी के मामले में लीपापोती की जांच तेज, पलमा गांव पहुंची प्रशासनिक टीम पीड़ित परिवार से मिली जांच टीम, पंचायत की कथित भूमिका की जांच शुरू, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण गुमला - गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और मामले को दबाने की कोशिश की जांच अब तेज हो गई है। मंगलवार को प्रशासनिक और जांच टीम पलमा गांव पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। जांच टीम में अंचल अधिकारी सुशील खाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), डालसा के प्रतिनिधि तथा घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देना जरूरी है। अपराध को छिपाने या दबाने का प्रयास भी कानूनन अपराध है। टीम ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कथित नकद लेनदेन, मुर्गा और दारू पार्टी के जरिए समझौता कराने जैसी चर्चाओं से इनकार किया। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि मामले को दबाने के लिए हुई कथित बैठक में एक पंचायत समिति सदस्य की मौजूदगी की प्रारंभिक जांच की गई है। संबंधित पंचायत समिति सदस्य से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। हालांकि जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके आधार पर यह तय होगा कि मामले को दबाने की कोशिश में कौन-कौन शामिल था और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
सहारनपुर में चोरी करने वाले शातिर चोर की गिरफ्तारी, लाखों का सामान बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:तीन थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद सहारनपुर पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित 7 इनवर्टर, 9 बड़ी बैटरियां, 5 छोटी बैटरियां, एक प्रेस, एक गैस सिलेंडर, एक अवैध चाकू तथा 12 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को सबदलपुर निवासी गुलशन ने थाना कुतुबशेर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर दो इनवर्टर, दो बैटरियां, 17 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आज थाना कुतुबशेर पुलिस ने सिंचाई विभाग के खंडहर से इसरार पुत्र निसार निवासी इस्लाम नगर, थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर थाना कुतुबशेर, नकुड़ और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सामान बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं तथा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय दुकानों और मकानों में नकबजनी करता था। चोरी का सामान राह चलते लोगों को मजबूरी का हवाला देकर बेच देते थे और रुपये आपस में बांट लेते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि गिरफ्तारी के समय वह अपने साथियों के साथ चोरी का सामान बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
जैসলमेर आयकर विभाग ने जमीन लेन-देन रिकॉर्ड की छानबीन शुरू की
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर\nजैसलमेर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, उदयपुर और जैसलमेर की संयुक्त टीम ने संदिग्ध जमीन सौदों से जुड़े रिकॉर्ड और रजिस्ट्रियों की जांच शुरू की है। बिना पैन कार्ड या गलत information देकर रजिस्ट्री कराई गई फाइलों की जांच की जा रही है। आयकर विभाग संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और काले धन के संभावित इस्तेमाल की भी पड़ताल कर रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।\nजैसलमेर\nजैसलमेर में आयकर विभाग ने मंगलवार को जैसलमेर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दबिश देकर संदिग्ध भूमि लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई में उदयपुर और जैसलमेर की संयुक्त टीम शामिल है। करीब आठ सदस्यीय टीम कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रियों, फाइलों और अन्य रिकॉर्ड का सत्यापन कर रही है।\nप्रारंभिक जानकारी के अनुसार जांच का मुख्य फोकस उन जमीन रजिस्ट्रियों पर है, जिनमें पैन कार्ड का उपयोग नहीं किया गया या गलत जानकारी देकर रजिस्ट्री कराई गई है। टीम ऐसे मामलों से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।\nसूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और काले धन के संभावित इस्तेमाल से जुड़े मामलों का ब्यौरा जुटा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।\nउल्लेखनीय है कि महेश कुल्हरी ने हाल ही में आयकर अधिकारी, जैसलमेर के पद का कार्यभार संभाला है। सरकारी कार्यालय में आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते दिनभर कर्मचारियों और आम लोगों के बीच हलचल का माहौल बना रहा।\nहालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भवानीमंडी पुलिस ने NDPS Act के ज़रिए दो तस्करों को गिरफ्तार, भारी गांजा बरामद
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले की भवानीमंडी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो भिन्न-भिन्न कार्रवाइयों के दौरान आरोपियों को दबोचा। इस दौरान पुलिस ने दो वाहन भी जप्त किए हैं। जानकारी के अनुसार नशे के कारोबारी के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ अभियान चला जा रहा है। इसी के तहत भवानीमंडी थाने की विशेष टीम द्वारा नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयाँ की गईं। पहली कार्रवाई भवानीमंडी पुलिस द्वारा दुधाखेड़ी मार्ग पर नारायणखेड़ा तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान की गई, जहाँ बाइक सवार एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जिसके पास से 1 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अमजद खान निवासी भवानीमंडी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बाइक जप्त कर ली गई। दूसरी बड़ी कार्रवाई डग रोड के पचपहाड़ तिराहा पर की गई, जहाँ एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई तो चालक द्वारा ऑटो में छुपा कर रखा 1 किलो 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का इलेक्ट्रिक रिक्शा भी जप्त किया गया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के नशा माफियाओं में हड़कंप मचा है।0
0
Report
दामोदर यादव ने पुलिस से धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:इस मामले मे दतिया से आजाद पाटीँ से चुनाव लड रहे दामोदर यादव ने पुलिस से कहा है कि वह धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई को तत्काल छतरपुर पुलिस गिरफ्तार करे. मौतीलाल कुशवाह की ज़मीन हथियाने के चक्कर में शालिकराम गर्ग ने गोली मारी मारी ,जल्द आऊँगा छतरपुर और ग़रीबों की ज़मीने कब्जे से मुक्त कराऊँगा0
0
Report
पटना के होटल पर देहव्यापार के कथित नेटवर्क की पुलिस छापेमारी
Patna, Bihar:पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पांच युवतियों और 12 युवकों को हिरासत में लिया गया। मौके से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री, सेक्स वर्धक दवाएं और अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग स्थित एक होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान होटल से कथित तौर पर सेक्स वर्धक दवाएं, अंग्रेजी शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है。 हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने पटना के बेउर इलाके स्थित एक फ्लैट पर भी छापेमारी की। वहां से इस कथित नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क, इसके संचालन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में होटल संचालक की कथित मिलीभगत की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है。0
0
Report
Advertisement
