Back
जौनपुर की मुस्लिम महिलाओं के दीपक दुनियाभर में रोशन करेंगे कौमी एकता
ASAJEET SINGH
Oct 14, 2025 10:12:13
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर की मिट्टी से निकली रोशनी सिर्फ शहर ही नहीं, अयोध्या, काशी, हरिद्वар, लखनऊ और यहां तक कि अमेरिका तक जगमगाएगी। खास बात यह है कि इन दीयों को बनाने वाले हाथ मुस्लिम महिलाओं के हैं जो न केवल कारीगरी में निपुण हैं बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश कर रही हैं।
गांव की महिलाओं ने रचा अनोखा उदाहरण
आप को बता दे कि जिले के जलालपुर विकासखंड के महिमापुर गांव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित मिल्की समूह की 11 महिलाएं दीपावली से पहले दिन-रात मेहनत कर रही हैं। इनमें सात मुस्लिम और चार हिन्दू महिलाएं शामिल हैं। गांव की ये महिलाएं शिक्षित नहीं हैं, लेकिन अपने हुनर से उन्होंने पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है।
समूह की अध्यक्ष जाफरून हाशमी बताती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी अपनाओ के तहत इस बार हम लोगों स्वदेशी अपनाएं हम सभी महिलाओं ने मिलकर यह काम शुरू किया। सरकार से अभी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, लेकिन हमने आपस में पैसे जोड़कर दीपक बनाना शुरू किया। अब तो देश-विदेश से ऑर्डर आने लगे हैं।
बिना तेल के जलने वाला अनोखा दीपक
इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे दीपक पूरी तरह स्वदेशी और पर्यावरण हितैषी हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिना तेल के भी जलते हैं। इन दीपकों को तैयार करने में 11 चरणों की प्रक्रिया अपनाई जाती है — मिट्टी से आकार देने से लेकर पेंटिंग और अंत में मोम से रोशनी भरने तक। हर दीपक लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार जलता है।
जाफरून कहती हैं, दीपक बनाना आसान नहीं है, लेकिन जब यह तैयार होकर चमकता है तो सारी थकान दूर हो जाती है।
15 हजार दीयों का ऑर्डर, बढ़ी मांग
इस साल समूह को करीब 15 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है। तैयार दीपक न केवल जौनपुर में बल्कि अयोध्या, काशी, हरिद्वार, मुंबई और लखनऊ के बाजारों में भेजे जा रहे हैं। कुछ ऑर्डर अमेरिका तक से आए हैं। इस काम से गांव की कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है, जिससे परिवारों में आर्थिक सुधार दिख रहा है।
हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक
गांव की हिन्दू सदस्य सुनीता देवी कहती हैं, “हम सब मिलकर काम करते हैं। कोई भेदभाव नहीं है। दीपावली हो या ईद, हम एक-दूसरे की खुशी में शामिल रहते हैं।”
यह समूह सिर्फ दीपक नहीं बना रहा, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि मजहब नहीं, मेहनत ही असली पहचान है।
दीपावली पर रोशनी से ज्यादा चमकेगी इंसानियत
महिमापुर की इन महिलाओं के हाथों से तैयार दीपक जब घर-घर जलेंगे, तो उनके साथ कौमी एकता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की रोशनी भी फैलेगी। इस दीपावली पर इन दीयों की चमक में न केवल मिट्टी की खुशबू होगी, बल्कि इंसानियत की असली लौ भी दिखाई देगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर। जनपद के पटेल नगर चौराहे, आई टी आई रोड, में महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने मय फोर्स किया पैदल गश्त। आमजनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास। महिला सशक्तिकरण फेज 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक।
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 14, 2025 13:19:524
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 14, 2025 13:19:450
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 14, 2025 13:19:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 14, 2025 13:19:110
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 14, 2025 13:18:530
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowOct 14, 2025 13:18:310
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 14, 2025 13:18:150
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowOct 14, 2025 13:18:070
Report
NKNished Kumar
FollowOct 14, 2025 13:17:580
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 14, 2025 13:17:500
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 14, 2025 13:17:350
Report
ASAkash Sharma
FollowOct 14, 2025 13:16:440
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowOct 14, 2025 13:15:360
Report
0
Report