Back
जौनपुर: गोली से युवक की मौत, आत्महत्या या रंजिश पर पुलिस जांच जारी
ASAJEET SINGH
Oct 22, 2025 11:37:09
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुरा निवासी 30 वर्षीय प्रवीण मिश्रा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट के पास खून से लथपथ शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, प्रवीण घर पर था; बाहर कब गया, कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिला; घर में कोहराम मचा रहा। पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रवीण लंबे समय से डिप्रेशन में था और दो दिन पहले मुंबई से वापस लौटा था। मरने से पहले उसने मोबाइल पर स्टेटस डाला: “अब मैं जा रहा हूं, मेरे परिवार का ख्याल रखना.” पुलिस के अनुसार मृतक के पास एक असलहा भी बरामद पाया गया जिसे परिजनों ने डर के कारण पहले छिपा दिया था। प्रवीण के खिलाफ कुछ पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज थे। थानाध्यक्ष मीरगंज ने सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और पुरानी रंजिश दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowOct 22, 2025 14:02:110
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 22, 2025 14:01:520
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 22, 2025 14:01:310
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 22, 2025 14:01:180
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 22, 2025 14:01:110
Report
MJManoj Jain
FollowOct 22, 2025 14:00:380
Report
HBHemang Barua
FollowOct 22, 2025 14:00:220
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 22, 2025 14:00:120
Report
1
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 22, 2025 13:54:120
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 22, 2025 13:53:550
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 22, 2025 13:53:230
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 13:53:060
Report