जौनपुर पुलिस ने 101 खोए हुए मोबाइल किए बरामद, लोगों को लौटाए
Jaunpur, Uttar Pradesh:13 सितंबर 2024 को जौनपुर में साइबर क्राइम थाना ने 101 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर श्री देवेश सिंह की देखरेख में अंजाम दिया गया। यह कदम धोखाधड़ी और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत उठाया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंप दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
