Jaunpur
जौनपुर के पुलिस ने अपहरण की साजिश करने वाले को किया गिरफ्तार
Shivapar, Uttar Pradesh:जौनपुर के थाना सुरेरी पुलिस ने स्वयं के अपहरण की साजिश कर फिरौती मांगने वाले अभियुक्त सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सूरज गुप्ता निवासी अड़ियार (हनुमानगंज बाजार) पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार तस्कर को शरण देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शरण देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवल्दी निवासी मजहर पिता पप्पू उर्फ अखमत खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी को अरनोद थाना पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1 किलो 723.2 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाया जाने वाला केमिकल पाउडर जब्त कर फरेडी निवासी नारायण मीणा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नारायण ने बताया था कि यह मादक पदार्थ देवल्दी निवासी उस्मान पिता अशरफ खान ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद से उस्मान लगातार फरार चल रहा है। 28 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी उस्मान खान को मजहर ने अपने घर में शरण दे रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही उस्मान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मजहर को फरार आरोपी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया है कि मजहर पहले भी उस्मान को शरण देता रहा है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी उस्मान खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित उसकी संपत्ति, जिसमें आलीशान मकान और फार्म हाउस शामिल हैं, फ्रीज कराए जा चुके हैं। इसके अलावा देवल्दी गांव में किए गए उसके अवैध निर्माण को भी प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराया जा चुका है। पुलिस फरार आरोपी उस्मान खान की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
पीलीभीत के बच्चों ने जिलाधिकारी से गांव तक रास्ता बनवाने की मांग की
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- छोटे बच्चे भी अपनी मांगों को लेकर कितने संजीदा है इसकी बानगी पीलीभीत में देखने को मिली जब कुछ स्कूली बच्चे अकेले ही जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के पास पहुंच गए और शिकायत की कि उनका गांव में रास्ता कच्चा है पानी बरसने पर कीچڑ हो जाती है जिसे निकालने में दिक्कत हो रही है। इन शिकायतकर्ताओं में एक 3 साल की PNC की मासूम किट्टू भी थी वह भी अपनी तोतली जबान में बता रही थी कि स्कूल जाने में बहुत परेशानी हो रही है। फिलहाल जिलाधिकारी ने इन बच्चों की समस्या को ध्यान से सुना और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट के पास ही बख्शपुर गांव है इस गांव का एक वैकल्पिक रास्ता जो कच्चा है इसी रास्ते से गांव के लोग व स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं लेकिन बरसात के मौसम में कीچड़ हो जाती है जिससे कई कई दिन बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अब स्कूली बच्चे छुट्टी के समय स्कूल ड्रेस में ही जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गए और उनसे उनका रास्ता बनवाने की मांग की है। बाईट- छात्रा बाईट- 3 साल की किट्टू0
0
Report
दतिया में नरोत्तम मिश्रा बोले—12 बजे के बाद मतदान प्रतिशत अच्छा होगा
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया जी मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा... 12 बजे के बाद मतदान प्रतिशत अच्छा होगा भाजपा की जीत का माहौल है गर्मी उमस की वजह से मतदाता बाहर नहीं निकला। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड 2027 के लिए BJP और RSS का संगठित चुनावी रोडमैप सक्रिय
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कह रहे हैं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे बीजेपी लगातार चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में अब बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीतिक मंथन तेज कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले देहरादून के तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अध्यक्षता हुई समन्वय बैठक में नए एजेंडे को लेकर सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी नया एक्शन प्लान तैयार है। एक्टिव हुआ RSS और BJP का चुनावी रोडमैप। बूथ पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष फोकस, संगठन को अनुशासन और डैमेज कंट्रोल, दोनों मोर्चों पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक बैठके लगातार होती रहती हैं और इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को तेज करना और उनकी प्रगति रिपोर्ट जानना होता है। धामी ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष उत्तराखंड आए थे तो उनके द्वारा हमसे मिलना भी हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की यात्रा उत्तराखंड भाजपा के लिए मार्गदर्शन वाली रही है। भाजपा नेता उत्साहित हैं कि उनके ज्ञान से आने वाले दिनों में संगठन के कार्य और कार्यक्रम तेज होंगे। कुंदन परिहार ने कहा कि पार्टी संगठन के कार्यक्रम तय हो चुके हैं जिससे पार्टी का कार्यकर्ता आम जनता से जुड़ने का काम करेगा। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में अपने राजनीतिक जमीन की खिसकती हुई नजर आ रही है, इसलिए जमीन बचाने के लिए भाजपा हाईकमान सरकार और संघटन की बैठके कर रहा है। 27 विधानसभा चुनाव में बीजेपी हर दिन नया एजेंडा तैयार कर अपनी जीत की राह आसान बनाने में लगी है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के नाले के निर्माण में एक साल से देरी, विधायक ने गुणवत्ता के आदेश दिए
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पॉस कॉलोनी आवास विकास में नहर पटरी से सटे नाले जिसकी लम्बाई महज 250 से 300 मीटर है को बनाने में एक साल से अधिक समय बीत चुका है बाऊजूद अब तक इस नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। नतीजतन थोड़ी बारिश में ही जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इसे नाले की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में देरी को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा नगर पालिका चेयरमैन के साथ जीरो ग्राउंड पर पहुंचे और निर्माणका जिम्मा संभाल रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। विधायक ने जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक काम संपन्न करने के आदेश दिये है। आपको बता दें निर्माण के चलते नहर पटरी पर फैले मलबे से लोगो का निकलना तक दूभर हो गया है।0
0
Report
SC में पेलेट गन के इस्तेमाल पर सुनवाई जारी; प्रोटोकॉल बनाये जाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर और दूसरी जगहों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की ओर से पेलेट गन में इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई शुरू वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि जिन पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ, उनमें (मेटल) के छोटे-छोटे छर्रे निकलते हैं, जो शरीर में घुसकर गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं। ऐसे छर्रे छात्रों के शरीर से निकाले भी गए हैं। जस्टिस बागची ने कहा कि कुछ खास हालात में पुलिस को ग्रेडेड रेस्पांस की इजाज़त है, आप इस पूरे नियम को ही चुनौती दें。 जस्टिस बागची ने कहा कि पुलिस के नियमों के अनुसार असाधारण परिस्थितियों में पेलेट गन का इस्तेमाल करने की इजाज़त है। SC-अगर इन नियमों पर ही आपत्ति है, तो उन नियमों को भी चुनौती देनी होगी。 CJI ने कहा कि पूरी तरह से बैन के बजाए आप कोर्ट से मांग कर सकते हैं कि पेलेट गन के इस्तेमाल के लिए एक प्रोटोकॉल होना चाहिए。 सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अधिकार है इसमें कोई विवाद ही नहीं。 तुषार मेहता - जहां तक पुलिस की कार्रवाई की बात है, ये उस वक़्त के हालात पर निर्भर करता है। ये परिस्थिति को देखते हुए तुरंत लिया जाने वाला फैसला है。 याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में संशोधन की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया कोर्ट ने कहा है कि सरकार घायलों को इलाज मुहैया कराये।0
0
Report
Advertisement
SC में पेलेट गन पर याचिका: नियमों के तहत ही इस्तेमाल, प्रोटोकॉल की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर और दूसरी जगहों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की ओर से पेलेट गन में इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई शुरू। जस्टिस बागची ने कहा कि पुलिस के नियमों के अनुसार असाधारण परिस्थितियों में पेलेट गन का इस्तेमाल करने की इजाजत है। अगर इन नियमों पर ही आपत्ति है, तो उन नियमों को भी चुनौती देनी होगी। CJI ने कहा कि पूरी तरह से बैन के बजाए आप कोर्ट से मांग कर सकते हैं कि पेलेट गन के इस्तेमाल के लिए एक प्रोटोकॉल होना चाहिए। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अधिकार है इसमें कोई विवाद ही नहीं। तुषार मेहता - जहां तक पुलिस की कार्रवाई की बात है, ये उस वक़्त के हालात पर निर्भर करता है। यह परिस्थिति को देखते हुए तुरंत लिया जाने वाला फैसला है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में संशोधन की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया।0
0
Report
जगदलपुर के आड़ावाल में AI से बना फर्जी वीडियो वायरल, विभाग ने पकड़ा युवक
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल में एक शख्स ने एक ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिससे सबके होश उड़ गए, दरअसल वायरल सीसीटीवी वीडियो में एक तेंदुआ देखा जा सकता है, वायरल वीडियो के साथ जानकारी दी गई की यह तेंदुआ जगदलपुर शहर से महज 3 किलोमीटर दूर आड़ावाल में देखा गया है, कथित वीडियो की सत्यता जांचने वन विभाग ने जांच शुरू की तब इस बात का खुलसा हुआ कि यह वीडियो फेक है, एक युवक ने A I का गलत इस्तेमाल करके फेक वीडियो बना दिया, ऐसे में विभाग ने तत्काल ही वीडियो बनाने वाले युवक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी, वहीं युवक ने अपनी गलती मानते हुए वन विभाग से लिखित में माफी मांगी है, वहीं वन विभाग ने भी आम लोगों को फेक वीडियो को वायरल करने से बचने की सलाह दी है।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- पुलिस दुर्भावना रोके, निष्पक्ष मतदान जरूरी
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहे हैं और कई जगह से वीडियो सामने आ रहे हैं जहाँ जनसूराज और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे हैं या फिर कहीं यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वोटरों को भाजपा कन्वेंस कर रही है इसको लेकर बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर आज खुद बूथों पर घूम रहे हैं देख रहे हैं और इसी कड़ी में वह गर्दनीबाग के डीबीसी चौक पर पहुंचे जहाँ उन्होंने भूतों का निरीक्षण भी किया है और अपने कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं इसी दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पुलिस प्रशासन और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जन सुराज के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने और उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता पुलिस के दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पुलिस के डर या किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि अपराध और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पैसे बांट रहे हैं, लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं जन सुराज के 20 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है तथा पार्टी के सहायता डेस्क और टेबल हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैये का उल्टा असर होगा, क्योंकि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता अपने वोट से करती है। उन्होंने प्रशासन से पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल रोकने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन त्रिनेत्र: NDPS केस में सात माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के एक मामले में पिछले सात माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी फिदा हुसैन पुत्र ताज मोहम्मद अजमेरी निवासी बागलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को हथुनिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करीम अजमेरी निवासी बागलिया को एमडी बनाने की फैक्ट्री और 28.54 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में हथुनिया थाने पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि एमडी बनाने के मामले में फिदा हुसैन भी शामिल था, जिसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। 28 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि फिदा हुसैन अपने घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
नारायणपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यातायात ठप
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में कल से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार हुई तेज बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे अनेक मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग और कोंडागांव–नारायणपुर मार्ग पर नदी-नालों में आई बाढ़ के कारण लगभग 24 घंटे तक यातायात ठप रहा। मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच बीती रात ब्रेहबेड़ा क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे तीन लोगों को पुलिस और बचाव दल ने समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस सफल अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया। बारिश का असर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिला। कई स्थानों पर कच्चे मकान ढह गए, जबकि अनेक घरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेत, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, लगभग एक घंटे से बारिश थमने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। कुल मिलाकर, बीते 24 घंटों की बारिश ने नारायणपुर जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और लोगों के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर दीं।0
0
Report
शाजापुर जिला अस्पताल नर्स के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल मामला: आरोपी गिरफ्तार की तैयारी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ तीन महिला नर्सों को तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के नाम पर अपने जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इनमें से एक नर्स के साथ आरोपी ने परिवार पर संकट और मौत का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और ₹4.10 लाख नकद, सोने का मंगलसूत्र तथा बाद में उसकी एक्टिवा भी हड़प ली। वहीं, पीड़िता की दो अन्य सहकर्मी नर्सों के साथ भी आरोपी ने कथित रूप से अश्लभनीय हरकत करने की कोशिश की। लालघाटी थाना पुलिस ने बुधवार रात करीब आरोपी राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत है। 3 जुलाई को जबलपुर से शाजापुर लौटते समय भोपाल में ट्रेन में उसकी मुलाकात बड़नगर निवासी एक युवक से हुई। बातचीत के दौरान उसने खुद को तंत्र-मंत्र और धागा बनाने वाला बताया। जब पीड़िता ने अपने परिवार की परेशानियों का जिक्र किया तो आरोपी ने कहा कि परिवार को संकट से बचाने के लिए विशेष डोरा बनवाना पड़ेगा। अगले दिन यानी 4 जुलाई दिन आरोपी शाजापुर पहुंच गया और पीड़िता के किराए के मकान पर गया। वहां उसने कहा कि धागा बनाने के लिए कपड़े उतारना जरूरी है, अन्यथा उसके माता-पिता, बहन और अन्य परिजनों की मौत हो जाएगी। डर के कारण पीड़िता उसकी बातों में आ गई। कुछ दिन बाद आरोपी फिर उसके घर पहुंचा और यह कहकर कि उसके ससुराल वालों ने जादू-टोना कराया है, उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बाद में जावरा स्थित हुसैन टेकरी और अजमेर ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा कि परिवार की परेशानियां तभी खत्म होंगी जब वह अन्य युवकों के साथ भी संबंध बनाएगी। इसके बाद वह एक अन्य युवक को उसके घर लेकर आया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता नर्स ने अपने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी द्वारा बस खरीदने से सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी, ऐसी बात कही। पीड़िता से किस्तों में ₹4.10 लाख नकद और सोने का मंगलसूत्र ले लिया। बाद में उसने ₹50 हजार की और मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी तथा 28 जुलाई को उसकी एक्टिवा और उसके दस्तावेज भी अपने साथ ले गया। पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई को उसने अपनी दो सहकर्मी नर्सों को भी घर बुलाया था। आरोप है कि आरोपी ने दोनों महिलाओं के साथ भी अश्लभनीय हरकत करने की कोशिश की। इससे घबराकर दोनों वहां से चली गईं। इसके बाद पीड़िता को एहसास हुआ कि वह सुनियोजन साजिश और धोखाधड़ी का शिकार हुई है। इसके बाद वह अपनी दोनों सहकर्मियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने कहा- आरोपी की तलाश जारी।0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग पुलिस ने संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह मोटरसाइकिलें बरामद
Srinagar, Uttarakhand:अनंतनाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और उन्हें बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है; चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद and ज़ब्त6013. Anantnag: वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, अनंतनाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और उन्हें बेचने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी छह मोटरसाइकिलें बरामद और ज़ब्त की हैं। जाँच में चोरी के वाहनों को बेचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन नेटवर्क का भी पता चला है। पुलिस के अनुसार, जांच की शुरुआत डायलगाम पुलिस पोस्ट पर 4 जुलाई, 2026 को इमरान अहमद वानी से मिली लिखित शिकायत के बाद डायलगाम के DO ने की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने मोहम्मद आसिफ भट और दानिश अहमद भट से एक मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके रजिस्ट्रेशन की जानकारी नकली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत FIR नंबर 229/2026 दर्ज की और विस्तृत जांच शुरू की। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिलें नौपोरा, डूरू के रहने वाले राशिद बाजद के बेटे जुनैद अहमद बाजद ने चुराई थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी उन्हें चोरी की मोटरसाइकिलें सप्लाई करता था, जिन्हें बाद में कमीशन के आधार पर खरीदारों को बेच दिया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि मुदस्सिर अहमद भट ने फेसबुक मार्केटप्लेस और ऑफलाइन संपर्कों के ज़रिए चोरी की मोटरसाइकिलों के प्रचार और बिक्री में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और व्यक्तिगत नेटवर्क दोनों के ज़रिए कई संभावित खरीदारों से संपर्क किया गया था, जिससे चोरी के वाहनों को बेचने वाले एक संगठित गिरोह के होने का संकेत मिलता है। जांचकर्ताओं ने मुदस्सिर अहमद भट के निजी बैंक खाते में कई वित्तीय लेन-देन का भी पता लगाया, जो कथित तौर पर चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री के लिए खरीदारों से मिले भुगतान से जुड़े थे। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें अलग-अलग लोगों को बेची थीं। जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों और सुरागों के आधार पर, सभी छह मोटरसाइकिलों का पता लगाकर उन्हें सफलतापूर्वक बरामद और ज़ब्त कर लिया गया। पुलिस ने ARTO अनंतनाग के ज़रिए बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकाना हक और रजिस्ट्रेशन की जानकारी की पुष्टि की। असली मालिकों से संपर्क करने के बाद यह पुष्टि हुई कि सभी छह मोटरसाइकिलों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और वे अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी थीं। जांच में जुनैद अहमद बजाद की पहचान मोटरसाइकिल चोरी करने और चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए आगे सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी और अहम व्यक्ति के तौर पर हुई है। वह अभी फरार है और पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। अनंतनाग पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और उन्हें भरोसा है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हो सकती हैं और मामले से जुड़ी नई बातें सामने आ सकती हैं। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे सेकंड-हैंड गाड़ियां खरीदते समय सावधानी बरतें और कोई भी लेन-देन पक्का करने से पहले संबंधित अधिकारियों से गाड़ी के मालिकाना हक और रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी कागज़ात की जांच कर लें।0
0
Report
दिहौली पुलिस ने 14,400 पव्वे अवैध शराब पकड़े, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी
Dholpur, Rajasthan:दिहौली पुलिस ने पकड़ी 14,400 पव्वे अवैध शराब, SP के निर्देश पर कार्रवाई, चालक गिरफ्तार* धौलपुर जिले के दिहौली थाना पुलिस ने SP विकास सांगवान के निर्देश और Addl.SP वैभव शर्मा के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो मैक्स पिकअप से 300 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की संख्या 14,400 पव्वे बताई जा रही है। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामअवतार पुत्र दुपटीलाल निवासी सामौर के रूप में हुई। कार्रवाई थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई आनंद कुमार को सौंपी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। *SP के निर्देश पर चली नाकाबंदी* दिहौली थाना पुलिस ने SP विकास सागवान के निर्देश में अवैध शराब तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के सामने नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो मैक्स पिकअप को रोका गया। तलाशी में घुघरू देशी सादा मदिरा के 300 कार्टून यानी 14,400 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया। *चालक गिरफ्तार, राजाखेड़ा जा रही थी सप्लाई* पुलिस ने मौके से चालक रामअवतार पुत्र दुपटीलाल निवासी सामौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब धौलपुर से राजाखेड़ा ले जाई जा रही थी। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने गलत रूट का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदगी से वह पकड़ा गया। *आबकारी एक्ट में केस, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस* आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई आनंद कुमार को सौंपी गई। पुलिस अब शराब के सोर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। *जिले में सबसे बड़ी बरामदगी, तस्करों में हड़कंप* अधिकारी ने बताया कि यह बड़ी अवैध शराब बरामदगी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अवैध शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे थे। *SP ने दी बधाई, अभियान जारी रखने के निर्देश* SP विकास सागवान ने पूरी थाना टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और अवैध कारोबार पर कड़ी नकेल कसने के निर्देश दिए। Addl.SP वैभव शर्मा ने भी कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। *आमजन से की अपील* थानाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई कि अवैध शराब की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा0
0
Report
सरदारशहर में भारी बारिश से मुख्य बाजार जलमग्न, स्थानीय व्यवस्था सवालों के घेरे में
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर बारिश से बेहाल: मुख्य बाजार में 3 फीट पानी, शहर जलमग्न; नगर परिषद की तैयारियां फिर हुईं फेल सरदारशहर में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों, मुख्य बाजार और निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया। कुछ ही देर की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजार में करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से पूरा बाजार प्रभावित हो गया और अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार की प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो गई और व्यापारिक गतिविधियों पर भी बड़ा असर पड़ा। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई मोहल्लों और गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी मुख्य बाजार में देखने को मिली, जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। दुकानों के बाहर पानी भर जाने से व्यापारियों को नुकसान की आशंका सताने लगी। कई दुकानदारों ने पानी दुकानों में घुसने के डर से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में शहर की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई के दावों के बावजूद शहर में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। मुख्य बाजार और निचले इलाकों में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। हालांकि, इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान जरूर ला दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इस वर्षा को खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक बताया। खेतों में नमी बढ़ने से बाजरा, मूंग, ग्वार और अन्य फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से तालाबों और जोहड़ों में पानी की आवक शुरू हो गई है, जिससे जल संकट से भी कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी चार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और अनावश्यक जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। सरदारशहर में हुई इस बारिश ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि मानसून की हर तेज बारिश शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा लेती है। मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन जलभराव ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब लोगों की निगाहें नगर परिषद की अगली कार्रवाई और आने वाले दिनों में संभावित बारिश के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
