Back
जौनपुर में इकलौते बेटे ने माता-पिता की हत्या, गोमती नदी में शव फेंके
ASAJEET SINGH
Dec 16, 2025 02:49:34
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, इकलौते बेटे ने की माता-पिता की हत्या, गोमती में फेंके शव. जौनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आठ दिसंबर की रात पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी बेटे अम्बेश कुमार का अपनी माता-पिता से पैसा को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अम्बेश ने गुस्से में आकर सिलबट्टे से माता बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए शवों को बोरे में भरा, कार में रखा और फिर गोमती नदी में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद भी घर से गायब हो गया, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया। पांच दिन तक दंपति का कोई सुराग नहीं मिला तो 13 दिसंबर को उनकी बेटी वंदना देवी ने जफराबाद थाने में माता-पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज karाई। वंदना ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अम्बेश कुमार भी माता-पिता को ढूंढने के लिए निकला था और उसका भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को अम्बेश कुमार पर शक हुआ। उसे घर के पास से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने माता-पिता की हत्या की पूरी कहानी कबूल कर ली। घटना की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर गोमती नदी में शवों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाला अपराध भी है, जिसने इंसानी रिश्तों पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद की कोसीकलां के थाना रोड स्थित बुलन मार्केट में दर्जनो नकाबपोशों ने लाठी डंडे से किये हमले में आधा दर्जन दुकानदार घायल
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने आम जन मानस को अलर्ट करते हुए कहा कि कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाए और नियमों का पालन करे।
0
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुुकर्म करने वाले 2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report