Back
जौनपुर हत्याकांड: खतरे की सूचना के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं हो पाई
ASAJEET SINGH
Mar 16, 2026 10:52:29
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में युवक की हत्या के बाद जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मृतक ने तीन दिन पहले ही पुलिस को जान के खतरे की सूचना दी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का एक वीडियो और सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र पुत्र रामचरन की रविवार रात करीब 10 बजे हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि गांव के विष्णु मिश्रा और उसके साथियों से पुरानी रंजिश चल रही थी और वे कई दिनों से सच्चिदानंद को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी आशंका के चलते मृतक ने चंदवक थाने में तीन दिन पहले लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इस मामले के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और मामले को टालती रही। मृतक के पिता रामचरन के अनुसार, किसी ने फोन कर सच्चिदानंद को विष्णु के पाही पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के मामा तीर्थराय दूबे ने मीडिया से बातचीत में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय हो जाती तो भांजे की जान बच सकती थी और इस पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में SIT से कराने की मांग उठाई है। वहीं इस घटना पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि गोबरा गांव में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी विष्णु ने बताया कि उसे मृतक और उसकी पत्नी के बीच संबंध होने का शक था, इसी शक के चलते उसने भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिलहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन पुलिस के कार्य-शैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। पीड़ित द्वारा थाने पर लिखित शिकायत करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करना भी गंभीर सवाल खड़े करता है। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस की कर-शैली से सिस्टम पर सवाल उठते हैं और अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई होती तो आज उसकी जान बच सकती थी। मीडिया टीम अपर पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी चाहती है लेकिन उन्होंने कहा कि हर पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस की इससे जुड़े जवाब रटकर दे रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
35
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 16, 2026 12:03:04Raipur, Chhattisgarh:वाशु शर्मा, प्रवक्ता, भाजपा- स्टूडियो
सत्य प्रकाश सिंह, प्रवक्ता, कांग्रेस- स्टूडियो
कौशल स्वर्णबेर, वरिष्ठ पत्रकार- एमएस टीम
68
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 12:02:5584
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 16, 2026 12:02:1823
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 16, 2026 12:02:0962
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 16, 2026 12:01:4551
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 12:01:2365
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 16, 2026 12:01:0999
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 16, 2026 12:00:2748
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 12:00:1397
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 16, 2026 11:52:36136
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 16, 2026 11:52:2566
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 16, 2026 11:52:09Noida, Uttar Pradesh:On us religious panel report on ban rss
57
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 16, 2026 11:51:53207
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 16, 2026 11:51:47325
Report