Back
जौनपुर केराकत में पिता ने डेढ़ साल की बच्ची गोमती नदी में फेंकी; गिरफ्तार
ASAJEET SINGH
Nov 20, 2025 03:15:43
Jaunpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के केराकत जिले में दिल दहला देनी वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ लगातार बेटियाँ पैदा होने से नाराज़ एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोमती नदी में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानागद्दी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मछुआरे मासूम की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक बच्ची का शव नहीं मिल सका था।
آپ کو بتا دے کہ घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा अपनी डेढ़ साल की बेटी रूबी को टहलाने के बहाने पड़ोसी गांव टड़वा स्थित गोमती नदी किनारे ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचकर उसने मासूम को नदी में फेंक दिया।
नदी के उस पार बैठे कुछ मल्लाहों ने घटना को अपनी आंखों से देखा। उन्होंने शोर मचाते हुए बेटी को बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन दूरी अधिक होने और तेज बहाव के कारण बच्ची को नहीं बचा सके। थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई।
सूचना मिलते ही थानागद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ अजीत रजक और कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और तलाश कार्य का जायजा लिया।
अशोक की पत्नी संजू ने पुलिस को बताया कि तीसरी बेटी पैदा होने के बाद से अशोक घर में अक्सर झगड़ा करता था। वह लड़का चाहता था, जिसके न पैदा होने से नाराज़ रहता था। अशोक मुंबई में मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी व तीनों बेटियाँ गांव में रहती हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा 18 वर्ष, दूसरी बेटी सृष्टि 13 वर्ष की है।
घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। कोतवाल दिपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाईट अजीत कुमार रजक सीओ केराकत
बाईट सृष्टि बेटी
बाईट आकांक्षा विश्वकर्मा बेटी
189
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowNov 20, 2025 04:36:370
Report
KJKunal Jamdade
FollowNov 20, 2025 04:36:240
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:35:440
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 20, 2025 04:34:590
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:330
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:210
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:33:500
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 20, 2025 04:33:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:33:030
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 20, 2025 04:32:470
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:32:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:31:480
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:30:390
Report
254
Report