222002
जौनपुर दरोगा हैदर अली को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार का घूस लेते हुए किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:दरोगा हैदर अली को एंटी करप्शन की टीम ने 10,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह घटना यूपी के जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां दरोगा हैदर अली ने कंडी मोड़ के पास एक जेसीबी मालिक से पैसे की मांग की थी। जब जेसीबी मालिक पैसे देने आया, तो एंटी करप्शन की टीम ने अचानक पहुंचकर दरोगा को घूस लेते हुए पकड़ लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गन्दोलिया झरी के खाळ से हादसों का ब्लैक स्पॉट, तीन दिन में दो घटना
Baran, Rajasthan:गन्दोलिया झरी का खाळ बना हादसों का ब्लैक स्पॉट, तीन दिन में दो हादसे बारां के अटरू के समीप गन्दोलिया झरी का खाळ इन दिनों दुर्घटनाओं का मुख्य स्थान बनता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस खाळ पर दो बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे यह मार्ग वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है。 जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। गनीमत रही कि कार सवार को गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं गुरुवार सुबह एक और हादसा हो गया। कोटा की ओर से आ रहा एक ट्रक गन्दोलिया झरी के खाळ में अनियंत्रित होकर पलट गया。 बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें ही आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी。 लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि खाळ में मोड़ तीखा है और सड़क की स्थिति भी सही नहीं है, साथ ही सुरक्षा के कोई संकेतक नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड लगाने और सड़क सुधार की मांग की है ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके।0
0
Report
सोनभद्र: चार महीने बाद शादी के युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चार महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं सकी है। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की वजह अज्ञात होने के कारण पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी का है, जहां 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव परिजनों की नजर में आते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मनीष पुत्र बाबूलाल, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद युवक की इस तरह मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है। परिजनों के मुताबिक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत की वजह सामने नहीं आने के कारण पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
चंदौली में बच्चों के विवाद के बाद खून से लथपथ मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - बच्चों के विवाद में खूनी वारदात... - युवक बबलू सोनकर पर नुकीली सरिया से हमला किए जाने का आरोप... - पेट में कई वार होने से युवक गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरा, मची अफरातफरी... - आनन - फानन में परिजन घायल युवक को लेकर पहुंचे अस्पताल... - गम्भीर हालत में चिकित्सकों वाराणसी ट्रामा सेंटर किया रेफर... - इलाज के दौरान युवक की मौत... - मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, गांव में तनाव का माहौल... - मृतक की पत्नी की तहरीर मामला दर्ज... - पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी... - अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव की घटना...0
0
Report
Advertisement
चंदौली: RO प्लांट में नाबालिग को बंधक बनाने के बाद पुलिस ने मुक्त कराया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली में बंधक नाबालिग लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, कार्यवाई का वीडियो वायरल. आरओ प्लांट में बंधक बनाई गयी लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त. स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर से बाजार सामान लेने गयी थी छात्रा. बाजार में आरो प्लांट के अन्दर हाथ पैर बाधकर बनाया गया था बंधक. काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. आरो प्लांट में रोने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया. नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का मामला. बाइट: अजीत सिंह चौहान, सीओ, चकिया, चंदौली.0
0
Report
दमोह में चार दिन बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर दफ्तर का घेराव
Damoh, Madhya Pradesh:नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर दफ्तर में मचाया जमकर बबाल.. दमोह में आज दोपहर बाद कलेक्टर आफिस के बाहर अजीबो गरीब हालात बन गए जब अचानक पहुंचे ग्रामीणों ने नारे लगाना शुरू किया और देखते ही देखते यहां बबाल के हालात बन गए और यहां की सुरक्षा में तैनात पुलिस और होमगार्ड सैनिकों ने हालात सामान्य किए। दरअसल ये लोग इसी जनपद क्षेत्र के अधरोटा गांव के लोग थे जिनमें बच्चे महिलाएं और पुरुष सब शामिल थे, ये लोग गांव में चार दिन बिजली गुल होने से नाराज हैं और जब बिजली विभाग के लोगों ने उनकी समस्या नहीं सुनी तो वो सीधे कलेक्टर के दफ्तर पहुंच गए। दमोह कलेक्टर नीचे आओ के नारे सुनकर कलेक्टर नीचे पहुंचे उनकी बात सुनी और फिर बिजली विभाग के अफसरों को वहीं तलब किया गया और कल उनके गांव के कैंप लगाने की बात फाइनल हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म किया।0
0
Report
भोपाल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, धारदार हथियार समेत कई मशीनें जब्त
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल राजधानी में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा अवैध हथियार निर्माण और बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार "फाइन शार्पिंग शॉप" दुकान की आड़ में संचालित हो रहा था अवैध हथियारों का कारखाना आरोपी से 12 नग बड़ी धारदार लोहे की छुरिया, छुरी बनाने के काम आने वाली मूठ लगी बिना धार की 6 ब्लेड तथा 7 अन्य कच्ची ब्लेड जप्त जमीन में स्थायी रूप से गड़ी बड़ी ग्राइंडर मशीन, धार लगाने वाली मरशान मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हथौड़ी, निहायी, हैंड ग्राइंडर 2 इलेक्ट्रिक मोटर, छैनी, आरी, प्लास तथा छुरी की मूठ पर लगने वाली 50 रिपिट, फाइबर जब्त आरोपी द्वारा वैध लाइसेंस ना मिलने पर धारा 25 (1AA) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज क्राइम ब्रांच की तलैया थाना क्षेत्र में कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
OLX पर फर्नीचर बेचने के नाम पर किडनैपिंग: 70 लाख की एक्सटॉर्शन में 6 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:OLX पर फर्नीचर बेचने का ऐड बना किडनैपिंग का जाल, लड़की ने बुलाया और 3 दिन तक किया टॉर्चर ‘लीसा शर्मा’ की दोस्ती, फिर किडनैपिंग और 70 लाख की एक्सटॉर्शन की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने गैंग दबोचा OLX से प्रोफाइलिंग, साकेत में मुलाकात और नेब सराय में कैद... फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग का खुलासा मथुरा में होटल से भागकर बची जान, मंदिर के पुजारी से किया फोन... दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा Anchor : दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। OLX पर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन डालने वाले 30 साल के पवनदीप जोशी को एक लड़की ने ‘लीसा शर्मा’ बनकर संपर्क किया। साकेत में मुलाकात के बाद लड़की ने पवनदीप को अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। करीब तीन-चार दिन तक उसके साथ मारपीट और टॉर्चर किया गया और परिवार से पैसे मंगवाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 70 लाख की एक्सटॉर्शन की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। VO-1 : 22 अगस्त को पवनदीप जोशी के भाई मयंक दीप जोशी ने मैदान गढ़ी थाने में शिकायत दी कि उनका भाई कई दिनों से लापता है। पवनदीप फोन पर सिर्फ इतना बता रहा था कि वह ठीक है, लेकिन घर वापस नहीं आ रहा था। पुलिस ने तुरंत अबडक्शन का केस दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया। फोन की लोकेशन फरीदाबाद, पलवल, हथीन, आगरा और कोसी होते हुए मथुरा तक पहुंची। पुलिस टीम ने 23 अगस्त को मथुरा से पवनदीप को बरामद कर लिया। VO-2 : पुलिस के मुताबिक पूरी कहानी की शुरुआत OLX से हुई। पवनदीप ने फर्नीचर बेचने के लिए OLX पर फोटो डाली थी। इसी दौरान एक लड़की ने खुद को ‘लीसा शर्मा’ बताकर उससे संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत हुई और 20 अगस्त को साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक में मिलने की बात तय हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की के साथ मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव भी मौजूद था और दोनों ने पवनदीप की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रोफाइलिंग की। इसके बाद उसे नेब सराय स्थित एक घर पर बुलाया गया। VO-3 : पुलिस के मुताबिक घर के अंदर पहुंचते ही पवनदीप को चार-पांच लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन पूछकर पैसे निकाले। इसके बाद परिवार को फोन करवाकर प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर पैसे मंगवाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 70 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की। पवनदीप के नाम पर करीब 25 लाख रुपये का इंस्टेंट लोन भी मंजूर करवाया गया, लेकिन रकम ट्रांसफर होने से पहले पुलिस ने कार्रवाई कर उसे रोक दिया। VO-4 : पुलिस के मुताबिक मथुरा के एक होटल में मौका मिलने पर पवनदीप आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। वह एक गाड़ी के नीचे छिपा और फिर एक घर के कंपाउंड में जाकर त्रिपाल के नीचे पूरी रात छिपा रहा। अगले दिन वह पास के मंदिर पहुंचा और पुजारी का फोन लेकर परिवार को कॉल किया। सूचना मिलते ही करीब 5 से 7 मिनट में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू किया। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से टॉर्चर के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। VO-5 : पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू, उसकी पत्नी इंदु उर्फ रियू उर्फ लीसा शर्मा समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पलवल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से सफेद रंग की हैरियर कार, क्रेडिट कार्ड, सोने की चेन और पेंडेंट, जूते, चाकू और टॉय पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र और उसकी पत्नी इस पूरी साजिश के मुख्य आरोपी हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
द्वारका में डेटिंग ऐप धोखाधड़ी: चार गिरफ्तार, 2.15 लाख बरामद
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले के छावला थाना पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर कथित तौर पर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी रकम को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को चंद्रभान सिंह नाम का 44 वर्षीय व्यक्ति छावला थाने पहुंचा और शिकायत दी कि उसकी पहचान डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से हुई थी। महिला ने उसे धांसा मेट्रो स्टेशन बुलाया, जहां से उसे नजफगढ़ स्थित एक मकान में ले जाया गया। आरोप है कि मकान में पहुंचने के बाद उसे धमकाया गया और उससे अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन और कैश के जरिए कुल 2 लाख 15 हजार रुपये ले लिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदीप, प्रीति, कमलेश और रितु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंदीप के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जबकि कमलेश के खिलाफ भी द्वारका नॉर्थ थाने में मामला दर्ज है। अब पुलिस आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड, संभावित साथियों और इस तरह ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों के बारे में भी जांच कर रही है。0
0
Report
नदिया में मोदी के जन्मदिन पर श्री कृष्ण राय मंदिर में दीर्घायु हेतु पूजा
Krishnanagar, West Bengal:প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র দামোদর দাস মোদিজীর জন্মদিন উপলক্ষে আজ ১৭ ই সেপ্টেম্বর নদিয়ার তেহট্টর ঐতিহ্যবাহী শ্রীশ্রী কৃষ্ণ রায় জীবন মন্দিরে মোদিজীৰ দীর্ঘ আয়ু কামনা করে পুজো দিলেন, উপস্থিত ছিলেন নদীয়ার উত্তরের বিজেপির সাংগঠনিক সভাপতি অর্জুন বিশ্বাস বিধানসভা বিধায়ক সুব্রত কবিরাজ মহাশয় এবং অন্যান্য নেতৃত্ব।0
0
Report
Advertisement
छात्रों ने थाने का कामकाज समझा, कानून और साइबर सुरक्षा के गुर सीखे
Baran, Rajasthan:छात्रों ने जाना थाने का कामकाज, पुलिस से सीखे कानून और साइबर सुरक्षा के गुर बारां के दातां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत थाना केलवाड़ा का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ व्याख्याता पाचूलाल मेहता, दिनेश मीणा, मुकेश गुर्जर एवं गोबरी लाल मौजूद रहे। थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने विद्यार्थियों को थाने कीकार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कानून की विभिन्न धाराओं, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया, मालखाना की व्यवस्था और विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस के दैनिक कार्यों एवं रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया को जाना। इस दौरान थाना अधिकारी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था से जुड़े कई सवाल पूछे। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून, सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता लाना रहा।0
0
Report
छबड़ा में चोरी-चकारी से दहशत, रात्री गश्त बढ़ाने की मांग तेज
Baran, Rajasthan:छबड़ा में चोरी और पत्थरबाजी से दहशत, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग टीचर कॉलोनी, आनंद विहार व महावीर नगर के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बारां के छबड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 1 में पिछले 15-20 दिनों से हो रही चोरी-चकारी और रात में पत्थरबाजी की घटनाओं से रहवासियों में दहशत का माहौल है। हालात यह है कि लोगों को रात-रात भर जागकर अपने घरों और मोहल्ले की रखवाली करनी पड़ रही है। टीचर कॉलोनी, आनंद विहार-2 और महावीर नगर के रहवासियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी छबड़ा को ज्ञापन सौंपकर रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई घरों पर पत्थर फेंके जाने और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे महिलाएं और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड-1 के उक्त मोहल्लों में नियमित रूप से रात्रि पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लग सके और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। इधर सेवा दल कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र घेंघट ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल रात्रि गश्त शुरू कराने की मांग की है।0
0
Report
बारां में कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक के विरुद्ध रिश्वत मांग का मामला, गिरफ्तारी
Baran, Rajasthan:बीज-खाद लाइसेंस सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांग, संयुक्त निदेशक आनंदीलाल मीणा के विरुद्ध मामला दर्ज। एक प्रकरण में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है एसीबी बारां में कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ने तत्कालीन संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जिला बारां आनंदीलाल मीणा के विरुद्ध रिश्वत मांग का प्रकरण दर्ज किया है। जबकि मई माह में एक अन्य रिश्वत मांगने के मामले में हो चुका है गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने दिनांक 5 मई को एसीबी कोटा में शिकायत दी थी। परिवादी के पास कृषि बीज वितरण, दवाइयां सप्लाई तथा खाद वितरण का लाइसेंस है। नियमानुसार लाइसेंस से किए गए कार्यों के रजिस्टर व बिलों का वर्ष में एक बार संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बारां द्वारा सत्यापन किया जाता है। परिवादी का आरोप है कि रजिस्टर सत्यापित करने की एवज में संयुक्त निदेशक आनंदीलाल मीणा द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है और नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर उप- महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा रेंज के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में दिनांक 6 मई को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। एसीबी कोटा द्वारा ट्रेप कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पूर्व ही एक अन्य परिवादी की शिकायत पर आरोपी आनंदीलाल मीणा को एसीबी बारां द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस कारण एसीबी कोटा की ट्रेप कार्रवाई नहीं हो सकी। एसीबी कोटा ने रिश्वत मांग सत्यापन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एक ओर अन्य प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान पुलिस निरीक्षक शरीफ अहमद, एसीबी कोटा देहात द्वारा किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कुशीनगर में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
Kushinagar, Uttar Pradesh:विश्वकर्मा पूजा के तहत विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन राष्ट्रीय पहलवानों ने दिखाया दम पहलवानों की कुश्ती देख रोमांचित हुए लोग कुशीनगर सांसद विजय दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद , सदर विधायक मनीष जायसवाल रहे मौजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद पडरौना क्षेत्र के सूरजनगर विश्वकर्मा मंदिर में हुआ कुश्ती दंगल0
0
Report
लोकायुक्त की दबिश: बम्हनी तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला, गिरफ्तार अधिकारी
Mandla, Madhya Pradesh:1709ZMP_MANDLA_KARYVAHI_R एंकर - मण्डला के बम्हनी उप तहसील कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की दबिश से हड़कंप मच गया... जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है。 वीओ - बताया जा रहा है कि ग्राम सिलगी के किसान आलोक चंदेल से जमीन के नामांतरण के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की。 शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने बम्हनी उप तहसील कार्यालय में जाल बिछाया... और जैसे ही 8 हजार रुपये की रिश्वत ली गई, टीम ने हरीश सिंगोर को रंगे हाथों दबोच लिया。 बाईट - टीआई - लोकायुक्त - जबलपुर । वीओ - हरीश सिंगोर पर उप तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार और बाबू के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। लोकायुक्त की अचानक कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया。 बाईट - शिकायतकर्ता - किसान एंकर - फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है... वहीं पूरे मामले में रिश्वत की मांग और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
भिंड में 30 फीट गहरे गड्ढा, सुरंग की चर्चा पर पुरातत्व विभाग का स्पष्ट जवाब
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के किला रोड की हिन्नारिया गली में सड़क अचानक इस कदर धंस गई कि नीचे करीब 30 फीट गहरा गड्ढा दिखाई देने लगा। सड़क करीब 15 फीट लंबाई-चौड़ाई में धंसी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले कई परिवारों ने डर के चलते अपने मकानों पर ताला लगाया और दूसरी जगह चले गए। दो दिन पहले इसी जगह धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी थी और सड़क मामूली रूप से धंसी थी, लेकिन अब देखते ही देखते धसाव ने बड़ा रूप ले लिया。 करीब 300 मीटर दूर ऐतिहासिक किला होने की वजह से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कहीं जमीन के नीचे किले से जुड़ी कोई पुरानी सुरंग तो नहीं है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधिकारी महावीर सिंह भदौरिया ने सुरंग की आशंका को सिरे से खारिज किया है。 अधिकारी के मुताबिक, मौके पर करीब 15 फीट लंबाई-चौड़ाई और 30 फीट गहराई का धसाव है और प्रारंभिक निरीक्षण में इसके पुराने कुएं के अवशेष होने की संभावना सामने आई है, जिसे वर्षों पहले पत्थर रख कर दिया गया था।मोके पर प्रसासनिक अमले के साथ स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक ने नगर पालिका की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल सड़क के नीचे छिपे इस गड्ढे की सुरक्षा का है। लगातार बारिश के बीच अगर धसाव और बढ़ा तो आसपास के मकानों पर भी खतरा पैदा हो सकता है。 यानी दो दिन पहले जिस जगह सिर्फ मामूली दरार नजर आई थी, वहीं अब जमीन के नीचे 30 फीट गहराई तक खुला गड्ढा दिखाई दे रहा है। लोगों की दहशत बढ़ी हुई है और प्रशासन के सामने चुनौती है—इसे जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से भरना。 बाइट-1-अंजलि शर्मा,स्थानीय निवासी। बाइट-2-सौम्या परमार। बाइट-3-राजबीर शर्मा स्थानीय निवासी बाइट-4-रागिनी स्थानीय निवासी बाइट-5-श्याम सिंह स्थानीय निवासी बाइट-महावीर सिंह भदौरिया,पुरातत्व बिभाग,भिण्ड0
0
Report
Advertisement
