उत्तर प्रदेश में खसरा पड़ताल में नंबर एक रैंक पर आया जौनपुर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में खसरा पड़ताल के तहत 75 जिलों में जौनपुर 40वें स्थान से अब नंबर एक रैंक पर आ चुका है। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने जौनपुर में कार्यभार संभाला है, टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
