icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में JE पर 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बिजली विभाग के जेई पर 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप, 15 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची को जेई के कमरे से बरामद किया. परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. मामला रामपुर जिले के थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के गांव शंकरपुर का है, गांव में तैनात बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर ने गांव की 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, बच्ची करीब 15 दिन पहले घर से लापता हुई थी, परिवार ने उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने थाना शहज़ादनगर पुलिस को शिकायत दी और बिजली विभाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बच्ची को बरामद किया गया. परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. नया मोड़ तब आया जब परिजनों ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए; उनका कहना है कि पुलिस आरोपी जेई को बचाने में लगी है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

राम मंदिर दान घोटाले पर शरद शुक्ला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा मांगा

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी थाना राम जन्मभूमि में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, शरद शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण किसी उद्योगपति के पैसे या सरकार के पैसे से नहीं हुआ है, ये आम जनता के पैसे हैं आम जनता गेहूं बेचकर राम मंदिर के निर्माण पर सहयोग दिया है, आज श्रद्धालु जब यहां दान देता है تو उसमें चोरी की जा रही है, यह आम श्रद्धालुओं के आस्था से खिलवाड़ हो रहा है इसलिए इसकी निष्पक्षता से जरूरी है चाहे वो चम्पत राय हो या फिर अनिल मिश्रा.
0
0
Report

विकासनगर के बैरागीवाला में उपद्रव: 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के बैरागीवाला गाँव में विनोद कश्यप की मौत के दूसरे दिन, बीते रविवार को हुए उपद्रव, मकानों और वाहनों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनोद कश्यप की मौत के अगले दिन बैरागी वाला गाँव में एक बड़ा उपद्रव हुआ, जिसके चलते गाँव के हालात तनावपूर्ण हो गए... उपद्रवियों ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया... वाहनों को भी जलाया गया... उपद्रवियों को रोकने पर पुलिस पर पत्थरबाजी हुई... जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए... विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... बाकी की तलाश जारी है... गाँव के हालात अब कुछ सामान्य होने लगे हैं... ऐसे में विनोद कश्यप के अंतिम संस्कार के बाद, अब पुलिस ने 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है... उपद्रव करने वाले इन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है... उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस घटना के समय बनी वीडियो की मदद ले रही है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर विरोध

Samastipur, Bihar:पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर समस्तीपुर में आक्रोश, लोगों ने एलाइनमेंट बदलने का लगाया आरोप। 150 परिवार और 50 साल पुराने कॉलेज पर संकट, स्थानीयों ने डिप्टी सीएम के करीबी को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप, डीएम ने बदलाव से किया इनकार। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्शी परियोजना पटना पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस - वे को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में इस एक्सप्रेस - वे को लेकर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी को लाभ पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस - वे के 5 किलोमीटर रास्ते के एलाइनमेंट को मनवाने ढंग से बदल दिया गया है। इस नए रूट बनने से प्रखंड के सबसे पुराने कॉलेज सहित एक बड़ी आबादी प्रभावित होगी। बतातें चले की मार्च 2025 में इस एक्सप्रेस - वे का पहला गजट प्रकाशित किया गया था लेकिन मार्च 2026 में हुए तीसरे गजट में रूट को बदल दिया गया। इस नए रूट में पड़ने वाले 237 प्लॉट में से 224 निजी प्लॉट है। स्थानीय लोग राज्य सरकार और केंद्र सरकार से उसे पुराने एलाइनमेंट को लागू करने की मांग कर रहे हैं ताकि एक बड़ी आबादी इससे प्रभावित न हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस - वे निर्माण में घनी आबादी विहीन, खेती योग्य और चौर की ज़मीन की जगह घनी आबादी वाले ज़मीन को चिन्हित किया गया है। जिससे करीब 150 परिवार प्रभावित होंगे वही इलाके का 50 वर्ष से भी पुराने एक मात्र कॉलेज के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोग पूर्व के रूट को लागू करने की मांग कर रहे है। इस मामले में बीजेपी नेता रंजीत निर्गुणी का बताना है कि एनएचएआई के द्वारा मार्च 2025 में जो सर्वे किया गया था उसमें ज़्यादातर सड़क का हिस्सा खेतिहर और चौर का हिस्सा था। इनमें सोनमार, म्यारी, बाजीतपुर और कबड़ा चौर चिन्हित किया गया था। बाद में अचानक पूरे बाजार के इलाके के 100 से ज्यादा दुकान, मकान और 50 वर्षों से पुराने महाविद्यालय के स्वरूप को करते हुए ले जाते है यह कहीं से भी तर्क संगत और न्याय संगत नहीं है। बीजेपी नेता का कहना है कि अगर एलाइनमेंट नहीं बदला गया तो 15 जनवरी 2025 के गजट में इस 292 सोनमार चौर का मौजा, म्यारी, बाजीतपुर और कबड़ा चौर के मौजा को मेनशन क्यों किया गया। 26 दिसम्बर 2025 को DCLR के द्वारा जब नये मूल्यों की घोषणा पटना - पूर्णिया एक्सप्रेस- वे के लिए की जाती है उसमें भी जिन चौर की ज़मीन नहीं लेना होता है उसका जिक्र क्यों किया जाता है। यह सब दर्शाता है कि पर्दे के पीछे कहीं न कहीं बड़ा खेल किया जा रहा है। ऐसा तभी सम्भव है जब तक कोई राजनीतिक दबाब नहीं हो। वही सरायरंजन प्रखंड में पटना - पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस - वे के एलाइनमेंट में किसी भी तरह के परिवर्तन किए जाने की बात को समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि इस तरह की कुछ अफवाहें सोशल मीडिया में आई है न्यूज में ख़बरें आई है जिसमें कुछ लोगों के द्वारा कहा गया है की पटना - पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस - वे के एलाइनमेंट को चेंज किया गया है जो पूर्ण रूप से गलत है। अब तक एलाइनमेंट को चेंज करने की जानकारी एनएचएआई के द्वारा जिला प्रशासन को नहीं दी गई है। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह की अफवाहों से बचें। अगर उन्हें किसी भी तरह का डाऊट है तो जिला भू - अर्जन कार्यालय में आकर एक्चुअल एलाइनमेंट को चेक कर सकते हैं।
0
0
Report

झालावाड़ पुलिस ने ड्रग माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति स्थाई फ्रिज कर दी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत मादक पदार्थ तस्कर प्रभुलाल तंवर, पांचूलाल व रामलाल तंवर की काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल संपत्तियां NDPS एक्ट की धारा 68 एफ के تحت स्थाई फ्रिज की है। ये ड्रग माफिया की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण अब नहीं कर पाएंगे। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जारी ऑपरेशन दिव्य प्रहार के माध्यम से मादक पदार्थ तस्करों और नशा माफियाओं को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य यह अभियान चलाया गया है। जिसमें मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारियो के साथ-साथ ऐसे अपराधों से अर्जित की गई उस 'काली कमाई' को भी नष्ट किये जाने का कार्य किया गया है, इसी कड़ी में जिले में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर प्रभुलाल तंवर, पांचूलाल व रामलाल व इनके सहयोगियों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की MOB शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना अकलेरा व मनोहरथाना से साझा की गई। जिनके द्वारा समस्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अपराधियों व उनके सहयोगियों की इन अवैध आर्थिक संपत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु जांच की। मादक पदार्थ तस्कर प्रभुलाल तंवर, पांचूलाल व उसके पुत्र मुकेश मीणा और रामलाल तंवर व उसके भाई दुर्गाशंकर के नाम पर मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आय से क्रय की गई संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करवाया गया। इसके आधार पर मादक पदार्थ तस्करों प्रभुलाल तंवर, पांचूलाल व उसके पुत्र मुकेश मीणा और रामलाल तंवर व उसके भाई दुर्गाशंकर निवासी थाना अकलेरा व थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ की चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा-68 एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त आदेश के बाद मादक पदार्थ तस्करों की चल-अचल संपत्तियों को स्थाई रुप से फ्रिज किया गया है।
0
0
Report

छतरपुर जिला अस्पताल: ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने, मारपीट के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिला अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर पैसे लेने और बाद में विवाद होने पर जान से मारने की कोशिश करने जैसी गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीज रामदास अहिरवार के पुत्र अमर सिंह अहिरवार ने बताया कि उनके पिता के ऑपरेशन के लिए उनसे 12 हजार रुपये लिए गए थे। उनका आरोप है कि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ, जिसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की बात कही तो संबंधित डॉक्टर जिला अस्पताल में पदस्थ सना सिद्दीकी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान डॉक्टर ने उन पर अस्पताल परिसर में कार चढ़ाने की कोशिश भी की। अमर सिंह अहिरवार ने बताया कि पिता के इलाज के लिए परिवार को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इलाज के खर्च के लिए उन्हें अपने कानों की बाली, जमीन और भैंसें तक बेचनी पड़ीं। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में डॉक्टर सना सिद्दीकी एवं जिला अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, यदि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सरकारी अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली और चिकित्सकीय लापरवाही से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा। घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन ने इस गंभीर मामले को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में दिनदहाड़े हत्या: तोताराम गिरफ्तार, राजेश केस में खुलासा

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल टॉपलाइन ...संभल जनपद के चंदौसी थाना इलाके में बीते सोमवार को दिनदहाड़े शख्स के सिर में लोहे का पाइप मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के मामले में चंदौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शख्स की हत्या के आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है... गिरफ्तार आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक राजेश एक साल पहले उसकी पत्नी को भगा ले गया था,जिससे क्षुब्ध होकर उसने मौका देखकर राजेश के सिर में लोहे के पाइप मारकर हत्या कर दी थी। मामला चंदौसी थाना इलाके के बदायूं रोड पर ITI के सामने का, बीते सोमवार की शाम लगभग 5 बजे का है। बताया जा रहा है कि चंदौसी-बदायूं तिराहे पर कैंटीन चलाने वाला राजेश किसी काम से ITI के पास से गुजर रहा था। इसी बीच मौके पर आरोपी तोताराम ने राजेश के सिर में लोहे के पाइप मारकर हत्या कर दी, राजेश की हत्या को अंजाम देने के बाद तोताराम घटना स्थल से फरार हो गया। हैरानी की बात यह थी कि तोताराम ने राजेश की हत्या इतनी फुर्ती से की थी कि आसपास से गुजर रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी... कुछ देर बाद रोड से गुजर रहे लोगों ने राजेश को मृत हालत में सड़क पर पड़े देखा, तब लोगों को माजरा समझ में आया। युवक की दिनदहाड़े हत्या की घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था... अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने चंदोसी क्षेत्र के CO और कोटवाल के साथ खुद मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी... घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए मृतक राजेश के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की तो राजेश के द्वारा एक वर्ष पूर्व पड़ोसी तोता राम की पत्नी को भगाकर ले जाने के मामले में तोताराम के साथ रंजिश की जानकारी सामने आई...यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तोताराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तोताराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया...फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद तोताराम को राजेश की हत्या के जुर्म में कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। बाइट कुलदीप सिंह ASP संभल
0
0
Report

अलीगढ़ थाना रोड पर दबंगों की टक्कर, दो मौतों से ग्रामीण तनाव

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ ब्रेकिंग.... अलीगढ़ के थाना रोड पर दबंगों की गाड़ी की टक्कर से पूरा परिवार तबाह, इलाके में भारी तनाव。 शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत, सदमे में बुजुर्ग पिता ने भी तोड़ा दम。 एक ही घर में दो मौतों से ग्रामीणों में फूटा भारी आक्रोश, शवों को इगलास तहसील परिसर में रखकर दिया धरना。 पीड़ित परिवार का आरोप- पुरानी रंजिश और चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने जानबूझकर मारी टक्कर परिजनों का आरोप नामजद आरोपियों में दीपक, आतिश, अनिल, केके और कृष्ण कुमार शामिल; खुलेआम घूमकर दे रहे हैं धमकी ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का बड़ा आरोप, घटनास्थल के पास के CCTV फुटेज की भी नहीं हो रही जांच जब तक आरोपियों की नहीं होगी गिरफ्तारी, तब तक नहीं करेंगे शवों का अंतिम संस्कार'- परिजन 27 तारीख को होनी थी घर में शादी, खुशियों वाले घर में फैला मातम. सीओ के आश्वासन के बाद भी धरने पर अड़े ग्रामीण इगलास कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा.
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद दामाद के घर में तोड़फोड़

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: पत्नी को पार्लर जाने से मना करना पति सहित पूरे परिवार को पड़ा भारी। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने फोन कर परिजनों को बुलाया। बेटी के बुलाने पर मायके पक्ष के लोगों ने दामाद के घर में जमकर की तोड़फोड़। देर रात लगभग एक दर्जन लोगों पर पथराव और कार में तोड़फोड़ करने के आरोप। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी रिश्तेदार की कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त किया। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट के आरोप। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। सुमेरपुर थाना कस्बे के छोटी बाजार वार्ड संख्या 6 का मामला
0
0
Report

PMVBRY के तहत ग्रेटर नोएडा-नोएडा में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा/ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत 19 जून को ग्रेटर नोएडा और नोएडा में राष्ट्रीय स्तर का रोजगार एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रेटर नोएडा में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नॉलेज पार्क-4 में शाम 4 बजे किया जाएगा। वहीं, नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सेक्टर-62 स्थित एनआईओएस ऑडिटोरियम में समानांतर समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में योजना के तहत चयनित नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन और सहायता राशि वितरित की जाएगी। ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे। रीजनल पीएफ कमिश्नर-1 वैभव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना संगठित क्षेत्र में नए रोजगार अवसर पैदा करने के साथ-साथ कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचाएगी। रीजनल कमिश्नर सुयश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभाव से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। ईपीएफओ ने मीडिया संस्थानों, उद्योग संगठनों, नियोक्ताओं और लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। यह आयोजन रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह संस्करण समाचार वेबसाइट, पोर्टल या अखबार में प्रकाशित करने के लिए उपयुक्त है। बााइट : सुयश पाण्डेय ( रीजनल कमिश्नर , पीएफ , नोएडा ) बाईट : वैभव सिंह ( रीजनल कमिश्नर , पीएफ ग्रेटर नोएडा ) थोड़ा अच्छा
0
0
Report
Advertisement

भारतीय तटरक्षित दल ने जहाज से नाविक की जान बचाई, प्राथमिक उपचार शुरू

Paradeep, Odisha:ସମୁଦ୍ର ମଧ୍ୟରେ ହୃଦଘାତ ଶିକାର ନାବିକଙ୍କୁ ବଞ୍ଚାଇଲାଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ । ପ୍ରାୟ ରାତି ୨ଟା ସମୟରେ ଜାହାଜଟି ଶ୍ରୀଲଙ୍କା ର କଲମ୍ବୋ ଯାଉଥିବା ସମୟରେ ୩୯ ବର୍ଷ ବୟସ୍କ ଏବି ଭେଙ୍କ ଭେଙ୍କଟେଶ କୃଷ୍ଣନଙ୍କ ଦେହ ଅସୁସ୍ଥ ଥିବା ଜାହାଜ ର ମାଷ୍ଟ୍ରର ଙ୍କ ଠାରୁ ଖବର ଆସିଥିଲା। ନାବିକ ଜଣଙ୍କ ହୃଦଘାତ ଆକ୍ରାନ୍ତ ହୋଇଥିଲେ ଓ ଜରୁରୀକାଳୀନ ଚିକିତ୍ସା ଆବଶ୍ୟକ ହୋଇଥିବା ଖବର ପାଇବା ପରେ, ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ କାର୍ଯ୍ୟରେ ଲାଗିପଡ଼ିଥିଲେ। ତତକ୍ଷଣାତ ଜାହାଜ ସହିତ ଯୋଗାଯୋଗ କରିବା ପରେ ସମୁଦ୍ରରେ ତୁରନ୍ତ ସହାୟତା ପାଇଁ ଟେଲି ଔଷଧ ଭାରତୀୟ ତାତାରଖୀ ବାହିନୀ ଯୋଗାଇଥିଲା। ରୋଗୀଙ୍କୁ ତୁରନ୍ତ ଚିକିତ୍ସା ସେବା ଏବଂ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିବା ପାଇଁ ପାରାଦୀପରୁ ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀର ଇଣ୍ଟରସେପଫର ଡଙ୍ଗା ଆଇସିଜିଏସ ସି-୧୫୮ ତୁରନ୍ତ ନିୟୋଜିତ କରାଯାଇଥିଲା। ସଖାଳ ସମୟରେ ଦୂର ସମୁଦ୍ରଭିତରକୁ ଜାହାଜଟି ପାରାଦୀପରୁ ମର୍ଜାଣ୍ଟ ଜାହାଜ ସହିତ ସୁରକ୍ଷିତ ଭାବରେ ହୃଦଘାତରେ ଆକ୍ରାନ୍ତ ନାବିକଙ୍କୁ ଜାହାଜରେ ବସାଇ ଆଣିଥିଲେ । ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ,ଆଇସିଜଏସ ସି-୧୫୮ ରୋଗୀଙ୍କୁ ପ୍ରାଥମିକ ଚିକିତ୍ସା ପ୍ରଦାନ କରି ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର କୁ ଆଣିବା ପରେ ଡାକ୍ତର ବିଶେଷଜ୍ଞ ଚିକିତ୍ସା ସେବା ପାଇଁ ସ୍ଥାନୀୟ ଏଜେଣ୍ଟ ନିଯୁକ୍ତ ଜାହାଜ କମ୍ପାନୀକୁ ସୁରକ୍ଷିତ ଭାବରେ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା। ସମୁଦ୍ରରେ ଜୀବନ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ଭାରତୀୟ ତଟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀର ଅବିଚଳିତ କାର୍ଯ୍ୟ ସଦା ସର୍ବଦା ପ୍ରଶଂସନୀୟ ବୋଲି କୁହାଯାଉ ଥିବା ବେଳେ ଭାରତୀୟ ତତରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ ତରଫରୁ ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରା ଯାଇଛି।
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त बैठक

Bahara Boj, Uttarakhand:अंतरराष्ट्रीय बैठक भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा पर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में भारत नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड में अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सीमा पिलरों के पुनर्स्थापन तथा सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।दोनों देश के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। नेपाल के कंचनपुर जनपद में हुई इस बैठक में उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश और नेपाल के सीमावर्ती जनपदों के अधिकारी,सीमा सुरक्षा बल और सर्वे विभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीमा क्षेत्र में संयुक्त सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त पिलरों की पहचान करने और नो मैंस लैंड पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए समन्वित कार्रवाई करने पर सहमति जताई। बैठक में भारत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमावर्ती नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई。 उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने कहा कि भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सीमा संबंधी मुद्दों पर निर्मित संवाद और संबंधीय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की टीमें सयुंक्त रूप से क्षतिग्रस्त पिलरों के पुनर्स्थापन और अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी। नेपाल के कंचनपुर जिलाधिकारी हीरा लाल ने सीमा प्रबंधन को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंध में से सीमा क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top