Back
जफराबाद में शराब पिलाकर ले जाकर पिटाई से युवक की मौत, संदिग्ध हिरासत में
ASAJEET SINGH
Jan 07, 2026 13:10:48
Jaunpur, Uttar Pradesh
जफराबाद थाना क्षेत्र के माधव पट्टी गांव में शराब पिलाकर ले जाकर की गई बेरहमी से पिटाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान माधव पट्टी निवासी गुरु प्रसाद यादव (लगभग 45 वर्ष) पुत्र मेवालाल यादव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु प्रसाद यादव कजगांव बाजार में कुछ लोगों के साथ बैठे थे। आरोप है कि साथ मौजूद लोगों ने उन्हें शराब पिलाई, फिर मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के रेलवे फाटक के पास ले गए। वहां डंडे और ईंट से बेरहमी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान लगभग आधे घंटे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पूर्व रुपये के लेन-देन के विवाद के कारण यह वारदात हो सकती है। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report