Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Howrah711316

उलूबेड़िया के विरशीभपुर में दुकान में आग, गैस भरते समय विस्फोट की संभावना

SMSubhasis Mandal
Mar 04, 2026 18:31:22
Howrah, West Bengal
উলুবেড়িয়ার বিরশিবপুরে একটি দোকানে ভয়াবহ আগুন৷ জানা যায় ওই দোকানে মিনি গ্যাস ভরা ও ওভেন সারানো হত পাশাপাশি 다양한 রকমের স্টোভ সারাইয়ের দোকান ছিল জানা যাচ্ছে হঠাৎই ওই দোকানে গ্যাস ভরার সময় বাস্ট হয়ে যায় তা থেকেই আগুন বলে মনে করা হচ্ছে৷ ঘটনাস্থলে দমকলের একটি ইঞ্জিন৷
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 08, 2026 17:15:32
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती सदर कोतवाली के हरदिया चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती बांसी मार्ग के हरदिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो और कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई, ट्रेलर की टक्कर से ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट कर ट्रेलर पर गिर गया, कार में सवार लोग बाल बाल बच गए, मृतकों में दो पुरुष और प्रीति शुक्ला नाम की एक महिला शामिल है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से सड़क हादसे की सूचना मिली, तत्काल पुलिस की टीम पहुंची घायलों को जिला अस्पताल भेजा जिसमें से दो युवक और एक महिला की मौत हो गई, तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उस में से एक ही हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर इलाजबके लिए रेफर किया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है, ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 17:15:09
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 08, 2026 17:01:12
Munger, Bihar:क्रिकेट मैच को लेकर मुंगेर में चार जगहों पर जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया है फैन स्क्रिनिंग पार्क। 5 हजार से अधिक महिला युवती और क्रिकेट प्रमियों की पार्क में क्रिकेट देखने को लेकर भीड़।अधिकारी से लेकर जनप्रीनिधि बैठकर मैच का ले रहे आनंद。 मुंगेर: टी -20 वर्ल्ड कप में आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल क्रिकेट मुकाबले को लेकर दर्शकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों के लिए फैन स्क्रिनिंग पार्क बनाया गया है, जहां दर्शक बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का आनंद ले रहे हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय में किला परिसर स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में फैन स्क्रिनिंग पार्क बनाया गया है, जहाँ बड़ी स्क्रीन पर दर्शक मैच का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसी तर्ज पर जमालपुर नगर परिषद परिसर में, तारापुर अनुमंडल अंतर्गत अम्बेडकर भवन में तथा खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद परिसर में भी फैन स्क्रिनिंग पार्क की व्यवस्था की गयी है, जहाँ दर्शक इस मुकाबले का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रेमियों में खेल के प्रति ज्यादा लगाव होती है। बिहार सरकार के द्वारा भी खिलाड़ियों के लिए कई तरह के खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है सके अलावा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में खेल का आयोजन करा रहे हैं।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 08, 2026 17:00:11
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में सनमाइका घोटाला! फैक्ट्री इंचार्ज और प्लाईवुड मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज फैक्ट्री से चोरी कर सप्लाई का आरोप, 5–6 महीने से चल रहा था खेल – मालिक का दावा बिल में 13 शीट, गाड़ी में निकली 18 शीट: शक के बाद खुला सनमाइका घोटाला गोल्ड लैमिनेट फैक्ट्री में गड़बड़ी का खुलासा, SHO बूड़िया थाने में मामला दर्ज फैक्ट्री कर्मचारी और बाहरी व्यापारी की मिलीभगत से लाखों का नुकसान! सनमाइका डिस्पैच इंचार्ज पर गंभीर आरोप, मालिक ने पकड़ ली सप्लाई में हेराफेरी ऑर्डर 4422 का, माल निकला 10021 का – जांच में सामने आई धोखाधड़ी यमुनानगर: प्लाईवुड कंपनी के मालिक पर फैक्ट्री का माल चोरी करवाने का आरोप BNS की धारा 316(2) और 318(4) में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच 5–6 महीने से चल रही थी हेराफेरी! मालिक के शक ने खोली पूरी पोल。 पुलिस की जांच जारी, तथ्य जुटाने में जुटी थाना बुढ़िया की पुलिस, तथ्य के आधार पर होगी कार्रवाई
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:51:23
Maharajganj, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल (दक्षिण टोला) में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नटवा जंगल निवासी सोनमति पत्नी मोछन्दर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के ही कमलेश गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूजा के पति और मुकेश गुप्ता ने उनके बेटे कमलेश यादव को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की रॉड तथा लात-घूंसे से उसकी पिटाई की गई और बाद में छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में श्यामदेउरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 08, 2026 16:45:53
Gumla, Jharkhand:गुमला - गुमला शहर के करमटोली रोड स्थित वन तालाब में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ युवक तालाब के पास बैठकर नशा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृत युवक भी उन्हीं के साथ था। नशे की हालत में वह कपड़े उतारकर तालाब में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन अत्यधिक नशे के कारण पानी में संतुलन नहीं बना सका और डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसके साथ मौजूद दो-तीन साथियों ने तालाब में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में युवक उन्हें पकड़ने और नोचने लगा। इससे साथी डर गए और उसे बचा नहीं सके। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 08, 2026 16:45:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:बिहार के पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार नक्सली दस्ता के सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे. बताया गया कि बिहार पुलिस एवं एसटीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच दोनों नक्सली के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेने की सूचना पटना एसटीएफ की टीम को मिली. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है. बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और नक्सली गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया कि दोनों के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 08, 2026 16:45:13
Muzaffarpur, Bihar:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर एक युवक को अपराधियों ने मारी कई गोली गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए SKMCH में कराया गया भर्ती गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव का गोली लगने से घायल युवक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची मामले की कर रही जांच मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स से ने बताया कि बाजार से घर को जा रहे हैं युवक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर कर रही मामले की जांच
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:35:27
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 08, 2026 16:33:19
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top