icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UCC बिल पर मोहन यादव बोले: महिलाओं के सम्मान के लिए सुधार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC पर सीएम डॉ मोहन यादव ने जी मीडिया से की खास बातचीत सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना और खास तौर पर मुस्लिम महिलाओं की कठिनाइयों का समाधान खोजना इस बिल को लेकर आने का उद्देश्य है मध्य प्रदेश की धरती पर वही रहेगा जिनका एक विवाह होगा UCC बिल आने के बाद कट्टर पत्तियों की जमीन खिसक रही है यह हमेशा से होता आया है जब भी कोई अच्छा सुधार हो कुछ चुनिंदा धर्म के ठेकेदार भ्रम फैलाने का काम करते हैं हम जनता के बीच गए सुझाव लिए लेकिन हमें कहीं विरोध नजर नहीं आया महिलाओं के अधिकार को और ताकत मिलेगी आदिवासियों की अलग पद्धती है आदिवासी धर्म की बात नहीं करते इसलिए उन्हें UCC में शामिल नहीं किया , लेकिन हिंदू मुस्लिम धर्म है भविष्य में सरकार एक देश एक चुनाव पर भी आगे बढ़ेगी।
0
0
Report

विकासनगर में कांग्रेस का धरना, प्रधानमंत्री-शिक्षा मंत्री पर जवाबदेही की मांग

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन... दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में विकासनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष संजय किशोर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेंट मंत्री नवप्रभात भी धरने पर बैठे नजर आए. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने पूरी घटना के पीछे गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया. नवप्रभात ने कहा कि मामले में प्रधानमंत्री की जवाबदेही बनती है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम छात्रों के साथ हैं.
0
0
Report

गाजीपुर: अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट मुकदमा; लाइसेंस सत्यापन में गड़बड़ियाँ

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़े खुलासे। 145 शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन में कई अनियमितताएं सामने आईं, कई पत्रावलियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब मिलीं। सांसद अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से संबंधित मूल पत्रावली भी नहीं मिली, लाइसेंस पर खरीदी गई रायफल की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाली में अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक अशफाक अहमद और गौरी शंकर राम के खिलाफ दर्ज किया गया अपराधिक मुकदमा। पुलिस के अनुसार आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान कुल 145 लाइसेंसों का उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में सत्यापन कराया गया। जांच में कई मामलों में तत्कालीन शस्त्र लिपिकों एवं अधिकारियों की मिलीभगत से अनियमितताएं सामने आईं। कुछ खरीदे और बेचे गए शस्त्रों की मूल पत्रावलियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब मिलीं। जांच के दौरान सांसद अफजाल अंसारी को निर्गत शस्त्र लाइसेंस संख्या 1188 P2 से संबंधित पत्रावली भी अभिलेखों में नहीं मिली। इसी लाइसेंस पर खरीदी गई रायफल संख्या 830405 की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल सका। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी, तत्कालीन प्रथम शस्त्र लिपिक अशफाक अहमद तथा द्वितीय शस्त्र लिपिक गौरी शंकर राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता/आईपीसी की धारा 409, 120-बी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 21/25 और 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में 145 शस्त्र लाइसेंसों का विभिन्न राज्यों में सत्यापन कराया गया, जिसमें कई पत्रावलियां गायब मिलीं। सांसद अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं मिले और संबंधित रायफल की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, बूथों पर जीत की कवायद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने और विपक्ष के कथित झूठे नैरेटिव का जवाब देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का असली कुरुक्षेत्र बूथ होता है और जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा। गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सत्य, विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले सपा सरकार में नौकरी और सरकारी योजनाओं पर "सैफई सिंडिकेट" का कब्जा था और उसी की मनमानी चलती थी। मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे विपक्ष की कथित साजिशों और नकारात्मक प्रचार से सतर्क रहें तथा सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेरा बूथ सबसे मजबूत" मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र है और मजबूत बूथ ही जीत की गारंटी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज देश में 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। गोरखपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाईओवर को बड़ी उपलब्धि बताया और गुरुवार को होने वाले उसके लोकार्पण समारोह में सभी को शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से फ्लाईओवर पर जाकर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की।
0
0
Report

चरखी दादरी में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; लाठीचार्ज के आरोप

Charkhi, Haryana:चरखी दादरी। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज और पीएम हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला चरखी दादरी में कांग्रेस पार्टी, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी रोज गार्डन से लघु सचिवालय तक march निकालते हुए पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का सबसे चर्चित घटनाक्रम उस समय देखने को मिला जब लघु सचिवालय गेट पर प्रदर्शनकारी काफी देर तक उपायुक्त का इंतजार करते रहे। बाद में संदेश मिला कि प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में आकर मुलाकात कर सकता है। इस पर कुछ कार्यकर्ता अंदर जाने के पक्ष में दिखे, जबकि कुछ ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई और मौके पर आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र अपने भविष्य की रक्षा के लिए जंतर-मंत्र पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे तो उन पर दिल्ली पुलिस ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया, जिसमें अनेक छात्र-छात्राएं घायल हुए। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया और पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन पूरे देश में और बड़ा रूप लेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई。
0
0
Report

नोएडा प्रशासनिक कार्रवाई: 3 सुपरवाइजर बर्खास्त, वेतन कटौती के साथ कड़ी कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। जलभराव और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर 3 सुपरवाइजर की सेवाएं समाप्त की गईं। 3 मैनेजर और 5 जूनियर इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के आदेश जारी हुए। कार्रवाई के आदेश महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह ने जारी किए। समीक्षा में करीब 30% नालों की सफाई अधूरी मिलने पर एक्शन लिया गया। ओएसडी इंदु प्रकाश और जीएम आर.एस. यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया। दोनों अधिकारी सीधे CEO कृष्णा करुणेश को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपेंगे। प्राधिकरण ने साफ किया कि लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर महमंद: पाँच-छह लोगों ने संतोष रजक पर लात-घूंसे-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसका मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें पाँच से छह लोगों ने मिलकर संतोष रजक नाम के व्यक्ति के साथ उसी की दुकान के सामने लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की।​इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि जब एक व्यक्ति के साथ सरेआम खुलेआम मारपीट की जा रही थी, तब आसपास बड़ी संख्या में लोग और राहगीर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई और सभी लोग चुपचाप खड़े होकर तमाशबीन बने इस पूरी घटना को देखते रहे। अब पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो के आधार पर छानबीन कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report

जैन Temple से 18 अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगौरिया स्थित प्राचीन जैन मंदिर में रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला काटकर करीब 18 अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी कर ले गए। चोरी गई प्रतिमाओं में भगवान महावीर स्वामी सहित अन्य जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं शामिल बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही करेली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, ड्राइवर-कंडक्टर घायल

Damoh, Madhya Pradesh:ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, ड्राईवर कंडक्टर घायल... एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर फिर एक सड़क हादसा सामने आया है जब ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा हथनी के पास हुआ जहां तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा और खाई में चला गया। हादसे में खाई के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर बिखर गए वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस और गाड़ी चालक के सहयोगी मौके पर पहुंचे जिन्होंने ड्राईवर और उसके साथी को रेस्क्यू किया दोनों को साधारण चोटें आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया वहीं बिखरे पड़े आक्सीजन सिलेंडर को खाई से बाहर निकाल कर दूसरी गाड़ी से ले जाया गया है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

सूरजपुर के अस्पताल में मरीजों के बजाय शराब पार्टी: निलंबन के बाद भी सवाल

Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के इलाज का केंद्र बनने के बजाय कर्मचारियों की ऐशगाह में तब्दील हो चुका है, अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही और लचर प्रशासनिक व्यवस्था का आलम यह है कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे और जिम्मेदार कर्मचारी दिनदहाड़े जाम पर जाम छलकाते रहे, वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर के भीतर दो फार्मासिस्ट, दो वार्ड बॉय और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बेखौफ होकर शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे थे, जिस जगह जीवन बचाने और मरीजों की देखभाल की उम्मीद की जाती है, वहां इस तरह की अनैतिक गतिविधियों का चलना स्वास्थ्य विभाग के मॉनिटरिंग सिस्टम और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े करता है, हालांकि मीडिया में खबर चलने के बाद सीएमएचओ सूरजपुर ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि पूरी घटना के लिए जिम्मेदार संस्था प्रभारी को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, बावजूद इसके यह घटना केवल कुछ कर्मचारियों का निलंबन भर नहीं है, बल्कि यह जिला स्वास्थ्य विभाग की उस गहरी लापरवाही और अनदेखी को उजागर करती है जिसके चलते शासकीय अस्पतालों में जनस्वास्थ्य और मरीजों का जीवन राम भरोसे छोड़ दिया गया है,
0
0
Report
Advertisement

इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन ड्रग डीलरों को गिरफ्तार कर 31.30 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 31.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो युवक एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आमिर खान और बाबर खान, दोनों निवासी कबूतर खाना नाले के पास, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने कृषि महाविद्यालय के सामने दूसरी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में खड़े आसिम खान निवासी मदीना नगर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई दोनों कार्रवाई में कुल 31.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पुरानी रंजिश के चलते सिख परिवार की महिलाओं पर हमला, 2 घायल

Alwar, Rajasthan:पुरानी रंजिश में सिख परिवार की महिलाओं पर हमला, दो घायल नौगांवा क्षेत्र के पाटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सिख परिवार की दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में त्रिलोचन कौर और करमजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। त्रिलोचन कौर को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि करमजीत कौर का इलाज नौगांवा में चल रहा है。 जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले 10 साल पुराने हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा सहित 9 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने इंद्रजीत सिंह के परिवार की महिलाओं पर तलवार, फरसी और कृपाण से आज हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, त्रिलोचन कौर की राशन की दुकान के ताले तोड़कर आरोपी अनाज ले जाने लगे। विरोध करने पर अवतार सिंह के बेटे अजयपाल सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ गोलू सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

नारी निकेतन की दो अनाथ बेटियों की शादी के साथ शुरू हुआ नया जीवन, कमर चौधरी ने दिया आशीर्वाद

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के नारी निकेतन में रह रही दो अनाथ बेटियों की शादी धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस शादी में प्रशासन और स्थानीय लोग घराती-बाराती की भूमिका में नजर आए। पूरा माहौल घर जैसा था और हर किसी की आंखें नम थीं। कलजतर कमर चौधरी ने शादी में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग ने दोनों बेटियों की शादी के लिए अखबारों में विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद आए आवेदनों की गहन छानबीन की गई। विभाग के अधिकारियों ने दोनों के लिए योग्य वर चुने और शादी की सभी तैयारियां खुद करवाईं। हॉस्टल अधीक्षक इंदिरा गुप्ता ने बताया कि नारी निकेतन में रह रही गायत्री को 8 साल की उम्र में अपना घर आश्रम में कोई छोड़कर चला गया था। तब से वह नारी निकेतन में रह रही थी। अब 20 साल की होने पर उसकी शादी शाहपुरा जयपुर निवासी हरीश के साथ तय की गई। हरीश स्टांप पेपर बेचने का काम करता है। वहीं दूसरी बेटी लक्ष्मी 20 साल की उम्र में नारी निकेतन आई थी। अब उसकी उम्र लगभग 27 साल है। उसकी शादी बांरा निवासी दिलीप से कराई गई। दिलीप कोटा में एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। शादी समारोह में जिला कलेक्टर कमर चौधरी सहित प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए। बारात चढ़ने के साथ वरमाला का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वरमाला के दौरान कलेक्टर ने दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा जो बच्चे अनाथ होते हैं उनकी समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम उनका सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार नारी निकेतन में दो अनाथ बच्चियों की शादी कराई गई है। आज से ये बेटियां नई पारी शुरू करें, इसके लिए शुभकामनाएं। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। शहर के तमाम भामाशाहों ने दोनों बेटियों का कन्यादान किया और गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया। इस शादी को यादगार बनाने में भुसावर निवासी समाजसेवी चंद्र प्रकाश सोनी का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने दोनों बेटियों की शादी के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। चंद्र प्रकाश सोनी ने कहा मेरे लिए ये खुशी का पल है। मैं पहले भी 4 बेटियों का कन्यादान कर चुका हूं। आज दो और बेटियों की शादी कराकर मैं 6 बेटियों का पिता बन गया हूं। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आगे भी मैं इसी तरह समाज सेवा करता रहूंगा। वर हरीश ने कहा मुझे बेहद खुशी है कि मैं एक अनाथ बेटी से शादी कर रहा हूं। मैंने अखबार में विज्ञापन देखा था और अप्लाई किया था। मुझे गर्व है कि मैंने बिना दहेज के शादी की है। वर दिलीप ने भी कहा अनाथ बेटी से शादी करके अच्छा लगा। विज्ञापन के जरिए ही संपर्क हुआ और शादी संपन्न हुई। वहीं शादी के दौरान दोनों बेटियों की आंखें नम थीं। गायत्री और लक्ष्मी ने कहा आज हमें लगा कि हमारा भी परिवार है। प्रशासन और समाज के सहयोग से हमें नया जीवन मिला है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार की मंशा है कि नारी निकेतन में रह रही हर बेटी की शादी सम्मान के साथ हो। नारी निकेतन में पहली बार एक साथ दो बेटियों की शादी कराई गई है। इस पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top