222125
जौनपुर में बच्ची लापता, खोजबीन जारी
Merha, Uttar Pradesh:जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में एक बच्ची लापता हो गई। विपिन कुमार खरवार की 3 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, जब अचानक वह लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है और इसकी सूचना बदलापुर कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी है, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में आरिफ की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक लड़के को मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेने पर एक शख्स ने बताया कि पीटने वाला युवक जिसका नाम आरिफ है मोदी मंदिर पर आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ व अभद्र भाषा का प्रयोग करता था जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पकड़ा गया और पिटाई की गई है फिलहाल युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है लेकिन पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है।0
0
Report
छत्तीसगढ़: फॉरेंसिक मोबाइल वैन से अपराध जांच तेज और साक्ष्यों की पारदर्शिता
Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपराध जांच को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में अब आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बेमेतरा एसपी कार्यालय परिसर में रामकृष्ण साहू ने फॉरेंसिक मोबाइल वैन का शुभारंभ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बताया कि शासन से प्राप्त इस फॉरेंसिक मोबाइल वैन का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को सजा दिलाने की दर में शत-प्रतिशत वृद्धि करना है। नए कानून के तहत अब 7 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी गंभीर अपराधों में यह वैन मौके पर पहुंचकर आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तत्काल वैज्ञानिक जांच होने से केस मजबूत होगा और न्यायालय में बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकेगा। इससे जहां आम जनता को न्याय मिलने में मदद मिलेगी, वहीं अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ेगा। बेमेतरा जिले में इस व्यवस्था के लागू होने से अपराध जांच व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।0
0
Report
कोरबा के हुंकरा बस्ती में ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी, घर में आग लगने से बिजली बंद
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, चिंगारी से घर पर रखे पैरावट में लगी आग, पैरावट में लगी आग पहुंची घर तक, घर में भी लग गयी आग, घर वालों ने भाग कर बचाई अपनी जान, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, घर पर रखा पैरावट जलकर हुआ खाक, पैरावट की आग से ट्रांसफॉर्मर भी जला, ट्रांसफॉर्मर जलने से गाव में घण्टो से बिजली आपूर्ति बंद, ग्रामीणों ने दी बिजली विभाग को सूचना, कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुंकरा बस्ती की घटना...0
0
Report
Advertisement
झबरेड़ी खुर्द में मंत्री-विरोधी हंगामा, वीडियो वायरल के बाद पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रुड़की के झबरेड़ी खुर्द गांव में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की, आरोप-प्रत्यारोप और हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते मंत्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच चुका है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बहुद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था लेकिन तभी अचानक माहौल गर्मा गया और मंत्री समर्थकों तथा कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक राजनीतिक दल का गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि मंत्री के गांव भ्रमण के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन पर भीम आर्मी से जुड़ा गाना बजाना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। आरोप यह भी है कि इससे नाराज होकर मंत्री ने युवक का मोबाइल छीन लिया और उसका कॉलर पकड़ लिया। इसी बीच राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर ग्रामीणों की ओर बढ़ते नजर आए। वहीं उनकी पत्नी वैजयंती माला भी मौके पर मौजूद थीं और एक युवक के साथ उनकी तीखी बहस होती दिखाई दी। वही इस मामले को लेकर अब दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आजाद समाज पार्टी नेता महक सिंह ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर मंत्री और उनके समर्थकों ने हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है। युवाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने पूरे मामले में पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर कार्यक्रम का माहौल खराब करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि युवक तेज आवाज में राजनीतिक गाने बजाकर और नारेबाजी कर कार्यक्रम में व्यवधान पैदा कर रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शिविर लगाया गया था। कुछ युवाओं को भड़काकर वहां भेजा गया। माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हमारे साथ और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई है। मंत्री की पत्नी वैजयंती माला ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。0
0
Report
भरतपुर-सोनहत में सुशासन तिहार को लेकर भाजपा-कार्यकर्ताओं के कदम उठे निशाने पर
Muju, Jeonbuk State:एंकर । सुशासन तिहार के दौरान भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह की सक्रियता को लेकर उठे सवाल अब सियासी तूल पकड़ते नजर आ रहे हैं। सोनहत के कुशहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साहू ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि विधायक का क्षेत्र में अता-पता नहीं रहता। इतना कहते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें रोकते हुए कहा कि यह सुशासन तिहार का विषय नहीं है, अलग से मुलाकात कर लेना। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह कैसा सुशासन तिहार है, जहां अपनी बात रखने पर नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल दिखावा करार दिया। इधर भाजपा की ओर से जिला प्रवक्ता जमुना पांडे ने पलटवार करते हुए कहा कि विधायक रेणुका सिंह हमेशा अपने क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं और इन दिनों अपने बेटे के इलाज के सिलसिले में मुंबई में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन सार्वजनिक मंच पर इस तरह भड़ास निकालना उचित नहीं है। अब देखना होगा कि नोटिस के जवाब के बाद भाजपा संगठन आगे क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
दहेज प्रताड़ना के आरोप: पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी मौत की वजह
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में विवाहिता विनीता पाटले की मौत हो गई. ससुराल पक्ष ने कफन दफ़न भी कार दिया. लेकिन कफन-दफन के चार दिन बाद प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया. दरअसल मृतिका के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की आशंका के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसलिए शुक्रवार को तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग, फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव उत्खनन की कार्रवाई की गई. तेज धूप के बीच घंटों तक चली इस प्रक्रिया को देखने गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. बताओया जा रहा है कि शुरुआत में मृतिका के ससुर ने शव निकालने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद कार्रवाई पूरी हुई. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. पति मुकेश पाटले द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकाल देने जैसी घटनाओं का भी आरोप लगाया गया. परिवार का कहना है कि विनीता कई बार रोते हुए मायके पहुंची थी, लेकिन बच्चों और परिवार की खातिर समझौता कर उसे वापस भेज दिया जाता था. मृतिका की मां ने दावा किया कि कुछ समय पहले विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी हुई थी. वहीं हाल ही में गांव के पंच-सरपंच बताकर कुछ लोग समझाइश के नाम पर उसे ससुराल ले गए थे, लेकिन बाद में वे रिश्तेदार निकले. इससे परिवार का शक और गहरा गया है. परिजनों के मुताबिक मौत के बाद शव को नहलाते समय शरीर पर चोट के निशान दिखे थे. नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है. इसके बावजूद बिना पोस्टमार्टम कराए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया. विनीता की बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी और पारिवारिक कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी. ऐसे में अचानक मौत और बिना पोस्टमार्टम दफनाए जाने को लेकर परिवार लगातार सवाल उठा रहा है. इधर, पति मुकेश पाटले ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. पति के मुताबिक विनीता को पिलिया हुआ था जिसका इलाज करवाया जा रहा था. उचित इलाज के लिए रायपुर लें जाते समय विनीता की मौत हो गयी. हालांकि पति ने विनीता के बार-बार मायके जाने के सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया. उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव उत्खनन कराया गया है. पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है. गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी है.0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जनता महंगाई से परेशान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में फिर बढ़ा पेट्रोल व डीजल का दाम, पेट्रोल 98.76 रुपये व डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर पहुंचा, बीते नौ दिनों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 4 रुपये 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई दर्ज तो लोगों ने रेट को स्थिर करने की केंद्र सरकार से करी अपील. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की बात करें तो यहाँ भी पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ गयी हैं. आज जिला के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 98.76 रुपये, डीजल 90.75 रुपये व पावर पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 15 मई को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद 19 मई को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 90-90 पैसे और आज पेट्रोल की कीमत में 85 पैसे व डीजल की कीमत में 89 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, यानी बीते 9 दिनों में पेट्रोल 4.75 रुपये व डीजल 4.79 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों का उनकी जेब पर खासा असर पड़ रहा है और हालात ऐसे रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल व डीजल की कीमतें 100 रुपये का आंकड़ा भी पार कर देगा. स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की कीमतों को स्थिर करते हुए आम जनता पर महंगाई का 추가 बोझ ना डालने की अपील भी की है. वाक थ्रू- पेट्रोल पंप से. बाइट- सचिन कौशल, स्थानीय निवासी घुमारवीं. कमल कुमार, स्थानीय निवासी घुमारवीं.0
0
Report
राजस्थान में 200 नई ट्रेनें, रोजगार मेले से 51 हजार युवाओं को नियुक्ति
Jaipur, Rajasthan: Kashirams Chaudhary देश में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति, जयपुर में रेल मंत्री बोले, राजस्थान में जल्द 200 नई ट्रेनें चलेंगी - देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र - जयपुर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र जयपुर। देश में शनिवार को 19वें रोजगार मेले का आयोजन हुआ। दिल्ली से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। जयपुर में आयोजित रोजगार मेले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाते हुए रोजगार मेले की शुरुआत की। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में 420 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। इनमें से 263 अभ्यर्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनमें से चयनित 25 युवाओं को मंच पर बुलाकर दोनों केन्द्रीय मंत्रियों ने नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नियुक्ति पाने वाले सभी युवा देश की विकास यात्रा में भागीदार बन रहे हैं। हाल ही में उनकी पांच देशों की विदेश यात्रा के दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और वैश्विक नेताओं से चर्चा हुई, जिसमें भारत के युवाओं की तकनीकी क्षमता और कौशल को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। भारत लगातार दुनिया के देशों के साथ नई साझेदारियां कर रहा है। स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन, नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी तथा यूएई के साथ ऊर्जा साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इन समझौतों से देश के युवाओं को रोजगार और तकनीकी अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तेजी से विकसित की जा रही हैं। देश में शिप बिल्डिंग, रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग का मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। रेल मंत्री बोले, रेलवे में 1.61 लाख रिक्त पदों पर भर्ती जारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में वर्तमान में 1 लाख 60 हजार 778 भर्तियों पर कार्य चल रहा है, जिनके लिए 4 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी प्रयास कर रहे हैं। पहले भर्ती प्रक्रियाओं में आठ-दस साल तक लग जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू किया गया है। अब सभी क्वार्टर में भर्ती प्रक्रिया तय समय पर संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे में भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो रही है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है। वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 36 हजार किलोमीटर новые रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। राजस्थान में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है और जल्द ही राज्य में 200 नई ट्रेनें चलाने की क्षमता विकसित हो जाएगी। यादव बोले, राजस्थान में 85 स्टेशन विकसित हो रहे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगभग हर दो माह में रोजगार मेले आयोजित कर रही है और यह 19वां रोजगार मेला है। राजस्थान में 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से 85 रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य चल रहा है, जबकि रेलवे विकास के लिए राज्य को 19 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। भूपेंद्र यादव ने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर भेदभाव और गरीबी से मुक्त भारत का निर्माण करना है तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को मजबूत करना है। समारोह में रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने भी सम्बोधित किया। रोजगार मेले में किसे मिली नियुक्ति - 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र - देशभर में विभिन्न विभागों में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए - जयपुर में 420 युवाओं को नियुक्ति दी गई - डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस सर्विस में 76 युवाओं को नियुक्ति - मिनिस्ट्री ऑफ लेबर/ESIC में 52 को नियुक्ति दी गई - उच्च शिक्षा, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में 18 को नियुक्ति - डाक विभाग में 13, रेलवे में 253 को नियुक्ति दी गई - GSI में 2, एयरपोर्ट अथॉरिटी में 4 को नियुक्ति दी गई - हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में भी 2 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली0
0
Report
बिलासपुर में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, महिला के साथ बदसलूकी पर आक्रोश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस के कथित अमानवीय और असंवेदनशील व्यवहार का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस थाना जहां न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने न केवल घोर अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जबरन उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पुलिस के इस तानाशाही और मर्यादाहीन रवैए को लेकर स्थानीय नागरिकों और आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि यदि अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर थानों में आने वाले पीड़ितों साथ रक्षक ही भक्षक बनकर इस तरह का दुर्व्यवहार करेंगे, तो कानून व्यवस्था और खाकी पर से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा। इस घटना ने बिलासपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी अब आम आदमी की चिंता बढ़ाने लगी है। आज फिर ईंधन के दामों में इजाफा हुआ। पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 109.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। बीते 9 दिनों में पेट्रोल 5.12 रुपये और डीजल 4.84 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब परिवहन, खेती और रोजमर्रा के सामानों पर भी दिखाई देने लगा है। 15 मई को पेट्रोल में 3.25 रुपये और डीजल में 3.02 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन जयपुर में पेट्रोल 108 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। इसके बाद 19 मई को फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। अब शुक्रवार की बढ़ोतरी ने आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। डीजल की कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। ट्रक और टेम्पो ऑपरेटरों का कहना है कि लगातार महंगे होते ईंधन के कारण मालभाड़ा बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। यदि ईंधन कीमतों में यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में बाजार में महंगाई और बढ़ सकती है। डीजल महंगा होने से किसानों की लागत पर भी असर पड़ेगा। ट्रैक्टर, सिंचाई के पंपिंग सेट और कृषि उपकरणों के संचालन में खर्च बढ़ेगा। इससे अनाज और कृषि उत्पादों की उत्पादन लागत बढ़ने की आं Shaंका है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ सकता है। ऑटो, टैक्सी और निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। स्कूल बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की रसोई और मासिक बजट पर पड़ता है। ऐसे में महंगाई का दबाव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है。0
0
Report
जयपुर रोजगार मेले में मोदी के जरिए 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू इन्जेस्ट 142 रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत कवरेज के अनुसार देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए गए। जयपुर के रोजगार मेले में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में 420 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। जयपुर में 263 अभ्यर्थी उपस्थित थे और 25 अभ्यर्थियों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि आज नियुक्ति पाने वाले युवा देश की विकास यात्रा के भागीदार बन रहे हैं और विदेश यात्राओं के दौरान भारत के युवाओं की तकनीकी क्षमता की सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा साझेदारी जैसे विषयों पर समझौतों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, खासकर सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग में। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कनेक्टिविटी बढ़ने से किसानों और व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। जयपुर के कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में current vacancies 1 लाख 60 हजार 778 के करीब हैं, जिसके लिए 4 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी प्रयास कर रहे हैं। वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू हो चुका है और भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी रूप से चल रही हैं। पिछले 10 वर्षों में देशभर में 36 हजार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं और राजस्थान में 200 नई ट्रेनें शुरू हो सकें, इसकी ظرفیت विकसित हो रही है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि देश टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के नए आयाम छू रहा है; 19वें रोजगार मेले सहित केंद्रीय सहायता से राजस्थान में रेलवे विकास के लिए बड़ी धनराशि जारी की गई है। युवा देश प्रथम की भावना के साथ कार्य करें। समारोह में रेलवे महाप्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत किया। जयपुर शहर सांसद और सिविल लाइंस विधायक ने भी संबोधित किया। मौक़े पर 420 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, इनमें से 263 उपस्थित थे और 25 को मंच पर नियुक्ति पत्र बांटे गए।0
0
Report
श्रीमाधोपुर सीकर में ट्रैक्टर ट्राली में आग, बड़ा हादसा टला
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कड़बी के बंडल से भरे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, ट्रैक्टर ट्राली में क्षमता से अधिक भरे हुए थे पानी पुल्ले, अचानक बिजली के तारों से छू जाने के कारण लगी आग, फायर ब्रिगेड व पुलिस भी पहुंची मौके पर, बड़ा हादसा टला, आगजनी की घटना के साथ ही ट्राली को ट्रेक्टर से किया अलग, अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा, नांगल मोड़ के पास नांगल रतनपुरा सड़के मार्ग का है मामला, थाना- अधिकारी महेंद्र सिंह ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
औरैया में तेज़ रफ्तार थार ने डीजल लेने जा रहे किसान को कुचला; CCTV फुटेज सामने
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव के पास बिधूना-अछल्दा मार्ग पर हुई दुर्घटना वाकई दिल दहला देने वाली है। जिसमें एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने डीजल लेने जा रहे किसान को रौंद दिया। घटना के दो दिन सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि किसान चंद्रपाल (45 वर्ष), गांव असजना निवासी, किसान और धान कुट्टी मशीन चलाते थे। वह मोपेड पर डीजल लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने उनसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है0
0
Report
बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बसें, विपक्ष ने पेपर लीक पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी के सरकार में लगातार पेपर लिखो रहा है लगातार दूसरी बार परीक्षा में अपर होने के लिए लगातार जाना पड़ता है। सरकार अभ्यर्थी और परीक्षार्थी के लिए बसों को फ्री कर रहे है या मठ मंदिर में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं आप पेपर लीक होने ही नहीं दीजिए जो इस तरह की नौबत आए वही राजद के MLC उर्मिला ठाकुर ने कहा इस सरकार में छात्रों के साथ न्याय नहीं हो रहा है sत्तू और पानी पिलाकर क्या हो जाएगा। अगर परीक्षा केंद्र के आसपास मठ मंदिर नहीं होगा तो क्या छात्र और उनके परिजन मठ मंदिर को खोज कर पानी पीने वहां जाएंगे। जो छात्र गांव देहात से आएंगे उनके लिए सरकारी बस कहा से उपलब्ध हो पाएगा यह सब झूठी बात है छात्र को पानी पिला पिलाकर उसका पेपर लिख कर दे रही है सरकार। छात्रों को बेतहाशा मार खिला रही है सरकार हॉस्पिटल्स कर दे रही है और जो हॉस्पिटल लाइव नहीं हो रहे हैं उनके ऊपर मुकदमा करके झूठ केशों में फसाया जा रहा है सत्तू पानी पिलाने से कुछ नहीं होगा। Neet पेपर लीक के आरोपियों को सरकार खोजें और उन्हें पकड़ कर सजा दे। वहीं बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने जो ऐलान किया है छात्राओं के हित में है। सम्राट चौधरी जी लगातार बिहार के युवा छात्र सभी के लिए काम कर रहे हैं। चाहे वह बस फ्री करने की बात हो या हर साल 2 20000 नौकरी देने की बात हो या अन्य काम हो। वही जेडीयू के MLC भीष्म सहनी ने कहा एनडीए की सरकार है बिहार में छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर नौकरी और सुविधाएं मिल सके इसके लिए चिंतित है। नित छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा फ्री करना स्वागत योग फैसला है मुख्यमंत्री जी का। यह छात्राओं के हित में है बिहार प्रगति कर रहा है पहले भी प्रगति कर रहा था अब और तेजी से बिहार प्रगति कर रहा है।0
0
Report
श्रावस्ती में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल. यूपी के श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर दी. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिनगा तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
