जौनपुर में गैस पाइप लाइन लीकेज से मची अफरा-तफरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के ढालगर मुहल्ले में गैस पाइप लाइन में लीकेज से अफरातफरी मच गई। किला रोड से अटाला जाने वाली सड़क पर बिजली विभाग खंभा लगा रहा था। ड्रिलिंग के दौरान गैस पाइप लाइन फट गई और तेज आवाज के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस की तीव्र दुर्गंध फैल गई। स्थानीय लोगों ने आवागमन रोक दिया और दुकानें बंद हो गईं। लोग डरे-सहमे हैं। काफी देर तक पुलिस और गैस विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
