222002
जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तिरंगा रैली निकाली
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने टीडी कॉलेज के छात्रों के साथ तिरंगा रैली निकाली। यह रैली अमरावती चौराहे से शुरू होकर टीडी कॉलेज पर समाप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेताओं का वेतन दान समेत राहत सिलसिला जारी
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से सहायता का सिलसिला जारी है। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेक सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम भी पूरी तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थिति में राज्य के जिम्मेदार और सक्षम नागरिकों से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।0
0
Report
यमुना विहार सर्विस रोड पर ट्रक से राहगीर की मौत, पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:यमुना विहार सर्विस रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, नगर निगम के ट्रक (लोडर) ने राहगीर को कुचला मॉरल हॉस्पिटल के सामने हादसे में करीब 50 वर्षीय इसरार अहमद की मौत, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार सर्विस रोड पर मॉरल हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय राहगीर इसरार अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, इसरार अहमद अपने घर से ऑटो लेने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान यमुना विहार सर्विस रोड पर मॉरल हॉस्पिटल के सामने वह नगर निगम के ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की परिस्थितियों और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में शामिल नगर निगम के ट्रक और चालक की भूमिका समेत दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यमुना विहार जैसे व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सर्विस रोड पर राहगीरों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
नीतीश कुमार की जहानाबाद यात्रा: दिवंगत जगदीश कुशवाहा को श्रद्धांजलि
Jehanabad, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सीधे शहर के राजाबाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनका ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में परिवार को हर संभव मदद का पूरा भरोसा दिया। वही दिवंगत नेता के पुत्र तरुण कुमार ने बताया कि आज उनके पिता की श्रद्धांजलि सभा और भोज कार्यक्रम था। इसी दौरान नीतीश कुमार उनके घर पहुंचे, परिजनों से आत्मीयता से मिले और सांत्वना दी। मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा समता काल से नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे थे। उनका यह गहरा व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता ही नीतीश कुमार को सीधे जहानाबाद खींच लाया। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को संगठन और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वही दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
बंदिपोरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विद्यार्थी-स्वयंसेवकों ने रैली निकाली
Ministry of Youth Affairs and Sports organized a programme to mark Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti at Government Boys Higher Secondary School, Nadihal, Bandipora, with local students and volunteers participating in a rally and awareness activities. The programme was organized by My Bharat Yuva and saw students and volunteers carrying the national flag and participating in activities focused on civic responsibility and service to the nation. As part of the programme, volunteers took an oath to serve the nation, understand their responsibilities and contribute to community and national development. Students of Government Boys Higher Secondary School, Nadihal, also participated in the event along with volunteers, who joined the rally and awareness activities held on the occasion.0
0
Report
कोटा अनंत चतुर्दशी पर 4 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से सुरक्षा कड़ी निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा: अनंत चतुर्दशी जुलूस पर पुलिस का सख्त पहरा, 4 हजार जवान और तकनीक संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा कैथूनीपोल चौक पर पहली बार लगा टाइमर और हूटर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा कोटा: अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर कोटा शहर में निकलने वाले विशाल जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शहर में करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे जुलूस मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम स्वयं कैथूनीपोल थाने में मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लाइव वॉच कर रही हैं। जुलूस को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है। पहली बार ऐतिहासिक कैथूनीपोल चौक पर डिजिटल टाइमर घड़ी लगाई गई है। इसके जरिए हर अखाड़े को अपने करतब दिखाने के लिए 10 मिनट का निश्चित समय दिया जा रहा है। जैसे ही तय 10 मिनट पूरे होते हैं, हूटर बज जाता है और अखाड़ा आगे बढ़ जाता है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए एनसीसी कैडेट्स और राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) की टीम को भी तैनात किया गया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कैथूनीपोल चौक पहुंचे और पूरे जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
फर्रुखाबाद में पीएम किसान सम्मान निधि में 4297 लाभार्थी संदिग्ध, अब जांच शुरू
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद PM किसान सम्मान निधि में 4297 लाभार्थी संदिग्ध, जांच शुरू डीएम अंकुर लाठर बोलीं- सत्यापन में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई 147 नाबालिग, 404 पति-पत्नी के मामले संदिग्ध; 2735 विरासत में मिली जमीन वाले लाभार्थी भी जांच के दायरे में एंकर - फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर कृषि विभाग ने सत्यापन शुरू कर दिया है। पोर्टल से मिली सूचना के बाद जिले में 4297 लाभार्थियों को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। इनमें 147 नाबालिग और 404 पति-पत्नी के मामले शामिल हैं। वहीं 2735 ऐसे लाभार्थी भी सूची में हैं, जिनके नाम जमीन विरासत में आई है। जांच पूरी होने तक संबंधित लाभार्थियों की पिछली किस्त पर रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीओ - फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू हो गया है। कृषि विभाग को पोर्टल के माध्यम से 4297 संदिग्ध लाभार्थियों की सूची मिली है। सूची को सभी तहसीलों में भेजकर अभिलेखों और पात्रता का सत्यापन कराया जा रहा है। इस सूची में 147 नाबालिग लाभार्थियों के मामले शामिल हैं, जबकि 404 मामले पति-पत्नी दोनों के सम्मान निधि लेने से संबंधित हैं। इसके अलावा 2735 ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके नाम जमीन विरासत में आई है और पोर्टल पर उन्हें संदिग्ध के तौर पर चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि यह सत्यापन प्रक्रिया के तहत की जा रही जांच है। नाबालिगों से जुड़े मामलों का भी तहसील स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। जिले में करीब ढाई लाख किसान हैं, जिनमें करीब 1 लाख 96 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। संदिग्ध मामलों में सत्यापन पूरा होने तक संबंधित किस्त पर रोक लगाई गई है। उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा के मुताबिक सत्यापन में ज्यादातर लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता सही पाए जा रहे हैं। वहीं जांच में अगर कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है या नियमों के विपरीत सम्मान निधि लेने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई के साथ राशि की रिकवरी भी की जा सकती है। कृषि विभाग पहुंचे किसान महेश चंद्र ने बताया किसान सम्मान निधि के पैसा के लिए कृषि विभाग आये है पहले आता था तो बंद हो गया तीन चार बार वो यहाँ आ चुके है तो बताया बताया गया की कोई लोन होगा उसमे कट गया होगा जबकि लोन जमा कर दिया है फिर भी किसान निधि का पैसा नहीं आया फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 4,200 लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत सभी तहसीलों को सत्यापन के लिए मामले भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में अधिक संख्या में अपात्र लाभार्थी सामने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि 147 नाबालिगों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचने की बात सामने आई है। इस संबंध में तहसील स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। जांच की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट- अंकुर लाठर , जिलाधिकारी , फर्रुखाबाद0
0
Report
Advertisement
रामगंजमंडी नगरपालिका में नरेंद्र काला व महेंद्र सामरिया ने किया पदभार ग्रहण
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद अध्यक्ष नरेंद्र काला और उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल मालाओं और साफा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग की बात कही। पवन बाबेल ने कहा कि नगर पालिका के कामकाज में जनता की भागीदारी बढ़नी चाहिए। जनता की भागीदारी और पारदर्शिता से ही नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी को मिलकर काम करना चाहिए।0
0
Report
4000 पुलिसकर्मी, 1200 कार्यकर्ता, गणपति विसर्जन मार्ग पर भारी भीड़
Kota, Rajasthan:4000 पुलिसकर्मियों के साथ 1200 कार्यकर्ता जुटे हैं, 5 से 7 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान 106 झांकियां, 102 अखाड़े, 12 महिला अखाड़ों के साथ करीब 10 से 15 हजार अखाड़ेबाज शामिल, 101 मातृशक्ति दल शस्त्रों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं 100 स्थानों पर बनाएं गए स्वागत द्वार, एक समय में अलग अलग जगहों पर एक साथ 75 हजार श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही कैथूनीपोल, रामपुरा, सब्जीमंडी, आर्य समाज रोड, लक्की बुर्ज सहित पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही, शोभायात्रा के मार्ग को रोशनी से सजाया गया है, किशोर सागर में होगा विसर्जन बड़ी गणपति प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन की विशेष व्यवस्था की गई है, अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी विसर्जन कुंड भी बनाए गए हैं。 गणपति विसर्जन की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ रही है और चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है。 पूरे रूट पर 104 CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही, 51 वायरलेस और 53 लाइव स्ट्रीमिंग कैमरों से हर गतिविधि पर नजर0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में लेपर्ड की बार-बार मौजूदगी, लोगों में सतर्कता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी सामने आई है। मुकुंदरा के जंगल में कोलीपुरा मार्ग पर लेपर्ड दीवार पर बैठा नजर आया। पन बिजलीघर के अधिशाषी अभियंता आशीष जैन रावतभाटा से कोटा जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों के बीच लेपर्ड दिखाई दिया। कुछ देर तक लेपर्ड बेफिक्र होकर बैठा रहा, जिसका जैन ने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। खास बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में टाइपिस्ट अब्दुल हसीब ने लेपर्ड को दौड़ते हुए देखा था। लगातार लेपर्ड की मौजूदगी से मार्ग से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। बारिश के बाद जंगल में हरियाली बढ़ने से वन्यजीवों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं।0
0
Report
Advertisement
मेड़ता में गणेश महोत्सव शोभायात्रा के लिए 250 जवान तैनात; CCTV से सुरक्षा
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी में विघ्नहर्ता गणेश की भव्य शोभायात्रा को हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न कराने के लिए उपखंड स्तर के अधिकारियों ने गणेश महोत्सव एवं शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर अपनी कार्य योजना तैयार की। उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को सुनिश्चित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने सभी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों को खुशी और उमंग के साथ मनाने के लिए सभी धर्म के त्योहारों का सम्मान करना आवश्यक है। गणेश महोत्सव की शोभायात्रा के साथ-साथ जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। ऐसे में आयोजन समिति को विशेष ध्यान रखना होगा कि नमाज्यों पर गुलाल ना डाला जाए। पुलिस प्रशासन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा के अलावा ढाई सौ जवानों को मेड़ता में देना करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
DCP के निर्देशन में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी व बाइक बरामद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी और 2 बाइक बरामद पार्किंग और सुनसान जगहों से वाहन चुराता था आरोपी मौज मस्ती के आरोपी करता था वाहन चोरी आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ACP कृष्ण राज जांगिड़ के सुपरविजन में हुई कार्रवाई0
0
Report
हनुमानगढ़: विधायक गणेशराज बंसल को न्यायिक हिरासत, कोर्ट ने रिमांड नहीं किया जेल भेजा
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में CJM कोर्ट हनुमानगढ़ ने दिया फैसला CID CB ने मांगा था विधायक का और रिमांड कोर्ट ने रिमांड ना देकर भेजा जेल चार दिन के रिमांड के बाद आज किया था कोर्ट में पेश फर्जी पट्टे बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था विधायक0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में विदेश रोजगार का झांसा देकर 13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि माडा निवासी दिनेश ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि बनकोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय, उसकी पत्नी सोनाली गोखले और पिता विनोद उपाधाय ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी और उसके मित्र गौतम पटेल से अलग-अलग माध्यमों से कुल 13 लाख रुपये प्राप्त कर लिए और बकायदा वर्क वीजा का इकरारनामा किया। हालांकि, असल वर्क वीजा के स्थान पर दोनों पीड़ितों को विजिट वीजा के आधार पर सिंगापुर भेज दिया। वहां पहुंचने पर न तो कोई कंपनी मिली और न ही काम मिला। इसके बाद 11 जून 2026 को दोनों पीड़ित वापस भारत लौट आए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबीर सूचना और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेहद शातिराना अंदाज में विदेश में वर्क वीजा का झांसा देकर लोगों से भारी-भरकम राशि ऐंठ लेता था और वर्क वीजा के नाम पर विजिट/ट्रेनिंग पास थमा देता था। विदेश पहुंचने पर काम न मिलने से पीड़ितों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
छबड़ा पुलिस ने ऑपरेशन नशा विनाश में 14.5 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:ऑपरेशन ‘नशा विनाश’ के तहत छबड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.5 किलो गांजा जब्त बारां के छबड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नशा विनाश’ के तहत छबड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 किलो 550 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि कार्रवाई एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन और डीएसपी ताराचंद के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी राजेश खटाना टीम के साथ गश्त पर थे। हनुवतखेड़ा फाटक के पास कच्ची सड़क पर रेलवे पटरियों के किनारे कंधे पर कट्टा लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम रूपेन्द्र पुरी निवासी बड़ौद, जिला गुना, मध्यप्रदेश बताया। कट्टे की तलाशी में गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की जा रही है0
0
Report
पूजा राठौड़ भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल रेफरी बन गई, इतिहास रच दिया
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के खारी बेरी निवासी पूर्व सैनिक भंवरसिंह भाटी की पुत्रवधू पूजा राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल जगत में इतिहास रच दिया है। पूजा राठौड़ ने आईएचएफ बैज हासिल कर भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस दौरान वह रेफरी बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खारी बेरी पहुंची तो परिवार ने एक जुलूस निकालकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मदन सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर के बारा खुर्द में जन्मी पूजा राठौड़ वर्तमान में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। खेल के प्रति लगन और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। पूजा राठौड़ को आईएचएफ की ओर से स्पेन के ग्रेनोलर्स में आयोजित हो रही चौथी आई एच व्हीलचेयर हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में आधिकारिक रूप से ऑफिसिएट करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल पूजा के लिए बल्कि राजस्थान और पूरे भारत के हैंडबॉल जगत के लिए गौरव का विषय है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने पूजा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सफलता में राजस्थान हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूजा की उपलब्धि से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पूजा राठौड़ को लगातार बधाईयां दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
