222002
जौनपुर में धर्मांतरण के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के पट्टी जमालपुर बेलवार में धर्मांतरण की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया और वहां रखी बाइबिल अपने कब्जे में ले ली। गिरफ्तार किए गए युवकों में गोकुल कुमार, रामधनी, प्रिंस कुमार और शिवकुमार शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह में घंटाघर के अतिक्रमण हटाकर बारिश के पहले बुलडोजर चला
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बारिश से ठीक पहले जल निकासी के इंतजामों को छोड़ नगर पालिका ने बाजार में बुलडोजर एक्शन किया. अचानक शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में शहर के हृदय स्थल घंटाघर क्षेत्र में फुटपाथ पर स्थापित दुकानों को हटाया गया और इस दौरान अमले की अमानवीय तस्वीरें सामने आईं. इसी इलाके में किए गए स्थाई अतिक्रमणों से अलग नगर पालिका के अफसरों का गुस्सा गरीब दुकानदारों पर निकला. इतना ही नहीं बरसात के दिनों में पानी से बचने के लिए दुकानदार अपनी दुकानों पर टीन शेड लगाते हैं लेकिन यहां लगाए शेड जबरन निकाले गए और दुकानदारों को बरसात के पानी में भीगने को मजबूर होना पड़ा. इस मामले के नगर पालिका सीएमओ और नायब तहसीलदार के मुताबिक घंटाघर के आसपास फैले अतिक्रमण ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए हटाए गए हैं, वहीं सब कुछ नियमों के तहत हुआ है और कहीं कोई गलत नहीं किया गया.0
0
Report
मधुबनी के गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत, खुले गड्ढों को भरने की मांग
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, परिवार में कोहराम मचा। घटना टेंगरहा गांव के टेंगरहा वार्ड नंबर दो निवासी अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार और सत्यम कुमार सरस्वती नदी के पास गड्ढे में नहा रहे थे। नहाने के दौरान दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दादा जब अपनी मवेशी धोने के लिए गड्ढे पर पहुंचे तो देखा कि बच्चों के कपड़े ऊपर रखे हुए थे। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया और खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों के शव मिले। शव मिलते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मां संजू देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक अशोक यादव मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भेजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया। घटना के बाद पंचायत की मुखिया रचना भारती, दिवाकर यादव, अशोक झा, महादेव मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया। मुखिया रचना भारती ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव राहत दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था; बच्चे खेलते-खेलते नहाने चले गए और हादसे का शिकार हो गए। लोगों ने प्रशासन से खुले गड्ढों को भरवाने की मांग की ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
कांग्रेस ने महंगाई- बेरोजगारी के विरोध में डुमरा में एक दिवसीय धरना रखा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है सरकार के नीति के खिलाफ जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हो कर सरकार के खिलाफ हल्लबोला। वक्ताओं ने नीट परीक्षा , मंहगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा है。0
0
Report
Advertisement
कानपुर के जाजमऊ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर दी, युवक ने जान बचाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शीतला बाजार रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दरअसल जाजमऊ में एक ढलान से उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक ट्रैक्टर में फंसने के बाद सड़क पर घिसटने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में चीख-pukar मच गई।0
0
Report
मृतक का फोटो मनीष जी के लिए जारी
Noida, Uttar Pradesh:मृतक का फोटो मनीष जी के लिए0
0
Report
सरदारशहर में बारिश के बाद डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा, मच्छररोधी उपाय जरूरी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर क्षेत्र में हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद जहां एक ओर किसानों और आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने तथा नालियों में पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। राजकीय उपजिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति गेट ने बताया कि बारिश के मौसम में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूषित पानी और अस्वच्छ खान-पान से पेट संबंधी बीमारियां, वायरल संक्रमण तथा बुखार के मामलों में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप बिजारणिया ने बताया कि बारिश के बाद मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें तथा रात में मच्छरदानी या मच्छररोधी उपायों का उपयोग करें। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। स्वयं दवा लेने से बचें और समय पर जांच करवाएं। बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को भी सफाई व्यवस्था, फॉगिंग तथा मच्छर नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता है, ताकि मौसमी बीमारियों के संभावित प्रकोप को रोका जा सके。0
0
Report
Advertisement
हाथरस: भाइयों के विवाद में डंडे से बड़े भाई की मौत, पुलिस जाँच शुरू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के हसायन क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाना हसायन के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव खेड़ा सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार (45) और सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह सगे भाई हैं। शुक्रवार रात उनके बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। यह बच्चों का झगड़ा धीरे-धीरे बड़ों की आपसी मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान सुनील के हाथ में डंडा आ गया और उसने अपने बड़े भाई राजेश कुमार के सिर पर वार कर दिया। डंडे की चोट इतनी गंभीर थी कि राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और शव को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। यह लोग शव को काफी दूर तक ले भी गए लेकिन पुलिस ने इसे जैसे तैसे इसे अपने कब्जे में लिया। मृतक राजेश कुमार के बेटे दीपक ने अपने चाचा सुनील कुमार, चाची जया देवी और उनके दो बेटों गुनगुन व कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण में न्याय की मांग तेज, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन जौनपुर बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया。 मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मुठभेड़ के दौरान भरत तिवारी निहत्थे थे या आत्मसमर्पण की स्थिति में थे, तो यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि किसी भी नागरिक के जीवन के अधिकार की रक्षा संविधान की मूल भावना है और ऐसे मामलों में पारदर्शिता आवश्यक है。 ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित किया जाए। साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध बल प्रयोग सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। इसके अलावा परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की निगरानी में जांच कराने तथा मामले से जुड़े साक्ष्यों को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई है。 संगठन ने कहा कि न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जानी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार लोगों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस सुधारों और प्रत्येक मुठभेड़ की अनिवार्य न्यायिक जांच की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई गई है。 राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति कार्यालय इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।0
0
Report
समरानियां के पास डिवाइडर से टकराई कार, यूपी से अहमदाबाद जा रहे 6 घायल
Baran, Rajasthan:Baran के समरानिया कस्बे के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ जीयो पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। सभी 6 घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार देते हुए नजदीकी केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे यूपी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समरानियां कस्बे के पास चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और यह बड़ा हादसा हो गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी0
0
Report
Advertisement
मीरापुर हत्याकांड: अदालत ने दो दोषियों को फांसी और अर्थदंड सुनाया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दो आरोपियों क़ो फाँसी व जुर्माना मुज़फ्फरनगर के चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में आठ साल बाद अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए 1 लाख रूपये का अर्थदंड लगाया है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या-03 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने इस हत्याकांड को "विरल से विरलतम" मानते हुए दोनों दोषियों को फांसी की सजा और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। यह सनसनीखेज वारदात वर्ष 2018 की है। पांच जून 2018 को मीरापुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव के जंगल में एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान ककरौली निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई जयविंद्र ने ककरौली निवासी वीरसैन तथा मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी गजेंद्र उर्फ गीलू और राम किरण उर्फ सावन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अभियोजन के अनुसार, वीरसैन को शक था कि राजेंद्र सैनी उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी शक ने खूनी साजिश का रूप ले लिया। चार जून 2018 को तीनों आरोपी राजेंद्र को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए, पहले उसे शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। मुकदमे के ट्रायल के दौरान मुख्य आरोपी वीरसैन की मौत हो गई, जबकि शेष दो आरोपियों गजेंद्र उर्फ गीलू और राम किरण उर्फ सावन के खिलाफ सुनवाई जारी रही। बुधवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था और शनिवार को सजा सुनाते हुए कहा कि यह अपराध अत्यंत जघन्य और क्रूर प्रकृति का है, इसलिए इसे विरल से विरलतम श्रेणी में रखा जाता है। अदालत ने दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाने के साथ-साथ एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।0
0
Report
राजस्थान में बीजेपी का मिशन पसमांदा: मुस्लिम वोट बैंक पर सेंध की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की राजनीति में पहली बार बीजेपी विशेष रणनीति के साथ मुस्लिम समाज के एक बड़े वर्ग तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। अब तक हिंदू वोटों के सहारे चुनावी सफलता हासिल करने वाली बीजेपी की नजर कांग्रेस के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक पर भी है। जुलाई से बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य के 40 विधानसभा क्षेत्रों में पसमांदा मुस्लिमों के बीच संवाद अभियान शुरू करेगा। सवाल उठ रहा है कि क्या यह अभियान कांग्रेस के मजबूत वोट बैंक में सेंध लगा पाएगा या फिर यह सिर्फ राजनीतिक संदेश तक सीमित रहेगा? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। राजस्थान की राजनीति में मुस्लिम वोट बैंक लंबे समय से कांग्रेस की ताकत माना जाता रहा है। लेकिन अब बीजेपी इस समीकरण को बदलने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने पहली बार राज्यभर में पसमांदा मुस्लिमों तक सीधे पहुंचने का फैसला किया है। जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुस्लिम समुदायों के बीच छोटी-छोटी चौपाल लगाकर संवाद करेगा। बीजेपी की रणनीति साफ है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंचाना, यह बताना कि योजनाओं का लाभ धर्म नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर मिला है, और इसी भरोसे को राजनीतिक समर्थन में बदलने की कोशिश करना。 हमीद खान मेवाती, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान में मुस्लिम आबादी करीब 9 प्रतिशत मानी जाती है। जैसलमेर, अलवर, भरतपुर, नागौर, जयपुर और जोधपुर जैसे जिलों में मुस्लिम मतदाता कई सीटों पर जीत-हार तय करने की स्थिति में हैं। ऐसे में बीजेपी का यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ वर्षों से लगातार पसमांदा मुस्लिमों का जिक्र करते रहे हैं। हमीद मेवाती का कहना है कि उसका उद्देश्य तुष्टिकरण नहीं बल्कि विकास की राजनीति है। पार्टी का दावा है कि गरीब मुस्लिम परिवारों को भी उज्ज्वला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं का समान लाभ मिला है। पीएम मोदी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" नीति पर काम कर रहे हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बीजेपी का यह अभियान केवल वोट जुटाने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए पार्टी अपनी उस छवि को भी बदलना चाहती है, जिसमें उसे मुस्लिम समाज से दूरी रखने वाली पार्टी माना जाता रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस अब भी मुस्लिम समाज के बड़े हिस्से का पारंपरिक समर्थन अपने साथ होने का दावा करती है। राजस्थान के मुस्लिम समाज में मेव, कायमखानी, अंसारी, मनिहार, तेली, नाई और कई अन्य पिछड़े समुदाय शामिल हैं। बीजेपी इन्हीं छोटे-छोटे सामाजिक समूहों तक पहुंचकर स्थानीय नेतृत्व तैयार करना चाहती है। हमीद मेवाती कहते हैं कि पार्टी की योजना निकाय और पंचायत चुनावों में अल्पसंख्यक समाज से अधिक उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को आगे लाने की भी है। इधर बीजेपी के सामने चुनौती भी कम नहीं है। राजस्थान में मुस्लिम समाज का बड़ा हिस्सा वर्षों से कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विकास और योजनाओं के आधार पर शुरू किया गया यह अभियान राजनीतिक नतीजों में कितना बदलाव ला पाता है। अब बीजेपी का "मिशन पसमांदा" प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को कितना प्रभावित करता है और कांग्रेस अपने परंपरागत समर्थन को कैसे बचाती है, इसका जवाब आने वाले निकाय, पंचायत और विधानसभा चुनावों में मिलेगा।0
0
Report
बठिंडा में आप पार्टी ने सांसद हरसिमरत कौर बादल के दफ्तर का घेराव, वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਜਿਲਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਰਾਓ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਜਾਲੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਬਦਨਾਮ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਮਿਲ ਕੇ kar ਰਿਹਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਜ਼ਿਲ੍ਾ ਬਠਿੰਡਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਤੋਂ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਸਥਿਤ ਦਫਤਰ ਦਾ ਕਰਾਓ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮ ਕਿਹਾ कि ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਬਦਨਾਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਜਰੀਆ ਬਣਵਾ ਕੇ ਕੋਜੀਆਂ ਚਾਲਾਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੇਂਦਰੀ ਲੈਬੋਰਟਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਇਹ ਆਈ ਨਾਲ ਬਣਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਬੁਗਲਾਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੋਏ ਹਨ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਕਸ਼ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਨੇ ਵੀਡੀਓ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਸਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੈ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਸਮੇਂ ਜੋ ਮੋਬਾਇਲ ਉਸ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹ ਹੈ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸੰਤ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਏਆਈ ਨਾਲ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਰਾਮਗੜੀਆ ਭਲਾਈ ਬੋਰਡ ਦੀ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤੇ ਕੌਂਸਲਰ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਰਾਮਗੜੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਰਾਓ ਇਸ ਲਈ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਜੋ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਚਾਲਾਂ ਚੱਲਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਐਸਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸਾਰਾ ਏਆਈ ਨਾਲ ਮੈਨੋਪਲੇਟ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਹ ਆਪਣੇ ਡਿੱਗ ਰਹੇ ਅਕਸ਼ ਨੂੰ ਖੜਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ。 ਬਾਈਟ ਮੇਅਰ ਬਠਿੰਡਾ ਪਦਮਜੀਤ ਮਹਿਤਾ。 ਬਾਈਟ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਰਾਮਗੜੀਆ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰ ਪਰਸਨ ਰਾਮਗੜੀਆ ਭਲਾਈ ਬੋਰਡ ਪੰਜਾਬ। ਰਿਪੋਰਟ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。0
0
Report
Advertisement
श्यामदेउरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
Chhatiram, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय अपनी पुलिस टीम के साथ धरमौली भैंसा पुल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान जितेंद्र साहनी पुत्र लाठी उर्फ तुफानी, निवासी ग्राम चैनपुर थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ और जांच में उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल UP 56 AM 4043 बरामद हुई। यह मोटरसाइकिल 15 जून 2026 को छातीराम देशी शराब भट्ठी के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय सहित उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र यादव कांस्टेबल राजू यादव विकास यादव रि0 कांस्टेबल दिलीप रावत पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
पत्नी की चेन लूटकर भागे बदमाश, पति पर जानलेवा हमला; गोलीकांड की चर्चा निकली अफवाह
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर जैतपुर क्षेत्र में लूट के दौरान युवक को गोली मारने की खबर तेजी से फैलती रही। हालांकि पुलिस जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि घायल युवक को गोली नहीं लगी है। सोशल मीडिया पर चल रही गोलीकांड की खबर महज अफवाह है। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के काली स्थान के पास शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। जब पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हाशापुर गांव निवासी 35 वर्षीय अभय राज यादव अपनी पत्नी मीना और तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जैतपुर आ रहे थे। ससुराल से लगभग एक किलोमीटर पहले काली स्थान के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व आपातकालीन सेवा को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभय राज यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पत्नी और मासूम बेटे के सामने हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
हाथरस: नलकूप पर लटका युवक, पिता बोले हत्या, पुलिस कर रही गहन जांच
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र में गांव नगला रमजू निवासी 32 वर्षीय विष्णु का गांव खोंडा के पास एक नलकूप पर पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि विष्णु आलू के व्यापार से जुड़े थे और पिछले कुछ समय से व्यापार में हुए भारी घाटे के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, आर्थिक नुकसान के चलते वह काफी परेशान थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता मूलचंद ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने उनके पुत्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है。0
0
Report
Advertisement
