जौनपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर परिजनों ने उठाए सवाल, फर्जी करार देकर जांच की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर उनके परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सोमवार की रात मंगेश को घर से उठाकर ले गई थी, और कहा था कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं, एक-दो दिन में छोड़ देंगे। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने इस एनकाउंटर को साजिश बताते हुए इसे फर्जी करार दिया और इसकी जांच की मांग की है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इस एनकाउंटर की सत्यता पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में इंटर तक के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर शाहजहांपुर आज संविधान संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के शिक्षकों को संवैधानिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर शामिल हुए। स्कूली छात्र और छात्राओं को संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए 2 नवंबर से 26 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम सभागार में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के टीचर शामिल हुए, जिन्हें संविधान, संवैधानिक मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 2 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले भर के स्कूलों में बच्चों को संविधान के अधिकारों का कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए खासतौर परस्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन संकाय के डॉ जयशंकर ओझा, डॉ अनिल कुमार शाह, श्री प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के दिनेश कुमार मिश्रा मुख्य परामर्शदाता एवं विवेक शर्मा सहायक परामर्शदाता ने टीचरों को प्रशिक्षित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आज हर आम नागरिक की प्राथमिकता में अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी लेना होना चाहिए। जिसमें इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं से की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट - अपेक्षा सिंह, सचिव,
