222002
जौनपुर में गौशाला में हालात बदहाल, शवों को अधूरे तरीके से दफनाया गया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के केराकत-सरौनी पूरबपट्टी स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र में हालात काफी चिंताजनक है। जहां गौशाला में गो की जान जाने के बाद शवों को ठीक से न संभालने के चलते शवों से रही बदबू से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई मृत गायों के शवों को आधे-अधूरे तरीके से दफनाया गया है। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दिया है। गौशाला की संरक्षक संध्या सिंह ने बताया कि यह केंद्र गोवंश की नस्ल सुधार के लिए एक प्रयोग के रूप में शुरू किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंद्राराऊ में प्रदूषण की शिकायतों पर सख्त हुए डॉ. आरपी सिंह, जांच के दिए निर्देश
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री डॉ. आरपी सिंह ने क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित औद्योगिक इकाइयों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषी इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को जीटी रोड स्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे डॉ. आरपी सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में रति का नगला स्थित एक लोहे की फैक्ट्री द्वारा कथित रूप से मानकों के विपरीत संचालन और प्रदूषण फैलाने का मुद्दा सामने रखा गया। इस पर डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित इकाई के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सलेमपुर स्थित डेयरी फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट जल को लेकर भी ग्रामीणों की शिकायत रखी गई। आरोप है कि फैक्ट्री का दूषित पानी जमीन के भीतर छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए जाएंगे और रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2012 से पूर्व संचालित ईंट-भट्ठों को नई नियमावली के अंतर्गत नियमित करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे भट्ठा संचालकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, भोलू वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, भुवनेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, गौरव सिसोदिया, शेखर पुंडीर एवं ओम चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर पैसे हड़पने वाले एक आरोपी को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,88,700 रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है。 बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पुनीत कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी सेक्टर अल्फा 1, ग्रेटर नोएडा को गुरुवार शाम महानंदन टी-पॉइंट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से बरामद भी बरामद हुई है。 पुलिस के अनुसार, पुनीत कुमार ब्लिंकिट स्टोर के डिस्ट्रीब्यूटर वैश्वनी ऐंट्रीप्राइजेज के कैश कलेक्शन को बैंक में जमा करने का काम करता था। 18 अगस्त 2026 को वह पूर्वांचल रॉयल सिटी से 3,88,700 रुपये कैश कलेक्शन लेकर अपनी गाड़ी से बैंक जा रहा था। आरोप है कि आरोपी ने इन पैसों को बैंक में जमा नहीं किया, बल्कि अपने पास रख लिया और लूट की झूठी सूचना दी। इस संबंध में 18 अगस्त 2026 को थाना बीटा-2 मे संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वह संधिकत लगा जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
अभय चौटाला का भाजपा पर तीखा हमला: महंगाई से आम आदमी परेशान, नोटिस चुनौती
Panipat, Haryana:अभय चौटाला का भाजपा पर तीखा हमला बोले बीजेपी वालों को महंगाई की चिंता नहीं आम आदमी परेशान हुड्डा के नोटिस वाले बयान पर चुनौती एक बार आण तो दे नोटिस फेर देखूंगा हुड्डा न पानीपत। पानीपत में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बढ़ती महंगाई और चीनी के बढ़े दामों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई का असर आम आदमी पर पड़ रहा है, जबकि भाजपा वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नोटिस वाले बयान पर अभय चौटाला ने चुनौती भरे अंदाज में कहा—“एक बार आण तो दे नोटिस, फेर देखूंगा हुड्डा न।” अभय के इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत गरमाने के आसार हैं。 इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने बढ़ती महंगाई, चीनी के बढ़े दाम, किसानों की समस्याओं, नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पानीपत में मीडिया से बातचीत के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है, जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है。 चीनी के बढ़ते दामों पर भाजपा पर तंज कसते हुए अभय चौटाला ने कहा कि “बीजेपी वालों को तो कोई फिक्र नहीं है। उनको तो तेरे-मेरे जैसे बहुत हैं चीनी की बोरी घेरने वाले, क्योंकि वो सारा दिन लूटने में लगे हुए हैं। तकलीफ तो तेरे और मेरे जैसे आम आदमी को है।” अभय चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों से फीस लेने के बाद नहर बंद कर देना और उनके कच्चे मोगे फाड़ देना सरकार की किसान विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है और आने वाले समय में धान मंडी में भी किसानों को और अधिक परेशान किया जा सकता है。 उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए गरीब, कमजोर और परेशान लोगों की आवाज उठाती रही है। अगर धान की फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को अपमानित या परेशान करने का प्रयास किया गया तो इनेलो सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी。 27 अगस्त की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश अभय चौटाला ने कहा कि 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि इस बार की रैली अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी और 75 एकड़ में बनाई गई रैली स्थल की जगह भी छोटी पड़ सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी देवीलाल के प्रति श्रद्धा रखने वाले अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने का आह्वान किया。 हुड्डा के नोटिस वाले बयान पर चुनौती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नोटिस वाले बयान पर अभय चौटाला ने चुनौती भरे अंदाज में कहा—“एक बार आण तो दे नोटिस, फेर देखूंगा हुड्डा न।” अभय के इस बयान से हरियाणा की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं。 बाइट: अभय सिंह चौटाला, इनेलो सुप्रीमो0
0
Report
Advertisement
Mohali के Aerocity में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; मलबे में फंसे लोगों की स्थिति चिंताजनक
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Mohali के Aerocity में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा Mohali के Aerocity के एक ब्लॉक में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक निजी अस्पताल के निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते साइट के एक तरफ की जमीन धंस गई, जिसके कारण निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे के बाद मलबे में करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि अन्य लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। वहीं, एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे में हुई मौतों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。0
0
Report
भगवंत मान का खास शो Discovery Channel पर 7 भाषाओं में, 30 अगस्त शाम 7 बजे
Noida, Uttar Pradesh:Bhagwant Mann 'ਸਤੌਜ ਤੋਂ ਸੰਸਦ'.. ਮੇਰੇ ਜੀਵਨ 'ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਇਹ ਖ਼ਾਸ ਸ਼ੋਅ 7 ਵੱਖ-ਵੱਖ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ 'ਚ ਡਿਸਕਵਰੀ ਚੈਨਲ 'ਤੇ ਜ਼ਰੂਰ ਦੇਖੋ.. 30 ਅਗਸਤ (ਐਤਵਾਰ), ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ..0
0
Report
भिवंडी में नगर पथविक्रेता समिति की सभी सीटें बिनविरोध निर्वाचित, इतिहास रचा
Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपुर शहर महापालिका की नगर पथविक्रेता समिति की 2026 की चुनाव ऐतिहासिक ठहरे हैं. समिति की आठों सीटों पर उम्मीदवार बिनविरोध चुनकर आ गए हैं. महानगरपालिका की नगर पथविक्रेता समिति के आठों सीटों के लिए प्रत्येकी एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था. इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और सभी आठ सदस्य बिनविरोध निर्विरोध चुने गए. 18 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे नामांकन स्वीकार किए गए. 20 अगस्त को छाननी में सभी सीटों के लिए एक ही वैध नामांकन मिला. सभी सीटों पर बिनविरोध निर्विरोध चयन की पुष्टि हुई. महाराष्ट्र के किसी भी महानगरपालिका में नगर पथविक्रेता समिति की पूरी चुनाव प्रक्रिया बिनविरोध होने वाली यह पहली घटना बताई जा रही है. पथविक्रेताओं की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने में इस समिति की अहम भूमिका मानी जाती है.0
0
Report
Advertisement
खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल भाजपा महामंत्री बनते ही जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर हमला
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल महामंत्री बने शुक्रवार शाम को श्री पटेल खरगोन पहुंचे तो गर्मजोशी से उनका स्वागत खरगोन में हुआ। इस अवसर पर गजेंद्र पटेल ने खरगोन - बड़वानी की जनता के आशीर्वाद से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बताया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार भी माना। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने वंदे मातरम् की दो ही लाइन कांग्रेस द्वारा गाने के निर्णय पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं सांसद गजेंद्र पटेल बोले कांग्रेस भूली वंदे मातरम् अंग्रेजों की नीति पर कांग्रेस ने देश बांटने का कार्य किया अब इनके नए युग के राहुल गांधी ने वंदे मातरम् को बाटा है यह उनको समझना चाहिए वंदे मातरम् पूरे देश को एक माला पिरोता है। कांग्रेस एवं उनके नए युग के राहुल को अक्ल आना चाहिए वंदे मातरम् को जाने एवं समझे। आगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र खरगोन पहुंचे सांसद गजेन्द्र सिह पटेल का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखा।0
0
Report
बेतिया के इनरवा में गैंडा ने डेरा डाला, ग्रामीण दहशत में
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां इनरवा गांव के सरेह में गैंडा ने डेरा डाल दिया है गैंडा को देख ग्रामीण दहशत में है गन्ने की खेत में गैंडा ने डेरा डाल दिया है सूचना पर पहुँची वन विभाग और एसएसबी की टीम गैंडा का लोकेशन ट्रैक कर रही है ड्रोन कैमरे से गैंडा पर निगरानी की जा रही है गैंडा को जंगल में भेजने का कवायद शुरू कर दी गई है वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील किया है बेवजह खेतों की तरफ नहीं जाये गैंडा को बहुत जल्द जंगल में भेज दिया जाएगा रिहाइशी इलाके में गैंडा के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है0
0
Report
हाई कोर्ट फैसले के बाद मंच ने सरकार पर निशाना साधा, चेतावनी दी
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने रांची प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता हाईकोर्ट के फैसले के बाद मंच ने सरकार पर साधा निशाना मंच ने सरकार पर कोर्ट में छात्रों का पक्ष मजबूती से नहीं रखने का आरोप लगाया रविंद्र पासवान बोले- सरकार की मंशा पर छात्रों को भरोसा नहीं कहा- परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों में सीएम का पुतला दहन होगा मंच ने राज्यभर के छात्रों से आंदोलन में शामिल होने का किया आह्वान। सरकार के खिलाफ आंदोलन को फिर तेज करने का ऐलान कुणाल प्रताप सिंह बोले- झारखंड में अब होगा उलगुलान मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी रांची: छात्र नेता रवीेंद्र पासवान ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाने पर कहा, "आज कोर्ट में जो कुछ भी हमने देखा, उससे यह साफ हो गया कि सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों के साथ छल किया है। सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों को धोखा देने का काम किया है। जब तक आप परीक्षा रद्द नहीं कर रहे थे और CBI जांच के लिए तैयार नहीं थे, तब तक तो ठीक था। लेकिन छात्रों के साथ जो धोखा किया है, एक नई लड़ाई शुरू हो गई। हम छात्र इसका जवाब देंगे। आज कोर्ट में आपकी मंशा सबके सामने आ गई। आपने न सिर्फ झारखंड के लाखों छात्रों को धोखा दिया बल्कि राज्य की आम जनता और उन अभिभावकों को भी धोखा दिया जिन्होंने अपने बच्चों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भेजा।"0
0
Report
Advertisement
पन्ना के हीरों को GI टैग मिलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बढ़ेगी
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिला भारत सहित विश्व में भी जेम क्वालिटी के हीरे के लिए प्रसिद्ध है। और भारत का एकमात्र हीरा कार्यालय पन्ना जिले में स्थापित है।भारत सरकार के द्वारा पन्ना जिले के हीरे को जी आई टैग प्रदान किया गया है ।निश्चित रूप से यह उम्मीद जताई जा सकती है कि जी आई टैग मिलने के बाद पन्ना के हीरे को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अच्छी पहचान मिलेगी और इसकी कीमत में भी वृद्धि हो सकेगी0
0
Report
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित सारं में बच्चों से मुलाकात कर संदेश दिया
Kharagpur, West Bengal:‘স্যার, একটু দাঁড়ান!’ সবংয়ে এসে পড়ুয়াদের ডাকে কনভয় থামিয়ে গাড়ি থেকে নামলেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী ইন্দ্রজিৎ সাহু: বন্যাবিধ্বস্ত সবং পরিদর্শন এবং প্রশাসনিক বৈঠকে যোগ দিতে বৃহস্পতিবার সবংয়ে আসেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী। আকাশপথে প্লাবিত এলাকা ঘুরে দেখে জুল্কাপুর ফুটবল মাঠে অবতরণ করে তাঁর হেলিকপোর্ট। সেখান থেকে কড়া নিরাপত্তার মধ্যে কনভয় নিয়ে সবং বিডিও অফিসের উদ্দেশে রওনা দেন তিনি। কিন্তু পথেই ঘটে গেল অন্যরকম এক মুহূর্ত। স্কুল পড়ুয়াদের আবদারে হঠাৎ থেমে গেল মুখ্যমন্ত্রীর কনভয়。 হরিরহাট অনাথ স্মৃতি গার্লস হাইস্কুলের সামনে তখন রাস্তার ধারে দাঁড়িয়ে ছিল একদল ছাত্রী। মুখ্যমন্ত্রীর কনভয় আসতে দেখে উৎসাহে তাঁরা হাত বাড়িয়ে তাঁকে কাছে আসার অনুরোধ জানায়। পড়ুয়াদের সেই আবদার উপেক্ষা করতে পারেননি মুখ্যমন্ত্রী। গাড়ি থামিয়ে নিজেই নেমে পড়েন তিনি। তারপর রাস্তার উপরেই ছোট ছোট পড়ুয়াদের সঙ্গে শুরু হয় মুখ্যমন্ত্রীর কথোপকথন। একে একে পড়ুয়াদের সঙ্গে হাত মেলান। মুহূর্তটি ঘিরে স্কুলের সামনে তৈরি হয় আনন্দের আবহ। এ সময় এক পড়ুয়া বিদ্যাসাগরের ছবি মুখ্যমন্ত্রীর হাতে তুলে দেয়। ছবিটি হাতে নিয়ে পড়ুয়ার সঙ্গে কথাও বলেন তিনি। তবে শুধু পড়ুয়াদের সঙ্গেই নয়, স্কুলের শিক্ষক-শিক্ষিকাদের সঙ্গেও কথা বলেন মুখ্যমন্ত্রী। তাঁকে সামনে পেলে স্কুলের দীর্ঘদিনের পরিকাঠামোগত সমস্যাগুলি তুলে ধরেন শিক্ষকরা। হাতে তুলে দেওয়া হয় আবেদনপত্রও। হরিরহাট অনাথ স্মৃতি গার্লস হাইস্কুলের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষিকা গীলাতি সামন্ত বলেন, “মুখ্যমন্ত্রীকে পাশে পেয়ে আমরা অত্যন্ত আনন্দিত। তাঁর হাতে স্কুলের বিভিন্ন সমস্যার কথা জানিয়ে আবেদনপত্র দিয়েছি। উনি হাসিমুখে আমাদের সঙ্গে কথা বলেছেন এবং সমস্যাগুলি শুনেছেন।” স্কুল কর্তৃপক্ষের দাবি, বর্ষার সময় মিড-ডে মিল খাওয়ার জায়গাটি জলমগ্ন হয়ে পড়ে। ফলে পড়ুয়াদের সমস্যায় পড়তে হয়। অন্যদিকে, ছাত্রীদের হস্টেলের পরিকাঠামোর অবস্থাও সন্তোষজনক নয়। হনুমানের উৎপাত লেগেই থাকে। অ্যাসবেস্টসের ছাদ ভেঙে যাওয়ার ঘটনাও ঘটে বলে স্কুল কর্তৃপক্ষের দাবি। এই সমস্যাগুলির পাশাপাশি স্কুলের সামগ্রিক পরিকাঠামোর উন্নয়ন নিয়েও মুখ্যমন্ত্রকের কাছে আবেদন জানানো হয়েছে। স্কুলের ভিতরে এসে সরেজমিনে পরিস্থিতি দেখার জন্যও তাঁকে অনুরোধ করেন শিক্ষক-শিক্ষিকারা। তবে ব্যস্ত কর্মসূচির কারণে পরে স্কুলে আসবেন বলে মুখ্যমন্ত্রী জানিয়েছেন বলে জানান ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষিকা। বন্যা পরিস্থিতি দেখতে এসে প্রশাসনিক বৈঠকের পথে এমন একটি মানবিক মুহূর্ত তৈরি হওয়ায় তা নজর কেড়েছে উপস্থিত সকলের। কনভটির নিরাপত্তা, প্রশাসনিক ব্যস্ততা সবকিছুর মাঝেও পড়ুয়াদের ডাকে সাড়া দিয়ে গাড়ি থেকে নেমে তাঁদের সঙ্গে কথা বলার দৃশ্য মুহূর্তেই হয়ে ওঠে আলোচনার কেন্দ্রবিন্দু।0
0
Report
JIS Group के स्टूडेंट इंडक्शन 2026-27 से नई बैच का शानदार स्वागत
North Dumdum, West Bengal:জেএস গ্রুপের উদ্যোগ ‘ডাঃ সুধীর চন্দ্র সুর ইনস্টিটিউট অফ টেকনোলজি অ্যান্ড স্পোর্টস কমপ্লেক্স’ তাদের ‘স্টুডেন্ট ইন্ডাকশন প্রোগ্রাম ২০২৬-২৭’ (পহেলা কদম)-এর আয়োজন করা হয় বৃহস্পতিবার দমদম রবীন্দ্র ভবনে। এই অনুষ্ঠানের মাধ্যমে নতুন ব্যাচের শিক্ষার্থীদের স্বাগত জানানো হয় , নতুন অভিজ্ঞতা ও সামগ্রিক বিকাশের ওপর গুরুত্ব দিয়ে তাদের শিক্ষাজীবনের সূচনা করা হয়।0
0
Report
Advertisement
विदिशा के बीजामंडल में नमाज वीडियो से तनाव, हिंदू समाज की शुद्धि आंदोलन की चेतावनी
Vidisha, Madhya Pradesh:*बीजामंडल को लेकर फिर बवाल,बीजामंडल के अंदर नमाज का वीडियो वायरल,सकल हिन्दू समाज भड़का बोला बीजामंडल को अशुद्ध किया है नमाज से.. हम शुद्धि आंदोलन करेंगे* - विदिशा के बीजा मंडल को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है... - बीजा मंडल के अंदर युवक के नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सकल हिंदू समाज भड़का... - याचिकाकर्ता शुभम वर्मा ने कहा कि बीजामंडल के अंदर घुसकर एक युवक नमाज पढ़ रहा है... यह हमारे मंदिर बीजामंडल को अशुद्ध किया गया है... सकल हिंदू समाज शुद्धि आंदोलन चलाएगा... - जो बीजामंडल हमें सिर्फ नाग पंचमी के दिन... एक दिन पूजन के लिए मिलता है...वहां पर ASI के चार गार्ड सुरक्षा के बीच मुस्लिम युवक कैसे घुस गया और उसे नमाज पढ़ने दी यह बड़ा षड्यंत्र है... (वीडियो - बीजामंडल में नमाज अदा करता युवक) (बाइट - शुभम वर्मा याचिकाकर्ता) - विदिशा के बीजामंडल में मुस्लिम युवक की नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल विदिशा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया... बीजामंडल को अनलॉक करने की मांग दशकों से हिंदू कर रहे हैं अब तक मुसलमानों ने वीजा मंडल को लेकर कभी विवाद नहीं किया पर पहली बार मुस्लिम युवक के वीजा मंडल में घुसकर नमाज पढ़ने को लेकर हिंदुओं में भारी आक्रोश... बाइट - शुभम वर्मा WT- दीपेश शाह , रिपोर्टर विदिशा।0
0
Report
FDA की सख्त नीति: महाराष्ट्र में खुले तेल और डिब्बे रोक; केवल सीलबंद पैकेट बिकेंगे
Mumbai, Maharashtra:तेल खरीदने से पहले सावधान! खुले तेल और इस्तेमाल किए डिब्बों पर महाराष्ट्र FDA की सख्ती महाराष्ट्र में खाद्य तेल की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा सख्त कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं महाराष्ट्र FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य तेल और वसा क्षेत्र के लिए stateव्यापी 14-सूत्रीय अनुपालन और प्रवर्तन आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और तेल उत्पादक से लेकर रिटेलर तथा ऑनलाइन विक्रेता तक पूरी सप्लाई चेन पर लागू होगा। FDA की जांच में खाद्य तेल के कारोबार में लाइसेंस नियमों के उल्लंघन, सस्ते तेलों की मिलावट, मानक से कम गुणवत्ता वाले तेल, बिना अनुमति तेलों की ब्लेंडिंग, गलत लेबलिंग और एक्सपायरी के करीब पहुंच चुके तेल की दोबारा पैकिंग जैसी गड़बड़ियां सामने आई تھیں। राज्य में 1,247 तेल के सैंपल की जांच FDA के मुताबिक वर्ष 2025-26 में राज्यभर से खाद्य तेल के 1,247 सैंपल लिए गए। इनमें 1,142 सैंपल मानक के अनुरूप, जबकि 77 सब-स्टैंडर्ड, 13 असुरक्षित और 15 मिसब्रांडेड पाए गए। महाराष्ट्र में वर्तमान में खाद्य तेल के 497 निर्माता दर्ज हैं। इनमें 212 सेंट्रल लाइसेंस और 285 स्टेट लाइसेंस वाले निर्माता शामिल हैं। अब केवल सीलबंद पैकेट में बिकेगा खाद्य तेल FDA के नए आदेश के मुताबिक खाद्य तेल की ढीली या बिना पैकिंग बिक्री पर रोक रहेगी। तेल केवल सीलबंद, टैम्पर-एविडेंट और पूरी जानकारी वाले पैकेट में ही बेचा जा सकेगा। निर्माता या वितरक यदि तेल को खुले रूप में भेजता है तो उसे प्राथमिक उल्लंघनकर्ता माना जाएगा। वहीं दुकानदारों को खुले, बिना सील या छेड़छाड़ किए गए पैकेट वाले तेल की खेप स्वीकार नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। सरसों तेल में मिलावट पर खास निगरानी मल्टी-सोर्स्ड एडिबल वेजिटेबल ऑयल को अधिकतम 15 किलो की सीलबंद पैकिंग में बेचना होगा। पैकेट पर AGMARK, इस्तेमाल किए गए प्रत्येक तेल का नाम और प्रतिशत तथा ‘Not to be sold loose’ का उल्लेख जरूरी होगा। FDA के अनुसार 8 जून 2021 के बाद निर्मित मल्टी-सोर्स्ड एडिबल वेजिटेबल ऑयल में सरसों तेल शामिल नहीं किया जा सकता। सरसों तेल को 100 प्रतिशत शुद्ध रूप में बेचना होगा। मानसून के दौरान और उसके बाद सरसों तेल में Argemone Oil की मिलावट को लेकर विशेष निगरानी की जाएगी। इस्तेमाल किए पुराने और जंग लगे डिब्बों पर भी कार्रवाई FDA ने इस्तेमाल किए गए या जंग लगे टिन के डिब्बों में खाद्य तेल भरकर बेचने को गंभीर उल्लंघन माना है। पहले खनिज तेल, लुब्रिकेंट, पेंट या केमिकल रखने के लिए इस्तेमाल किए गए कंटेनरों को खाद्य तेल के लिए दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। एक बार इस्तेमाल हो चुके टिन कंटेनर को दोबारा इस्तेमाल करने पर भी कार्रवाई होगी। FDA के मुताबिक जंग,दरार या खराब टिनिंग के कारण खाद्य तेल में धातु की मिलावट हो सकती है। बार-बार गर्म किए गए तेल पर भी रोक रेस्तरां, होटल और खाद्य कारोबाराओं द्वारा एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने पर भी FDA ने सख्ती की है। लगातार गर्म करने से तेल में Total Polar Compounds (TPC), ट्रांस फैटी एसिड, एल्डिहाइड और अन्य ऑक्सीडेशन उत्पाद बढ़ सकते हैं। FDA के आदेश के अनुसार 25 प्रतिशत से अधिक TPC वाला तेल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जबकि ताजा तेल में TPC 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इस्तेमाल हो चुके तेल को अधिकृत RUCO कलेक्टर को देना होगा और उसे किसी भी परिस्थिति में दोबारा खाद्य श्रृंखला में शामिल नहीं किया जा सकेगा। तेल में इन मिलावटों पर पूरी तरह रोक FDA ने Argemone Oil, Mineral Oil, Castor Oil और Tri-ortho-cresyl Phosphate की मौजूदगी को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इनकी मौजूदगी मिलने पर तेल को असुरक्षित खाद्य पदार्थ माना जाएगा। इसके अलावा खाद्य तेल में इंडस्ट्रियल ट्रांस फैट 2 प्रतिशत वजन से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि रिफाइंड तेल का एसिड वैल्यू 0.5 mg KOH/g से अधिक नहीं होना चाहिए। पैकेजिंग भी होगी जांच के दायरे में तेल के सीधे संपर्क में आने वाली पैकेजिंग खाद्य-ग्रेड की होनी चाहिए और उसके साथ NABL से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला का Certificate of Conformity होना जरूरी होगा। प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए कुल माइग्रेशन लिमिट 60 mg/kg और DEHP जैसे प्लास्टिसाइजर की विशिष्ट सीमा 1.5 mg/kg निर्धारित है। खाद्य तेल को अखबार में लपेटकर देने पर भी रोक रहेगी。 उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Food Safety and Standards Act के तहत कार्रवाई की जाएगी。 असुरक्षित खाद्य पदार्थ-10 लाख रुपये तक जुर्माना और जेल की सजा सब-स्टैंडर्ड तेल-5 लाख रुपये तक जुर्माना मिसब्रांडेड तेल-3 लाख रुपये तक जुर्माना मिलावट रखने पर- 10 लाख रुपये तक जुर्माना बिना वैध लाइसेंस कारोबार-10 लाख रुपये तक जुर्माना भ्रामक विज्ञापन-10 लाख रुपये तक जुर्माना जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के साथ सुधार नोटिस भी जारी किए जाएंगे। कंपनी से जुड़े मामलों में जिम्मेदार डायरेक्टर, पार्टनर और मैनेजर को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है。 उपभोक्ताओं से FDA की अपील FDA ने लोगों से ढीला तेल नहीं खरीदने की अपील की है। उपभोक्ताओं को सीलबंद पैकेट खरीदते समय लेबल, बैच नंबर, पैकिंग की तारीख और Best Before Date जरूर जांचने को कहा गया है। पुराने या जंग लगे डिब्बों में मिलने वाला तेल लेने से बचने और खरीद की रसीद या टैक्स इनवॉइस लेने की भी सलाह दी गई है। मल्टी-सोर्स्ड तेल खरीदते समय AGMARK और उसमें शामिल तेलों के प्रतिशत की जानकारी जांचने को कहा गया है。 शिकायतें मराठी, हिंदी या अंग्रेजी में दर्ज की जा सकती हैं। FDA के अनुसार शिकायत के लिए ऑनलाइन पोर्टल, FSSAI की हेल्पलाइन, FDA की हेल्पलाइन और Food Safety Connect ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है。 खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि खाद्य तेल हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है और इस क्षेत्र में होने वाली गड़बड़ियों का सबसे ज्यादा असर आम उपभोक्ता पर पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली किसी भी तरह की मिलावट या लापरवाही को महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
लाजपत नगर मार्केट एसोसिएशन ने घायल पुलिसकर्माओं को सम्मानित किया; अवैध स्पा-हॉकर पर कार्रवाई तय
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026: लाजपत नगर मार्केट एसोसिएशन की ओर से आज एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था संभालने में पुलिस द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की गई। लाजपत नगर मार्केट में बढ़ते अवैध हॉकर, रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण को लेकर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान योगेंद्र डाबर ने चर्चा की। सवाल उठाया गया कि इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ मार्केट एसोसिएशन की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे। लाजपत नगर क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे लगभग 200 स्पा सेंटरों के बारे में भी सवाल उठे। चर्चा हुई कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस और संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेंगे। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान योगेंद्र डाबर ने बताया कि जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी और पुलिस के समक्ष अवैध हॉकर, रेहड़ी-पटरी और नियमों के विपरीत संचालित स्पा सेंटरों का मामला उठाया जाएगा। प्रोग्राम में southeast addl DCP और AC P lajpat nagar, AC P Kalkaji, शो लाजपत नगर और अन्य पुलिस कॉलोनी मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस बैठक के बाद लाजपत नगर में अवैध अतिक्रमण और नियमों के विपरीत चल रही गतिविधियों पर वास्तव में कितना असर पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
