222125
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में सीओ ने दी जानकारी
Badlapur, Uttar Pradesh:बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना के सम्बन्ध में बदलापुर क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जानकारी दी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में भाजपा की जीत के संकेत, मेघवाल के साथ चुनावी मंथन
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से पॉलिटिकल ब्रेकिंग केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ विधायक, प्रभारी और जिलाध्यक्षों का चुनावी मंथन निकाय चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी के पैनल और आवेदनों पर हुई चर्चा विधायक बोले-खाजूवाला नगरपालिका में भाजपा की जीत निश्चित कहा-भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले आवेदनों के आधार पर तैयार कर रही प्रत्याशियों के पैनल विधायक ने भजनलाल सरकार के कार्यकाल में खाजूवाला क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का किया उल्लेख अमृत-2 योजना में पेयजल के लिए 25 करोड़ और जिला अस्पताल के लिए 35 करोड़ रुपये मिलने की कही बात कांग्रेस के विकास कार्य नहीं होने के दावों पर विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने गिनाए सरकार के काम0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: भाजपा का नया कार्यालय उद्घाटन, जीत की योजना तेज
Dungarpur, Rajasthan:नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन , चुनावी रणनीति को दिया गया अंतिम रूप डूंगरपुर जिले में नगर परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डूंगरपुर में जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने भाजपा के नए चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया । उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे उद्धाटन समारोह के तुरंत बाद चुनाव प्रबंध समिति और जिला नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनावी तैयारियों और वार्ड स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव संचालन, प्रचार सामग्री वितरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश और जिम्मेदारियां_s0? s0? भाेज पार्टी ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में प्रवास करेंगे। मतदाताओं से घर-घर जाकर सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान की पूरी रूपरेखा को बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया है। इधर मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी चुनाव में केंद्रीय कार्यालय का अपना एक विशेष महत्व होता है। आज नगर परिषद डूंगरपुर के चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश किया गया है। चुनाव से जुड़ी तमाम संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित की जाएंगी。0
0
Report
अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा तंज, कांग्रेस चीनी कीमतों पर निशाना
Ambala, Haryana:एंकर :-- राहुल गांधी द्वारा कृति मेनन के बयान का समर्थन किए जाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। अनिल विज ने कहा कि भारत में महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की पूरी आजादी है, लेकिन धर्म, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान भी जरूरी है। वहीं, चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के चंडीगढ़ में चीनी का लंगर लगाने पर भी अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वीओ :-- कृति मेनन के बयान का राहुल गांधी द्वारा समर्थन किए जाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत में महिलाओं को कपड़े पहनने की पूरी आजादी है, लेकिन इसके साथ ही हमें अपने धर्म और परंपराओं का सम्मान भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है और इस मौके पर किस तरह की पोशाक होनी चाहिए, यह देश की बहनें अच्छी तरह जानती हैं।इसी दौरान अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी धार्मिक पृष्ठभूमि को लेकर टिप्पणी की और कहा कि राहुल गांधी पारसी हैं, इसलिए उन्हें भारत के धर्म, संस्कृति और संस्कार की क्या जानकारी है। बाइट :-- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा वीओ :-- वहीं, देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में चीनी का लंगर लगाए जाने पर भी अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है और विदेशों से बड़ी मात्रा में चीनी का आयात किया गया है। उनका दावा है कि इससे जल्द ही चीनी के दाम सामान्य होने की उम्मीद है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल को भी याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय चीनी डिपो के माध्यम से मिलती थी और उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अनिल विज ने कहा कि वह खुद भी अपने घर के लिए चीनी लेने के लिए लाइन में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसे अपने शासनकाल की स्थिति भी देखनी चाहिए। बाइट :-- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा。0
0
Report
Advertisement
हमने उसे बचा लिया, क्या उसे नीचे गिराने का फैसला सही था?
Noida, Uttar Pradesh:We saved him but did we do the right thing taking him down?0
0
Report
बूंदी में मतदान केंद्रों की सुविधाओं और आचार संहिता की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी, 26 अगस्त। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आदर्श आचार संहिता की पालना और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, रोशनी, छाया, सुरक्षा और दिव्यांगजनों के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहे तथा मतदान प्रक्रिया को लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाएं। बैठक में एसपी अवनीश कुमार शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
उन्नाव में गैस सिलेंडर लीकेज से आग, भाई-बहन 40% झुलसे
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में सिलेंडर लीकेज से लगी आग नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग। आग की चपेट में आकर चचेरे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे। 12 वर्षीय कीर्ति और 10 वर्षीय अमन करीब 40 प्रतिशत झुलसे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों ने बुझाई आग। झुलसे दोनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती。 जिला अस्पताल में दोनों बच्चों का उपचार जारी, डॉक्टरों की निगरानी में। पुरवा थाना क्षेत्र के तौरा गांव में हादसा。0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का शुभारंभ, राजभर का अखिलेश पर निशाना और 2027 चुनाव का संकेत
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर … ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना。 रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया, 27, 28 और 30 अगस्त को महिलाओं-बच्चियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा。 अखिलेश यादव पर हमला - राजभर ने सपा सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा और माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा。 यूपी 2027 चुनाव पर बड़ा बयान - राजभर ने कहा कि वह 403 सीटों पर संगठन मजबूत कर रहे हैं, विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा दिल्ली में गठबंधन स्तर पर तय होगा。 अब्बास अंसारी पर बोले राजभर - चुनाव में अब्बास अंसारी के सामने उतरने के सवाल पर कहा - चुनाव आएगा तो देखा जाएगा, साथ ही अब्बास के चाचा कहने पर बोले - रिश्ता सही है, मैं उनका चाचा हूं。 एंकर : रक्षाबंधन के ऐन पहले अवसर पर गाजीपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महिलाओं के लिए सरकार की मुफ्त बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर निःशुल्क बस सेवा के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 30 अगस्त को सभी महिलाओं और बच्चियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा。 मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह सुविधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं और बहनों के लिए रक्षाबंधन का उपहार है。 राजनीतिक सवालों पर ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दावा किया था कि वह उनकी पार्टी को तोड़ देंगे, लेकिन आज तक ऐसा नहीं कर पाए। राजभर ने कहा कि जब वह सपा के साथ थे, तब गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर सपा गठबंधन की जीत हुई थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं。 उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल के कई जिलों में उनकी पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाई है। राजभर ने सपा सरकार पर पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि नाई, प्रजापति, पाल, कुम्हार, लोहार, राजभर और निषाद समेत कई जातियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला。 ओमप्रकाश राजभर ने सपा सरकार को ‘गुंडों और माफियाओं की सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार में कानून-व्यवस्था खराब थी और माफिया राज कायम था। उन्होंने कहा कि आज जनता ने उस व्यवस्था से मुक्ति पा ली है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भरोसा कर रही है。 भाजपा सरकार पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे कमीशन और जमीन देने के आरोपों पर भी राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और फैक्ट्रियां लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करानी होगी, तभी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विपक्ष का काम सरकार के हर काम का विरोध करना रह गया है。 आगामी यूपी चुनाव 2027 में सीटों के बंटवारे पर बोले- फैसला दिल्ली में होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में खुद के चुनाव लड़ने और सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि वह 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सीटों का बंटवारा चुनाव का बिगुल बजने के बाद दिल्ली में तय होगा। अतरौलिया सीट को लेकर उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर किसी तरह का टकराव नहीं है और अंतिम फैसला गठबंधन स्तर पर होगा。 उन्होंने 29 नवंबर को आजमगढ़ में बड़ी ताकत दिखाने का दावा करते हुए कहा कि उस दिन पूर्वांचल में उनकी राजनीतिक ताकत देखने को मिलेगी。 चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों के सवाल पर राजभर ने कहा कि बरसात के मौसम में सब्जियों की कीमत बढ़ना हर साल की समस्या है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चीनी की व्यवस्था की है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसके बाद चीनी के दाम कम हुए हैं। वहीं उन्होंने अब्बास अंसारी को लेकर कहा कि उनका रिश्ता चाचा-भतीजे का है, मऊ विधायक अब्बास अंसारी के भविष्य में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आने पर इस पर बात होगी। अब्बास अंसारी उन्हें चाचा कहते हैं, इस रिश्ते पर राजभर ने कहा कि “वह सही बोलते हैं, मैं उनका चाचा हूं।” हालांकि चुनाव को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट संदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव आएगा तो जवाब दिया जाएगा। बाइट : ओमप्रकाश राजभर, मंत्री0
0
Report
जमुई सांसद अरुण भारती ने ननका सरोज के परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जमुई सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी अरुण भारती बुधवार को कौशांबी पहुंचे। उन्होंने करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव पहुंचकर मृतक ननका सरोज के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों ने आरोपियों کی गिरफ्तारी नहीं होने और लगातार धमकी दिए जाने की शिकायत सांसद से की। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए। करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में कुछ दिन पहले गांव के बाहर एक बाग में ननका सरोज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जमुई सांसद अरुण भारती बैशकांटी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही। साथ ही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ननका सरोज को कोई ऐसा अपराध करने की सजा नहीं मिलनी चाहिए थी, जिसकी कीमत उसकी जान देकर चुकानी पड़े। अरुण भारती ने यह भी कहा कि कौशांबी में बिरादरी के सांसद और विधायक होने के बावजूद मृतक के परिवार का दुख बांटने कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
सीपत में 24 घंटे में चोरी: प्रेमी-प्रेमिका चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में सूने मकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों आरोपियों का पहले भी गंभीर अपराधों से कनेक्शन रहा है। दर्राभाठा निवासी सनत कुमार रात्रे काम के लिए एनटीपीसी सीपत चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खेत में काम करने गई थीं। घर लौटने पर उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर आलमारी खुली थी और लॉकर से सोने-चांदी के जेवर सहित 10 हजार रुपये नकद गायब थे। शिकायत के बाद सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को इलाके के ही दिनेश सोनवानी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों की जांच की और पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार दिनेश ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि चोरी के जेवर और नकदी उसने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कौसले के पास छिपाकर रख दिए थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 7.66 ग्राम सोने और 361 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस का दावा है कि चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि दिनेश और सुनीता की पहचान साल 2022 से थी और दोनों का प्रेम संबंध था। सुनीता के पति की 2023 में जली हुई लाश मिलने के मामले में भी दोनों आरोपी बनाए गए थे और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए थे। जेल से बाहर आने के बाद सुनीता बिलासपुर में एक निजी संस्थान में काम कर रही थी। इधर दिनेश चोरी के जेवर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही जेवर बेचने की तैयारी की जानकारी मिली, पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीपत पुलिस ने चोरी की वारदात के महज 24 घंटे के भीतर न सिर्फ आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी का पूरा माल भी बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
किला़उआ के ज्वालामुखी का विस्फोट जारी, USGS फुटेज अनुमति के साथ
Noida, Uttar Pradesh:Kilauea’s ongoing eruption is underway Footage from USGS and used with permission.0
0
Report
बीदासर स्कूल में कक्षा 7 के छात्र के साथ मारपीट, पुलिस जांच शुरू
Churu, Rajasthan:बीदासर के निजी स्कूल में कक्षा 7 के छात्र से बेरहमी से मारपीट, स्कूली छात्रों पर छात्र अरशद को बाथरूम में ले जाकर पीटने का आरोप, चिकित्सकों ने हाई सेंटर किया रेफर, बीदासर थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी. 22 अगस्त का है पूरा मामला. चूरू जिले के बीदासर में निजी स्कूल में कक्षा 7वीं के छात्र के साथ कथित रूप से स्कूली छात्रों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट में घायल छात्र अरशद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए हाई सेंटर रेफर कर दिया. मामले में छात्र के परिजनों की ओर से बीदासर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को करीब 10:30 बजे अरशद स्कूल में खेल रहा था. इसी दौरान स्कूल के चार छात्रों पर उसे स्कूल के बाथरूम में ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में बताया गया है कि छात्रों ने अरशद के साथ मारपीट की और उसे गंभीर चोटें आईं. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया. घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. शिकायतकर्ता के अनुसार, बीदासर से उसे आगे उपचार के लिए रेफर किया गया. परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, शिकायत में स्कूल के प्रिंसिपल से घटना को लेकर बातचीत किए जाने और मामले में कार्रवाई की मांग का भी उल्लेख किया गया है. परिजनों का कहना है कि छात्र के साथ हुई मारपीट को लेकर वे कार्रवाई चाहते हैं तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बीदासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब मारपीट के कारणों, घटना में शामिल छात्रों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
झारखंड में MMDR संशोधन से खनन और निवेश को नया मोड़: रघुबर दास
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व सीएम रघुबर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा, हाल में भारत सरकार द्वारा लाया गया एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 राज्य और राष्ट्र हित में है, पर झामुमो और कांग्रेस इसकी गलत व्याख्या कर लोगो के बीच भ्रम फैलाना चाहती है। सब जानते हैं झामुमो कांग्रेस के संरक्षण में सिंडिकेट के द्वारा पूरे राज्य में लूट मचाए है। चुनाव में जल जंगल जमीन का नारा देकर सत्ता में आने वाले लोगों ने जल जंगल जमीन को सिंडिकेट के हवाले किया और झारखंड को लूट खंड बना दिया। यह संशोधन झारखंड के हित के खिलाफ नहीं है। ये झारखंड के खनिज संपदा का अधिकतम लाभ दिलाने और लीगल माइनिंग के पक्ष में उठाया गया कदम है। क्या वित्तीय अनियमितता का माहौल बना कर राज्य ने आने वाले बड़े निवेश और औद्योगिक क्रांति का रास्ता रोकना चाहते हैं। राज्य सरकार जनता से छिपती है माइनिंग से आने वाले राशि का 90% राशि सीधे राज्यों को जाता है। ये व्यवस्था आगे भी बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। आजादी के बाद पहली बार पीएम मोदी ने रायल्टी के अलावे 30% राशि डीएमएफटी के माध्यम से देने का काम किया। झारखंड में 34 कोल ब्लॉक की मंजूरी मिली हुई है पर अब तक चार कोल ब्लॉक ही चालू हो पाया है। झामुमो कांग्रेस की सरकार 1100 करोड़ रुपए के सेस का रोना रोती है पर आंकड़े बताते हैं राज्य सरकार की नीयत के खोट है। डीएमएफटी फंड का खर्च मूलभूत संरचना पर खर्च हो पर नहीं किया जाता है। सेस लगाने के कारण कोयले का उत्पादन राज्य में घटा है। अगर लीगल माइनिंग सुदृढ़ होगा तो अवैध माइनिंग खत्म होगा। सरकार बताए 6 वर्ष में किस आदिवासी मूल वासी की स्थिति सुदृढ़ हुई है। छात्र और युवाओं को एक साथ 6 साल से राज्य सरकार छल रही और मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा राज्य सरकार चला रही है। सेस लगाए जाने के कारण झारखंड का लोहा और कोयला पहले से मंहगा हो गया , आयरन ओर मंहगा हो गया। खान खनिज संशोधन विधेयक राज्य और राष्ट्र हित में है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद राज्य की जनता को भरमाने का काम नहीं करे मैने भी पांच साल सरकार चलाया, अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाया, एक रुपए में 50 लाख तक महिलाओं को रजिस्ट्री का अधिकार दिया था, देश का झारखंड पहला राज्य था, उसी तरह झारखंड एक पठारी क्षेत्र है, बिना औद्योगिक विकास के झारखंड की जनता का विकास नहीं होगा। अधिकतर 5 एकड़ तक के किसान को 25 हजार त्सक देने का काम किया, हमने तो कभी कोई सेस नहीं लगाया。0
0
Report
Advertisement
अयोध्या सर्किट हाउस में महिलाओं ने राखी बांधकर भाई-बहन का संदेश दिया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भाजपा नेताओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने नेताओं के माथे पर तिलक कर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया। कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा नेता रोहित सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। महिलाओं ने नेताओं की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सर्किट हाउस में आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया。0
0
Report
आध्या शाहा: 3वीं क्लास में 100% से National Rank-1, इतिहास रचा
Mainpuri, Uttar Pradesh:8.7 लाख विद्यार्थियों को पछाड़कर मैनपुरी की आध्या शाहा बनीं National Rank-1, 100% अंक हासिल कर रचा इतिहास (web) मैनपुरी, अतुल सक्सेना- मैनपुरी की होनहार बेटी आध्या शाहा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सुदिति ग्लोबल स्कूल, मैनपुरी की कक्षा 3 की छात्रा आध्या शाहा ने India Genius Award Olympiad 2026 में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर National Rank-1 प्राप्त की है। इस प्रतियोगिता में 8.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। आध्या ने 100 प्रतिशत स्कोर के साथ देशभर के लाखों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता के बाद स्कूल, परिवार और मैनपुरी में खुशी का माहौल है। महज कक्षा 3 में पढ़ने वाली आध्या की उपलब्धि उनकी कम उम्र और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। 13 साल के इतिहास में कम उम्र में बड़ी उपलब्धि India Genius Award Olympiad का आयोजन पिछले 13 वर्षों से किया जा रहा है। आध्या शाहा ने इतनी कम उम्र में National Rank-1 हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई है। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Gold Medal और Laptop Award से सम्मानित किया गया है。 8.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों में बनीं टॉपर आध्या की उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतियोगिता में 8.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इन सभी विद्यार्थियों के बीच 100 प्रतिशत अंक हासिल कर National Rank-1 प्राप्त करना मैनपुरी के लिए भी गौरव की बात है। IPS अधिकारी की बेटी हैं आध्या आध्या शाहा के पिता गणेश प्रसाद साहा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में मैनपुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात हैं। आध्या की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर स्कूल के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने भी बधाई दी है। मैनपुरी को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता ने आध्या शाहा को मैनपुरी की होनहार प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है। उनकी उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जिले के दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। आध्या शाहा ने India Genius Award Olympiad 2026 में National Rank-1 हासिल करने के साथ 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह 8.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों में प्रथम रहीं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें Gold Medal और Laptop Award भी मिला है। वह मैनपुरी के Suditi Global School की कक्षा 3 की छात्रा हैं।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी की शादी छोटे भाई से करवाने टावर चढ़ा
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली इलाके में तहसील गेट के पास लगे बिजली के टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जैसे ही पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा वैसे ही अपनी पत्नी की शादी छोटे भाई से करने की मांग को लेकर पति टावर पर चढ़ गया। घंटों चले इस ड्रामा में पुलिस ने पति को समझा बुझाकर टावर से उतार लिया है। शायद इस पति के मन में नीले ड्रम का खौफ इस कदर था कि उसने सार्वजनिक तरीके से अपनी पत्नी की शादी अपने छोटे भाई से कराने के लिए टावर से गुहार लगानी पड़ी। फिलहाल पुलिस पति को थाने ले गई है ।0
0
Report
Advertisement
