Back
उमरक्षा गौशाला टकराव: गौकशी की शिकायत पर बजरंग दल पर हमला, कई घायल
ASAJEET SINGH
Dec 04, 2025 09:23:11
Jaunpur, Uttar Pradesh
बक्शा थाना क्षेत्र के उमरक्षा गांव स्थित गौशाला में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब गौकशी की शिकायत पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना में दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तहरीर पर प्रधान सहित नौ नामजद व करीब 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बजरंग दल के कार्यकर्ता गणेश मोदनवाल ने आरोप लगाया कि गौशाला में लंबे समय से गोतस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में वे अपने साथियों शिवम अग्रहरि, नीलेश निषाद, प्रभाकर निषाद, सत्यम मिश्र, अभिषेक, दीपक कनौजिया आदि के साथ गौशाला पहुंचे और केयरटेकर से पूछताछ करते हुए अंदर दाखिल हुए।
इसी दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र गौतम अपने पुत्र कुलदीप, संजीत, रंजीत व अन्य ग्रामीणों संग पहुंचा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गौशाला के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया, परंतु भीड़ ने आग लगा दिया और ईंट-पत्थर बरसाते हुए उन्हें घायल कर दिया।
आरोप है कि ग्रामीणों ने सरपत व पुआल को टिनशेड पर फेंककर आग लगाने की कोशिश की और दो राउंड फायर भी किए। सूचना पर पहुंचे अन्य बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट दिया। हमले में 112 पुलिस वाहन समेत चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित निकालकर थाने ले आए। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
घायल गणेश मोदनवाल, सत्यम मिश्र, प्रभाकर निषाद, नीलेশ निषाद, अभिषेक तिवारी, दीपक चौधरी, शिवम अग्रहरि, नितेश मौर्या, धनंजय Shukla सहित अन्य का मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
इधर, बदलापुर के निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सत्या शुक्ला ने बक्शा थाने के उपनिरीक्षक हैदर अली पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायत पत्र सौंपा गया है।
सीओ सदर ने आश्वासन दिया कि संपूर्ण प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सदर देबेश सिंह ने बताया कि गौशाला निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है 9 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आग लगाने के आरोप की जांच भी जारी है।
जिलाधिकारी के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है।
बाईट विमल सिंह बजरंग दल के अध्यक्ष
बाईट देबेश सिंह सीओ सदर
बाईट बजरंग दल के कार्यकर्ता
बाईट घायल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowDec 04, 2025 09:49:44100
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 04, 2025 09:49:2577
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 04, 2025 09:49:0618
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 04, 2025 09:48:2191
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 04, 2025 09:47:5920
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 04, 2025 09:47:4956
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 04, 2025 09:47:24108
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 04, 2025 09:46:5466
Report
VKVishwas Kumar
FollowDec 04, 2025 09:46:3364
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 04, 2025 09:46:1783
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowDec 04, 2025 09:45:4584
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 04, 2025 09:45:3464
Report
SSandeep
FollowDec 04, 2025 09:44:2644
Report
65
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 04, 2025 09:37:2586
Report