222125
भाजपा नेता की ली गई जान, पुलिस जांच में जुटी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के सलेमपुर निवासी युवक के भाई के बेटे की जान ले ली गई। मृतक की उम्र करीब 48 साल थी और वह सो रहे थे, तभी उन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। सुबह जब लोग उठे तो वारदात की जानकारी मिली। घटना स्थल पर बदलापुर सीओ अरविंद वर्मा और पुलिस बल मौजूद रहे। परिवार ने मांग की है कि किसी बड़े अधिकारी के आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी। मृतक के 3 बच्चे हैं व उनकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे क्षेत्र में हड़कंप फैल गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पगारा में युवती की आत्महत्या: कारण स्पष्ट नहीं, गांव में मातम
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के पगारा गांव में एक युवती ने घर के अंदर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर के अंदर रखा गया। परिजनों ने घटना के कारणों के बारे में संदेह नहीं जाहिर किया, बल्कि मृतका के मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग की ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। चौरासी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ASI ईश्वरलाल ने जानकारी दी कि पगारा निवासी बद्रीलाल डेंडोर ने रिपोर्ट दी है कि वह और उसकी पत्नी अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। 15 मई की रात उनके बच्चे घर पर थे। रात करीब 11 बजे उनकी पुत्री आशा ने फोन किया कि उनकी दूसरी पुत्री सुरता ने घर के अंदर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।0
0
Report
जनगणना 2027 के प्रथम चरण आज शुरू: घर-घर मकान सूचीकरण अभियान
Jodhpur, Rajasthan:जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया। यह अभियान 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसमें नियुक्त प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना करेंगे। जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आलोक रंजन ने जनगणना 2027 के पोस्टर का विमोचन कर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र की भावी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला है। उन्होंने फील्ड कार्य को गंभीरता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रारंभिक तीन दिनों में प्रगणक अपने क्षेत्रों का मुआयना कर नजरी नक्शा तैयार करेंगे। इसके बाद मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर सटीक जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रगणक संबंधित पर्यवेक्षक, चार्ज स्तर अथवा जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी जवाहर चौधरी, संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मीनाक्षी चौधरी, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार तथा तहसीलदार कृष्णपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।0
0
Report
Triiveni Dham Ganesh Temple: Thieves Loot Silver Umbrellas and Donation Box, CCTV Footage
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) त्रिवेणी धाम में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व दानपात्र पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना, सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे संदिग्ध चोर, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर त्रिवेणी धाम के देवीपुरा स्थित गणेश मंदिर की घटना एंकर ..जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थान इलाके के त्रिवेणीधाम स्थित गणेश मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर से चांदी के छत्र और दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। चोरी की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर शाहपुरा थानाप्रभारी रिया चौधरी मय जाप्ते मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सम्राट चौधरी के एक महीने: बिहार सरकार की कसौटी
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ठीक एक माह पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके मुख्यमंत्री बने 15 मई को एक महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अपने एक महीने के कार्यकाल में ही सम्राट चौधरी ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो राज्य के लिए नजीर बना है समृद्ध बिहार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसमें भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की प्रमुख है वही प्रशासनिक फेरबदल बड़े अधिकारी का तबादला 30 दिन में कई मंदिरो का दर्शन किया मुख्यमंत्री ने, साथ ही कैबिनेट के कई मंत्रीओं ने किया दर्शन पूजन - काशी से कामाख्या तक सम्राट सरकार का सैटेलाइट टाउनशिप प्रोग्राम, स्मार्ट सिटी प्रोग्राम सरकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ने का ऐलान, सैलरी और पेंशन एडवांस निकासी की सुगम व्यवस्था युवाओं के लिए बिहार पुलिस नियुक्ति, रिसर्च पार्क बनाने के लिए अनुदान महिला पुलिस कर्मियों को स्कूटी, गली नुकड़ पर पुलिस दीदी की तैनाती, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट के लिए कई तरह की प्लानिंग शामिल है लेकिन RJD अब इसे फेलियर बता रही है राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा सम्राट सरकार के एक महीने बीते हैं। एक महीने घोर निराशा का रहा। अपराधियों का बोलबाला रहा। सरेआम हत्या होती रही, लूट होती रही, छिनतई होती रही, रेप की घटनाएं होती रहीं। TRNSफर पोस्टिंग उद्योग की स्थापना हो गई। ठेकेदारों के पैसे भुगतान नहीं हो रहे हैं, ठंडे बस्ते में डाले गए पुराने योजनाओं को। इनके पास कोई रोड मैप नहीं। मंदिर का दर्शन खूब किया इन्होंने, चारों तरफ हेलीकॉप्टर घुमाए। घुमाना भी चाहिए। 4.5 लाख करोड़ कर्ज पहले ही से बिहार है, और 70 से 74 हजार करोड़ कर्ज लेने के लिए हाथ फैला रहे हैं। आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका का वेतन नहीं मिल रहा है। बूढ़ा-बूढ़ी पेंशन मुअस्सर नहीं है। तो एक महीने की उपलब्धि... ये नफरत की उपलब्धि है। इन्होंने पूरे तौर पर एक वर्ग समूह से, एक धर्म समूह से इन्होंने नाता तोड़ा है, उसके प्रति नफरत का भाव रखा है। ये बात लगभग लब्बोलुआब पूरे बिहार में चर्चा का विषय है। हर वर्ग इनसे कहीं न कहीं नाराज चल रहा है। तो बिहार की सरकार, जो एक महीना सम्राट जी के नेतृत्व में है, पूरी असफलताओं से भरा हुआ है बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD JDU MLC भीष्म साहनी ने कहा विपक्ष में आरजेडी खासकर खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहानी है आरजेडी का और आरजेडी के पास कोई मुद्दा नहीं है, कोई विकास नहीं है। और रहा एक माह हुआ माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को पदभार ग्रहण किए, तो उन्होंने सात ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जो बिहार के जो है जनता के हित में हुए हैं और एनडीए सरकार काम जो है बहुत अच्छा ढंग से कर रही है। आरजेडी को कोई जगह नहीं मिल रहा है, तो वही खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहानी जो है अनर्गल आरोप-प्रतारोप लगा रहे हैं। आरजेडी के जो नेता हैं प्रतिपक्ष के जो नेता हैं तेजस्वी यादव जी, वह अपने विधानसभा जाने लायक थे क्या? उनकी सरकार में जो है पुल-पुलिया था? एनडीए की सरकार और हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की केंद्र की सरकार का देन है कि आज विधानसभा भी जाने के लिए पुल से चले जाते हैं। तो ये लोग क्या बात करेगा? इन लोगों के पास कोई मुद्दा है? और ये लोग सब चारा चोर घोटालेबाज जो है की सरकार इन लोगों की रही है। तो विकास के मुद्दा पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है विपक्ष के पास। बाइट---- भीष्म साहनी MLC जेडीयू कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह किसी भी सरकार का मूल्यांकन 1 महीने में करना संभव नहीं है। सम्राट चौधरी जी ने अब तक 1 महीने में राज्य हित में, जनहित में जो भी घोषणाएं की हैं, वह अगर लागू होता है, तो निश्चित रूप से बिहार प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। इसमें कोई संशय नहीं होना चाहिए। हम लोग विपक्ष के लोग हैं, लेकिन इतना समझते हैं कि किसी भी मुख्यमंत्री को कम से कम 6 महीना का समय देना चाहिए। 6 महीना के बाद ही पता चल पाएगा कि मुख्यमंत्री जी जो चाहते हैं, जिस तरफ राज्य को ले जाना चाहते हैं, उस दिशा में बिहार आगे बढ़ रही है कि नहीं बढ़ रही है। बाइट---- समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस BJP MLC जीवन कुमार ने कहा कि आरजेडी का सवाल करना काम है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक महीना में काफी डेवलपमेंट किया है सरकार कितनी तेजी से काम कर रही है महिलाओं की बात की जाये पुलिसिंग की बात की जाए महिला पुलिस को स्कूटी देने की बात हो रही है लगातार काम हो रहा है RJD को अगर धर्म से नफरत है अगर मंदिर से नफरत है इसमें कुछ नहीं किया जा सकता RJD का नफरत कहीं एजेंडा है RJD के एजेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शासन में पूरा काम हो रहा है आईएएस आईपीएस ऑफिसर का जो तबादला हो रहा है वह सरकार का सिस्टम का काम है सरकार और सिस्टम के पाट है जनता ने राजद को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है0
0
Report
घोड़ा देखकर कुत्ते की पहली बार की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:A dog's reaction to seeing a horse for the first time0
0
Report
उत्तर प्रदेश की खेल नीति: मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सीधे भर्ती का लाभ
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है जिसने खेल नीति बनाकर, मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अपने यहां सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी भी दी है.0
0
Report
Advertisement
अधिवक्ताओं ने दिया धरना
Gonda, Uttar Pradesh:आज शनिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी गेट के सामने टेंट लगाकर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की0
0
Report
वैन सीट से व्हीलचेयर बनने वाला इनोवेशन वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:An innovative van seat that transforms into a fully functional wheelchair for easy, independent mobility. ईटेक कार का वीडियो वायरल0
0
Report
सागर: वाहन चेकिंग के दौरान लक्जरी कार से 20–21 किग्रा चांदी बरामद
Sagar, Madhya Pradesh:वाहन चेकिंग के दौरान कार से बरामद बड़ी तादात में चांदी। पुलिस पथरिया जाट क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी विश्वविद्यालय रोड से सुरखी की तरफ जा रही एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में चांदी मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मामले की जानकारी लगते ही सागर सराफा एसोसिएशन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। उनके मुताबिक जब्त हुई चांदी व्यापारी की है और उसके बिल भी हैं जो पुलिस को दिये जाएँगे। इस मामले में कुछ ही बिल अभी पेश किए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों ने कुछ बिल और दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही जीएसटी टीम को भी बुलाया गया है, ताकि चांदी के परिवहन और दस्तावेजों की वैधता की जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वर्ग 2-3 में पद वृद्धि की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पद वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन आज फिर भोपाल की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी वर्ग 2 और 3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन Dpi कार्यालय के बाहर किया जा रहा प्रदर्शन भीषण गर्मी के चलते कई शिक्षक अभ्यार्थियों की बिगाड़ी तबीयत0
0
Report
धनबाद हत्या: दीपक राम और शक्ति सिंह गिरफ्तार, पत्थर से हत्या का खुलासा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस ने चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा सिटी एसपी ने धनसार थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस के अनुसार, जितेश रवानी की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया गया कि उसने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक खरीदने की खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद और बकझक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जितेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। 12 मई की सुबह पुलिस को चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है। पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम साइको किस्म का लड़का है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना के बुद्धा कॉलोनी में सास-बहू के गहने चोरी, पुलिस CCTV से आरोपियों की तलाश
Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में थाना से महज दूरी पर सास-बहू के साथ बड़ी चेन स्नेचिंग की घटना हुई है. घटना वट सावित्री पूजा के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने के जेवरात गायब हो गए. पीड़ित परिवार मंदिरी इलाके का रहने वाला है. पीड़िता का कहना है कि पूजा के समय एक महिला बैठी थी जिसे रास्ता छोड़ने को कहा गया, फिर दोनों पूजा में बैठ गईं. पूजा समाप्त होने के बाद उठते समय गले की चेन गायब मिली. शुरू में लगा कि चेन गिर गई होगी, लेकिन खोजबीन के बाद कुछ नहीं मिला. पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने तुरंत बुद्धा कॉलोनी थाना पहुंच कर शिकायत दी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देर से शुरू हुई. बाद में उन्होंने भतीजे कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू को बुलाया और परिवार ने आसपास खोजबीन की. पीड़िता के अनुसार उनकी बहू ने हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है और नई चेन लगभग छह महीने पहले बनवाई गई थी. चेन में करीब 5 भर सोने का हार, मंगलसूत्र और चेन गायब हुए जबकि पीड़ित महिला की चेन डेढ़ से दो भर की है. चोरी की कुल कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये बताई गई है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व डायल-100 फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश हो रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
करनाल के बसताड़ा गांव के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Karnal, Haryana:करनाल में बसताड़ा गांव के पास झाड़ियां में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना घरौंडा पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें युवक के सर के पीछे गहरी चोट है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया जिसने मौके से तथ्य इक्कठे किए। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाए फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय युवक का शव बसताड़ा गांव में खेल स्टेडियम के पास झाड़ियां में पड़ा हुआ दिखाई दिया था। युवक के पीछे सर पर गहरे चोट के निशान हैं। युवक के एक हाथ पर पंजाबी में गोल्डी लिखा हुआ है जबकि एक हाथ में सिख धर्म का कड़ा भी डाला हुआ है। आसपास के लोगों से पुलिस के द्वारा युवक की पहचान करने के लिए उसकी फोटो दिखाई जा रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है क्योंकि उसके सर के पीछे गहरी चोट के निशान हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। युवक की पहचान के लिए आसपास के थाने में सूचना दे दी गई है अगर 72 घंटे में उसकी पहचान नहीं हो पाती तो, उसका पोस्टमार्टम करा कर नियम अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सर्फर ने शानदार वेव पर सर्फिंग का अनुभव साझा किया
Noida, Uttar Pradesh:रफेक्ट वेव पर सर्फिंग का अनुभव! Surfer takes us through what it looks like while riding a perfect wave0
0
Report
भूपेश बघेल ने मोदी से आईपीएल रोकने की मांग एक्स पोस्ट के जरिए की
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने की प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी से आईपीएल पर रोक की मांग एक्स पर पोस्ट करके माँग की मौजूदा पेट्रो क्राइसिस के मद्देनज़र आईपीएल पर रोक की माँग की0
0
Report
Advertisement
