222161
रामपुर में बाइक पेड़ से टकराई जिसके कारण एक की गई जान
Mariahu, Uttar Pradesh:रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव रोड पर एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि नाबालिग बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरापट्टी चैनपुर निवासी 17 वर्षीय सोहित चौहान और राजू चौहान तेज गति से बाइक चला रहे थे। सपही गांव के पास उनकी बाइक एक नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राजू चौहान की मौके पर ही जान चली गई, जबकि घायल सोहित को अस्पताल रेफर किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटवारी का आरोप: MP सरकार 40 रुपए में कुपोषण, पीएम मोदी पर भी हमला
Satna, Madhya Pradesh:प्रदेश सरकार 40 रुपए में कुपोषण मिटा रही है, उसमें भी भ्रष्टाचार, वही देश की कमान ट्रंप के हाथ में है..जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सतना अल्प प्रवास पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा सरकार 40 रुपए में भ्रष्टाचार कर कुपोषण मिटा रही है। वही पीएम पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में 4 माह के मासूम की मौत के मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कुपोषण को लेकर मध्यप्रदेश की जो स्थिति है। यह सरकार ₹40 में कुपोषण मिटाना चाहती है। एक कुपोषित बच्चों को ₹40 की सरकारी सहायता सरकार देती है। और उसमें भी करप्शन करते है। सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे अगर कहीं पर है तो वह मध्य प्रदेश हैं। जिसमें सतना जिले में अकेले 8000 से अधिक कुपोषित बच्चे हैं। तो यह मैसेज क्या है। यह मैसेज यह है कि जो सरकार 25 सालों से वो अपना पेट भरने में ही व्यस्त है। और जो बेटी बहन बच्चे को जन्म देती है। उनके स्वास्थ्य के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है। तो ये अपने आप में बताता है。 देश के पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि सोना ना खरीदे और पेट्रोल डीजल की बचत करें... इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि मैं अभी तक वीडियो तो देखा नहीं। पर अगर प्रधानमंत्री ने यह बोला तो उन्होंने कि मैं देश को विश्व गुरु बनाना चाहता हूं। जिसमें विदेशी मत जाओ, सोना मत खरीदो, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, जिसमें भयावह बेरोजगारी है, जिसमें आर्थिक करप्शन की पराकाष्ठा है, जिसमें हर तरह की अराजकता है, ये देश का सबसे सशक्त नेतृत्व विश्व नेतृत्व नरेंद्र मोदी ऐसा होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा मैं उस बात को फिर दोहरा रहा हूं, देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री है तो वह नरेंद्र मोदी है। भारत का शान नरेंद्र मोदी नहीं चल रहे हैं। भारत का शासन ट्रंप चला रहा हैं। इस तरीके से मध्य प्रदेश का शासन मोहन यादव नहीं चला रहे हैं मोदी और अमित शाह चला रहे हैं। हर जगह पर्ची से काम चल रहा है। तो यह व्यवस्था अगर किसी ने दी। स्ट्रीम फाइल का सच जिस दिन सामने आएगा। नरेंद्र मोदी के पूरे व्यक्तित्व का सच सामने आ जाएगा। अभी 35 हजार फाइले और पैक है। उनमें नरेंद्र मोदी की जो पूरी लगाम है वह ट्रंप के हाथ में है। तो इसी से कंप्रोमाइज हुआ ऑपरेशन सिंदूर का युद्ध। और इसी से कंप्रोमाइज हुआ अमेरिका ट्रेडेल, और इसी से कंप्रोमाइज हुआ अमेरिका ईरान के युद्ध में भारत का नुकसान। ईरान अमेरिका युद्ध में अमेरिका को जितना नुकसान नहीं हुआ। उसमें भारत को ज्यादा नुकसान हुआ। ये कैसी विदेश नीति है। यह नरेंद्र मोदी के भाषण का शासन है। जो गुमराह करने का शासन है। जो विज्ञापन का शासन है। उसका सच खुलता जा रहा है और जो उनकी जादूगरी है वह बेनकाब हो रही है। पूरे देश के अपराधों में से 32% अपराध मध्य प्रदेश में। जंगल राज का जीता जगता प्रमाण भारतीय जनता पार्टी की गृह मंत्रालय की रिपोर्ट ने कहा कि हमारे यहां जो देश के जो गृहमंत्री हैं एकदम नकारा और निकम्मे है। ये रिपोर्ट बोलती हैं। मध्य प्रदेश जंगल राज का पर्याय बन गया है। भ्रष्टाचार की बात करें तो अगर सिक्का ऊपर उछाले और वह नीचे गिरेगा तो एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और दूसरी तरफ करप्शन लिखा होगा। इन्होंने भ्रष्टाचार का कैंसर फैला दिया है। मतलब भ्रष्टाचार भारतीय जनता पार्टी के खून जैसा रगो में दौड़ने लगा है。0
0
Report
पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल पर जनता की राय एक साल बाद
Noida, Uttar Pradesh:पीएम नरेंद्र मोदी के पेट्रोल डीजल कम इस्तेमाल करने 1 साल में सोना खरीदने को लेकर आम जनता की बाइट0
0
Report
खाद नीति पर विपक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, पुरानी व्यवस्था बहाल की मांग
Raipur, Chhattisgarh:इस खरीफ सीजन प्रदेश के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खाद नीति सवालों में घिर गई है. विपक्ष और किसान नेताओं ने नई खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग की है, वहीं सरकार ने कहा है कि हमारी खाद नीति अच्छी है, नई नीति से कालाबाजारी पर रोक लगेगी, देखिए ये रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में बंपर धान उत्पादन की एक बड़ी वजह यहां किसानों के लिए खाद वितरण नीति भी रही है. लेकिन उसी खाद वितरण की नई नीति पर अब सवाल खड़े होने लगे है. कांग्रेस और किसान दोनों इसे लेकर सरकार पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है और नई खाद नीति से किसानों को हो रही दिक्कत को बताते हुए नई नीति को तत्काल निरस्त कर पुरानी व्यवस्था में खाद वितरण की मांग की है. धनेंद्र साहू ने कहा है कि नए फैसले से इस साल किसानों को पर्याप्त रसायनिक खाद नहीं मिल पाएगा. किसानों को जब खाद की जरूरत होगी तो पहले उन्हें टोकन लेना होगा. यहीं नहीं जहां पहले प्रति एकड़ दो बोरा डीएपी दिया जाता था और 3 बोरा यूरिया उसके बदले इसबार 1 बोरा डीएपी और एक बोरी यूरिया खाद देने का नया नियम लाया गया है जो किसानों के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदना ही नहीं चाहती, इसीलिए नई खाद नीति लेकर आई है. वहीं किसान नेता की भी कहना है कि नई नीति से किसान परेशान हैं बाईट- धनेंद्र साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस बाईट- पारसनाथ साहू, किसान नेता एकओर कांग्रेस और किसान नेता सरकार की खाद वितरण नीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं सरकार इसे बेहतर बता रही है. सूबे के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खाद नीति को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी, वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कांग्रेस पर किसानों को बर्गलाने का आरोप लगाया है बाईट- केदार कश्यप, सहकारिता मंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद वितरण को लेकर पिछले सालों में कई दफा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किसानों को परेशानी की खबरें और लंबी-लंबी लाइन की तस्वीरें आती रही है, बावजूद इसके अबतक कोई ठोस और पारदर्शी व्यवस्था होती नहीं दिखती. ऐसे में विपक्ष के तमाम सवालों, किसानों की आशंकाओं और सरकार के तर्कों के बीच ये देखना लाजमी होगा कि इस खरीफ सीजन क्या स्थिति रहती है0
0
Report
Advertisement
केदार कश्यप ने कांग्रेस पर आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर जोरदार हमला
Begun, Rajasthan:रायपुर मंत्री केदार कश्यप का विभिन्न मसलों पर बयान पीसीसी चीफ दीपक बैज के सुशासन तिहार को लेकर दिए बयान पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार- आवास के लिए कांग्रेस सरकार ने 5 साल लोगों को तरसाया.. आज़ादी के बाद आदिवासियों के साथ खिलवाड़ किया.. हमारी सरकार 18 लाख से ज़्यादा PM आवास स्वीकृत की है.. आज आदिवासी की बात कर रहे.. शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और आवास तक पर बूरी नजर लगाई तब कंग्रेसियो के मुख क्यो बंद थे.. कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू द्वारा सीएम साय को लिखे पत्र पर कहा- नई खाद व्यवस्था अच्छी है. ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए व्यवस्था की गई.. इसका फायदा होगा. प्लास्टिक बोतल में शराब पर कांग्रेस का आरोप, मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा- कांग्रेस सरकार में कैसे शराब घोटाला हुआ उसे देखें.. आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान पर झांके.. बाइट- केदार कश्यप, मंत्री0
0
Report
सहारनपुर में इमरान मसूद पीएम मोदी WFH और पेट्रोल बचाने के आह्वान पर बोले
Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur: Imran Masood (MP, Saharanpur) on PM Modi's appeal for WFH, saving petrol, and not buying gold amid oil crisis.0
0
Report
मोदी का एक साल सोना नहीं खरीदने का आह्वान: हिसार में प्रतिक्रियाएं मिली-जुली
Hisar, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संबोधन में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। हिसार में इसको लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोगों ने इसे सकारात्मक बताते हुए कहा है कि देश की दृष्टि से शायद यह आवश्यक है। लेकिन कई लोगों ने कहा कि सरकार को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनानी चाहिए, न कि मध्यम वर्गीय परिवारों या लोगों को इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने के लिए कहना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद: पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने परशुराम भवन के लिए जमीन दिलाने का आश्वासन दिया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पहुंचे पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने परशुराम जयंती में की शिरकत - जहां 21 लाख की राशि दी वही भवन के लिए जमीन दिलाने का दिया आश्वासन! शांतिपूर्वक निकाय चुनाव संपन्न होने पर जताई खुशी और कहा कई जगह 80% तक हुआ मतदान! कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन हम भगवान परशुराम का जन्म दिवस मनाते हैं लेकिन अब यह परंपरा और आगे बढ़ गई है और लगातार एक डेढ़ महीने तक लोग बड़ी श्रद्धा और भाव के साथ परशुराम जयंती मनाते हैं और इसी कड़ी में आज फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा बड़े उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया, अरविंद शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि जो प्रधानमंत्री मोदी का 2047 विकसित भारत का संकल्प है उसमें हम सभी मिलजुल कर अपना योगदान दे वहीं उन्होंने कहा कि इस अवसर पर परशुराम भवन के लिए भूमि की मांग रखी गई है उसको मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के साथ उसे निश्चित तौर पर पूरा करवाएंगे! कल हुए निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जगह निकाय चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए हैं और मतदान भी अच्छा हुआ है वहीं कई जगह तो 80% मतदान हुआ है, मुख्यमंत्री और सभी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की थी। ब्राह्मण सभा से एडवोकेट अनिल शर्मा ने बताया कि ब्राहण समाज द्वारा मंत्री जी से जगह उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी जिसे लेकर उन्होंने आश्वासन दिया है साथ ही उन्होंने 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा भवन बनाने के लिए जमीन की मांग की गई है जिसे नगर निगम के सदन में रखेंगी।0
0
Report
यमुनानगर में सफाई व फायर कर्मियों की हड़ताल, कोर्ट आदेश लागू करने की मांग
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में सफाई व फायर कर्मियों की हड़ताल, कोर्ट आदेश लागू करने की मांग के साथ जारी है। सफाई कर्मचारी जहां 1 मई से धरने पर बैठे हैं, वहीं फायर कर्मचारी भी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को लेकर अब तक किसी तरह की गंभीर बातचीत नहीं की गई। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मेयर को ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे सरकार से कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहे, बल्कि कोर्ट के आदेशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट और 16 अप्रैल 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जो कर्मचारी स्थायी प्रकृति के काम में 10 साल से कार्यरत हैं, उन्हें सरकार नीति बनाकर पक्का करे, चाहे वे बिना स्वीकृत पद के ही काम कर रहे हों। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने कोर्ट के फैसले को मानने की बात तो कही, लेकिन अब तक इसे लागू करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में सफाई और फायर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हजारों टन कचरा जमा हो चुका है, जिससे आने वाले दिनों में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। फायर कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले सात साल से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया। वहीं फरीदाबाद के कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि मेयर को सूचना देने के बावजूद वे उनसे मिलने नहीं आईं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई है。0
0
Report
उत्तर-पूर्वी दिल्ली साइबर थाने ने 10.52 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Delhi, Delhi:विजुअल्स - आरोपी के शॉट, थाना शॉट्स उत्तर-पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10.52 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,52,938 की साइबर ठगी के मामले का सफलतापूर्ण खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही ठगी गई रकम में से ₹2,05,000 की राशि को एक बैंक खाते में फ्रीज भी कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला ई-एफआईआर संख्या 00095/26 दिनांक 26 अप्रैल 2026 के तहत साइबर थाना, उत्तर-पूर्वी जिला में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता राकेश कुमार, निवासी मीट नगर, दिल्ली ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल 2026 को उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक खातों की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर संपर्क किया। आरोपी ने उन्हें एक फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल डाउनलोड करते ही उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ₹10,52,938 की ठगी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना के SHO इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसआई तलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित, नितिन, अमित, रोहन और कांस्टेबल सौरभ शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन सत्येंद्र कुमार सिंह की निगरानी में की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी अमरनाथ रबीदास (20 वर्ष), निवासी धनबाद, झारखंड को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अमरनाथ ने अपने साथी विकास रबीदास (21 वर्ष) की संलिप्तता का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बनाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया और आरोपियों ने एटीएम के जरिए रकम निकाली। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन पांच अन्य एनसीआरपी शिकायतों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
सुभाष बराला ने हांसी पहुंचे मोदी-केजरीवाल पर जमकर बोलीं तंज, भ्रष्टाचार पर निशाना
Hansi, Haryana:Hansi बाइट : भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला हांसी पहुंचे भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का बड़ा ब्यान पंजाब के आप पार्टी मंत्री की कंपनी पर लगे 100 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप कसा तंज अन्ना हजारे के आंदोलन के समय भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाले,भ्रष्टाचार में घिरे अरविंद केजरीवाल पर किया करारा जुबानी हमला अपने ही वायदों से मुकरे अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के शीश महल और बड़े सुरक्षा काफिले पर कही बड़ी बात पश्चिम बंगाल चुनावों में वोटरों की कथित हेराफेरी के आरोपों पर बोले सांसद देश भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ संभव नहीं वहां की स्थानीय कांग्रेस इकाई ने भी किया स्वीकार सफाई कर्मचारियों को लेकर बोले कहा कर्माचारियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना जरूरी सोमनाथ मंदिर को लेकर बोले राज्यसभा सांसद कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हांसी पहुंचकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में हुई थी। बराला ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर देश को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सोमनाथ से देशवासियों का आह्वान किया है कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करे, तब भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा दिखाई दे। सुभाष बराला ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के एक मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी पर 100 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अन्ना हजारे के आंदोलन के समय भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करते थे, आज वही लोग भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपने पुराने वादों से पलटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कभी राजनीति में न आने, राजनीतिक दल न बनाने, किसी से गठबंधन न करने तथा गाड़ी-बंगला न लेने की बातें की गई थीं, लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई देती है। बराला ने शीश महल और बड़े सुरक्षा काफिले का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताओं के व्यवहार और उनके पुराने आदर्शों में बड़ा अंतर साफ नजर आता है। हरियाणा के शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह गंदगी के हालात बने हुए हैं। पिछले 11 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष बराला ने कहा कि इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। कर्मचारियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के मंत्री विपुल गोयल से हमारे संपर्क में हैं। हरियाणा सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। पश्चिम बंगाल चुनावों में वोटरों की कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष बराला ने कहा कि देश भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ संभव नहीं है। बराला ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में साफ-सुथरे और पारदर्शी तरीके से चुनाव हुए हैं, जिसे वहां की स्थानीय कांग्रेस इकाई ने भी स्वीकार किया है।0
0
Report
फरीदाबाद में पेड़ से लटका युवक, मानसिक बीमारी के कारण मौत संदिग्ध
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना न्यूमिट-5 स्थित केसी सिनेमा रोड के पास जंगल क्षेत्र की है। राहगीरों ने जब पेड़ से एक युवक को लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था। वह फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके में अपने माता-पिता और भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास थी। परिजनों के अनुसार इंद्रजीत रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एनआईटी-5 के केसी सिनेमा रोड के पास जंगल में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि युवक ने अपने हाथों को भी काटने की कोशिश की थी। मृतक की मामा ने बताया कि इंद्रजीत उनका भांजा भी था और वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह कोई काम नहीं करता था और अधिकतर समय घर पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर से ही वह घर से निकला हुआ था और परिवार ने पूरी रात उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि इंद्रजीत का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।0
0
Report
हनुमानगढ़ के टिब्बी में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति, नाबालिग लड़की की तलाश शुरू
Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ के टिब्बी से बड़ी खबर एक व्यक्ति के पानी की टंकी पर चढ़ा नाबालिग लड़की को ढूंढने का मामला जांच अधिकारी पर लगाए आरोप नाबालिग लड़की को ढूंढने में ढिलाई का लगा रहा आरोप राजकीय चिकित्सालय के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति थानाधिकारी हंसराज लूणा ने कहा -नाबालिक लड़की को ढूंढने का प्रयास ,समझाइश का प्रयास इधर कुलचंद्र में आरडी 602 खाले को नाकारा घोषित कर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 20 घंटे से ज्यादा समय तीन किसान चढ़े टंकी पर0
0
Report
Advertisement
101 ट्रैक्टरों के साथ किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे रोकने की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के पनियाला से प्रस्तावित कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में आज किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान महापंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में 101 ट्रैक्टरों के साथ विशाल मार्च निकाला जाएगा। किसानों का काफिला गोनेडा गांव से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर कोटपूतली कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। प्रदर्शन के दौरान किसान मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से कृषि भूमि प्रभावित होगी और बड़ी संख्या में किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इसी को लेकर किसान लगातार विरोध जता रहे हैं और परियोजना को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर क्षेत्र में किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट आंदोलन को हरि झंडी दिखाएंगे। वहीं प्रदेश और जिला स्तर के कई किसान नेताओं के भी प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की गई हैं। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना जताई जा रही है。0
0
Report
झुँझुनूं में बड़ी गिरफ्तारी: पूर्व मंत्री के भाई समेत 47 आरोपी गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का भाई गिरफ्तार संजय सिंह गुढ़ा को गुढ़ागौड़जी पुलिस ने किया गिरफ्तार आठ साल पुराने मामले में किया संजय सिंह को गिरफ्तार दो हजार रूपए का ईनामी वांटेड था संजय सिंह गुढ़ा अगस्त 2018 में थाने में तोड़फोड़ मामले में था वांटेड संजय सिंह के साथ दो अन्य वांटेड को भी किया गया गिरफ्तार पूर्व में इस मामले में हो चुके है 44 आरोपी गिरफ्तार आज की तीन गिरफ्तारी के बाद संख्या पहुंची 47 सबसे पहले पुलिस ने किया था 42 आरोपियों को गिरफ्तार महीनेभर पहले कोर्ट ने इनमें से 39 आरोपियों को किया था बरी शेष तीन आरोपियों की ट्रायल के दौरान हो चुकी थी मृत्यु0
0
Report
कुतुबुद्दीन ऐबक के दौर में दिल्ली कैसे बदली: बुनियादी ढांचा, भोजन और पहनावा
Delhi, Delhi:कुछ इतिहासकारों की बाइट चाहिए, जो दिल्ली और कुतुबुद्दीन एबक के वक्त में हुए डेवपलमेंट के कामों की जानकारी दे सकें, उस दौरान के इनफ्रास्ट्रक्चर, खाने पीने के इंतज़ामात, नई डिशेज़ की इजाद, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, चीजों का बेचना खरीदना, कपड़े पहनने के तौर तरीके... जिन्हें भारत के कल्चर और सिविलाइज़ेशन में भी शामिल किया गया... सवाल 1-कुतुबुद्दीन एबक का वक्त दिल्ली के लिए कैसा था ? 2- उस वक्त में दिल्ली में कैसे तामीरी काम हुए ? 3- कुतुबुद्दीन एबक के वक्त में दिल्ली में कौन कौन सी खाने की डिशेज़ का इंट्रोडक्शन हुआ ? 4- उस वक्त का पहनावा कैसा था? 5- क्या कुतुबुद्दीन एबक का वक्त हिंदुओं के लिए मुश्किल था ?0
0
Report
Advertisement
