222137
SO को पीटने का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल*
Ojhapur, Uttar Pradesh:* वाराणसी में राजातालाब थाना प्रभारी अजीत वर्मा को भीड़ ने जमकर पीटा,पीटने का दूसरा वीडियो भी आया सामने।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ANTF का मिशन: राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए बड़े गिरफ्तारी-नष्ट अभियान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान को नशा मुक्त करने के लिए ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स दोहरी भूमिका के साथ काम कर रही है। एक तरफ नशा कारोबारियों पर प्रहार कर रही है, तो दूसरी तरफ तस्करों की क्राइम कुंडली को खत्म कर रही है। इसके साथ ही समाज में जन जागरण के लिए भी विशेष अभियान चला रही है। ANTF की ओर से चलाए जा रहे लक्ष्मणरेखा से लेकर मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, झाड़डांग, माहुरंगून जैसे अभियान अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक्शन लगातार तेज हो रहा है...तस्कर राजस्थान में छिपा हो या देश के किसी दूसरे कोने में... ANTF की टीम उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक... Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh और देश के अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन चलाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई को ANTF ने एक विशेष नाम दिया है। ऑपरेशन के नाम भी ऐसे कि जो अपने आप में किसी के समझ नहीं आए, लेकिन हर नाम और कार्रवाई या ऑपरेश अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। ANTF के इंटेलिजेंस अधिकारी विकास कुमार के अनुसार अपने गठन के बाद 11 महीने हो चुके हैं और अब तक मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 638 प्रकरण दर्ज किए गए और 839 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं 730 करोड़ से ज्यादा रुपए के पदार्थ जब्त कर नष्ट किए गए हैं। मादक पदार्थ तस्करी के 95 सूत्रधारों को देश के 12 राज्यों से दबोचा गया है। इनमें उत्तर से जम्मू-कश्मीर, दमन दीव, द्वारका या पूर्वी क्षेत्र मणिपुर तक जाकर तस्करों को दबोचना शामिल है। इन तस्करों के खिलाफ 28 लाख रुपए का इनाम है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कम हथकंडे नहीं अपनाए...कोई मजदूर बनकर फरारी काट रहा था, तो कोई खेत में जमीन के नीचे नशे की खेप गाड़कर छिपा बैठा था। कोई बाबा का भेष धरकर भगवान का नाम लेते हुए पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था, तो कोई जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर खुद को आम लोगों के बीच छिपाने की कोशिश कर रहा था। यानी पहचान बदली, ठिकाना बदला, तरीका बदला... लेकिन तस्करों के हर हथकंडे के जवाब में ANTF ने भी अपनी रणनीति बदल दी। जम्मू-कश्मीर में हाल की कार्रवाई इसका बड़ा उदाहरण है...17 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने गड़रिया और बाइक राइडर तक का रूप धारण किया। कई दिनों की निगरानी, स्थानीय इनपुट और बदली हुई रणनीति के बाद आरोपी ANTF के शिकंजे में पहुंचा। ANTF की कार्रवाई की एक और खास पहचान है—इनके ऑपरेशन के नाम। महज गिरफ्तारी नहीं, हर פעולה को एक खास नाम दिया गया। 'लक्ष्मणरेखा'... 'मुक्तियोद्धा'... 'मदमर्दिनी'... 'श्वान धावा'... 'NARKINGPIN'... नाम अलग-अलग हैं, लेकिन मकसद एक—नशे के नेटवर्क की कमर तोड़ना। हाल की कार्रवाईयों में NARKINGPIN जैसे ऑपरेशन के जरिए बड़े ड्रग तस्करों को टारगेट किया गया। ऑपरेशन MNDO, ऑपरेशन SOM-100, ऑपरेशन PROS-50, NARKINGPIN, ऑपरेशन लक्ष्मणरेखा, मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, योजना, भक्ति-मुक्ति, अभिनंदन, ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा, अंटार्कटिक, श्वान धावा, NARCO-25, VISION-2029 इतना ही नहीं तस्करों की क्राइम कुंडली खंगालने के साथ ही ANTF ने मादक पदार्थों के नष्ट करने और जनता को नशे से बचाने में भी भूमिका निभाई है। MD प्रभावित होने से राजस्थान का नाम खराब हो रहा था, ऐसे में ANTF ने MD ड्रग्स की 11 फैक्ट्रियां खुद नष्ट करवाई जबकि पूरे राज्य में 48 फैक्ट्रियां नष्ट की जा चुकी हैं। साथ ही अवैध गांजे की बड़े स्तर पर पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्र में खेती हो रही थी, ऐसी 23 अवैध खेती के खत्म करने में एएनटीएफ सफलता मिली है। जनता के स्तर पर जन जागरूकता के कई योजनाएं, मद मर्दिनी, भक्तिमुक्ति, आह्वन ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा एक दर्जन योजनाएं चलाकर लोगों को जागृत करना नशे के खिलाफ जन सैलाब तैयार करना। लोगों को सूचना के लिए मुक्ति योद्धा में रूप में काम किया। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी मंशा है कि राजस्थान 2029 तक नशा मुक्त हो जाए और ANTF इस दिशा में कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
रामसरोवर तालाब डूबने से रॉबर्ट्सगंज में हड़कंप, खोज तेज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में रामसरोवर तालाब में युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सदर कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. युवक तालाब में किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामसरोवर तालाब शाम होते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई. हमीद नगर निवासी 30 वर्षीय आरिफ उर्फ पाशा, पुत्र वाजिद अहमद, गुरुवार शाम करीब चार बजे तालाब के पास पहुंचा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक तालाब की सीढ़ियों के पास खड़ा था; इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में जा गिरा. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में जुटे रहे. घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अनिल कुमार और सीओ सदर रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. हालांकि युवक तालाब में किन परिस्थितियों में गिरा, यह अभी साफ नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोग कह रहे हैं कि तालाब में पानी अधिक है, किनारों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, जाली या बाउंड्रीवाल नहीं है. ऐसे में प्रशासन से रामसरोवर तालाब के चारों ओर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें. समाचार लिखे जाने तक आरिफ उर्फ पाशा का कोई सुराग नहीं मिल सका था और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम तालाब में मामले की तलाश में जुटी हुई है.0
0
Report
उज्जैन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कड़ी सुरक्षा के बीच काफिला दिखा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत.. कड़ी सुरक्षा के बीच दिखा काफिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी आज उज्जैन पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाड़ियों के काफिले के साथ उनका शहर में आगमन हुआ। मोहन भागवत उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही युवा धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होकर देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड: अदालत ने प्रशांत चौधरी को दोषी माना, सजा कल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत का फैसला आया है...कोर्ट ने मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी को दोषी माना है... दोषी प्रशांत को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी..लेकिन मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी फैसले से संतुष्ट नहीं हैं... उन्होंने न्याय की लड़ाई हाईकोर्ट तक ले जाने की बात कही है...0
0
Report
अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीएम मोदी के 76 फ्लैट जन्मदिन उत्सव
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त ज़मीन पर बने आवास योजना में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, 76 लाभार्थी परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया 76वां जन्मदिन, आवास योजना को झालरों की रौशनी से सजाया गया और दीपक भी जलाए गए। संगम नगरी प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिस जगह पर कभी माफिया अतीक अहमद का अवैध साम्राज्य था वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 फ्लैट बने थे जिस पर सीएम योगी के प्रयासों से 76 गरीब परिवारों को बसाया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर पूरी कॉलोनी को भव्य तरीके से रौशनी से सजाने के साथ मिट्टी के दिए भी जलाए गए हैं। क्षेत्रीय बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां रहने वाले परिवारों के साथ मिट्टी के दिए जलाए और आतिशबाजी भी की गई। बता दें कि साल 2021 में माफिया अतीक के कब्जे से प्रयागराज के लूकरगंज इलाके में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए गए थे। साल 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना का भूमि पूजन किया था, 2023 में फ्लैट बनाकर तैयार हुए और गरीबों को आवंटित किया गया था। जहां पर अब 76 परिवार रह रहें हैं। आज उसी 76 परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।0
0
Report
जालौर में डीजीपी राजीव शर्मा के दौरे से तस्करी-नशे के खिलाफ कड़े कदम, नए दिशा-निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जालौर राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा आज जालौर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवाई सिंह घुमरिया भी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में डीजीपी ने जिले के सभी थाना अधिकारियों और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में जिले में बढ़ती तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर विशेष चर्चा हुई। डीजीपी ने तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के खिलाफ जालौर में व्यापक अभियान चलाने की बात कही। राजीव शर्मा का जालौर जिले का यह पहला दौरा बताया जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली। बताय गया कि डीजीपी ने कुछ स्थानीय लोगों से भी अलग से मुलाकात की, जिनसे जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर रामनगरिया में 41.70 लाख की लूट: गर्लफ्रेंड समेत तीन कैब ड्राइवर संदिग्ध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के रामनगरिया में बैंक कर्मचारियों से 41.70 लाख रुपए लूटकर भागे तीन बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। तीनों आरोपी कैब ड्राइवर बताए जाते हैं। पुलिस मुख्य आरोपी मस्तराम मीणा की गिरफ्तार गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है, वहीं लूट के आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अक्षय पात्र चौराहे के पास 14 सितंबर को एटीएम से पैसे निकालते कर्मचारियों से रकम छीन ली गई थी। एक बदमाश ने वारदात से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से रेकी करवाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार युवती अंशु कुमारी जाटव से पूछताछ शुरू कर दी है। अंशु बनाम मासलपुर करौली निवासी मस्तराम मीणा और दो दोस्त पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी तथा सुमित जंगम के बारे में जानकारी दे रही है, जिनके बारे में पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों जयपुर में अपनी-अपनी कार ओला-उबर कैब ड्राइवर हैं। पूछताछ से पता चला कि अंशु और मस्तराम मीणा की करीब 6-7 महीने पहले दोस्ती थी, जो अब लिव-इन रिलेशनशिप में है। के अनुसार कर्ज और मौज-मस्ती के लिए पैसे न होने पर उन्होंने लूट की प्लानिंग की। बैंक के परिचित के जरिये एटीएम बूथ के बारे में जानकारी लेकर हथियार जुटाए गए। एटीएम बूथ पर निगरानी के लिए अंशु ने अपनी गिरफ्तारी से पहले बॉयफ्रेंड को बुलाया। वारदात के बाद तीनों कारों को छिपाकर भाग गए और जीपीएस ट्रैकिंग से उनका सुराग खोजे जा रहे हैं। CCTV फुटेज से यह पुष्टि हुई कि तीनों कार जयपुर से बाहर नहीं गईं, पर पुलिस मानती है कि बाकी रकम ली गई होगी और बदमाश जयपुर से बाहर चले गए हैं। डांग डिवीजन के क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है, और ली गई एटीएम इकाई/अपाची बाइक की तलाश भी चल रही है।0
0
Report
बूंदी महोत्सव: नवाचार और भव्यता के साथ शोभायात्रा Heritage थीम में
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी महोत्सव में नवाचार और भव्यता पर रहेगा जोर बूंदी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर ने महोत्सव में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में सर्व समाज की सहभागिता हो और लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। शोभायात्रा को इस बार हेरिटेज थीम पर आयोजित किया जाएगा। नवल सागर किनारे दीपदान को भव्य रूप दिया जाएगा। बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरों का प्रदर्शन भी होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन स्थलों और महोत्सव का प्रचार किया जाएगा।0
0
Report
दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर और बीजेपी नेता संजय मयूख की चर्चा
Patna, Bihar:गोपालजी ठाकुर दरभंगा सांसद संजय मयूख बीजेपी नेता0
0
Report
Advertisement
गंगा आरती व पौधरोपण से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत उन्नाव। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगा आरती व पौधरोपण से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत उन्नाव। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत गुरुवार को शुक्लागंज के आनंद घाट पर पौधरोपण और गंगा आरती के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा शाम सात बजे अपने घर या प्रतिष्ठान पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दो अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनमोल कहानियां’ के तहत सरकारी योजनाओं से हुए बदलाव की कहानियों को नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक ‘आंगन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सात अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की जाएंगी। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत नागरिकों को रक्तदान, स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और अन्य सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सात दिवसीय शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित होगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ प्रस्तावित है। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम और विकसित भारत-2047 के संकल्प का सामूहिक वाचन किया जाएगा। मां गंगा से मांगी प्रधानमंत्री की दीर्घायु पत्रकारों से बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मां गंगा से जो भी मांगा जाता है, वह उसे प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सभी लोग एकत्र होकर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए गंगा आरती में शामिल हुए और मां गंगा से उनके लिए आशीर्वाद मांगा।0
0
Report
बूंदी महोत्सव: नवाचार और भव्यता के साथ तैयारियां तेज़
Jaipur, Rajasthan:17 सितंबर। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर ने महोत्सव में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में सर्व समाज की सहभागिता हो और लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। शोभायात्रा को इस बार हेरिटेज थीम पर आयोजित किया जाएगा। नवल सागर किनारे दीपदान को भव्य रूप दिया जाएगा। बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरों का प्रदर्शन भी होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन स्थलों और महोत्सव का प्रचार किया जाएगा0
0
Report
थरियांव फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 5 गिरफ्तार, इनाम घोषित
Fatehpur, Uttar Pradesh:थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा फरार अभियुक्त दीपू पटेल और गजानन मिश्रा पर ₹25-₹25 हजार का इनाम घोषित जांच में रिंकू लोहारी पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई वीरेंद्र सिंह पक्ष की ओर से फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई रिंकू लोहारी समेत 5 अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों की लगातार दबिश पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन पर Kudra में रक्तदान शिविर, 25 युवाओं ने रक्तदान किया
Khajuria Khurd, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्तदान, वृक्षारोपण और दीप प्रज्वलन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। भाजयुमो के युवा नेता ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में लगभग 20 से 25 यूनिट रक्तदान किया गया। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लोगों ने रक्तदान में भाग लिया है और स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
निरसा में शूटर सागर का हाफ एनकाउंटर, दो अन्य अपराधी दबोचे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र हाथबाड़ी आनन्द वाटिका के समीप उत्तर प्रदेश के शूटर शिबू उर्फ सागर का हाफ एनकाउंटर पुलिस ने बुधवार को किया था। पुलिस मुड़भेड़ में शूटर को दोनों पैरों में गोली लगी थी। घायल शूटर का इलाज SNMMCH में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन निरसा हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में रांची से फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उस कमरे की गहन जांच की जहां शूटर छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर रह रहा था, वह शमशाद नामक व्यक्ति का है और पूरे घर के चारों ओर CCTV कैमरे लगे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर टीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया। पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी, वही आधिकारिक जानकारी देंगे। कुछ खोखा आदि बरामद होने की बात टीम के सदस्य ने कही। इधर निरसा पुलिस ने पूरे अपार्टमेंट को सील कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार को सागर का हाफ एनकाउंटर पुलिस ने किया था। उत्तर प्रदेश से शूटर सागर किसी बड़े घटना को अंजाम देने पहुँचा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी अभियान चलाया। हाथबाड़ी में शूटर सागर का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया। वही दो अन्य अपराधी को पुलिस दबोची है। दो भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
जोबट में दीयों से देश का नक्शा, मोदीजी के जन्मदिन पर रंगोली आकर्षण
Alirajpur, Madhya Pradesh:मोदीजी के 76वें जन्मदिन पर जोबट में अनोखी पहल: दीयों से उकेरा देश का नक्शा, रंगोली में दिखी पीएम की छवि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आलीराजपुर जिले के जोबट में एक भव्य और अनोखा आयोजन देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों दीयों की आकृति से भारत का एक विशाल और सुंदर नक्शा बनाया गया। इस नक्शे की विशेष बात यह रही कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही, हुनरमंद कलाकारों ने आकर्षक रंगोली सजाकर प्रधानमंत्री मोदी की एक जीवंत तस्वीर भी उकेरी। इस भव्य और रचनात्मक आकृति को देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा और हर कोई इस कलात्मक पहल की जमकर तारीफ कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
