222002
जौनपुर में ग्रामीणों के हंगामा के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ संतोष यादव नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। जब लड़की के परिवार वाले थाने में शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने शुरुआत में मामला दर्ज करने में देरी की। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग थाने पर इकट्ठा हो गए और जोरदार हंगामा किया। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसआईटी के साथ डीआईजी ने एकमा चाकूबाजी केस की जांच शुरू की
Chapra, Bihar:एकमा चाकूबाजी कांड की जांच करने पहुंचे डीआईजी, एसआईटी गठित एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच करने डीआईजी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की अब तक हुई जांच और कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की डीआईजी नितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
बागपत अस्पताल: सांप काटे वार्ड बॉय की जान बची, डॉक्टरों की ताबड़तोड़ इलाज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक वार्ड बॉय को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला को आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पूरा मामला बागपत जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड का है, जहां वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारियों ने तुरंत शिवराज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया और करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी वार्ड में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है。0
0
Report
नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को NDA प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, अनंत सिंह को दी चेतावनी
Nalanda, Bihar:एंकर:मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक, NDA सभी सीट जीतेगा
Patna, Bihar:कल जेडीयू के विधान परिषद उम्मीदवार नीरज कुमार के नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और नीरज कुमार के बीच बैठक हो रही है। बैठक में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाला़ भी मौजूद थे। अभी-अभी उमेश कुशवाहा जेडीयू कार्यालय से बाहर निकलle हैं। बाहर निकलने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि कल नामांकन है और एनडीए बिहार की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े युवा और छात्र कार्यकर्ता नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं वहीं, अनंत सिंह के बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह जो भी कर रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं, लेकिन पूरे मामले को शीर्ष नेतृत्व देख रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर उचित फैसला लेगा।0
0
Report
फ्लाईडुबई पायलट स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने देश का गर्व बढ़ाया, मोदी ने की तारीफ
Narayanpur, Jharkhand:सैकड़ों लोगों की जान बचाना ही सच्चा गौरव है। फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार ने अपने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ये बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गढ़वा पहुंचने पर कहीं। उन्होंने पायलट स्मिथ मच्छार के साहसिक कदम की जमकर सराहना की और कहा कि पूरी दुनिया आज उनके साहस की मुरीद है। वड़नगर से वाराणसी तक निकली मोटरसाइकिल यात्रा के छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्वागत के लिए गढ़वा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा लोगों की जान बचाने और मानवता की रक्षा करने की रही है। हम बुद्ध के उपासक हैं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता या परेशान करता है तो शिव का तांडव करना भी जानते हैं। संजय सेठ ने कहा कि संकट की घड़ी में स्मिथ मच्छार ने जिस धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, उससे सैकड़ों लोगों की जान बची। यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने भी स्मिथ मच्छार के साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मिथ मच्छार से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान स्मिथ ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना आइकॉन बताया और कहा कि संकट की घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि स्मिथ मच्छार के स्वस्थ होने और दीर्घायु की हम सभी कामना करते हैं। उनका साहस देश के लिए गौरव का विषय है。0
0
Report
ग्वालियर में SBI नौकरी का झांसा देकर महिला से 12 लाख धोखाधड़ी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में SBI में नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी युवक समीर रामपुरे के खिलाफ महिला से 12 लाख से अधिक रुपए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने बैंक अधिकारियों से अच्छी पहचान होने की बात कहकर महिला को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई. नौकरी नहीं लगी तो महिला ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने फोन उठाना और रुपए लौटाना बंद कर दिया. महिला की शिकायत पर माधौगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की है. एकतापुरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय रेनू राठौर ने शिकायत की है कि उनके पड़ोस में रहने वाले समीर रामपुरे की ई पदमा ऑनलाइन सर्विस सेंटर के नाम से दुकान है. रेनू अक्सर उसकी दुकान पर फोटो कॉपी और सरकारी नौकरी के फॉर्म भरवाने जाती थीं. इसी दौरान समीर ने कहा कि वह अधिकारियों से पहचान के चलते उनकी SBI में नौकरी लगवा सकता है. रेनू ने बताया कि समीर ने उसकी ऑनलाइन दुकान से SBI नौकरी का फॉर्म भरवाया. इस दौरान शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी और हस्ताक्षर किए हुए दो खाली चेक भी ले लिए. इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर रकम मांगना शुरू कर दिया. जून 2025 से जून 2026 तक रेNumer ने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए समीर के खातों में रकम भेजी. कई बार एक ही दिन में दो बार भुगतान किया गया. इसके अलावा 19 जून को एटीएम से 50 हजार रुपए निकालकर नकद भी दिए. महिला के अनुसार बैंक स्टेटमेंट और नकद भुगतान मिलाकर कुल 12 लाख 77 हजार 900 रुपए समीर को दिए. रकम देने के बाद रेनू जब भी नौकरी के संबंध में पूछतीं तो समीर कहता था कि फॉर्म भर दिया है अभी और रकम लगेगी. आखिरकार नौकरी नहीं लगी. जब आरोपी ने रुपए भी लौटाने से इनकार कर दिया तो महिला ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में बीजेपी के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की परिचय बैठक शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट भाजपा नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की परिचयात्मक बैठक शुरू कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में हो रही है बीजेपी संगठन की बैठक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े निवर्तमान संगठन महामंत्री पवन साय भी बैठक में मौजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद सांसदों, विधायकों, निगम मंडल के अध्यक्ष, संगठन से जुड़े नेता भी मौजूद सेवा सकल्प अभियान समेत संगठन की गतिविधियों की भी हो सकती है समीक्षा0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने झुंझुनूं में संदीप के परिवार को 8 लाख की सहायता दी
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चारणवासी, जिला—झुंझुनूं — दिवंगत हैड कांस्टेबल संदीप के परिवार को आठ लाख सहायता — दिल्ली पुलिस के झुंझुनूं साथियों ने मिलकर राशि जुटाई — चारणवासी पहुंचकर परिवार को एफडी के रूप में सहायता दी — संदीप के माता-पिता और पत्नी को सहयोग राशि सौंपी — दिल्ली पुलिस झुंझुनूं परिवार ग्रुप ने निभाई जिम्मेदारी — जरूरतमंद साथियों की मदद करना ग्रुप का मुख्य उद्देश्य0
0
Report
डूंगरपुर में पानी मीटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 42 मीटर जब्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सीआई हिमांशु राजावत ने बताया कि आरयूआईडीपी की ठेका कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मामुन नकशाब ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उनकी कंपनी द्वारा डूंगरपुर शहर में आरयूआईडीपी के तहत जलापूर्ति व्यवस्था के सुधार एवं विस्तार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में वाटर मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। ब्रह्मस्थली कॉलोनी, आईटीएई कॉलोनी और न्यू कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों से अज्ञात बदमाशों द्वारा कुल 40-50 तांबे के जल मीटर चोरी कर लिए गए हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता, लगभग 80 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कई संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद 2 महिलाओं सहित कुल 4 आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे प्रत्येक मीटर में से करीब 500 ग्राम पीतल निकालकर बेच देते थे और मौज-शौक के लिए चोरी की इन वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी नामजद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी दिन के समय कचरा बीनने के बहाने सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के वक्त जिन घरों के बाहर लाइट की रोशनी नहीं होती थी, उन्हें अपना निशाना बनाते थे। वे मीटर चुराकर उसमें से पीतल निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 42 मीटर भी बरामद किए है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चिड़ावा गांव की लीना विक्रम सिंह ने गतका में दो पदक जीते
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं — गतका चैंपियनशिप में लीना विक्रम सिंह ने दो पदक जीते — राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का शानदार प्रतिनिधित्व किया — लीना ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए — गतका डेमोंस्ट्रेशन में सिल्वर मेडल जीतकर गौरव बढ़ाया — सिंगल सोटी फाइट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया0
0
Report
झुंझुनूं के डालमिया ढाणी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 70 मरीज लाभान्वित
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डालमिया की ढाणी, जिला—झुंझुनूं — श्रीरामशरणम बालाजी मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा — फिजिशियन डॉ. अनिल महला ने मरीजों की जांच की — शिविर में करीब 70 मरीजों को चिकित्सा परामर्श मिला — मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय डॉक्टर ने बताए — बीपी, शुगर और पेट संबंधी रोगों पर दी सलाह — ग्रामीणों ने डॉ. महला और आयोजकों का आभार जताया0
0
Report
झुंझुनूं के चिड़ावा में सेवा भारती ने मातृशक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं सेवा भारती ने राजकला विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिला संघ चालक अनिल गुप्ता ने मातृशक्ति भूमिका बताई डॉ. अशोक शर्मा ने स्वस्थ जीवन का महत्व समझाया महेंद्र सैनी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी संतुलित भोजन अपनाने और नशे से दूर रहने आह्वान कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूकता संबंधी पत्रक वितरित किए0
0
Report
Advertisement
आगरा में भाजपा के नामांकन पर शक्ति प्रदर्शन, VIP रोड पर यातायात बेहाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भाजपा के स्नातक और शिक्षक MLC नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन 500 से ज्यादा गाड़ियों के साथ दिखे दोनों प्रत्याशी भाजपा नेताओं की गाड़ियों और भीड़ से जाम हुआ VIP रोड आम लोगों के साथ पुलिस भी दिखी जाम को लेकर परेशान यातायात नियमों की भी जानकार उड़ी धज्जियां भाजपा नेताओं के आगे बेबस नजर आई पुलिस प्रताप पूरा चौराहे से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक दिखा गाड़ियों का काफिला भाजपा नेताओं ने आम जनता को होने वाली परेशानी से नहीं दिखा सरोकार आखिर शक्ति प्रदर्शन के नाम पर क्यों नियमों का उड़ाते रहे मखोल भाजपा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद में मानवेंद्र गुरु जी और इंजीनियर हरिओम शर्मा का होना था नामांकन आगरा0
0
Report
यूपी STF ने बालू माफियाओं के खिलाफ एक साथ छापे मारे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज. यूपी एसटीएफ ने नवंबर 2025 में एक साथ कई जिलों में छापेमारी कर खनन विभाग और बालू माफियाओं के बीच गठबंधन का खुलासा किया. उस समय कई एआरटीओ और बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई. रायबरेली के चार बालू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. यह बालू माफिया ओवरलोड ट्रकों को बॉर्डर पार कराते थे. इन्होंने में से एक बालू माफिया के लालगंज थाना इलाके में स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी कर नगदी व कुछ दस्तावेज बरामद किए. छापेमारी को एडिशन एसपी ने तफ्तीश का भाग बताया.0
0
Report
रामनगर में बच्चों ने सांपों के डर को हराया: जानें बचाव के गुर
Ramanagara, Karnataka:वन्यजीव सप्ताह में बच्चों ने करीब से जाना सांपों का संसार, छूकर दूर किया डर, विशेषज्ञों ने सिखाए बचाव के तरीके, बच्चों को दी गई साँपों की महत्वपूर्ण जानकारी, अंधविश्वास से दूर रहने की अपील रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सिटी फारेस्ट में वन विभाग व वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी के तत्वावधान में वन्यजीव सप्ताह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, इस दौरान बच्चों को बर्ड वॉचिंग कराई गई और जंगल, पर्यावरण तथा वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक पहलू सांपों को लेकर आयोजित जागरूकता गतिविधि रही, जहां बच्चों को सांपों को करीब से देखने और छूकर महसूस करने का अवसर मिला. अक्सर सांप का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है और कई बार जानकारी के अभाव में लोग सांपों को देखते ही मारने का प्रयास करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी सांप जहरीले नहीं होते और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी सोच को बच्चों तक पहुंचाने के लिए रामनगर वन प्रभाग के सिटी फारेस्ट में वन्यजीव सप्ताह के तहत एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहाँ बच्चों ने न केवल पक्षियों को करीब से देखा बल्कि सांपों के संसार को भी जाना खास बात यह रही कि जिन सांपों को देखकर शुरुआत में बच्चे घबरा रहे थे, उन्हीं सांपों को कुछ देर बाद बच्चों ने विशेषज्ञों की निगरानी में छूकर महसूस किया. इस अनुभव ने बच्चों के मन से सांपों को लेकर डर काफी हद तक कम कर दिया. रामनगर वन प्रभाग के सिटी फारेस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रकृति और वन्यजीवों से रूबरू कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बर्ड वॉचिंग से हुई, जहां बच्चों ने अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को देखा और उनके रहन-सहन तथा पर्यावरण में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी हासिल की. इसके बाद सेव द स्नेक सोसाइटी के विशेषज्ञों ने बच्चों को सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार, पहचान और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया, विशेषज्ञों ने बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता और अधिकांश सांप इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, सांप चूहों जैसे जीवों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलता है. कार्यक्रम के दौरान सांपों से बचाव और सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक, देसी उपचार और अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार दिलाना बेहद जरूरी है. साथ ही बताया गया कि घर खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यूअर की मदद लेनी चाहिए, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके. कार्यक्रम की सबसे खास बात बच्चों का सांपों के साथ पहला अनुभव रहा, शुरूआत में सांपों को देखकर कुछ बच्चे सहमे और घबराए हुए नजर आए, लेकिन विशेषज्ञों की जानकारी और मार्गदर्शन के बाद उनका डर धीरे-धीरे कम होने लगा, बच्चों को सांपों को करीब से देखने और छूकर महसूस करने का अवसर भी मिला, वहीं छात्र सोमाक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले सांपों को देखते ही उन्हें डर लगता था, लेकिन विशेषज्ञों से जानकारी मिलने के बाद उनकी सोच में बदलाव आया है, अब उन्हें समझ में आ गया कि सभी सांप खतरनाक नहीं होते और उन्हें बिना वजह मारना गलत है, उन्होंने यह भी बताया कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित यहrogram बच्चों के लिए सिर्फ एक जागरूकता गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति को समझने का एक अनूठा अनुभव भी रहा, जिन सांपों को देखकर बच्चे शुरुआत में डर रहे थे, उनसे करीब से छूने के बाद उनकी जिज्ञासा और समझ विकसित हुई, निश्चित तौर पर ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
