Back
बंधवा बाजार से बूथ हटने के बाद राजमार्ग की दूसरी लेन खुलने की उम्मीद
ASAJEET SINGH
Jan 03, 2026 07:01:09
Jaunpur, Uttar Pradesh
बन्धवा बाजार में सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार पुराने पुलिस बूथ पर चला बुलडोजर, अब जल्द खुलेगी राष्ट्रीय राजमार्ग की दूसरी लेन
ANCHOR-जौनपुर मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क के बीच बने पुराने पुलिस बूथ को बुलडोजर से गिरा दिया। इस कार्रवाई के साथ ही मछलीशहर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से अटकी दूसरी लेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब उम्मीद है कि सड़क की दोनों लेन जल्द ही पूरी तरह से चालू कर दी जाएंगी।
बताया जा रहा है कि मछलीशहर से जंघई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का अधिकांश निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। बन्धवा बाजार में भी डबल लेन सड़क महीनों पहले बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन सड़क किनारे स्थित पुराना पुलिस सहायता केंद्र एक लेन को पूरी तरह घेरे हुए था। इसके चलते न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी。
स्थानीय लोगों के अनुसार, घने कोहरे के दौरान कई वाहन चालक इस पुलिस बूथ से टकरा चुके थे। हालांकि सौभाग्य से अब तक किसी बड़ी अनहोनी की खबर नहीं आई और हादसों में लोगों को केवल मामूली चोटें ही लगीं। बावजूद इसके, यह संरचना लगातार खतरे का कारण बनी हुई थी。
प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेते हुए पुराने पुलिस बूथ को ध्वस्त करा दिया गया। इसके हटते ही राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य को अंतिम रूप देने में तेजी आ गई है और जल्द ही पूरी सड़क फाइनल होकर यातायात के लिए खोल दी जाएगी।
गौरतलब है कि इसी पुराने बूथ के बगल में नया पुलिस बूथ पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण भी कई महीने पहले किया जा चुका है। ऐसे में पुराने बूथ के हटने से पुलिस कार्यप्रणाली या प्रशासनिक व्यवस्था पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा。
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क के पूरी तरह चालू हो जाने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowJan 03, 2026 14:37:320
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 03, 2026 14:36:350
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 03, 2026 14:35:570
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 03, 2026 14:35:120
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 03, 2026 14:34:540
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 03, 2026 14:34:02Noida, Uttar Pradesh:स्वामी आशुतोषानंद, महामंडलेश्वर कैलाश मठ
0
Report
OBOrin Basu
FollowJan 03, 2026 14:33:48Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की मांग
माघ मेले से मुस्लिमों की एंट्री हो बंद
जैसे मक्का में हिन्दू नहीं जाते
वैसे प्रयाग में मुस्लिमों की एंट्री बंद
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 03, 2026 14:33:320
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 03, 2026 14:33:240
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 03, 2026 14:32:090
Report
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 03, 2026 14:31:400
Report