222002
जिला पंचायत की खंडहर दुकानों को गिराने के लिए प्रशासन और बुलडोजर पहुंचे
Harbaspur, Uttar Pradesh:जिला प्रशासन ने खंडहर हो चुकी जिला पंचायत दुकानों को गिराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुलडोजर के जरिए दुकानों को खाली करवा कर गिराने का कार्य चालू है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन: अरशद मदानी की अध्यक्षता, घृणा के विरुद्ध एकजुटता
Noida, Uttar Pradesh:ब्रैकिंग लखनऊ लखनऊ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदानी की अध्यक्षता होगा हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन, 'सांप्रदायिकता और घृणा के विरुद्ध हिंदू-मुस्लिम एकता' आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक सम्मेलन केंद्र में होगा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह शामिल रहेंगी संकटक मोचन मंदिर के महंत प्रो. डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्रा भी मौजूद होंगे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, विधि विशेषज्ञ और सामाजिक नेता लेंगे भाग कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा0
0
Report
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर0
0
Report
झुंझुनूं रोडवेज: ट्रैफिक मैनेजर के एपीओ की प्रशासनिक कार्रवाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर विनोद कुमार एपीओ कार्यकारी निदेशक (यातायात) ने जारी किए आदेश अजय कुमार को सौंपा ट्रैफिक शाखा का प्रभार ट्रैफिक संचालन और कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवाल लोड फैक्टर और आय में गिरावट पर हुई कार्रवाई राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने झुंझुनूं आगार में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक मैनेजर विनोद कुमार को एपीओ कर दिया है। निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विनोद पुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार विनोद कुमार को अग्रिम आदेशों तक यातायात विभाग मुख्यालय जयपुर में पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। विनोद कुमार को दिसंबर 2025 में झुंझुनूं आगार में ट्रैफिक मैनेजर के पद पर लगाया गया था। उनके एपीओ होने के बाद ट्रैफिक शाखा का अतिरिक्त प्रभार सहायक प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार को सौंपा गया है।विभागीय सूत्रों के अनुसार झुंझुनूं आगार में ट्रैफिक संचालन, निरीक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि बसों के निर्धारित किलोमीटर पूरे नहीं होने, लोड फैक्टर में गिरावट, आय प्रभावित होने तथा ट्रैफिक संचालन में अपेक्षित सुधार नहीं होने जैसे बिंदुओं पर उच्च स्तर पर समीक्षा की गई।सूत्रों के अनुसार बसों की चेकिंग में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने, निरीक्षण व्यवस्था में कमियां रहने तथा मार्ग में बसों के ब्रेकडाउन की सूचना समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचने को लेकर भी उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। हालांकि, निगम द्वारा जारी आदेश में एपीओ किए जाने के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि निगम की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जाती है और जहां संचालn या प्रशासनिक स्तर पर कमियां सामने आती हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने नागौर में विकास घोषणाओं की झड़ी, 1.18 करोड़ सड़क-तालाब परियोजनाएं
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह नागौर के तिलानेश गांव में रात्रि विश्राम के बाद मॉर्निंग वॉक की । इस दौरान उन्होंने खेतों में किसानों से चर्चा की, महिला किसानों के साथ सीएम ने खरीफ की फसल को देखा,,,और खरपतवार निकाली,,,महिलायें सीएम को अपने बीच पाकर बेहद खुश दिखाई दीं सीएम ने गांव की गलियों में भ्रमण कर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री ने चारभुजा नाथ जी एवं वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए, तालाब किनारे पौधारोपण किया सीएम ने जल संरक्षण के नागौर मॉडल को सराहा ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गांव में पुस्तकालय अटल ज्ञान केंद्र का दौरा किया , साथ ही रामसरी गांव से जोबनेर-बुटाटी राज्य राजमार्ग तक 1.18 करोड़ की लागत से डामर सड़क निर्माण एवं तालाब के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की घोषणा की। ग्रामीणों ने सीएम को इस घोषणा पर धन्यवाद दिया0
0
Report
अजनारा होम्स सोसायटी में प्लास्टर गिरने से दो घटनाएं, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में प्लास्टर गिरने की दो घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार देर रात छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा बेड पर गिरा, वहीं, शुक्रवार शाम को 16वीं मंजिल से प्लास्टर का एक टुकड़ा खुले क्षेत्र में गिरा, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सोसायटी निवासियों ने घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव में कमी का आरोप लगाया है। पहली घटना गुरुवार देर रात करीब 1 बजे की है। कमरे की छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा सीधे बेड पर आ गिरा। उस समय बेड पर कोई नहीं था ,पास में बैठे दो लोग सहम गए और उनकी आंखों में मिट्टी चली गई। उन्हें डॉक्टरों को दिखाना पड़ा। दूसरी घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब सोसायटी की 16वीं मंजिल से प्लास्टर का एक टुकड़ा नीचे खुले क्षेत्र में गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह प्लास्टर का हिस्सा पार्किंग एरिया में जाकर गिरा। सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि बिल्डिंग के रखरखाव में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। निवासियों का आरोप है कि इन घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर भी ध्यान न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने बिल्डर प्रबंधन को बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए पूर्व में कई बार आदेश दिए हैं, लेकिन यह कार्य आज तक नहीं हो सका है। उनका यह भी कहना है कि सालों से बिल्डिंग का रखरखाव न होने के कारण तेज हवा चलने पर प्लास्टर गिरते रहते हैं。0
0
Report
खेत के 15 फीट गहरे टैंक में डूबकर भैंसी माजरा के भतीजे की मौत
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले के भैंसी माजरा गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने खेत में आया था। यहां पड़ोसी के खेत में बने 15 फीट गहरे ओपन टैंक से उसका शव बरामद हुआ। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक और कपड़े देखने के बाद ही युवक की तलाश शुरू की गई। मृतक की पहचान 35 साल के नवीन कुमार निवासी भैंसी माजरा गांव के रूप में हुई है। नवीन खेती-बाड़ी करता था। गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार उर्फ राजू का भतीजा था। नवीन अपने पीछे पत्नी और एक बेटा-बेटी को छोड़ गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नवीन कल शाम अपने घर से खेत पर आया था। उसके पड़ोसी ने उसके खेत के साथ ही पॉलीहाउस बना हुआ है। इस पॉलीहाउस में सिंचाई के लिए पड़ोसी ने खेत में करीब 15 फीट गहरा ओपन टैंक बनाया गया है, जिसमें पानी जमा रहता है। इसी टैंक से नवीन का शव निकाला गया। नवीन पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन टैंक में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इधर उसका पड़ोसी भी कुछ देर बात अपने खेत आ गया। यहां उसने टैंक के पास नवीन की बाइक खेत में खड़ी देखी। आसपास तलाश करने पर टैंक के किनारे कपड़े और चप्पলड़े पड़े मिले। काफी देर तक नवीन दिखाई नहीं दिया तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसने तुरंत नवीन के परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने टैंक में उतरकर काफी कोशिश के बाद नवीन का शव बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है।0
0
Report
Advertisement
महिलाओं की सुरक्षा को नई मजबूती : दुर्ग पुलिस की "पिंक पेट्रोलिंग" शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी हर सम
Bhilai, Chhattisgarh:// प्रेस विज्ञप्ति // दुर्ग पुलिस दिनांक : 16.07.2026 थाना / इकाई : पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई *महिलाओं की सुरक्षा को नई मजबूती : दुर्ग पुलिस की "पिंक पेट्रोलिंग" शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी हर समय सतर्क* ▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर 14 पिंक पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया गया, जो जिलेभर में महिला सुरक्षा हेतु सतत कार्य करेंगी।* ▪️ *जिले के 13 थाना क्षेत्रों एवं 01 रक्षा टीम सहित कुल 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है, प्रत्येक टीम में 04 पुलिसकर्मी एवं एक पीएसआई प्रभारी तैनात रहेंगे।* ▪️ *स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजार, मॉल, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।* ▪️ *महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, डायल-112 के माध्यम से तत्काल सहायता तथा जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से सुरक्षित वातावरण विकसित किया जाएगा।* संक्षिप्त विवरण : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई से "पिंक पेट्रोलिंग" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर पिंक पेट्रोलिंग की 14 विशेष टीमों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के 13 थाना क्षेत्रों एवं 01 रक्षा टीम सहित कुल 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 04 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक पीएसआई (PSI) प्रभारी द्वारा किया जाएगा। ये टीमें महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। पिंक पेट्रोलिंग के प्रमुख कार्य : स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं छुट्टी के समय नियमित पेट्रोलिंग कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना। महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं पिंक पैट्रोलिंग,डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता एवं वैधानिक कार्रवाई करना। पार्क, गार्डन, बाजार, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त करना। असामाजिक तत्वों, मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करना। महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाना। महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी : कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मलीशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), उप पुलिस अधीक्षक (आईजीडब्ल्यू) सुश्री भारती मरकाम, सुश्री आकर्षि कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पिंक पेट्रोलिंग का समन्वय : पिंक पेट्रोलिंग अभियान के प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री भारती मरकाम एवं उप पुलिस0
0
Report
08 वर्ष से फरार हत्या के प्रयास के प्रकरण का आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त, न्यायिक रिमाण्ड
Bhilai, Chhattisgarh:// प्रेस विज्ञप्ति // दुर्ग पुलिस दिनांक : 17.07.2026 थाना : सुपेला, जिला दुर्ग *08 वर्ष से फरार हत्या के प्रयास के प्रकरण का आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया* ▪️ *वर्ष 2019 के हत्या के प्रयास के प्रकरण में 08 वर्ष से फरार आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।* ▪️ *आरोपी घटना के बाद लगातार फरार था, जिसकी तलाश के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी द्वारा सह-आरोपी के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर प्रार्थी पर प्राणघातक हमला किया गया था।* ▪️ *गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही पूर्ण की गई।* संक्षिप्त विवरण : थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1010/2019 में दिनांक 26.10.2019 को प्रार्थी विनय यादव उर्फ नेपाली अपने साथी के साथ शीतला तालाब के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा शराब पीने के लिए रुपये की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए एक आरोपी ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर पीठ, कमर एवं दाहिने सीने में गंभीर चोट पहुंचाई। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में गंभीर चोट पाए जाने पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जबकि सह-आरोपी पोने सिंह घटना के बाद से लगातार फरार था। फरार आरोपी की लगातार तलाश के दौरान दिनांक 17.07.2026 को आरोपी पोने सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपराध क्रमांक : 1010/2019 धारा : 294, 506, 324, 327, 307, 34 भादवि मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपीगण ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर एक आरोपी ने पीड़ित को पकड़ लिया तथा दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद एक आरोपी लंबे समय तक फरार रहा। घटना स्थल : शीतला तालाब के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. पोने सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी शंकर पारा, स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 12, सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की गई। (इस कार्रवाई में कोई नवीन जब्ती नहीं हुई।) सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस ठाकुर, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम रावत, प्रधान आरक्षक शुभोध पाण्डेय, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत एवं अजित यादव की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना अथवा फरार अपराधियों संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जाएगी। —0000—0
0
Report
गुढ़ागौड़जी में बकरी चोर गिरोह सक्रिय, दिनदहाड़े चोरी से ग्रामीण दहशत
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में सक्रिय हुआ बकरी चोर गिरोह दिनदहाड़े पशुपालक के सामने से बकरी चोरी कर फरार दो बाइक सवार युवकों की करतूत CCTV में हुई कैद चंवरा के बाद टीटनवाड़ में भी बकरी चोरी की वारदात लगातार घटनाओं से पशुपालकों में दहशत का माहौल ग्रामीणों ने पुलिस से गिरोह पकड़ने की उठाई मांग झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में इन दिनों बकरी चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला चंवरा गांव का है। जहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवक एक बुजूर्ग पशुपालक के सामने से बकरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार चंवरा गांव से गुढ़ागौड़जी जाने वाले रास्ते पर एक पशुपालक अपनी बकरियों को चराकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान देखकर बाइक पर सवार दो युवकों ने मौका ताड़ा। एक युवक तेजी से उतरा और झटके से एक बकरी उठाकर बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पशुपालक संभल भी नहीं पाया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में बकरी चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका और गहरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह की एक और घटना टीटनवाड़ गांव में भी सामने आई है, जहां बकरी चोरी की शिकायत मिली है। लगातार और दिनदहाड़े हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि पशुपालकों की आजीविका पर मंडरा रहे खतरे को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू, 10 मिनट में शहर के नज़ारे
Noida, Uttar Pradesh:अब बिहार का नज़ारा सिर्फ सड़कों से नहीं, बल्कि आसमान से भी देखने का मौका मिलेगा। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 के तहत आज से राजधानी में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत हो रही है। आज दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। पहले दिन 20 लोग इस हवाई सफर का आनंद लेंगे, जबकि अब तक करीब 80 सीटें बुक हो चुकी हैं। सिर्फ 2100 रुपये में 10 मिनट की इस जॉय राइड के दौरान पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब समेत पटना के प्रमुख स्थलों को आसमान से देख सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा हर शनिवार और रविवार को मिलेगी। एक राइड में अधिकतम 5 लोग बैठ सकेंगे और दोपहर 3 बजे के बाद हर 30 मिनट पर उड़ान होगी। इसके अलावा इस योजना के तहत पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के मां मुंडेश्वरी मंदिर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की गई है। इन रूटों पर फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं हुई है। खास बात यह है कि पर्यटकों को सिर्फ टिकट का शुल्क देना होगा, जबकि टूरिस्ट गाइड की सुविधा मुफ्त मिलेगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी के लिए रवाना, मंदिर दर्शन और गंगा आरती कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह 10:30 बजे होगी वाराणसी के लिए रवाना और लगभग 12:00 बजे पहुंचेंगे वाराणसी के एयरपोर्ट पर फिर वहां से मां विंध्यवासिनी मंदिर मिर्जापुर पहुंचेंगे पूजा अर्चना करने दोपहर 1:30 बजे फिर शाम में नमो घाट का दौरा करेंगे और उसके बाद दसवां में घाट पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगी0
0
Report
इटावा-कोटा में मानसून नहीं, किसानों के लिए देवी-देवताओं से गुहार
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा बारिश के लिए गुहार देवी देवताओं को मनाने के जतन जुलाई बीतने को लेकिन नहीं आया मानसून सूखे की हाहट जलस्त्रोत अभी भी सूखे खेत तैयार पर हजारों हेक्टर भूमि बिना बुवाई के किसान निराश क्षेत्र में पिछले एक माह से बारिश का इंतजार धान की बुवाई की गई फसल भी खराब नहरी पानी भी नहीं पहुंचा गांवों में देवी देवताओं को मनाने के जतन कही टोटके तो कही घास भेरू की सवारियां निकाल रहे ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
रींगस में चोरों का आतंक: एक ही रात में पांच मकानों को निशाना
Sikar, Rajasthan:रींगस में चोरों का आतंक: एक ही रात में पांच मकानों को निशाना, लोगों में दहशत सीकर जिले के रींगस में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जैतूसर रोड स्थित पांच मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घरों के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए, ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें। हालांकि कुछ घरों में समय रहते लोगों की नींद खुल जाने से चोर अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिए बिना भाग निकले। जानकारी के अनुसार चोरों ने तीन आवासीय मकानों के ताले और खिड़कियां तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मकानों में घुसने की कोशिश के दौरान आवाज होने पर परिजनों की नींद खुल गई, जिससे चोर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से कस्बे में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी समय बाद तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला।0
0
Report
बस्सी में JDA कार्रवाई का विरोध, महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:बस्सी (जयपुर ग्रामीण), JDA की कार्रवाई का महिलाओं ने किया विरोध, नाराज महिलाएं चढ़ी पानी की टंकी पर, बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौसेवक पहुंचे मौके पर, JDA अधिकारी व भारी पुलिस जाब्ता मौके पर, महिलाओं से कर रहे समझाइश का प्रयास, खिजुरिया स्थित वीरतेजाजी गौशाला में कार्रवाई के लिए पहुंची थी टीम0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी शिवहर दौरे में बेलवा–मीनेपुर लिंक सहित 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण 19 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तक सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पिपराही प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी जोड़ योजना, बेलवाधार के तहत लगभग 130 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना से क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था भी मजबूत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिले के विकास से जुड़ी 40 अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।0
0
Report
Advertisement
