Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222125

जमीनी विवाद सुलझाने के लिए विशेष सचिव की बैठक में सोते हुए पाए गए अपर जिलाधिकारी

Aug 24, 2024 06:55:14
Badlapur, Uttar Pradesh

बदलापुर तहसील क्षेत्र के सीड़ गांव में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए विशेष सचिव राम केवल के समक्ष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सोते हुए पाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैठक में एसडीएम संतबीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार और पुलिस फोर्स भी मौजूद थे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 26, 2026 14:04:34
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन – नीमकाथाना रामनवमी पर नीमकाथाना में निकली भगवा यात्रा। डेजे के साथ केसरिया ध्वज और साफे में नजर आए बड़ी संख्या में लोग। महिलाओं ने लगाए श्रीराम के जयकारों छावनी और राम मंदिर से निकली शोभायात्रा。 एंकर नीमकाथाना में रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवा रैली निकाली गई। शहर के छावनी और राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। भगवा रैली में मौजूद युवाओं ने भगवा ध्वज के साथ करतब दिखाए। वही छावनी रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में नासिक के बैंड ने जलवा बिखेरा। भगवान राम की झांकी सजाई गई, केसरिया ध्वज के साथ में महिलाएं और पुरुषो ने केसरिया रंग के साफे में नजर आए। विशाल भगवा रैली में हाथों में केसरिया भगवा रंग का ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे और देशभक्ति गीतों पर लोग डांस करते हुए नजर आए। रैली के स्वागत के लिए शहर में सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन, व्यापारी संगठन सहित समाजसेवी लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की जीवित झांकी सजाई गई। वही भूदोली रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। श्रीराम मंदिर में महाआरती के बाद समापन किया गया। भगवा रैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली थाना अधिकारी (प्रोबेशनर डीएसपी) नरेश कुमार सदर सीआई राजेश डूडी सहित कोतवाली व सदर थाने का पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 26, 2026 14:04:15
Srinagar, :GROUND REPORT श्रीनगर में लगभग 170 साल पुराने प्राचीन भगवान राम मंदिर के फाटक आज 36 साल बाद खोले गए। जहाँ कश्मीरी पंडितों ने 'महा यज्ञ' का आयोजन किया, वहीं पड़ोस में रहने वाले मुसलमानों ने 90 के दशक से पहले के प्यार और बिछड़ने की कहानियों को याद किया और पूजा अर्चना में बढ़चढ़ कर हिसा लिया। छत्तीस साल से भी ज़्यादा समय के बाद, श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर फिर से खुल गया है। यह इस क्षेत्र के लिए सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से एक बहुत ही महत्वपूर्ण पल है, और यहाँ 90 के दशक से पहले के दिनों जैसा माहौल फिर से देखने को मिला। श्रीनगर शहर के हब्बा कदल इलाके में स्थित यह मंदिर 1857 में बनवाया गया था, और यह कश्मीर घाटी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 36 साल बाद फिर से खोला गया है; इतने समय तक यह मंदिर इसलिए बंद रहा था क्योंकि कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर पलायन हो गया था और घाटी में उग्रवाद शुरू हो गया था। इस मंदिर का फिर से खुलना हमारी विरासत और आपसी भाईचारे के फिर से जीवित होने का प्रतीक है। रघुनाथ मंदिर समिति ने रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह और 'महा यज्ञ' का आयोजन करके इस मौके को बड़े उत्साह के साथ मनाया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम बताया, और साथ ही यह भी जानकारी दी कि आने वाले महीनों में मंदिर में मूर्तियों की स्थापना करने की भी योजना है। बाइट रघुनाथ मंदिर समिति के महासचिव सुनील जी ने कहा, "इतने सालों बाद रामनवमी मनाने के लिए यहाँ वापस आकर मुझे बहुत ज़्यादा खुशी हो रही है। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे यह भगवान राम का ही आशीर्वाद है कि हम 36 साल के लंबे इंतज़ार के बाद एक बार फिर इस पावन अवसर को मना पा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से, हमारे बचपन के दोस्त हमारे साथ खड़े रहे हैं, हमारे साथ बैठे हैं और इस खुशी के पल में हमारे साथ शामिल हुए हैं।" "हमने भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया था, और अब 'स्मार्ट सिटी' पहल के तहत इस मंदिर का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार (मरम्मत) किया गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे समुदाय के लोग एक बार फिर इस मंदिर में वापस लौटेंगे। इस तरह के मंदिरों के फिर से खुलने से, लोगों में सुरक्षा की भावना धीरे-धीरे वापस लौट रही है। यह दुनिया भर में फैले कश्मीरी पंडितों के लिए एक बहुत ही सशक्त संदेश है कि वे अब वापस अपनी घाटी में लौट सकते हैं। हमारा मानना ​​है कि लोगों में विश्वास और सुरक्षा की उस भावना को फिर से जगाने और मज़बूत करने में मुस्लिम समुदाय का सहयोग और उनका भरोसा दिलाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी विश्वास के साथ, मुझे पूरा भरोसा है कि कश्मीरी पंडित बहुत जल्द ही अपनी घाटी में वापस लौट आएंगे।" (बाइट WT में है) बाइट एक भक्त, डॉ. मुक्ति शर्मा, जो एक कश्मीरी पंडित हैं, ने कहा, "यह हम सभी के लिए बेहद खुशी का पल है कि 36 लंबे सालों के बाद इस मंदिर के दरवाज़े फिर से खुल गए हैं। आज हम जो खुशी महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हालात में सुधार और घाटी भर में एक-एक करके मंदिरों के फिर से खुलने से हमें उम्मीद मिलती है। हमारा मानना ​​है कि जैसे-जैसे ये पवित्र स्थान फिर से संवारे जाएंगे, इससे कश्मीरी पंडितों को अपनी मातृभूमि पर लौटने की प्रेरणा मिलेगी।" भक्तों की दो और बाइट्स। इस मंदिर का पुनर्निर्माण सरकार की 'स्मार्ट सिटी' पहल के तहत किया गया है, जिसमें इसकी ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखते हुए इसकी बनावट को फिर से संवारा गया है। कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों से इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आए। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए, जो अपनेपन और एकता की साझा भावना को दर्शाता है। इलाके के एक स्थानीय मुस्लिम, गुलाम हसन राथर ने कहा, "आज का दिन हमें उन उत्सवों की याद दिलाता है जो हमने 36 साल पहले यहाँ देखे थे। हमारे लिए, मंदिर हो या मस्जिद, दोनों एक ही हैं; ये ईश्वर के घर हैं और दोनों ही समान सम्मान के हकदार हैं। कश्मीरी पंडित इसी धरती के लोग हैं, और उन्हें क Kashmir वापस लौटना चाहिए। यह पल हमारे लिए ईद जितना ही खास है। वे हमारे भाई हैं, हमारे समाज का एक अभिन्न अंग हैं, जिन्होंने कभी यहाँ की पीढ़ियों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई थी। हमें ईमानदारी के साथ अतीत को स्वीकार करना चाहिए, उससे सीखना चाहिए, और सम्मान, मेल-मिलाप और एकता की भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।" "कश्मीरी पंडितों ने मुस्लमानों के साथ कभी कुछ गलत नहीं किया, लेकिन मुस्कानों ने उनके साथ विश्वासघात किया।" एक और स्थानीय मुसलमान की बात: इस कार्यक्रम में मौजूद कई लोग भावुक हो गए, जब उन्होंने दशकों पहले इस इलाके में बिताए जीवन को याद किया—वह समय, जब हिंदू और मुसलमान मिलकर त्योहार मनाते थे। उन्होंने बताया कि झेलम नदी का किनारा कभी ऐसी साझा खुशियों और उत्सवों के लिए एक आम जगह हुआ करता था। इस मंदिर का फिर से खुलना न केवल एक धार्मिक स्थल के पुनरुद्धार के तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि इसे क Kashmir की सांप्रदायिक सद्भाव की पुरानी परंपरा की एक उम्मीद भरी याद के तौर पर भी देखा जा रहा है—इस उम्मीद के साथ कि कश्मीर पंडित जल्द ही अपनी मातृभूमि लौट आएंगे。
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 26, 2026 14:03:48
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा इलाके के बेरला गांव में स्ट्रीट डॉग के आतंक का मामला सामने आया है, जहां स्ट्रीट डॉग के हमले में दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक गांव में घूम रहा एक स्ट्रीट डॉग वहां पहुंचा और बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चों के साथ मौजूद महिला को भी नहीं छोड़ा और शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में शबनम, असतान, ईराना और हलीमा घायल हो गए। स्थानीय निवासी हासम खान के मुताबिक, कुत्ता पिछले कुछ समय से इलाके में आक्रामक व्यवहार कर रहा था, लेकिन आज उसने अचानक हमला कर दिया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घायलों को तिजारा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वही ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे खतरनाक स्ट्रीट डॉग को पकड़ा जाए और इलाके में सुरक्षित माहौल रहे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 26, 2026 14:03:31
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक नासिरदा में रामनवमी पर निकली भव्य भगवा ध्वज यात्रा ग्राम नासिरदा में राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर से भव्य भगवा ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य चौराहा और बाजार मार्ग से होते हुए निकाली गई। यात्रा का आयोजन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु “जय श्री राम” के जयघोष लगाते हुए पूरे मार्ग में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहे थे। यात्रा का नेतृत्व दोनों संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं नासिरदा थाना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस भगवा ध्वज यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करना और हिंदू संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश देना रहा।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 26, 2026 14:03:18
Jaipur, Rajasthan:बयावर/ Bijayanagar के पास Kishangarh Bhilwara नेशनल हाईवे पर वाटर पार्क के पास पुलिए के ऊपर कंटेनर में आग लग गई. बिजयनगर के पास ब्रिज के ऊपर खड़े कंटेनर में लगा आग धूं धूं कर जलने लगा. कंटेनर में पर्चून सामान भरा हुआ है. सूचना मिलने पर बिजयनगर पुलिस के रणजीत राधेलाल मय टीम मौके पर पहुँचे और बिजयनगर फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुँची एकमात्र फायर ब्रिगेड की गाड़ी की लगातार कोशिश के बावजूद लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया. कंटेनर चालक ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी का स्टाफ समय पर मौके पर नहीं पहुँचा. बिजयनगर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर यातायात को सर्विस लाइन पर डायवर्ट किया. कंटेनर चालक ने कहा कि कंटेनर दिल्ली से मुंबई जा रहा था और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. चालक और परिचालक ने कंटेनर रोक कर कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना दिए जाने के बाद भी लगभग एक घंटे तक हाईवे अथॉरिटी ने आग बुझाने के लिए उचित साधन मौके पर नहीं उपलब्ध कराए, जिससे रोष बना रहा. बाइट: राहुल, अन्य ट्रक ड्राइवर.
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 14:03:03
Jaipur, Rajasthan:चौमूं (जयपुर) माली समाज विकास समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित सम्मेलन में 27 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत कार्यक्रम में हुए शामिल विधायक डॉ. शिखा मील बराला, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। एंकर-रामनवमी के अवसर पर माली समाज विकास समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी शामिल हुए। दूल्हे घोड़ियों पर सवार होकर बारात के रूप में विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। सामाजिक एकता और परंपराओं का अनूठा संगम इस आयोजन में देखने को मिला।इस दौरान दूल्हे घोड़ियों पर सवार होकर बारात के रूप में विवाह स्थल के लिए रवाना हुए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजबंधु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस मौके पर चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Mar 26, 2026 14:01:16
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद से जिस रेल का सपना धार की जनता ने सिर्फ कागजों और चुनावी वादों में देखा था, वो अब हकीकत बन चुका है। इंदौर--dahod रेल परियोजना के तहत धार के रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन की गूंज सुनाई दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री सांवित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार से भाजपा विधायक नीना वर्मा ने डीजल इंजन में बैठकर सागोर से धार तक ट्रायल में भाग लिया। धार और पीथमपुर के बीच रेल लाइन का काम अब अपने अंतिम चरण में है। ट्रैक पर इंजन (टावर वैगन) का प्री-ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। धार से पीथमपुर तक का 38 किलोमीटर का सफर इस इंजन ने महज 67 मिनट में तय किया। इंजन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रेलवे के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रायल के दौरान पटरियों की मजबूती और तकनीकी बारीकियों को परखा। ट्रायल से पहले ट्रैक की पैकिंग और लाइन मेजरमेंट का काम पूरा किया गया था ताकि भारी इंजन का वजन पटरी आसानी से सह सके। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा धार जिले में कई लम्बे समय से जो मांग थी, वो अब पूरी होगी। जो सपना था बुजुर्गों ने देखा था वह पुरा हो रहा है, ट्रायल शुरू हुआ है, जल्द ही ट्रैन भी आएगी।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 26, 2026 13:48:27
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।हाईडील कॉलोनी में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।एक हंसते-खेलते परिवार में अचानक मातम पसर गया है और हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक युवा जिंदगी ने इस तरह खामोशी ओढ़ ली।युवक की मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है।घटना चोपन थाना क्षेत्र के हाईडील कॉलोनी की है, जहां 28 वर्षीय अजीत चौधरी पुत्र फूलचंद चौधरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।यह सुनते ही परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।अस्पताल में देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई, हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया।परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर इस युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।परिवार के लिए यह घटना किसी पहेली से कम नहीं है, क्योंकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किन परिस्थितियों ने अजीत चौधरी को इस कदर मजबूर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस रहस्य से पर्दा उठ सके। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैला दिया है।एक जवान बेटे की असमय मौत ने परिवार को अंदर तक तूट दिया है और पीछे छोड़ दिया है अनगिनत सवाल, जिनका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर किन हालातों में एक 28 साल का युवक जिंदगी से हार मान लेता है।
461
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 26, 2026 13:47:58
Patna, Bihar:पटना में अगम कुआं थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीवी टावर के पास एक कार को रोककर तलाशी ली, जहां से 2 लाख 2 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्ध कार को चिन्हित कर रोका। तलाशी के दौरान एक काले बैग से 100-100 रुपए के 20 बंडल और 500 रुपए के 5 नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे पहले भी राज्य के बाहर से जाली नोट लाकर स्थानीय बाजार में खपाते थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
361
comment0
Report
Advertisement
Back to top