222002
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश से चौकी बनी झील
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आधे घंटे की बारिश के बाद सिविल लाइन चौकी पानी से भर गई। चौकी में इतनी अधिक जलभराव हो गया कि फरियादियों और पुलिसकर्मियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का हाल देखकर पूरे शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर पालिका और जिला प्रशासन के बड़े दावे इस स्थिति में खोखले नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवली में विद्युत दुर्घटना: युवक झुलसकर हाथ-कटने की कगार पर, मुआवजे की मांग
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली क्षेत्र में विद्युत निगम की कथित लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और एक पैर भी कटने की कगार पर है। डॉ. अम्बेडकर विचार मंच देवली ने इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवली को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है。 यह घटना 2 जून को रघुनाथपुरा में हुई। बताया गया है कि जेवीवीएनएल देवली के लाइनमैन जय शेखर ने धनराज बैरवा को विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ाया था। लाइनमैन ने धनराज को लाइन काटने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से धनराज बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिर गया। आरोप है कि घटना के बाद दोषी लाइनमैन मौके से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में देवली चिकित्सालय लाया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया。 जयपुर में उपचार के दौरान धनराज के दोनों हाथ काटने पड़े। उसका एक पैर भी कटने की कगार पर है। संस्था ने बताया कि धनराज अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य है और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब संकट में है。 डॉ. अम्बेडकर विचार मंच ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने, दोषी लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित को 50 लाख रुपए का मुआवजा, उपचार और पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता तथा पीड़ित या उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।0
0
Report
पन्ना-आमानगंज मार्ग पर बिना ड्राइवर ट्राला का भीषण टक्कर, लगा लंबा जाम
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना-अमानगंज मार्ग स्टेट हाइवे 55 पर आज एक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोला गांव के पास एक ढाबा पर एक ट्राला चालक अपने वाहन को खड़ा करके खाना खाने गया था। तब ही अचानक वह भारी-भरकम ट्राला बिना ड्राइवर के ही ढलान पर चल पड़ा। रफ्तार पकड़ते हुए इस बिना ड्राइवर के ट्राले ने सामने से आ रहे दूसरे ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस भयानक भिड़ंत में किसी की जान नहीं गई, लेकिन लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इस भीषण एक्सीडेंट की वजह से पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जून की इस तपती धूप में पिछले एक घंटे से सड़क के दोनों ओर यात्री बसों और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रालों को हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिशों में जुटी है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अवैध पेट्रोल भंडारण का बड़ा पर्दाफाश: 59,020 लीटर जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ रसद विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर ईंधन जब्त किया है। मामला कोटा-उदयपुर हाईवे पर भंडारिया क्षेत्र स्थित रंगोली होटल के पीछे बने एक बाड़े का है, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ रखे जाने की सूचना पर पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारत पेट्रोलियम यानी बीपीसीएल के दो टैंकर खड़े मिले। इसके अलावा कई जरीकेन और 200 लीटर क्षमता वाले छह बड़े ड्रमों में भी पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ मिला। जांच में कुल 59 हजार 20 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे टैंकर चालकों ने अपने नाम रतन सिंह और भगवान सिंह बताए, जिन्होंने टैंकरों को होटल और बाड़े में खड़ा करना स्वीकार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों टैंकर मुंबई स्थित रिफाइनरी से हरियाणा के पानीपत के लिए रवाना हुए थे। फिलहाल सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाईवे किनारे इस तरह अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ क्यों उतारा जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
झालरावाड़ के स्मृति वन में पुलिस जवानों और मॉर्निंग वॉकर्स ने स्वच्छता अभियान चलाया
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर झालावाड़ के लगभग 600 जवानों एवं मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप झालरापाटन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रातः स्मृति वन, नौलखा किला परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत वॉकिंग ट्रैक की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा जंगल क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी कार्य किए गए। इस अवसर पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर झालावाड़ के कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने उपस्थित जवानों एवं नागरिकों को साइकिलिंग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, ईंधन की बचत होती है तथा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित वातावरण को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। अभियान में जवानों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्मृति वन परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता कार्यों में सहयोग किया। कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य राजेंद्र राठौड़, डॉ. नेमीचंद वर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, अंबेश मीणा, कौशल गौतम सहित बड़ी संख्या में युवा भी मौजूद रहे。 अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्मृति वन क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाए रखने तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान निरंतर चलाने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
जेडीए ने सेक्टर रोड से अतिक्रमण हटाकर जयपुर में बुलडोजर से सफाई की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रयास रंग लाने लगे, विकास प्राधिकरण ने 22 मई को नंदपुर से जगतपुरा जाने वाली सेक्टर रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. 80 फीट क्षेत्र में आने वाले मकान दुकान सभी निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए पूरी तरह ध्वस्त किया. वहीं क्षेत्र में आने वाले पांच धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए भी स्थानीय लोगों से समझाइस की. जेडीए डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने सभी स्थानीय लोगों से मंदिर मस्जिद मजार धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए समझाइस की. डीआईजी की पहल रंग लाई और अधिकांश लोगों ने धार्मिक क्षेत्र को अपने स्तर पर हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया. हालांकि मस्जिद को लेकर विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि हमने अपने हाथों से बनाई हुई इस मस्जिद को हाथों से नहीं हटा सकते. जेडीए प्रशासन चाहे तो इसको अपने स्तर पर हटा दे हम जेडीए की कार्रवाई का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन हमारी धार्मिक भावना मस्जिद के साथ जुड़ी हुई है, इसलिए हम इसे खुद से नहीं हटा सकते. ऐसे में जेडीए ने तैयारियां पूर्ण कर ली वह जयपुर शहर की मुख्य सड़कों पर होने वाले यातायात के दबाव को खत्म करने के लिए सेक्टर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया. दूसरे फेज में कल बुलडोजर चला कर तकरीबन पौने दो किलोमीटर लंबी इस सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया जाएगा. कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज इस क्षेत्र में पुलिस ने मार्च फास्ट भी किया.0
0
Report
नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में अलीराजपुर में युवा कांग्रेस का घेराव
Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिभ के नेतृत्व में अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है, बैरिकेट्स कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा की जा रही है0
0
Report
Advertisement
दमोह के राजपुरा में आटा चक्की विवाद से युवक की मौत, परिजन सड़क पर भिड़े
Damoh, Madhya Pradesh:आटा चक्की पर संचालक और ग्राहक के बीच हुआ विवाद मारपीट से घायल युवक ने अगले दिन तोड़ा दम, सड़क पर आए लोग.. दमोह से बड़ी खबर है जहां एक युवक की मौत के बाद तनाव फैल गया है और मृतक के परिजन और समर्थक सड़क पर आ गए है। मामला जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी गांव का है यहां पप्पू यादव नाम का शख्स अपनी बेटी के साथ आटा चक्की पर अनाज की पिसाई के लिए गया था , पप्पू चप्पल पहन कर आटा चक्की के अंदर चला गया जिस पर इसके संचालक देवा बंजारा ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी ये कहासुनी मारपीट में बदल गई और पप्पू यादव को शरीर पर चोटें आई। दोनों पक्ष पुलिस थाने भी पहुंचे। इस घटना के बाद जैसे तैसे माहौल शांत हुआ तो आज घायल पप्पू यादव की मौत हो गई। इस मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल यहां तैनात किया गया और घंटों की।जद्दोजहद के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम पप्पू के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। लोगों की मांग हैं कि आरोपी देवा बंजारा सहित मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो उन्हें सजा दी जाए, वहीं परिजनों ने रजपुरा पुलिस पर भी कार्यवाही न करने के आरोपों के साथ थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। वहीं पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की मांगों को सुना गया है और जांच की जा रही है।0
0
Report
सूरजपुर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म: गर्भवती होने के दो मामले
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के लटोरी पुलिस चौकी और चांदनी थाना क्षेत्र से बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पिछले तीन दिनों के भीतर दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनके गर्भवती होने की दर्दनाक घटनाएं उजागर हुई हैं. पहला मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है, जहां हाई स्कूल की एक नाबालिग छात्रा अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान उनके ही एक जान पहचान के लड़के ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और पिछले तीन महीनों से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. हाल ही में जब नाबालिग छात्रा ने अपनी पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की, तो उसकी नानी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं, वहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच के बाद छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, फिलहाल पीड़िता की मां ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, वर्तमान में आरोपी फरार बताया गया है. क्षेत्राधिकार के तकनीकी कारणों की वजह से शुरुआती तौर पर दूसरे थाना क्षेत्र में जीरो में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में विधिवत नंबरिंग करके संबंधित लटोरी चौकी क्षेत्र को स्थानांतरित कर दिया गया है, वहीं दूसरी घटना चांदनी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और वह भी गर्भवती बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, चूंकि इस मामले का आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, तीन दिनों के भीतर सामने आए इन दोनों मामलों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.0
0
Report
NOIDA में दीवार का प्लास्टर सिर पर गिरा; 46 वर्षीय व्यक्ति घायल
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): WALL PLASTER FALLS OVER THE HEAD OF A 46-YEAR OLD MAN नोएडा (UP): 46 साल के व्यक्ति के सिर पर दीवार का प्लास्टर गिरा0
0
Report
Advertisement
कांके रोड आवास में मुलाकात: हेमंत सोरेन से भूपेश बघेल व अजय शर्मा; राज्यसभा रणनीति
Ranchi, Jharkhand:कांके रोड आवास में मुलाकात: हेमंत सोरेन से भूपेश बघेल व अजय शर्मा; राज्यसभा रणनीति0
0
Report
ठीकरी में लाखों की अवैध शराब पकड़, चालक फरार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी ठीकरी थाना क्षेत्र के दवाना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही ठीकरी से दवाना की ओर जा रही पिकअप वाहन में मिली लाखों की अवैध शराब पशुओं के चारे के नीचे छुपा कर ले जाई जा रही थी अवैध शराब तकरीबन सो पेटी शराब जप्त देर रात्रि आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही आबकारी विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब भर कर लाई जा रही है आबकारी द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर भूसे के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी हालांकि मौके से चालक फरार हो गया है0
0
Report
कबीरधाम पुलिस ने PACL चिटफंड मामले में दो एजेंट गिरफ्तारी, 13,275 निवेशक फंसे
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम पुलिस ने पीएसीएल (पल्स एग्रोटिक कार्पोरेशन लिमिटेड) चिटफंड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो एजेंट एवं संचालक गुरनाम सिंह और गुरूजंत सिंह गिल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कंपनी ने अधिक ब्याज और कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 13,275 लोगों से करीब ₹29.72 करोड़ जमा कराए, लेकिन राशि वापस नहीं की। दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई जेल में निरुद्ध थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर कबीरधाम लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पूर्व में कंपनी के कई अन्य संचालकों के खिलाफ भी चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।0
0
Report
Advertisement
पाटी के गांव ने खुद मिलकर 2 किलोमीटर कच्ची सड़क बनाकर बदला भाग्य
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के पाटी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उबादगढ़ के खोड़ी पलास फलिया में ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां ग्रामीणों की एकता और जुझारूपन की मिसाल दिखती है। वर्षों तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर जेसीबी मशीन लगाई और अब श्रमदान से पहाड़ काटकर दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बना रहे हैं। ग्रामीण कहते हैं कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने अपने विकास का रास्ता खुद बनाने का फैसला ले लिया। करीब 30 से 35 मकानों में 250 से अधिक लोग निवास करते हैं, लेकिन गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग बरसात में कीचड़ और पानी से भर जाता था, जिससे गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट जाता था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, किन्तु अब वे अपने प्रयासों से ही रास्ता बनवा रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत, जनपद पंचायत, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार आवेदन दिए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। अब गांव ने बैठक कर तय किया कि किसी का इंतजार नहीं किया जाएगा और घर-घर से सहयोग राशि इकट्ठी की गई। कुछ ने नकद दिया, तो कुछ ने डीजल, मशीन और संसाधनों की व्यवस्था की। इकट्ठी हुई राशि से ग्रामीणों ने जेसीबी बुलवाई और पहाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया। जेसीबी से रास्ते की सफाई, समतलीकरण और बड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा है, जबकि ग्रामीण स्वयं फावड़े, कुदाल और तसलों के साथ श्रमदान में जुटे हैं। ग्राम पंचायत के सहायक सचिव के अनुसार ग्रामीणों की मांग के बाद सर्वे हुआ था और जल्द सड़क निर्माण स्वीकृति की संभावना है, लेकिन ग्रामीण अपनी इच्छा से निर्माण कर रहे हैं।0
0
Report
बेगूसराय में आम के पेड़ पर लटके युवक की मौत—हत्या या आत्महत्या, जांच जारी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी वार्ड संख्या-3 की है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-3 स्थित गाछी टोला में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शकलदेव महतो के करीब 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। छोटू कुमार पेशे से ड्राइवर था। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से शव को नीचे उतारा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े भाई अनिल महतो ने बताया कि छोटू कुमार शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह घर के समीप एक आम के पेड़ में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि छोटू की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव पर केवल जांघिया था और शरीर पर अन्य कपड़े नहीं थे, जिससे उनकी आशंका और गहरा गई है। फूलवड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस वैज्ञानिक और चिकित्सीय जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।0
0
Report
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर Sunday On Cycle रैली मोहला मानपुर में आयोजित
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः जिले में “Sunday on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से किया गया।भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए Fit India Movement के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रारंभ की गई Fit India Cycling Drive आज एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के रूप में विकसित होकर Sunday On Cycle अभियान के रूप में संचालित की जा रही है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून 2026 (रविवार) को जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार योजना अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन मे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग साइकिल रैली निकालकर आमजन को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया।0
0
Report
Advertisement
