222002
जौनपुर डायट में आयोजित हुआ भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एक भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ और मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। यह आयोजन कवि सभाजीत द्विवेदी "प्रखर" के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जांजगीर-चांपा में 15 अगस्त की अंतिम रिहर्सल, देशभक्ति का जोश छाया
Taga, Chhattisgarh:슬ग : 15 अगस्त कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल, हाई स्कूल मैदान में दिखा देशभक्ति का जोश एंकर : जांजगीर-चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान परेड, ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 15 अगस्त के मुख्य समारोह में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद आकर्षक परेड का आयोजन होगा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम और देश की रक्षा में अपना योगदान देने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होने की जानकारी है।अंतिम रिहर्सल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और परेड सहित सभी तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। बाइट : जन्मेजय महोबे, कलेक्टर, जांजगीर-चांपा0
0
Report
आरजेडी में अंदरूनी कलह, बीजेपी ने 15-16 विधायक पलटने का दावा किया
Patna, Bihar:आरजेडी में अंदरूनी कलह के बाद टूट की दावेदारी सत्तापक्ष पर रही है. बीजेपी के मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि 15 से 16 विधायक जल्द पलटी करेंगे. उन्होंने कहा कि आरजेडी में न नेता है, न नीति है, न नेतृत्व है, न किसी का वहां सम्मान है. यही वजह है कि आरजेडी अब खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है. मृत्युंजय तिवारी से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता ने.0
0
Report
भैयाथान में FIR विरोध पर पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस के खिलाफ फैसला
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर के भैयाथान में महिला पटवारी पर हुई एफआईआर के विरोध में पटवारी संघ ने पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, नाराज पटवारी संघ के सदस्य पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को सरासर एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए सीधे थाने के सामने ही जमीन पर बैठकर विरोध जता रहे हैं और दर्ज मामले को तुरंत निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं,पूरा विवाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की हेराफेरी और बिक्री करने के गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौड़ और पटवारी एंजिला भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया था,हालांकि धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में पहले ही विभागीय जांच पूरी की जा चुकी थी, जिसमें संबंधित पटवारी को निर्दोष पाते हुए क्लीन चिट भी दे दी गई थी, पटवारी संघ का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मनमानी दिखाते हुए उस अधिकारिक विभागीय जांच रिपोर्ट को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और आनन-फानन में यह एफआईआर दर्ज कर ली, पटवारी संघ के अनुसार जब तक महिला पटवारी पर दर्द फिर वापस नहीं लिया जाता है तब तक उनका यह हड़ताल जारी रहेगा,, आज इस हड़ताल में संभाग के सभी पटवारी शामिल हुए जबकि कल से वह प्रदेश स्तरीय आंदोलन की बात कह रहे हैं,0
0
Report
Advertisement
लवकुशनगर अस्पताल के बिस्तर पर कुत्ते के बैठने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के बेड पर कुत्ते के बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल बीडीओ लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। बीडीओ में साफ दिख रहा है कि मरीजों के लिए बने एक बेड पर कुत्ता आराम कर रहा है या बैठा हुआ है। जैसे वह इंसानों के अस्पताल में इलाज करवाने आया हो, इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड में आवारा जानवरों का पहुंचना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों के बिस्तरों पर कुत्तों के बैठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और तीमारदारों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल में ही सफाई और सुरक्षा नहीं होगी तो मरीज कहां जाएंगे, इस मामले में सीएमएचओ की सफाई भी दिलचस्प है।0
0
Report
मैहर के अमरपाटन कॉलेज में MA परीक्षा जाँच को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
Maihar, Madhya Pradesh:देश भर में जहा अभी पेपर लीक का मुद्दा अभी तुल पकड़ा हुआ है वही मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एम.ए. के छात्र-छात्राएं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर के.एन. मिश्रा द्वारा छात्रों से MA की परीक्षा की कॉपियाँ जांच कराई जा रही हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह परीक्षा प्रक्रिया और शैक्षणिक व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर जब रीवा के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक रीवा महेंद्र मणि मिश्रा से बात की गयी तो उन्होंने घटना को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
मऊ में बस नहर में पलटी: ग्रामीणों ने किया त्वरित राहत कार्य, बच्चों को सुरक्षित निकाला
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसा एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास हुआ। बस में लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रिया यादव (कक्षा 8), निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर (कक्षा 1), निवासी ग्रामसभा बड़ा गांव शामिल हैं। अन्य बच्चों को भी हादसे के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बस नहर में पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बस खाई में पलटी नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बाइट - एएसपी अनूप कुमार0
0
Report
Advertisement
मऊ के रानीपुर में स्कूल बस नहर में पलटी, कई बच्चे घायल
Mau, Uttar Pradesh:काश पाण्डेय/मऊ मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसा एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास हुआ। बस में लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नهر में जा गिरी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रिया यादव (कक्षा 8), निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर (कक्षा 1), निवासी ग्रामसभा बड़ा गांव शामिल हैं। अन्य बच्चों को भी हादसे के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बस नहर में पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बस खाई में पलटी नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
गाजियाबाद: लाल थार ने PRV को टक्कर दी, होमगार्ड कपिल कुमार की मौत; आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने पुलिस की पीआरवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई। 12 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे पीआरवी-9619 पर गौर सिटी-2, गौतमबुद्ध नगर से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में तेज गति और अनियंत्रित तरीके से आ रही लाल रंग की थार ने पीआरवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
रanchi विधानसभा घेराव: 500 असामाजिक तत्वों की पहचान, केस दर्ज
Ranchi, Jharkhand:10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव मामले में रांची पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी पहचान पुलिस के द्वारा वीडियो फुटेजके आधार पर की जा रही है। रांची के विधानसभा थाने मे दर्ज हुए इस केस की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि प्रोटेस्ट के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व भी इसमें शामिल हुए थे। जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच के छात्रों के द्वारा भी इस विषय में पुलिस को जानकारी दी गई थी जिसके आधार पर ही अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में किसी भी छात्र को शामिल नहीं किया गया है। फुटेज के आधार पर ही असामाजिक तत्वों को पहचान की जाएगी। वही एसएसपी ने बताया कि इनकी संख्या करीब 500 हो सकती है...0
0
Report
Advertisement
शिवपाल यादव ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने की बात कही; वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सपा नेता शिवपाल यादव ने जेल से मुलाकात के बाद आजम खान के घर पत्नी और बड़े बेटे से बातचीत करने के बाद आज़मबाड़ी लोगों को घर के अंदर संबोधित करते हुए शिवपाल ने एक ऐसा बयान दिया जिससे सियासी हलचल और तेज हो चली, शिवपाल यादव ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने की बात कही जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल,0
0
Report
BSF की 58वीं वाहिनी ने नारायणपुर में हर घर तिरंगा रैली से देशभक्ति जगाई
Narayanpur, Jharkhand:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 58वीं वाहिनी द्वारा भव्य ‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ BSF के मुख्यालय तेलसी से हुआ। तिरंगा हाथों में थामे BSF के जवान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्राम गुरिया, सुलेँगा, नारायणपुर नगर, बिंजली सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मुख्यालय तेलसी पहुंचे। रैली के दौरान जवानों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां देशभक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने BSF जवानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। BSF अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करने का भी दिन है। उन्हीं के त्याग और बलिदान की बदौलत आज देश का तिरंगा पूरे गौरव के साथ आसमान में लहरा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली के जरिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। खासकर नारायणपुर जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में BSF की इस पहल ने आम लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित यह तिरंगा यात्रा जवानों और आम नागरिकों के बीच देशप्रेम के मजबूत रिश्ते का भी संदेश देती नजर आई।0
0
Report
मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा
Maihar, Madhya Pradesh:हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मैहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 11 बजे खेल मैदान से देशभक्ति नारों और गीतों के साथ शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, सीएसपी श्री महेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलाउद्दीन तिराहे पहुंची और इसके बाद घंटाघर में इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। समापन अवसर पर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने नगरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
घाटमपुर में गर्भवती युवती का शव बगीचे में मिला, हत्या की आशंका
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर में एक माह से लापता गर्भवती युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव बगीचे में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।0
0
Report
मथुरा में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का उफान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में देशभक्ति के रंग: भाजपा कार्यालय से भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन, 'भारत माता के जयकारे' से गुंजायमान हुआ शहर मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के तहत मथुरा शहर में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में निकाली गई यह यात्रा भाजपा कार्यालय से अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में शुरू हुई। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह और पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों से आए स्कूली बच्चे हाथों में शान से तिरंगा थामे आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इन प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा देशभक्ति और जन-जागरण का संदेश देती यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों से गुजरी: * आरंभ: भाजपा कार्यालय * मार्ग: होली गेट ➔ भरतपुर गेट ➔ रेलवे स्टेशन रोड * समापन: भगत सिंह पार्क (म्यूज़ियम के सामने) शहीदों को नमन के साथ समापन यात्रा का समापन म्यूजियम के सामने स्थित भगत सिंह पार्क में हुआ, जहाँ उपस्थित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा व देश के वीरों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संदीप सिंह और श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त करने का एक अनूठा प्रयास है। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिसने पूरे मथुरा शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सरोबार कर दिया।0
0
Report
बनगाँा सीमा पर पाकिस्तानी आतंकी भागने के प्रयास के बीच हथियार तस्कर गिरफ्तार
Kolkata, West Bengal:পাকিস্তানি জঙ্গি বনগাঁ সীমান্ত দিয়ে পালানোর চেষ্টার খবর ছড়িয়ে পড়তে সীমান্ত শহরের নিরাপত্তা আরও আঁটোসাটো করা হয়েছে ৷ বাংলাদেশের সঙ্গে সম্পর্ক রাখা দুষ্কৃতীদের বিরুদ্ধে তৎপরতা বাড়তেই বাংলাদেশে আগ্নেয়াস্ত্র বিক্রির কারবার চালানো কয়েকজন দুষ্কৃতীকে গ্রেপ্তার করলো বনগাঁ থানার পুলিশ৷ সূত্র মারফত খবর পেয়ে অভিযান চালিয়ে আগ্নেয়াস্ত্র মজুত ও বিক্রির অভিযোগে চক্রের দুই সদস্যকে গ্রেপ্তার করল বনগাঁ থানার পুলিশ৷ পুলিশ জানিয়েছে, ধৃতদের নাম শহিদুল মন্ডল। বাড়ি বনগাঁ থানার বাজিতলা এলাকায় ৷ ধৃত অনুপ খানের বাড়ি বনগাঁ থানার ফুলতলা কলম এলাকায়। বুধবার রাতে ধৃতদের আটক করে তল্লাশি চালিয়ে একটি আগ্নেয়াস্ত্র নাইন এম এম পিস্তল ও দুটি ম্যাগাজিন উদ্ধার হয়েছে। জেরায় পুলিশ জানতে পেরেছে ধৃত শহিদুল অস্ত্র আমদানি করে গোপন জায়গায় মজুত করে রাখত ৷ ধৃত অনুপ বাংলাদেশ সহ একাধিক এলাকার দুষ্কৃতীদের কাছে তা বিক্রি করতো৷ সম্প্রতি অনুপ এক বাংলাদেশি দুষ্কৃতীর কাছে অস্ত্র বিক্রি করেছিল। সূত্র মারফত পুলিশ খবর পেয়েই তল্লাশি শুরু করে৷ তাদের বিরুদ্ধে এর আগে একাধিক মামলা রয়েছে৷ ধৃতদের বৃহস্পতিবার বনগাঁ মহাজুমা আদালতে পাঠিয়ে নিজেদের হেফাজতে নিচ্ছে পুলিশ৷ বাংলাদেশের অস্ত্র বিক্রি কারবারের চক্রের আর কারা কারা রয়েছে তার সন্ধান শুরু করেছে পুলিশ৷0
0
Report
Advertisement
