icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बजरंग दल पदाधिकारी ने दरोगा पर हमला

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के दौरान उप निरीक्षक बीके शर्मा ने बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अखिलेश राजपूत के साथ लाठी, लात और थप्पड़ों से मारपीट की। अखिल के मना करने के बावजूद दरोगा नहीं रुके। बताया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार और जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को भेजकर जानकारी दी। देवा के प्रखंड संयोजक हिमांशु और विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी वीडियो पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है.
0
0
Report

बारात में मारपीट से दूल्हे के भाई की हत्या, बिजनौर में हड़कंप

Moradabad, Uttar Pradesh:दूल्हे के भाई का मर्डर बिजनौर में शादी समारोह में हुआ झगड़ा. गांव के दबंगों ने बारात में आये युवकों के साथ की जमकर मारपीट. दूल्हे के तहेर े भाई की सुए से घोपकर की गयी हत्या. कई बाराती हुए गंभीर घायल. घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती. हत्या की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम. एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा. थाना शहर कोतवाली इलाके के बख्शीवाला गांव की घटना. बताया गया कि बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहात के गांव मखवाड़ा निवासी आकाश कश्यप पुत्र गजराज सिंह की बारात बिजनौर शहर के बुखारा रोड बकली में स्थित हीरा पैलेस में आई थी. बरात में उसका तहेरा भाई 35 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र अशोक कुमार भी आया था. शाम छह बजे बरात चढ़त के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बैंक्वेंट हाल सामने के मैदान में किसी बात को लेकर अश्वनी का गांव के युवकों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सुआं से हमला कर दिया. अश्वनी के सीने में कई वार किए. बीच-बचाव में आए अश्वनी के चचेरा भाई लवकुश भी घायल हो गया. एक आरोपित को पिटाई से घायल किया गया. घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया. घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी अभय पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
0
0
Report
Advertisement

सीकर दशहरा महोत्सव: 74 फीट रावण दहन और रामलीला में राज्याभिषेक

Sikar, Rajasthan:सीकर में आज मंगलवार को सीकर सांस्कृतिक मंडल की ओर से शहर के रामलीला मैदान में 74वां दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान की गई आकर्षक रंगीन आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। रंगीन आतिशबाजी के बाद धूं-धूंकर रावण के पुतले का दहन हुआ। आतिशबाजी के दौरान ही रावण के पुतले के पैरों में आग लगी और पुतला धूं धूंकर जलने लगा। दशहरा महोत्सव में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक शाही सवारी, भरत मिलाप और राज्याभिषेक प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। दशहरा महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम की शाही सवारी शाम 6 बजे शहर के बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी मंदिर से रवाना हुई। पारंपरिक लवाजमे और शाही ठाठ के साथ निकली सवारी जाट बाजार, सूरजपोल गेट, घंटाघर, न्यू दूजोद गेट और महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की सवारी के दर्शन किए। शहर के रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन के बाद शाम 7:30 बजे संत-महात्माओं के सानिध्य में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक अनंत विभूषित जगद्गुरु देवाचार्य, मलूक पीठाधीश्वर एवं अग्रपीठाधीश्वर संत श्री राजेंद्रदासजी महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान पालवास के महंत चंद्रमादासजी महाराज और लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज का भी सानिध्य रहा। रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप ने दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सीकर सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त मंत्री जानकीप्रसाद इंदोरिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर परिषद के सहयोग से व्यवस्थाएं की गईं। रामलीला मैदान में आयोजित इस पारंपरिक दशहरा महोत्सव में रावण दहन और रंगीन आतिशबाजी के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान रावण के पुतले के दहन के दौरान जय श्री राम के नारे भी गुंजायमान रहे।
0
0
Report

देवरिया के सलेमपुर दुर्गा पूजा मेले में स्कार्पियो से भीड़ पर स्टंट, घायल

Deoria, Uttar Pradesh:Deoria: देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कार्पियो सवार भीड़ में स्टंट बाजी करता नजर आ रहा है। कई बार वह भीड़ को दौड़ते हुए दिख रहा है और लोग भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। इस बावत पुलिस ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट: गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
0
0
Report
Advertisement

शेखावत के आह्वान पर रावण दहन से भीतर की बुराइयों पर विजय का संदेश

Jodhpur, Rajasthan:रावण के साथ मन की बुराइयों का भी करें दहन, तभी आएगा रामराज्य: शेखावत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में 55 फीट के रावण का भव्य दहन, 15 मिनट तक आतिशबाजी से गूंजा दशहरा मैदान; हजारों लोग बने उत्सव के साक्षी जोधपुर। विजयादशमी के अवसर पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान में नन्दन मयूर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 55 फीट ऊच्चे रावण के पुतले का दहन आकर्षक आतिशबाजी के बीच किया गया। रावण की आंखों और मुकुट से कोल्ड फायर निकला, वहीं करीब 15 मिनट तक चली आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रसन्नचंद मेहता और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अश्विनी दवे के मंत्रोच्चार और शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद महादेव व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अपने भीतर की बुराइयों को भी करें खत्म समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि रावण दहन केवल बाहरी बुराइयों पर विजय का प्रतीक नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें अपने भीतर झांककर ईर्ष्या, अहंकार, द्वेष और असत्य जैसी बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामराज्य स्थापित करना है तो बदलाव की शुरुआत खुद से और अपने घर से करनी होगी。 शेखावत ने उपस्थित लोगों से अगले वर्ष दशहरा मैदान में लौटने से पहले अपनी कम से कम एक बुराई छोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से इस संकल्प को जीवन में उतारने की अपील की। उनके आह्वान पर मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। समिति संस्थापक विक्रम सिंह पंवार और महोत्सव समिति अध्यक्ष जनार्दन सिंह पंवार ने आयोजन की सफलता के लिए पुलिस प्रशासन और जोधपुर नगर निगम का व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए आभार जताया। साउंड बाईट गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

हरियाणा चुनाव: राज बब्बर के आरोपों में वोट गिनती पर बड़ा दावा

Karnal, Haryana:करनाल । टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई फायरिंग मामले में करनाल पहुँचे फ़िल्म आभिनेता और कांग्रेसी नेता राज बब्बर ने कहा कि अभी पुलिस जांच कर रही है। अभी बहुत ज्यादा टिप्पणी हम लोगो को नही करनी चाहिए। लेकिन ईश्वर ने साथ दिया और बच्चा बच गया। राज बब्बर ने कहा हरियाणा में आज सरकार फेल है। वादे बहुत किए लेकिन सामने कुछ भी नही आया है। वोट चोरी पर कांग्रेस जहां प्रदर्शन कर रही है वही भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। जिस पर राज बब्बर ने कहा कि सरकार जहा बनी नही बनी उसका सवाल नही है लेकिन हरियाणा में जितना वोट पड़ा उससे ज्यादा रिजल्ट निकाला। उन्होंने कहा मेरी अपनी विधानसभा में जितना वोट पड़ा उससे ज्यादा वोट गिनकर आप किसी को चुनाव में आप विजय घोषित करते हैं। राज बब्बर ने कहा एक मकान में 300 -300 वोट वहां पर बवनाये हुए थे।धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। हमारे खुलासा करने से क्या होगा, जो इलेक्शन कमीशन कह रहा है राहुल गांधी तो यही कह रहे हैं जो गलत है बताओ बाइट-1- राज बब्बर अभिनेता और नेता।।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में शराब के नशे में चाकूबाजी, आरोपी रमन गिरफ्तार

Karnal, Haryana:करनाल में शराब के नशे में खूनी झड़प, युवक के गले पर चाकू से किया वार; CIA-1 ने आरोपी रमन को किया गिरफ्तार, तरावड़ी के रेन बसेरा फ्लैट में 18 अक्टूबर की रात हुआ था विवाद, गंभीर हालत में बलदेव को कराया गया था अस्पताल में भर्ती。 करनाल: शराब पीने के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला चाकूबाजी तक जा पहुंचा और एक व्यक्ति के गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना 18 अक्टूबर की रात तरावड़ी क्षेत्र के रेन बसेरा फ्लैट की है। मामले में कार्रवाई करते हुए करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने आरोपी रमन को गांव पुंड्रक से गिरफ्तार कर लिया है। शराब के बाद विवाद, गले पर हमला पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात रेन बसेरा फ्लैट में दो-तीन व्यक्ति शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई से आगे निकलकर चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसी दौरान बलदेव के गले पर चाकू से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बलदेव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अगले दिन FIR, CIA-1 ने आरोपी को दबोचा घटना के अगले दिन पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन को करनाल के गांव पुंड्रक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。 दोनों एक ही गांव के निवासी, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं CIA-1 इंचार्ज संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी रमन और घायल बलदेव दोनों करनाल जिले के बड़े गांव के निवासी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के दौरान आपसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो चाकूबाजी में बदल गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की कोई पुरानी आपराधिक हिस्ट्री सामने नहीं आई है और वह परिवार से जुड़ा व्यक्ति है। बाइट: संदीप कुमार, इंचार्ज CIA-1, करनाल
0
0
Report

मेड़ता रोड विजयदशमी उत्सव में आतिशबाजी ने आकाश को रोशन किया

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड नगर पालिका द्वारा विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया। रेलवे मैदान में मनाए गए इस दशहरा महोत्सव को देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित रहे जहां राम लक्ष्मण और हनुमान ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को अग्निबाण से आग लगाई। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान के बदलते नजारे को देखने भारी संख्या में भीड़ रेलवे मैदान पहुंची। रावण दहन से पहले नगर पालिका अध्यक्ष तुलसी देवी ने प्रभू राम - लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की। बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य और भय पर भरोसे की जीत का प्रतीक यह पर्व आज रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले जलने के साथ सम्पन्न हो गया । विजयदशमी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध कर कानून व्यवस्था बनाई गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top