222002
जौनपुर में गूंगी-बहरी महिला पर हुआ हमला
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र में एक गूंगी-बहरी महिला पर हुए हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 13 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे, तीन दबंग भाइयों ने पट्टीदारी के विवाद में महिला के घर में घुसकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमले में महिला का दांत टूट गया और उसकी सोने की बाली भी छीन ली गई। पीड़िता जड़ावती गुप्ता ने आरोपियों मनोज, अनिल और सुनील गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका दूर्गा पूजा के लिए प्रशासन-समितियाँ सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करेंगी
Dumka, Jharkhand:दुमका में आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक नगर थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुमका अंचलाधिकारी के नेतृत्व में हुई, जिसमें शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडाल समितियों के सदस्य, गणमान्य लोग और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और पूजा पंडालों में चल रही तैयारियों को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट लाइन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गईं। वहीं, दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं और रूट पर विचार-विमर्श किया गया। सुरक्षा को लेकर पूजा पंडाल समितियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ स्थानीय वॉलंटियर की तैनाती करने और उनके नाम एवं पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित दुर्गा पूजा का आयोजन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। दुमका में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।0
0
Report
बिहार में विपक्ष राज भवन मार्च के साथ सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
Patna, Bihar:बिहार में विपक्ष राज भवन मार्च करेगी... विपक्ष के मार्च पर सत्ता पक्ष विपक्षी एकजुटता को लेकर तंज कस रहीं है... वही राजद ने कहा की बिहार में इस बार एक बड़ा सवाल है। ज्ञानेश कुमार गुप्ता इस पूरे मामले में बड़े डकैत के रूप में प्रमाणित हुए हैं। लोकतंत्र को कमजोर किया है। संवैधानिक जो ढांचा है, उस पर भी प्रहार किया है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को एक तरह से गिरवी रखी है भारतीय जनता पार्टी के सामने। प्रमाणिकता के सामने है। तो महागठबंधन ने इंडिया ब्लॉक ने जो निर्णय लिया है, उस आलोक में ब्लॉक और जिला दोनों स्तर पर हमारे कार्यक्रम अनाउंस कर दिए गए हैं। गवर्नर से भी मिलने का, राष्ट्रपति से भी मिलने का कार्यक्रम है। क्योंकि ज्ञानेश कुमार गुप्ता जब तक इस संवैधानिक पद पर रहेंगे, वह तार-तार होगा। संवैधानिक जो संस्था है, उसकी गरिमा और गिरेगी। क्योंकि सवाल है वोट का अधिकार को सीधे हड़प लेना, वोटरों को एलिमिनेट कर देना और भारतीय जनता पार्टी के लिए काम کرنا। ऐसे तो नहीं चलेगा लोकतंत्र। विपक्ष देश हित के सवाल पर सब एक मंच पर है। यह चुनाव दूसरे किस्म का है। इन चुनावों में पहले भी लोग अलग-अलग रास्ते अपनाए थे। हालांकि, इस बार हम लोगों ने जो निर्णय लिया था, तीन सप्ताह पहले लिया है और अपने फैसले से गठबंधन के साथियों को अवगत भी कराया था। फिर भी कोई गठबंधन के साथी चुनाव अगर रस्मी तौर पर लड़ रहे हैं तो वह उनका फैसला है। लड़ाई सीधे राजद बनाम एनडीए का है और राजद हर जगह मजबूत पकड़ में है। बिहार में विपक्ष राज भवन मार्च के साथ सरकार के खिलाफ एकजुट होकर उठ खड़ा है। बिहार में तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी के बीच सत्ता-व्यवस्था को लेकर आंतरिक कलह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। तेजस्वी प्रसाद यादव राजभवन मार्च कर रहे हैं, जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली के मिनी बंगाल में दुर्गा पूजा: कालीबाड़ी मंदिर-चितरंजन पार्क में विशाल उत्साह
New Delhi, Delhi:देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का इंतजार विशेष तौर पर बंगाली समुदाय के लोगों को होता है इसी कड़ी में दिल्ली में भी दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है और विशेष तौर पर दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और मां दुर्गा की विशेष पूजा चितरंजन पार्क में की जाती है जिसे देखने के लिये दिल्ली एनसीआर से लोग लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. दिल्ली के मिनी बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान कालीबाड़ी में विशेष पूजा मां दुर्गा की कि जाती है और यह विशेष पूजा को लेकर कालीबाड़ी मंदिर प्रसिद्ध जहां पंचमी से शुरू होकर महादशमी तक मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है और इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के पूजा में सम्मिलित होते हैं. वही पिछली बार दुर्गा पूजा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां दुर्गा की पूजा देखने के लिये विशेष तौर पर कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने कालीबाड़ी मंदिर में माता दुर्गा की पूजा की और यहां बंगाली समुदाय के लोगों से मुलाकात भी किया था.0
0
Report
Advertisement
ट्यूशन से लौटते तीन किशोर तालाब में डूबे, मौत
Chapra, Bihar:ट्यूशन से लौटने के दौरान तालाब में नहाने गए तीन किशोर डूबे, मौत सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिपरा गांव निवासी कमलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार, सुशील कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार और सोनू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों किशोर ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे कपड़ा घाट के समीप पहुंचे। तीनों ने घाट पर साइकिल खड़ी की और अपना बैग व कपड़ा वहीं छोड़कर तालाब में स्नान करने चले गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते एक-एक कर डूब गए। उधर, काफी देर तक तीनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच राहगीरों की नजर घाट पर खड़ी साइकिल और वहां रखे बैग पर पड़ी। घाट पर किसी को नहीं देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बैग की जांच करने पर उसमें दिव्यांशु कुमार का स्कूल आईकार्ड मिला, जिसके आधार पर तीनों किशोरों की पहचान की गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ तीन किशोरों की मौत से पूरे पिपरा गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
भरनो में ओबीसी बंद, एनएच-43 पर जाम—अधिकारों की मांग तेज
Gumla, Jharkhand:भरनो में ओबीसी समाज का बंद और चक्का जाम, एनएच-43 पर सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन ओबीसी अधिकारों की मांग को लेकर भरनो बंद, रांची-गुमला मुख्य मार्ग जाम गुमला - गुमला के भरनो में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के आह्वान पर ओबीसी समाज ने भरनो बंद कराया। बंद के दौरान बाजार की दुकानें बंद रहीं, वहीं रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर सैकड़ों की संख्या में ओबीसी समाज के महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नौकरी में ओबीसी आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी, पेशा कानून में अधिकार तथा जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों का कहना है कि इन अधिकारों को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। भरनो में मंगलवार को ओबीसी समाज की मांगों को लेकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति, प्रखंड भरनो के आह्वान पर आयोजित बंद के दौरान बड़ी संख्या में लोग एनएच-43 पर जुटे। प्रदर्शन के कारण रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर ओबीसी समाज के अधिकारों की मांग उठाई और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति के संयोजक किशोर साहू ने कहा कि ओबीसी समाज को नौकरी में आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी, पेशा कानून में अधिकार और जनगणना में ओबीसी कॉलम सहित कई अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर भरनो बंद और एनएच-43 पर चक्का जाम किया गया है। वहीं, सुदामा केशरी ने भी ओबीसी समाज की मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी और आंदोलन को समाज के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। फिलहाल एनएच-43 पर प्रदर्शन जारी है और बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग सड़क पर मौजूद हैं। बाइट-1 किशोर साहू, संयोजक, ओबीसी समाज, भरनो बाइट-2 सुदामा केशरी, भरनो0
0
Report
जालौन में आधी रात मुसीबत में कार सवारों का सहारा बनी पुलिस की डायल 112,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में आधी रात मुसीबत में कार सवारों का सहारा बनी पुलिस की डायल 112, कोंच से उरई लौट रही कार अचानक रास्ते में हुई खराब, सुनसान रास्ते पर फंसे थे तीन कार सवार, कार सवारों ने मदद के लिए डायल 112 से मांगी सहायता, महज 10 मिनट में मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस, पुलिसकर्मियों ने कार को टो कर पहुंचाया सुरक्षित मंजिल तक, कार सवारों ने डायल 112 पुलिस टीम का जताया आभार, जालौन के कोंच-उरई मार्ग का मामला।0
0
Report
Advertisement
बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष के लोकतंत्र पर कड़ा हमला किया
Patna, Bihar:बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष के लोकतंत्र और SIR को लेकर किए जा रहे विरोध पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के माता-पिता के शासनकाल में बिहार में लोकतंत्र तार-तार हुआ, वे आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। जनता ने NDA के पक्ष में जनादेश दिया है और विपक्ष को इसे स्वीकार कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संतोष सुमन ने SIR को पारदर्शी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि बिहार में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और किसी वैध मतदाता का नाम नहीं काटा गया। वहीं, चिराग पासवान के सरकार और अपराध को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि जमुई की घटना से विचलित होकर उनकी व्यथा सामने आई होगी, लेकिन चिराग NDA के मजबूत साथी हैं और NDA में बने रहेंगे। MLC चुनाव में महागठबंधन के दलों के बीच फ्रेंडली फाइट पर उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही महागठबंधन बिखर जाता है और यह गठबंधन विचारधारा नहीं बल्कि लालच पर आधारित है। IV - संतोष सुमन, लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
खबर का समाचार उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जयपुर में गैस हॉकरों की डिलीवरी के वक्त चोरी, CCTV फुटेज में कैद
Jaipur, Rajasthan:राजधानी में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले हॉकर अब नई मुसीबत के सामना कर रहे हैं। हॉकर ग्राहक के घर में सिलेंडर लगाते समय अंदर चले जाते हैं और पीछे से चोर उनकी साइकिल या गाड़ी पर रखे भरे सिलेंडर उठा लेते हैं। चंद मिनटों में सिलेंडर बदलने के दौरान चोरों के लिए घटना का मौका बन जाता है। भांकरोटा, हीरापुरा और सिरसी रोड इलाके में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। गाड़ी से सिलेंडर चोरी की एक घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। गैस एजेंसियों के हॉकर आमतौर पर एक साथ 3 से 4 सिलेंडर लेकर डिलीवरी के लिए निकलते हैं; बुकिंग-पर्ची के हिसाब से उन्हें अलग-अलग घरों में पहुंचाना होता है। ग्राहक के घर पहुँचने पर एक सिलेंडर अंदर जाता है, जबकि बाकी बाहर वाहन पर ही रहते हैं। चोर इसी स्थिति का फायदा उठाते हैं। हॉकर के घर के अंदर जाते ही बाहर रखे सिलेंडर उठाकर ले जाते हैं; डिलीवरी पूरी कर बाहर आने पर सिलेंडर गायब मिलता है। हॉकर के लिए अब दोहरी चुनौती है: डिलीवरी पूरी करना और बाहर रखे सिलेंडरों की निगरानी कोई नहीं करता। ऐसे में चंद मिनट की डिलीवरी भी जोखिम बन जाती है। सिलेंडर चोरी की वारदात CCTV में रिकॉर्ड हुई है; फुटेज में हॉकर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वाहन से सिलेंडर ले जाते हुए दिख रहा है। इसके बाद अब हॉकरों के बीच भी सिलेंडरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है; थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।0
0
Report
Advertisement
CEC विवाद पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च
Noida, Uttar Pradesh:OPPOSITION INDIA BLOC MPs HOLD PROTEST MARCH OVER CEC ROW/ VISUALS / RAJEEV SHUKLA (CONGRESS MP) S/B & REAX DELHI: OPPOSITION INDIA BLOC MPs HOLD PROTEST MARCH OVER CEC ROW/ VISUALS / SAGRIKA GHOSE (TMC MP) S/B0
0
Report
गाज़ा से जुड़ी ताज़ा खबरें अभी जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लोकतंत्र बचाने की कवायद: ज्ञानेश के इस्तीफे पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:इसीलिए कर रहे है की देश का लोकतंत्र बच जाए चुनाव में अब तानाशाही हो गई है ज्ञानेश का इस्तीफा , प्रधानमंत्री और ग्रह मंत्री इस्तीफा दे बीजेपी क्यों उनको डिफेन्स कर रही है0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के सीएम धामी: कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार हो चुका है। उस समय कभी आपत्ति नहीं हुई? पहली बार जैसी प्रक्रिया होनी चाहिए, वैसी प्रक्रिया हो रही है। जो घुसपैठियें हैं क्या उनको वोट का अधिकार मिलना चाहिए? जो एक से ज्यादा जगहों में वोट करते हैं, इससे वो पूरे चुनाव को प्रभावित करते हैं, क्या उनका वोट होना चाहिए?...अगर मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है, तो किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए? अगर आपको आपत्ति हो रही है, तो इसका अर्थ सीधा है कि दाल में कुछ काला है... देश संविधान के अनुसार चलेगा, व्यवस्था के अनुसार चलेगा..."0
0
Report
जयपुर में गैस हॉकरों के सिलेंडर चोरी के मामले सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 गैस हॉकर्स के सिलेंडर पर चोरों की नजर。 गैस एजेंसियों के हॉकर्स के साथ सामने आ रहीं सिलेंडर चोरी की घटना。 घर में सिलेंडर लगाने गए हॉकर के पीछे से लोडेड सिलेंडर हो रहे चोरी。 हॉकर घर के अंदर जाता है, बाहर खड़ी साइकिल/गाड़ी बन रही निशाना。 भांकरोटा, हीरापुरा,सिरसी रोड इलाके में भी सामने आ रहीं ऐसी घटनाएं。 एक हॉकर आमतौर पर साइकिल/गाड़ी पर 3 से 4 सिलेंडर लेकर निकलता。 बुकिंग-पर्ची के हिसाब से अलग-अलग घरों में करता सिलेंडर की डिलीवरी。 एक घर में सिलेंडर लगाने के दौरान बाकी सिलेंडर बाहर वाहन पर रह जाते。 इसी मौके का फायदा उठाकर पीछे से सिलेंडर उठाकर ले जा रहे चोर。 हॉकर्स के लिए अब घर तक सिलेंडर पहुंचाना भी सुरक्षा की चुनौती。 गाडी से सिलेंडर चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने。0
0
Report
राज्यसभा नामांकन में बीजेपी का बड़ा दांव, जानिए पूरी खबर
Lucknow, Uttar Pradesh:कैमरे का क्लीन फीड इस आईडी में है। राज्यसभा बीजेपी नामांकन0
0
Report
Advertisement
