222002
जौनपुर में बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में निकाली गई कैंडल मार्च
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में विद्यार्थी कार्य विभाग ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। रविवार शाम टी डी कॉलेज से शुरू हुआ मार्च रोडवेज चौराहे पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में शक्ति शुक्ला ने कहा कि लोगों को मध्यकालीन मानसिकता से बाहर निकलकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध मुस्लिम समाज से भी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का विरोध करने का आह्वान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांधला में इंसानियत शर्मसार! दिव्यांग भिखारी की बेल्ट से पिटाई, तमाशबीन बनी रही भीड़,
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित .... कानून का राज या गुंडाराज शामली स्लग .... गुंडाराज। जनपद के थानां कांधला में स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्य बस स्टैंड के समीप एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया। आरोप है कि स्विफ्ट कार संख्या UP 19 V 7877 में सवार एक युवक ने सड़क किनारे बैठे एक दिव्यांग भिखारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और बेल्ट से उसकी पिटाई की।जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।आरोप है कि भिखारी ने पहले कार सवार को गंदी गंदी गालियां दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर लोग तमाशा देखते रहे। इसी दौरान एक व्यापारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* सवाल यह है कि आखिर कानून का राज है या फिर गुंडाराज है। जहा दिन दहाड़े एक युवक को भरे बाजार बेल्ट से पीटा जा रहा है। जहा स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश आजादी और सम्मान का जश्न मना रहा था, उसी दिन एक असहाय दिव्यांग के साथ खुलेआम मारपीट ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
52 साल बाद बहन के जुड़वा बच्चों की मन्नत पूरी, भाई ने दंडवत यात्रा शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर बहन के जुड़वा बच्चों की मन्नत पूरी होने पर एक भाई ने दंडवत यात्रा की प्रारंभ गुजरात से रामदेवरा तक रामसन गुजरात निवासी गमना भाई मालवी ने दंडवत यात्रा की प्रारंभ तकरीबन 52 वर्षों से बहन के संतान नहीं होने पर मांगी थी मन्नत परिवार के सदस्य भी है साथ जगह-जगह इस भाई की हो रही है प्रशंसा और स्वागत0
0
Report
रतलाम के शिवगढ़ के पास एक्सप्रेस-वे पर खड़ा ट्रक, आर्टिगा कार से टकराकर 4 की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण सड़क हादसे के बाद पूलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया, यहाँ पाया गया कि जिस खड़े ट्रक मे आर्टिगा कार जा घुसी थी, वह ट्रक एक्सप्रेस वे के मुख्य लेन पर खड़ा था, जबकि उसे लेन बाय में खड़ा करना था वही ट्रक शायद खराबी के कारण सडक पर खड़ा था तो उसे जल्द वहां से हटाने की कोशिश क्यों नहीं की गई; इसके अलावा जब ट्रक खड़ा था तो चालक क्लीनर ने ट्रक के पीछे कोई संकेतक क्यों नहीं लगाए जिससे पीछे से तेज रफ्तार आने वाले वाहन को आगे लेन चेंज करते हुए जाना है दिख सके. यहाँ सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से एक आर्टिगा कार जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और इंदौर, धार तथा झाबुआ जिले के रहने वाले थे। यह परिवार खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था.0
0
Report
Advertisement
जयपुर DST ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; MP निवासी दो बदमाश गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राजधानी जयपुर से बड़ी खबर, अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, खोराबीसल इलाके में DST की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, MP निवासी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 3 मैग्जीन 5 कारतूस की बरामद, DST प्रभारी गणेश सैनी ने कार्रवाई को दिया अंजाम, DST हैड कांस्टेबल भरत सिंह की रही विशेष भूमिका0
0
Report
बस्सी में हरियाली तीज: बंशीवारे मंदिर में झूला महोत्सव और तीज माता की सवारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- बस्सी में हरियाली तीज पर भगवान बंशीवारे मंदिर में झूला महोत्सव आयोजित।बस्सी में हरियाली तीज के पावन अवसर पर भगवान बंशीवारे मंदिर में भगवान के लिए आकर्षक झूला सजाया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई। मंदिर पुजारी रिषभ पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त से 28 अगस्त तक मंदिर में झूला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं गौरव खण्डेलवाल, बस्सी ने भी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वही दूसरी और बस्सी कस्बे में में धूमधाम से निकली तीज माता की भव्य सवारी। बस्सी में तीज माता की सवारी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। महिलाओं ने तीज माता का आशीर्वाद लेकर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ सवारी को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर महिला नगर मंडल अध्यक्ष दुर्गावती शर्मा, बबल डगायच और बस्सी के पूर्व सरपंच विनोद बुद्धर सहित गौरव खण्डेलवाल अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।0
0
Report
BSF की सतर्कता से जीरो लाइन पार कर आए पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बाड़मेर से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई。 अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जीरो लाइन में घुसा पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा हुआ। BSF की पेट्रोलिंग पार्टी ने जीरो लाइन में घुसे पाक नागरिक को पकड़ा。 तारबंदी तक भारतीय क्षेत्र के पास पहुंचा था पाकिस्तानी नागरिक BSF जवानों ने चेतावनी देकर पाक नागरिक को मौके पर पकड़ा पकड़े गए पाक नागरिक ने पूछताछ में अपना नाम बाकू खान बताया。 करीब 60 वर्षीय बाकू खान, जहरिलो गांव का रहने वाला बताया जा रहा。 BSF ने पूछताछ के बाद पाक नागरिक को बीजराड़ पुलिस को सौंपा。 पाक नागरिक के जीरो लाइन पहुँचने की सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच भारत-पाक सीमा पर BSF की सतर्कता से पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया0
0
Report
Advertisement
109 करोड़ की हाई क्वालिटी चरस के साथ नेपाल-इंडिया ड्रग सिंडिकेट उजागर
नेपाल के द्वारा दिल्ली में कई जगह दी जा रही थी हाई क्वालिटी चरस पिछले कई वर्षों से कर रहे थे आरोपीय काम मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट आनंद मित्तल, एडिशनल डीसीपी साउथ, ज्वाइंट सीपी विजय कुमार, एसीपी हौज खास, एसीपी स्पेशल स्टाफ ने टीमों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन कर जिसमें नेपाल के द्वारा लाई जा रही थी जिसकी वैल्यू लगभग ₹109 करोड़ रही पकड़ी गयी चरस लगभग 106 किलो थी यह आरोपी पिछले कई सालों से हाई क्वालिटी चरस नेपाल के द्वारा इंडिया से होते हुए दिल्ली में सप्लाई करते थे कई जगह जिसका स्पेशल स्टाफ ने भांडा फोड़ा इनमें चार आरोपी को पकड़ा गया जो नेपाल के रहने वाले हैं जिन्हें गहन पूछताछ की जा रही है कि यह किसी को सप्लाई करते थे और कहां से और कैसे-कैसे किस प्रकार इनका पूरा नेटवर्क था फिलहाल पुलिस ने इन्हें पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है0
0
Report
सीतापुर में माफिया मुजीब के कब्जे के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने मंत्री से न्याय माँगा
Sitapur, Uttar Pradesh:यू.पी. के सीतापुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गे मुजीब अहमद और उसके गुर्गों पर जबरन मकानों और दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुले मंच से माफिया मुजीब अहमद और उसके गुर्गे खलील पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौपाल लगाकर मंत्री राकेश राठौर गुरु से न्याय दिलाने की गुहार लगाई. मुस्लिम समुदाय की समस्या को सुनते हुए मंत्री राकेश राठौर गुरु ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. बताये चले कि माफिया मुजीब अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सामने खड़े एक शख्स को धमकाता हुआ नजर आ रहा है. वही इस पूरे मामले को लेकर ग्राम प्रधान बदरुद्दीन का कहना है कि उत्तर प्रदेश के न्यायप्रिय मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है लेकिन सीतापुर अभी माफिया मुक्त नहीं हुआ है. यह पूरा मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कचनार का है. बताये चले कि यह मामला पिछले चार पांच दिनों से लगातार चल रहा है लेकिन न तो अभी तक जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया है और नहीं पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गे मुजीब अहमद पर की है. प्रशासन की इस कार्यशैली से कचनार के वाशिंदे डर और दहशत के साये में जीने को विवश हैं. बताते चले कि इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कचनार स्थित गाटा संख्या 1123 राजा महमूदाबाद की जमीन हुआ करती थी. बताया जाता है कि यह जमीन राजा महमूदाबाद ने हाजी मियां नाम के शख्स को दान में दे दी थी. जिसके बाद लोगों ने हाजी मियां से नोटरी करते हुए जमीन खरीद ली जिसपर आज करीब तीन सौ मकान बने हुए है जहां लोग पिछले 30 से 40 सालों से रहते आ रहे है. पिछले चार पांच दिनों से कुछ दबंग लोग उसी जमीन को अपना बताते हुए अवैध रूप से मकानों और दुकानों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. इसे लेकर कचनार गांव में पिछले 4-5 दिनों से तनाव का माहौल है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले मुजीब अहमद और उसके साथी खलील पर खुलेआम कब्जा करने का आरोप लगाया है. इस बीच माफिया मुजीब अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह एक व्यक्ति के सामने खड़े होकर उसे धमकाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद गांव में डर का माहौल और गहरा गया है. इसी तनावपूर्ण माहौल में शनिवार को गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग एक जगह इकट्ठे हुए और चौपाल लगाई और मंत्री राकेश राठौर गुरु को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया. मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' से मौके पर पहुँचकर समस्या सुनी. पीड़ितों ने कहा कि मुजीब अहमद और उसके गुर्गे धमकाकर उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वृद्ध महिला कहती है कि वह पिछले 40 सालों से इसी जगह पर रह रही है. मंत्री ने कहा कि सभी की बातें सुनीं और लोगों को भरोसा दिलाया कि मामलों में उचित कार्रवाई कराकर न्याय दिलाया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात भी कही. ग्राम प्रधान बदरुद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है लेकिन हमारा सीतापुर अभी माफिया मुक्त नहीं हुआ है. कचनार में माफिया राज चल रहा है. 4-5 दिन से लोग परेशान हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है.0
0
Report
रघुराज सिंह का तंज: हिंदुत्व वोट से यूपी में फिर सरकार?
Aligarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कसा तंज राम मिलाई जोड़ी एक अंधा एक कोड़ी दोनों को मुसलमान वोट चाहिए, दोनों झूठ बोलते हैं हम तो कह रहे हैं दोनों मुसलमान के वोट ले लो हमको मुसलमान के वोट नहीं चाहिए हमें तो केवल हिंदुत्व का वोट चाहिए अगर हमें हिंदुत्व का वोट मिल जाता है तो देश में और उत्तर प्रदेश में हमारी पुनः सरकार बन जाएगी विपक्षी पार्टियों ने संसद चलने ही नहीं दी यह लोग नहीं चाहते की महिला आरक्षण बिल आये,राहुल संसद से बाहर आकर कहते हैं 2027 में महिला आरक्षण बिल आ जाए, झूठ बोलते हैँ0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़: छह साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, फ्लिपकार्ट लूट का बड़ा खुलासा
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh छह साल से फरार 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, फ्लिपकार्ट कार्यालय में 6.31 लाख की लूट में था वांछित, तमंचा और दो कारतूस बरामद। पुलिस के अनुसार राजू पथरकट वर्ष 2020 में करतालपुर स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट के मामले में वांछित था। 5 फरवरी 2020 को चार हथियारबंद बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कार्यालय में कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर लूट की। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 4 अगस्त को 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसे बाद में 50 हजार कर दिया गया। आज 15 अगस्त को शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजू पथरकट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने लूट से प्राप्त धनराशि से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने साथियों के साथ 2020 में लूट को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के पीछे नेपाल, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे स्थानों पर छिपने की जानकारी सामने आई है। इसके खिलाफ आजमगढ़, गोरखपुर और संतकबीरनगर में 12 मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
हरियाली तीज पर राधाराणी शोभायात्रा धूमधाम से निकली
Mathura, Uttar Pradesh:हरियाली तीज के पावन पर्व पर स्वर्ण रजत हिंडोला में बैठकर सफेद छतरी से बरसाई राधा ने कृपा मथुरा बरसानाः हरियाली तीज की संध्या पर राधारानी की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा को मन्दिर के गर्भग्रह से नीचे परिसर में बनी संगरमर की सफेद छतरी में लाया गया। गोस्वामी समाज के युवक डोले को कंधों पर उठाकर राधारानी के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं डोले के साथ चल रहे बुर्जुग गोस्वामीयों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया जा रहा था। बैंड बाजों के साथ राधारानी की शोभायात्रा सफेद छतरी में पहुंची। जिसके बाद राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को सफेद छतरी में विराजमान किया गया। इस अवसर पर गोस्वामी सामाज द्वारा राधारानी के समीप सावन के मल्हारों के पदो की प्रस्तुती की गयी। इसके उपरान्त देर शाम कोे गोस्वामी सामाज की कन्या द्वारा राधारानी का आरता किया गया। जिसके बाद डोला में बैठाकर राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को वापस शाम साढ़े सात बजे गर्भग्रह में ले जाया गया। जहां रात्रि नौ बजे तक राधारानी ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।0
0
Report
गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया एवं जेबीएफ के भारत इंपैक्ट स्किलिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस की धूम
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में 80 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कंपनी परिसर को तिरंगे गुब्बारों एवं फूलमालाओं से सजाया गया था। यूनिट हेड विनोद झा ने कार्यक्रम स्थल पर गारद का निरीक्षण किया। परेड की सलामी भी ली। इसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उधर, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) के हाईवे किनारे स्थित भारत इम्पैक्ट स्किलिंग सेंटर (BISC) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिेड के पर्यावरण हेड फल्गुनी सरन चौधरी रहे। जेबीएफ के उप-प्रबंधक-सीएसआर विशाल गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि आज की इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को अपने कौशल (skills) को लगातार निखारने और बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : प्रभात फेरी में 150 फीट लंबे तिरंगा ध्वज ने लोगों के मन को मोह लिया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक के रश्मि धर्मेंद्र RD पब्लिक इंटर कॉलेज की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डायरेक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की लंबाई 150 फीट लंबा और चौड़ाई 12 फीट थी। जिसे छात्र-छात्राएं अपने हाथों पर लेकर फहराते दिखाई दे रहे थे। इस प्रभात फेरी में 150 फीट लंबा ध्वज आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोगों के मन को मोह रहा था। विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाचार्य विपिन कुमार वर्मा की माने तो उनका कहना है स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इतनी लंबाई चौड़ाई का ध्वज बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में कहीं नहीं देखा। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर लिए थे जिस पर देशभक्ति के स्लोगन लिखे थे। यह प्रभात फेरी रश्मि धर्मेंद्र RD पब्लिक इंटर कॉलेज मार रोड से निकाली गई जो थाना रोड से होते हुए कमल पार्क चौराहे पर पहुंची। जहां से कस्बे की प्रमुख गलियों में प्रभात फेरी को घुमाया गया। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा,प्रधानाचार्य विपिन कुमार वर्मा और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।0
0
Report
तुगलकाबाद के तेखंड गांव में पहली बार हरियाली तीज का आयोजन, महिलाओं की प्रस्तुति
New Delhi, Delhi:हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। यह मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाता है, जब माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद महादेव को पति रूप में प्राप्त किया था। महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। आज 15 अगस्त को हरियाली तीज का कार्यक्रम पहली बार तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के तेखंड गांव में मनाया गया, जहां इस हरियाली तीज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई और इस कार्यक्रम को मनाया गया। दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहीराम पहलवान द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम का आयोजन पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के तेखंड गांव में किया गया। इसमें बढ़-चढ़कर गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया और हरियाली तीज को माना गया। इस दौरान महिलाएं हाथों में मेहंदी रचवाती हुई नजर आईं और बच्चे सावन के महीने में झूला झूलते हुए भी दिखाई दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं के द्वारा किया जाने वाला नृत्य था। अनिता विधुरी बताती हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है और इस हरियाली तीज के कार्यक्रम में आकर इंजॉय करना अच्छा है। यह तीज सावन के महीने में मनाया जाता है जिसमें माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और अपने सुहाग के लिए यह पूजा किया जाता है। महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं और इसके लिए हरियाली रंगों की पोशाक और हर तरह की चीजें पहनती हैं। सुनीता बताती हैं कि यह पहली बार है जब सभी महिलाएं एक साथ इकट्ठा होकर हरियाली तीज का कार्यक्रम बना रही हैं और इसका श्रेय हमारे विधायक सहीराम पहलवान को जाता है जिन्होंने हमारे आग्रह पर कार्यक्रम का आयोजन कराया। मानसी बताती हैं कि हमारे गांव में पहली बार हरियाली तीज कार्यक्रम हुआ है, जहां महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं, झूला झूलती हैं और नृत्य भी करती हैं।0
0
Report
जयपुर के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत भूल, निगम ने फर्म को नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगीत बजाने में गलती।नगर निगम ने साउंड सिस्टम फर्म को जारी किया नोटिस।बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई थी चूक।साउंड सिस्टम पर राष्ट्रगीत बजाने में हुई गलती।नगर निगम प्रशासन ने कहा- लापरवाही से राष्ट्रीय पर्व की गरिमा हुई धूमिल।भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।बड़ी चौपड़ कार्यक्रम के माइक-साउंड सिस्टम का भुगतान रोका।फर्म के भुगतान नहीं किए जाने की शास्ति की गई रोपित।अनुबंध की शर्तों के अनुसार आगे भी होगी दंडात्मक कार्रवाई।अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने जारी किया नोटिस。0
0
Report
Advertisement
