222138
जौनपुर में आयोजित होगा 'मिस, मिसेस, मिस्टर एड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया' प्रतियोगिता
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के त्रिलोचन स्थित अदा अबोध होटल में 29 सितंबर को 'मिस, मिसेस, मिस्टर एड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया' प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जौनपुर एकता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 40 फाइनलिस्ट चयनित हुए हैं। शो ऑर्गेनाइजर एकता तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मिस फेमिना, माना सिंह, शिरकत करेंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
आकाश आनंद की शादी की तस्वीरें जारी, देखें खूबसूरत पल
Noida, Uttar Pradesh:आकाश आनंद की शादी की तस्वीरें जारी, देखें खूबसूरत पल0
0
Report
पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 मामलों में 5 आरोपियों गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है。 पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़े अंतरराज्यीय नशा तस्कर भी शामिल हैं। इनमें से 3 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि 2 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है。 डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल ने 3 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि क्राइम ब्रांच-1 ने एक मामले में 2 आरोपियों को काबू किया है。 पहले मामले में 7 अगस्त को थाना चंडीमंदिर में केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गांव सुल्तानपुर के पास नाकाबंदी कर मौली निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में बरवाला निवासी सुनील कुमार उर्फ सेठी को भी गिरफ्तार किया。 दूसरे मामले में 8 अगस्त को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सेक्टर-28, पंचकूला में कार्रवाई करते हुए राजीव कॉलोनी निवासी विजय सिंह उर्फ गीजर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है。 तीसरे मामले में 9 सितंबर को थाना सेक्टर-20 में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आशियाना, सेक्टर-20 के पास तरनतारन, पंजाब निवासी गौरवदीप कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है。 वहीं चौथे मामले में 9 सितंबर को थाना पिंजौर में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सुखोमाजरी, पिंजौर के पास शिमला, हिमाचल प्रदेश निवासी भूपेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को भी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है。 पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस टीमें नशा तस्करों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। खास तौर पर दूसरे राज्यों से पंचकूला में नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है。 उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे。 पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो पंचकूला पुलिस की हेल्पलाइन 7087081100 और 7087081048 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
Muzaffarnagar में सुरक्षा बढ़ी: नमाज़ के दौरान पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग जुमे की नमाज़ क़ो लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद पुलिस बरत रही है सतर्कता शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों मे पुलिस ने किया पैदल मार्च शहर मे SP CITY अमृत जैन ने भारी फ़ोर्स के साथ निकाला मार्च देहात क्षेत्र मे SP RURAL ने फ़ोर्स के साथ किया पैदल गस्त सीसीटीवी से लेकर ड्रोन कैमरों से कर रही है पुलिस निगरानी मुस्लिम धर्मगुरुओ से वार्ता कर शांति सद्भाव बनाने की अपील सोशल मीडिया की निगरानी के लिए बनाई गयी टीम0
0
Report
चंदौली मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में वजन जाँच के बिना रक्त निकालने के आरोप सामने
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक व्यवस्था पर गंभीर सवाल का समां... बिना वजन-जाँच के ब्लड निकालने का आरोप... ब्लड डोनेट करने पहुंचे महेश कुमार यादव ने लगाए गंभीर आरोप... महेश के मुताबिक ब्लड लेने से पहले नहीं किया गया उनका वजन... आरोप-50 किलो से अधिक वजन की पुष्टि के बिना ही निकाल लिया गया रक्त... ब्लड निकालने से पहले जरूरी जांच भी नहीं किए जाने का दावा... ब्लड बैंक में वजन करने की मशीन नहीं होने का लगाया आरोप... महेश ने स्टाफ की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी... मेडिकल कॉलेज में नियमों और मरीजों/रक्तदाताओं की सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल... बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का पूरा मामला...0
0
Report
चंदौली: पहाड़ी बंधी में डूबे 18 वर्षीय शशिकांत की मौत, परिवार शोक
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - सुदूर पहाड़ी इलाके में पहाड़ी बंधी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत - सलैया बंधी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया युवक - मौजूद लोगों ने गहरे पानी से युवक को पहुंचाया सीएचसी केन्द्र - इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने 18 वर्षीय शशिकांत को मृतक किया घोषित - दोस्तों के साथ नहाने गया था मृतक शशिकांत - शिक्षामित्र के मंझिला बेटै की मौत से परिवार में मचा कोहराम - मामले की जानकारी होते ही नौगढ़ थाने पहुंचे सपा सांसद छोटेलाल खरवार - मृतक का जल्द पीएम कराने का दिया निर्देश, परिजनों को बधाया ढाढ़स - नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव सलैया तालबंधी की घटना..0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स 2026: भारत में सुरक्षा-व्यवस्था और होटलों में विशेष मेहमाननवाजी का जलवा
New Delhi, Delhi:साल 2026 के ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन कर रहे भारत के लिए गर्व की बात है। दुनिया के अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन भारत में रहेंगे दिल्ली के प्रगति मैदान में मौजूद भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर अगर हम बात करें सुरक्षा की तो पुख्ता अंजाम किए गए हैं पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के जवान मुस्तादी से तैयारी में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सम्मेलन में आए डेलिगेशन के रहने की व्यवस्था जिन होटलों में की गई है वह भी पूरी तरीके से तैयार हैं हमने उन होटल का जायजा लिया जिनमें बाहरी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके डेलिगेशन रूकेगा। एयरोसिटी में मौजूद होटल होलीडे इन के जनरल मैनेजर शुभेंदु बनर्जी ने बताया कि हम कई सालों से इस तरह के आयोजन का हमें पूरी तरीके से एक्सपीरियंस है हम अपने हर मेहमान के वेलकम के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं हॉलीडे इनके जनरल मैनेजर शुभेंदु बनर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री जिस तरीके से भारतीय व्यंजनों को लेकर बात करते हैं हमने कोशिश यह की है कि चाय पंजाब बिहार दिल्ली झारखंड की जो हमारे भारतीय व्यंजन है उनको ज्यादा फोकस किया जाए ताकि दुनिया में भारत के व्यंजनों को बढ़ावा मिल सके वहीं दूसरी तरफ जी कंट्री का डेलिगेशन हमारे यहां स्ट करेगा हमारी उनसे भी लगातार बातचीत हुई मीटिंग हुई है उनको जो भी व्यंजन पसंद है उसके हिसाब से भी हमने तैयारी की है वहीं सुरक्षा के लिहाज से हमारी लगातार दिल्ली पुलिस के साथ और दूसरे अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई जो लगातार अभी भी जारी है हमारे अपने होटल की सिक्योरिटी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी भी 24 घंटे यहां मौजूद रहेगी हर आने जाने वाले पर पूरी तरीके से नजर रखी जाएगी सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे और आई मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरीके से मुस्ताक रहने को कहा गया है हर आने जाने वाले पर नजर रखी जाएगी दूसरी तरफ जब डेलिगेशन आएगा उनका स्वागत भारतीय परंपराओं के अनुसार तिलक लगाकर फूलमाला पहनकर किया जाएगा टीटी शुभेंदु बनर्जी जनरल मैनेजर होलीडे इन एयरोसिटी Hole in one होलीडे इन के एग्जीक्यूटिव चैफ सभरवाल ने बताया कि भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ हमने इंटरकॉन्टिनेंटल इटालियन थाई व्यंजनों की भी पूरी व्यवस्था की है ताकि जिन-जिन देशों का डेलिगेशन हमारे होटल में रुकेगा उनको पूरी सुविधा दी जाए फूड सेफ्टी के हिसाब से हाइजीन के हिसाब से पूरी व्यवस्था की गई है लगातार फूड सेफ्टी अधिकारियों से मीटिंग हो रही है दिल्ली के चाणक्यपुरी में मौजूद लीला पैलेस होटल में भी पांच देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत उनके साथ आया डेलिगेशन रूकेगा ऐसे पर होटल मैनेजमेंट ने अपनी पूरी तैयारी की है चाहे उनके खाने-पीने की बात हो या फिर रहने की रूम की की सजावट के साथ-साथ उनके स्वागत की भी पूरी तैयारी की गई है होटल की जनरल मैनेजर प्रीति मखीजा ने बताया कि हम अपने अतिथियों का स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से करने जा रहे हैं कुछ देशों के डेलिगेशन आना शुरू हो चुके हैं हम उनका फूल मालाओं और भारतीय संस्कृति के मुताबिक चंदन का टीका लगाकर उनका स्वागत करेंगे और साथ ही साथ भारतीय परंपरा और लोक संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। होटल लीला की जनरल मैनेजर प्रीति मखीजा ने विदेशी डेलीगेट्स और मेहमानों के लिए होटल में किए गए खास इंतज़ामों पर बात करते हुए बताया कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमें इस ब्रिक सम्मिट के जरिए फॉरेन डेलिगेट्स का स्वागत करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए पूरा होटल तैयारी करने में लगा हुआ है। हमने जगह जगह पर स्पेशल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लगा रखा है। स्पेशल मैन्यू बनाए जा रहे हैं। विदेशी मेहमानों के लिए मैन्यू में क्या खास व्यंजन बनाए जा रहे हैं? क्या मिलेटस को भी शामिल किया गया है? प्रीति मखीजा ने कहा कि हमारा एक वैलनेस प्रोग्राम है, ओजस्या, जिसके अंदर हम पहले से भी मिलेटस का बहुत इस्तेमाल करते हैं। हमारी सारी डिश में मिलेट, बाजरा, ज्वार का सत्तू हो गया। इसकी तैयारी हमारे मैन्यू में हैं। इसका ही इस्तेमाल करके डेलिगेट्स के लिए स्पेशल मैन्यू तैयार किया है। एमिनिटिस को भी उसी तरह से बनाया गया है। हमने एक एमनिटी लोटस से बनाई है। जोकि हमारा राष्ट्रीय फूल है और ब्रिक्स का भी सिंबल है। प्रीति मखीजा ने कहा कि हमारे होटल लीला के लिए भी लोटस बहुत महत्वपूर्ण फूल है। क्योंकि हमारे होटल के आर्ट में हर जगह लोटस दिखेगा। उन सबको देखते हुए हमने विदेशी मेहमानों के लिए लोटस एमनिटी तैयार की है। इस सीजन में किस मिलेट पर जोर है और भारतीय मसालों की पूरी दुनिया फैन है, उनका कैसे इस्तेमाल किया गया है? प्रीति मखीजा ने बताया कि जैसे सत्तू का परांठा होता है। बाजरे की रोटी होती है। उसके स्पेशल लड्डू बनाएं हैं। मैन्यू में रखा है। स्पेशल ड्रिंक "लीला अमृत" तुलसी, शहद, अदरक और भारतीय मसालों से बनाई है। मेहमानों का इस वेलकम ड्रिंक से स्वागत करेंगे। हमने रॉयल इंडियन कूजिन को शोकेस किया है.। क्या विदेशी मेहमानों ने भी अपनी कोई फरमाइश रखी है कि कौन सा भारतीय व्यंजन खाना है? प्रीति मखीजा ने बताया कि डेलिगेशन की खानें को लेकर स्पेशल च्वाइस होती है। उसकी इंफोर्मेशन महीनों पहले आ जाती है। हमारी टीम उसे इकट्ठा करने में लग जाती है। उनके खुद के शैफ भी हैं जो आकर हमारे शेफ के साथ मिलकर उनकी जरूरत के हिसाब से मैन्यू बनाती है। हमारे देश में दाल मखनी बहुत फेमस है। सारे गेस्ट दाल मखनी और बिरयानी बहुत पसंद करते हैं। कोशिश की है कि उनके हिसाब से बनाई जाए। कितने देशों के मेहमान इस होटल लीला में आ रहे हैं? प्रीति मखीजा ने बताया कि हमारे पास 4/5 देशों के मेहमान रह रहे हैं। हमारे लिए बहुत स्पेशल मौका है। हमारे हिंदुस्तानी मेहमाननवाजी दिखाने का। हम अतिथि देवो भव को फोलो करते हैं। हमारे लिए मेहमान भगवान की तरह ही होते हैं। हम पूरी तरह तैयार हैं。 इंडियन फूड के साथ साथ कल्चर को दिखाने की भी कुछ तैयारी है? प्रीति मखीजा ने कहा कि क्योंकि हिंदुस्तान आ रहे हैं तो एक स्पेशल वेलकम तो होना ही चाहिए। उसके लिए हमने इंडियन क्लासिकल डांस परफॉरमेंस के लिए बुलाए हैं। बच्चे आएंगे। स्पेशल आरती टीका, माला पहनाएंगे। 14 तारीख तक लॉबी में एक बांसुरी वाले, लॉन में तबला और सितार बजाए जाएंगे। पूरे होटल में भारतीय कल्चर दिखेगा। रुमस में भी कोई तब्दीली की गई है? खाने की तरह ही रुमस की रिक्वायरमेंट भी पहले ही आ जाती है। कि कैसा बेड चाहिए, कितनी कूलिंग चाहिए। शॉवर में कितना टेंपरेचर चाहिए। उनका रुम उनके कंफर्ट के हिसाब से तैयार किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से क्या इंतजाम किए गए हैं? प्रीति मखीजा ने कहा कि हमारा होटल पिछले 16 सालों में कई देशों के मेहमानों की मेजबानी कर चुके हैं। करीब 100/150, हमारी टीम को उनके प्रोटोकोल का पता होता है। दिल्ली पुलिस और एजेंसी पूरी सुरक्षा को देख रही है। हमें ये एक मौका मिला है। विदेशी प्रतिनिधियों के लिए होटल में तैयार किए जा रहे विशेष व्यंजनों पर लीला होटल के एग्जेक्यूटिव सूस शेफ आस्तिक ओबेरॉय ने बताया कि हम पिछले ढाई तीन महीने से तैयारी कर रहे हैं। विदेशी मेहमानों की कोर टीम के साथ हमारे टीम कोर्डिनेशन कर रही है। हमारे पास अलग अलग डायट्री प्रिफरेंस और एलर्जी के बारे में जो पहले से बताया गया है उनके आधार पर ही हमने अपने मैन्यू क्रिएट किए हैं। हर डेलिगेशन का एक यूनिक मैन्यू है। हमारा मुख्य उद्देश्य उनको भारतीय व्यंजन को चखाना है। हमारा इंडियन कूजिन का स्पेशलिटी रेस्टोरेंट है जमावर जहां पर हम अपने मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसेंगे तो जमावर का मैन्यू, तीन भागों को बांटा है। नोर्थ इंडिया, सेंट्रल इंडिया और सदर्न इंडिया। हमारे और मेहमानों के पास एक बहुत अच्छा मौका है। भारतीय कूजिन एक ही छत के नीचे शो करने का। प्रधानमंत्री जी मिलेटस पर बहुत जोर देते हैं। क्या उसकी भी झलक दिखाई देगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मिलेटस के बारे में बहुत बात करते हैं और हमारे मैन्यू में ओजस्या बाई लीला, में किनवा उपमा, रागी डोसा, हमारा फेमस डेजर्ट रागी पाई हम है। बहुत सारी डिश मिलेट से बनाई गई है। क्योंकि मिलेट को सूपर फूड माना गया है। हमारी बॉडी के लिए बहुत अच्छा और खान-पान का हिस्सा रहा है। क़ई सौ सालों से उगाए और इस्तेमाल किए गए हैं। लेकिन पिछले 5/7 सालों में फिर से पॉपोलेरिटी बढ़ी है। हमारा मैन्यू काफी बैलेंसड है। हमने अलग अलग मिलेट को यूज करके मैन्यू बनाया है। मिलेट की गर्म या ठंडी तासीर को मसालों के साथ बैलेंस किया है। कौन कौन से खास मसालें मंगवाएं हैं? हमारे मसाले देशी हैं। भारत में उगाए जाते हैं। दाल चीनी, छोटी, बड़ी इलायची, शाही जीरा। ये सब हम ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। एक शैफ स्पेशल मिक्स मसाला होता है। उसमें सारे मसाले होते हैं। मेहमानों को मीठे में क्या खिलाएंगे? लोटस की शेप में डिजर्ट बनाया गया है। उसमें देशी फ्लेवर को शामिल किया है। जिसमें इलायची, ग़ुलाब और केसर है। स्पेशल केसर पिस्ता कुल्फी है। उसे रबड़ी और फालूदा के साथ देंगे। खट्टे और चटपटे में क्या परोसा जाएगा, दिल्ली की चाट भी होगी? हमारा पूरा एक चाट मैन्यू है जो हम मेह guests को सर्व करने वाले हैं। पूरा मैन्यू बहुत बैलेंस है। हर डेलिगेशन के हिसाब से डाइट और मैन्यू बनाया गया है। हर टाइम का अलग अलग मैन्यू होगा। सबसे ज्यादा दाल और राने जमावर, डिश गेस्ट के बीच बहुत पॉपुलर है। खाने की हम बात करें तो फूड सेफ्टी से लेकर हर देश के डेलिगेशन के हिसाब से होटल में इंतजाम किया गया है होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ आस्तिक ओबेरॉय ने बताया कि हमने इसकी तैयारी पिछले दो महीने पहले से शुरू कर दी थी जिन देशों का डेलिगेशन हमारे होटल में रुकेगा उनसे लगातार बातचीत की जा रही है उनका जिस तरीके का भी खाना पसंद है उसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है टीटी प्रीति मखीजा जनरल मैनेजर लीला पैलेस होटल0
0
Report
दिनदहाड़े फायरिंग: पन्ना नाका के पास पुरानी रंजिश का मामला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर शहर के पन्ना नाका इलाके के पास सटई रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि र राजा नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। जानकरी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पन्ना नाका के पास एक मकान पर कब्जे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कुछ लोग हाथों में तलवार और पिस्टल लेकर पहुंचे और घर के बाहर फायरिंग कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
नारायणपुर तालाब में लापता युवक निकराज दास का शव मिला, जांच जारी
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार देर शाम करीब 19 वर्षीय लापता युवक निक राज कुमार दास का शव तैरता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि बुधुडीह गांव निवासी निक्राज कुमार दास पिछले चार दिनों से लापता था। गुरुवार देर शाम स्थानीय लोगों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि फिलहाल थाना में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
पिंक रोजगार मेले में 263 छात्राओं को नियुक्ति पत्र, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र की 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया। वहीं 350 से अधिक छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया, जबकि 176 छात्राओं ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इंटरव्यू के बाद 263 छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें मंच पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर पहुंचे। साथ ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10:30 बजे हुई जो शाम करीब 5 बजे तक चली। रोजगार मेले में पहुंची छात्राओं ने सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसके बाद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्राओं का इंटरव्यू लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित 263 छात्राओं को मंच पर बुलाया गया, जहां मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि रोजगार मिशन के अंतर्गत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था पिक रोजगार मेले में अलग तरह का उत्साह देखने को मिला यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आई जिनके द्वारा बच्चियों को रोजगार दिया गया उन्होंने कहा कि आगे भी प्रदेश सरकार के द्वारा प्रतिभावान बच्चों को रोजगार दिया जाएगा। मनीषा अत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने कहा कि जिले में पहली बार पिक रोजगार मिलेगा आयोजन किया गया है जिसमें हमने 21 कंपनी को इनवाइट किया था जिसमें से 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया है,350 बच्चियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था वहीं 176 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए। शाम 5:00 बजे तक चले साक्षात्कार में 263 बच्चियों का सिलेक्शन किया गया। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति फाउंडेशन के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय ने एमओयू साइन किया है। आज के पिक रोजगार मेले में भी युवा शक्ति फाउंडेशन के द्वारा कार्य किया गया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवतियों के चेहरों पर उत्साह देखने को मिला और उनके द्वारा इस कार्य की जमकर प्रशंसा की गई।0
0
Report
कौशांबी में लाइसेंसी बंदूक से कुत्तों पर फायरिंग, एक कुत्ता मरा, दूसरा घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में लाइसेंसी बंदूक से कुत्तों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। कमलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृत कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेजा है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के कमालपुर बरेठी गांव का है। पिपरी थाना क्षेत्र में कुत्तों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता कमलेश कुमार का कहना है कि हम घर के अंदर थे, तभी आरोपी अकमल ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृत कुत्ते के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेजा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि केले के खेत को लेकर कमलेश कुमार से पहले से विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस फायरिंग, कुत्ते की मौत और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
बाराबंकी में 10 फीट घड़ियाल ने नाव पर हमला किया, मेडिकल टीम बची
Barabanki, Uttar Pradesh:10 फीट के घड़ियाल ने नाव पर बोला हमला, दवा लेकर जा रही मेडिकल टीम की अटकी सांसें, नाविक ने ऐसे बचाई जान बाराबंकी जिले में बाढ़ के बीच ग्रामीणों तक दवा पहुंचाने निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम उस वक्त दहशत में आ गई, जब करीब 10 फीट लंबे घड़ियाल ने उनकी नाव पर अचानक हमला कर दिया। घड़ियाल के नाव के बेहद करीब पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, नाविक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के मारून गांव की है। बाढ़ प्रभावित इलाके में ग्रामीणों को दवाएं और जरूरी स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम नाव से रवाना हुई थी। टीम नदी के रास्ते आगे बढ़ रही थी, तभी पानी में तैरता एक विशाल घड़ियाल अचानक नाव के करीब पहुंच गया। देखते ही देखते घड़ियाल ने नाव की तरफ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से नाव पर सवार स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए। हालात बिगड़ते, इससे पहले ही नाव चालक ने हिम्मत दिखाई और डंडी के सहारे घड़ियाल को नाव से दूर धकेल दिया। इसके बाद नाविक ने नाव को संभाला और टीम सुरक्षित आगे निकल गई। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों तक दवा और जरूरी स्वास्थ्य सामग्री पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान घड़ियाल ने नाव के पास आकर हमला किया। हालांकि, नाविक की तत्परता के चलते किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को चोट नहीं आई। बाढ़ के बीच घड़ियाल के नाव पर हमला करने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नाव से आवाजाही कर रही टीमों के सामने अब बाढ़ के साथ-साथ नदी में मौजूद जलीय जीवों का खतरा भी चुनौती बन गया है।0
0
Report
Advertisement
मुंबई: आदित्य ठाकरे बीएमसी स्कूलों और गरीब बच्चों की शिक्षा पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ADITYA THACKERAY (SHIV SENA UBT MLA) ON CONDITION OF BMC SCHOOLS AND EDUCATION OF POOR STUDENTS/ P CHIDAMBARAM'S REMARKS ON BRICS SUMMIT/ DIGVIJAYA SINGH'S REMARKS ON LORD SHRI RAM AND RELIGIOUS FAITH/ MPSC STUDENTS' PROTEST IN PUNE AND NAGPUR/ union MINISTER RAMDAS ATHAWALE'S REMARKS ON BAN ON MUSLIMS AT GARBA0
0
Report
आगर मालवा में बेटी के जन्म पर गांव में खुशी की लहर
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने ऐसा जश्न मनाया कि गांव का माहौल ही बदल गया। जिला अस्पताल में बेटी का जन्म हुआ... घर लाने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। गांव पहुंचते ही ढोल-धमाकों के साथ नन्ही बिटिया का स्वागत हुआ... मिठाइयां बांटी गईं और ग्रामीणों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया। वीओ- तस्वीरें आगर-मालवा की हैं... जहां एक ग्रामीण परिवार में बेटी ने जन्म लिया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद जब नन्ही बेटी को सरकारी एंबुलेंस से घर लाया गया, तो एंबुलेंस को फूलों और गुब्बारों से खास तौर पर सजाया गया था।जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची... ढोल-धमाके शुरू हो गए। परिवार और ग्रामीणों ने नन्ही बिटिया का जोरदार स्वागत किया... मिठाइयां बांटीं और खुशी में ग्रामीणों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया। वीओ- अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में अमूमन बेटों के जन्म पर ही ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें सामने आती रही हैं... लेकिन आगर-मालवा के इस परिवार की पहल ने बेटी के स्वागत को भी उत्सव बना दिया। ये सिर्फ बेटी का गृह प्रवेश नहीं... बेटियों को बराबरी का सम्मान देने और बदलती सोच का खूबसूरत संदेश भी है।0
0
Report
जोबट में अतिक्रमण हटाने के दौरान विधवा की रुलाई, हस्तक्षेप से दुकान मिली
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान सब्जी का ठेला लगाने वाली एक विधवा महिला अधिकारियों के सामने बिलख-बिलख कर रोती रही। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा, "मैं विधवा हूं और अपने बच्चों की मां और बाप दोनों ही मैं ही हूं, मेरी रोजी-रोटी मत छीनो।" महिला के आंसुओं के बावजूद नगर पंचायत का अमला पुलिस सुरक्षा के बीच अपनी कार्रवाई में जुटा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय नेता मोनू बाबा ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला को वहीं अपनी दुकान लगाने की अनुमति दी गई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता ने नगर पंचायत प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जोबट में कई प्रभावशाली लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण करके दुकानें किराए पर चला रखी हैं, जिन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। नगर पंचायत बड़े भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ गरीब और बेबस लोगों का रोजगार छीनने पहुंच जाती है।0
0
Report
Advertisement
