222180
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और गोवंश बरामद
Piparia Khurd, Uttar Pradesh:जौनपुर के थाना सरपतहा, खुटहन और शाहगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाशों के पास से 3 देशी तमंचे, 2 खोखा कारतूस, 1 मिस कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक पिकअप और 4 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने 1000 रुपए भी बरामद किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारी कार्रवाई, दर्जनों हिरासत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा एक्शन। हुक्काबार में छापेमारी कर कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। लॉर्ड ऑफ शीशा हुक्काबार का मालिक और कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार। कार्रवाई के दौरान लव-बाइट हुक्काबार का मालिक और मैनेजर मौके से फरार। मौके से हुक्का, फ्लेवर और अन्य नशीली सामान पुलिस ने किया बरामद। लंबे समय से मिल रही थी युवाओं को नशा परोसने की शिकायत। सिगरा थाने की पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई। देर रात सिगरा थाना क्षेत्र के हुक्का बार के कई ठिकानों पर छापेमारी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी।0
0
Report
झूला पुल पर स्टंट करते दो युवक हिरासत, मौत के खतरे में डालकर वीडियो बनाते पकड़े गए
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर. स्लग: झूला पुल से स्टंड करने का जानलेवा वीडियो वायरल... पुलिस ने की कार्यवाही... एंकर: स्टंडबाजी का एक जानलेवा वीडियो सोशल मीडिया पर डालना दो युवकों को भारी पड़ गया। यह वायरल वीडियो विकासनगर के डाकपत्थर में मौजूद झूला पुल का है। वीडियो में बहुत से युवक झूला पुल पर खड़े हुए हैं और इनमें से दो युवक रील बनाकर मशहूर होने की चाहत में देखिए कैसे अपनी जान को जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले सफेद शर्ट वाला युवक तारों पर चढ़कर शक्ति नहर में छलांग लगाता है, और साथ में दूसरा काली टी-शर्ट पहने युवक भी पीछे-पीछे अपना हुनर दिखाते हुए नहर में जानलेवा छलांग लगा देता है। बात यहीं खत्म नहीं होती वीडियो को और सनसनीखेज बनाने के लिए ये युवक दोबारा झूला पुल के इन तारों पर चढ़ते हैं और देखिए कैसे अब ये दोनों युवक बारी-बारी से शक्ति नहर के गहरे पानी में उल्टी छलांग लगाते दिखाई देते हैं। देखने में ये वीडियो भले ही बेहद सहज लग रहा हो...लेकिन ये वही शक्ति नहर है, जिसने अपनी गहराई मे अब तक न जाने कितने युवाओं की साँसे थाम दी। वीडियो वायरल होते ही विकासनगर पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। रील में हीरो बन रहे ये युवक गिरफ्तार होते ही पछतावा जताते हुए दूसरों को ऐसा न करने की अपील करते दिखे।0
0
Report
जौनपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दूल्हा हत्या के आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस- बदमाश मुठभेड़ दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी मोड़ के पास देर रात हुई मुठभेड़ बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में SHO KK सिंह भी घायल लाइन बाजार थाना प्रभारी KK सिंह के हाथ में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है: इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मोती बाग फ्यूल स्टेशन से एएनआई रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:ANI दिल्ली फ्यूल स्टेशन मोती बाग VP0
0
Report
पटना के पीरबहोर में पोल में भीषण आग, हॉस्टल तक फैल गया मामला
Patna, Bihar:ब्रेकिंग - पीरबहोर थाना क्षेत्र का मामला मखनियाकुआँ स्थित एक पोल में लगी भीषण आग आग ने लिया बिकराल रुप बगल के हॉस्टल में भी पकड़ा आग आग लगने से आसपास में मचा हरकम्प स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू डेढ़ घंटा लेट से पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी दरअसल, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आग बुझाने वाली गाड़ी करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो बाइक और पोल को नुकसान पहुँचा है. वही हॉस्टल के हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है।0
0
Report
हरिद्वार (उत्तराखंड): गंगा दशहरा 2026 – भक्त गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Ganga Dussehra 2026 - Devotees take holy dips in the Ganga River.0
0
Report
Advertisement
योगी ने गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए शिक्षा और आनंद बताए
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और आनंद का अच्छा मौका हैं: सीएम इस समय नई चीजें सीखें और अपनी रुचियों को पहचानें: सीएम किताबें पढ़ें, चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां करें: सीएम अभिभावक बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं: सीएम परिवार के साथ समय बिताने से संस्कार और परंपराएं सीखने को मिलती हैं: सीएम बच्चों को प्रकृति से जोड़ें और पौधे लगाने की आदत डालें: सीएम पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वच्छता और जिम्मेदारी सिखाएं: सीएम घूमने-फिरने से बच्चों को नई जगहों और प्रकृति का अनुभव मिलता है: सीएम दुधवा, चूका बीच और कतर्निया घाट जैसे स्थान प्रकृति से जोड़ते हैं: सीएम छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें: सीएम कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करें और कचरा न फैलाएं: सीएम छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं: सीएम0
0
Report
सूरतगढ़ के कल्याण भूमि प्राचीन शिव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ के मुख्य कल्याण भूमि के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर विधि विधान से लोकार्पण हुआ। इससे पहले विधायक डूंगरराम गेदर, स्व. भोजक की पत्नी सुशीला देवी, पुत्र संजय भोजक, पौत्र लक्ष्य व जय भोजक ने मंदिर में विधिपूर्व पूजा अर्चना की और लोकार्पण कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान विधायक गेदर ने कल्याण भूमि में जन सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति कल्याण भूमि का सौंदर्यीकरण करवाने के साथ जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करवा रही हैं। श्री कल्याण भूमि सेवा समिति अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि विधायक गेदर ने कल्याण भूमि में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान समिति ने विधायक गेदर से कल्याण भूमि में भामाशाह विजय मुद्गल उर्फ लड्डू द्वारा निर्माण करवाए मुख्य गेट के आगे बारिश व धूप से बचाव के लिए आरसीसी का सैड निर्माण करवाने का आग्रह किया। इस पर विधायक ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र निर्माण शुरू करवाने का भरोसा दिया।0
0
Report
हरिद्वार में गंगा दशहरा 2026: भक्त गंगा में पवित्र डुबकी लगाते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:HARIDWAR (UTTARAKHAND): GANGA DUSSEHRA 2026 — DEVOTEES AT HARIDWAR TAKE HOLY DIPS IN GANGA RIVER.0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान बोले CBSE पोर्टल की समस्या IIT मद्रास–कानपुर की मदद से हल होगी
Noida, Uttar Pradesh:चेन्नई: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मैंने IIT मद्रास से CBSE पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को देखने के लिए कहा था, लेकिन आज यह सुचारू रूप से काम कर रहा है। जिन लोगों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, उन्हें स्कैन की गई प्रति मिलेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मुझे विश्वास है कि IIT मद्रास और IIT कानपुर के मार्गदर्शन से यह हल हो जाएगा।0
0
Report
पद्म भूषण कोश्यारी का बड़ा बयान: समाजसेवकों के लिए सम्मान चाहिए था
Noida, Uttar Pradesh:दिल्लीः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद्म भूषण से सम्मानित होने पर कहा, "मुझसे ज़्यादा समाजसेवी, निस्वार्थ लोग और तपस्वी हैं जो पद्म पुरस्कार के हकदार हैं। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को लिखा कि अगर यह पुरस्कार उनमें से किसी एक को दिया जाता तो बेहतर होता। लेकिन यह उनकी कृपादृष्टि है कि उन्होंने यह पुरस्कार मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को दिया... मैंने हमेशा अच्छी शिक्षा फैलाने की कोशिश की है। गांवों में छुआछूत अभी भी है, और मैं अभी भी इसे समाज से खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं..."0
0
Report
एडीजी रेल राजाबाबू सिंह बोले: बांदा में अवैध खनन रोकिए, ठेके 10 साल बंद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालMP के एडीजी रेल की यूपी के CM को सलाह रेत, पत्थर खनन के ठेकों पर रोक लगाएं बांदा की गर्मी पर जताई चिंता एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांदा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की सीएम योगी से मांग केन नदी में हो रहे अवैध खनन और पहाड़ियों के कटान को तत्काल रोका जाए 10 सालों के लिए बालू और स्टोन क्वेरिंग के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए आईपीएस ने कहा कि बांदा का तापमान दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होना चिंताजनक है हमें बांदा को इस 'नारकीय गर्मी' से बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने होंगे- राजा बाबू0
0
Report
Advertisement
विकासनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, चार वाहन सीज, 16 चालान
Dehradun, Uttarakhand:मो मुज़म्मिल (विकासनगर) रिपोर्ट: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के दौरान चार वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, जबकि 16 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है।0
0
Report
फर्रुखाबाद के बंच केबलों में आग, घटिया इंस्टॉलेशन पर लोग गुस्से में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण singh गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच बिजली के पोल और केबल अब खतरनाक साबित हो रहे हैं। फरूखाबाद जिले के राजन नगला—भोलेपुर से अभी-अभी ऐसी ही जहाँ देर रात एक बंच केबल में अचानक आग लग गई/ कल देर रात यहां एक बंच केबल में अचानक आग लग गई। हादसा तब और भी खतरनाक हो सकता था जब नीचे खड़ी एक कार के पास खेलने वाली बच्ची गुजर रही थी; किसी तरह वह सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोग बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाए। यहाँ के निवासियों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में यही चौथा मामला है—वहीं चार अलग-अलग जगहों पर बंच केबल में आग लगी है। बंच केबिल भारी-भरकम पावर के लिए बनाई गई थीं, लेकिन असल में उनकी गुणवत्ता घटिया है और पावर का सटीक संचार नहीं हो पा रहा। बिजली की लहरें तथा ओवरलोडिंग से केवल (बंच केबल) गर्म होकर आग पकड़ लेती है। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदारों ने मिलकर घटिया सामग्री तथा घटिया इंस्टालेशन का काम कराया है, जिससे लगातार जोखिम बढ़ा है.0
0
Report
विकासनगर में बकरी ईद पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग तेज
Dehradun, Uttarakhand:मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) आगे आ रही खबर के अनुसार आगामी बकरा ईद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विकासनगर कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है... दिन-रात लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है... दिन के समय सभी समुदाय के लोगों के साथ गोष्टी कर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए... और शाम ढलते ही मुस्तैद हुई पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान को तेज कर दिया... प्रदेश की सीमाओं पर भी सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है... पुलिस रात के समय थाना क्षेत्र के भीतर गौकशी, पशु क्रूरता और पशु चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके पुराने आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश देकर आवश्यक सख्त हिदायत दे रही है... पुलिस का ये अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है...0
0
Report
Advertisement
