शाहगंज में मुठभेड़ के बाद 2 पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
Jaunpur, Uttar Pradesh:थाना खुटहन, शाहगंज और थाना सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 देसी तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल के साथ 1175 रुपये बरामद किए। इस कार्रवाई पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान ने जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
