285123
जालौन में शराबियों के हुड़दंग से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम कूंडा के निवासियों ने आज एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की हरिजन बस्ती में देशी शराब पीकर दबंग लोग हुड़दंग मचाते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और किसी भी समय महिलाओं के साथ कोई घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने SDM से इन हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करने और शराब की दुकान को गांव से 1500 मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में डबल डेकर ELECTRIC बसों का बेड़ा बढ़कर तीन हो गया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की सड़कों पर अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का सफर और बढ़ने वाला है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस पहले से ही गोरखपुर-कسया रूट पर संचालित हो रही है। अब दो और डबल डेकर बसें गोरखपुर पहुंच गई हैं। इनमें से एक को महारাজারगंज रूट पर चलाने की तैयारी है, जबकि दूसरी बस के लिए रूट तय किया जा रहा है। अयोध्या तक भी बस चलाने की संभावना पर विचार हो रहा है, लेकिन इसके लिए अभी रूट टेस्टिंग बाकी है। गोरखपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदल रही है। शहर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ाया जा रहा है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर बस को पहले कसया रोड पर ट्रायल के तौर पर उतारा गया था। ट्रायल के बाद अब यह बस नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसके बाद परिवहन निगम ने दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की मांग की थी, जो अब गोरखपुर पहुंच गया है। नई बसों में से एक को महाराजगंज रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी बस के लिए ऐसे रूट की तलाश है, जहां करीब 150 किलोमीटर की चार्जिंग क्षमता के हिसाब से इसका संचालन किया जा सके। अयोध्या रूट पर भी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाने की संभावना है। हालांकि, अयोध्या रूट पर बस के संचालन से पहले रूट टेस्टिंग की जाएगी। 66 सीटों की क्षमता, यात्रियों को मिलेगा अलग सफर का आनन्द। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता और डिजाइन है। बस में ऊपर और नीचे दोनों डेक मिलाकर 66 सीटों की क्षमता बताई गई है, जिसमें 65 यात्रियों के लिए सीटिंग उपलब्ध है। बस में 2 प्लस 2 सीटिंग व्यवस्था है। खास बात यह है कि ऊपर के डेक पर बैठने वाले यात्रियों को सफर के दौरान आसपास का बेहतर व्यू भी देखने को मिलेगा। किराये की बात करें तो परिवहन निगम के मुताबिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का किराया साधारण बस की तुलना में करीब 6 प्रतिशत अधिक रखा गया है। यानी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाओं के लिए बहुत ज्यादा अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। बस के दोनों डेक में कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के मुताबिक अब तक बस में सफर करने वाले यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सुरक्षा के लिहाज से भी बस में कई इंतजाम किए गए हैं। बस के अंदर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। इसकी अधिकतम गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से बैटरी की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बैटरी का तापमान बढ़ने पर डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हो सकता है और बैटरी को ठंडा करने के लिए पानी के जेट ऑटोमैटिक तरीके से सक्रिय किए जा सकते हैं।0
0
Report
फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के पोस्टर जारी, इनाम तक एक लाख
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के फोटो पोस्टर किए जारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया इनाम की राशि 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक एक लाख का इनामी वारिश उर्फ बड़का पुलिस की सूची में सबसे ऊपर वारिश पर हत्या और लूट के मामले दर्ज 50 हजार के 17 इनामी अपराधी भी पोस्टर में शामिल 25 हजार के कई इनामी अपराधियों के फोटो व नाम सार्वजनिक 15 हजार और 10 हजार रुपये के इनामी भी सूची में शामिल एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने और नियमानुसार इनाम देने की बात फोटो पोस्टर जारी कर पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए तेज0
0
Report
हरदोई में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, बीईओ के दबाव का आरोप; परिवार की मांग जांच
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में तैनात इंचार्ज सहायक अध्यापिका शाहीन बानो की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छुट्टी पर चल रही शिक्षिका को बीईओ डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने फोन कर फटकार लगाई और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। परिजनों के मुताबिक फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद ही शिक्षिका बेहोश होकर गिर गईं। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की बात बताई है। शिक्षिका की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार को विद्यालय की रसोई में गैस पाइप में आग लगने की घटना के बाद सामने आया। आग लगने से दो रसोइया झुलस गई थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बीईओ ने शिक्षिका शाहीन बानो को फोन किया और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। आरोप है कि इस दौरान उनसे कड़े लहजे में बात की गई और फटकार लगाई गई। इसके बाद शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गईं। शिक्षिका की बेटी सलमा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी मां करीब पांच वर्षों से डायलिसिस पर हैं और विभाग को उनकी गंभीर बीमारी की जानकारी है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें फोन कर मानसिक दबाव बनाया गया। हालांकि फोन पर हुई बातचीत और शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने के बीच संबंध की आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी। मामले में बीएसए प्रभात मिश्रा ने बीईओ को नोटिस जारी करते हुए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं विद्यालय की रसोई में आग लगने की घटना को लेकर एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया ने भी अलग जांच टीम बनाई है। इस टीम में नायब तहसीलदार, बीईओ और प्रभारी निरीक्षक को शामिल किया गया है। अब दोनों मामलों में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
पटना साइबर पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर 2 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी रोकी
Patna, Bihar:पटना साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना प्रतोष कुमार समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के तार पटना और नालंदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाने की डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि सीसीएसयू टीम से सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नालंदा और पटना से तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर नंबर से मिलते-जुलते नंबर हासिल करते थे। ये नंबर 8 से शुरू होते थे, जिससे ग्राहक असली कस्टमर केयर समझकर इनसे संपर्क कर लेते थे। इसके बाद नेट बैंकिंग और बैंकिंग समस्या के समाधान के नाम पर ग्राहकों से जानकारी लेकर उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। गिरोह में सभी आरोपियों का काम अलग-अलग था। कोई सिम उपलब्ध कराता था, कोई नंबर देता था, तो कोई कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करता था। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़े 2 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।0
0
Report
जहानाबाद में टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी, 40 लाख की मांग
Jehanabad, Bihar:बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब डाक के जरिए सीधे घरों में मौत का फरमान भेजा जा रहा है। जहानाबाद में शहर के दो रसूखदार व्यवसायियों से टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर कुल 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम वसूलने की शर्त ऐसी कि सुनकर होश उड़ जाएं। छत पर लाल झंडा लगाओ, गुर्गा आकर कैश ले जाएगा, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे। मामला नगर थाना क्षेत्र के मलहचक कुटियापर का है। उसी घटना के बाद से इलाके में दहशत है। रंगदारी का पहला पत्र सूर्य वर्चस स्कूल के निदेशक मनीष कुमार को भेजा गया है। मनीष कुमार अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के दामाद हैं। उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई है। दूसरा पत्र उसी परिसर के मकान मालिक एवं व्यवसायी प्रवीण कुमार शर्मा को मिला है, जिनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है और लिखा गया है कि जब पैसे का इंतजाम हो जाए, तो स्कूल की छत पर लाल झंडा लगा दिया जाए। लाल झंडा देखकर गैंग का गुर्गा खुद आकर रकम वसूल कर लेगा। चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया जाएगा। दोनों पत्र बभना निवासी सहदेव सिंह के नाम से पोस्ट किए गए हैं और दोनों पत्रों की लिखावट हूबहू एक जैसी है। इससे स्पष्ट है कि पीछे एक ही गिरोह या व्यक्ति का हाथ है। इधर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि टीपीसी बिश्नोई गैंग की संलिप्तता है या स्थानीय गिरोह ने खौफ पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। साथ ही डाकघर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके।0
0
Report
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना
Chapra, Bihar:Saran Teacher Constituency में चुनावी बिगुल बज गया है. बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. Saran district के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, जबकि 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. Saran जिले के सभी 20 प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल 3,824 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 3,076 पुरुष और 748 महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में ग्राम प्रधान हत्या: आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने धारदार हथियार से ग्राम प्रधान की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है...पुलिस ने महज हत्या के 8 घंटे में हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है...एसपी ने मामले का खुलासा किया है... पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हुए ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...पुलिस टीम ने महज 8 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया...हत्यारा ने जादू-टोना के शक में हत्या करना कबूल किया है...पुलिस ने आरोपी के पास से लकड़ी का बेट लगा कुल्हाड़ी (टांगी) और खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया है...एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की रात कुस्कूटा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या की गई थी...गला काट कर हत्या कर दिया गया था...सूचना मिलने के बाद मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई...टीम ने मानवीय और तकनीकी जानकारी जुटानी शुरू की...इसके अलावा फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था... सभी जानकारी जुटाने के बाद महज 8 घंटे के अंदर उसी गांव के रहने वाले हत्यारा धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया...पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया...उसकी निशानदेही पर खून लगी कुल्हाड़ी और खून लगा गमछा बरामद किया गया... एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जादू-टोना और झाड़-फूंक के शक में हत्या की है...उसने कहा कि ग्राम प्रधान ने जादू-टोना करके पहले उसके दादा और फिर पिता को मार दिया था...एसपी ने बताया कि हत्यारे धर्मा पहाड़िया ने कबूल किया है कि शराब पीकर एक बार मृतक ने उसके सोए हुए पिता और दादा को जादू-टोना से मारने की बात कही थी...इसके बाद ही उसने ग्राम प्रधान की हत्या करने का मन बना लिया था...घटना के दिन उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी... एसपी ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड दर्ज किया गया है...0
0
Report
कोटकापुरा त्रिकोणीय चौक के पास पड़ी लाश, विवाह समारोह से लौटा मृतक
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜਿਓਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ,ਲੁਧਿਅਾਣਾ ਤੋਂ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਪਰਤਿਆ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ, ਪੁਲਿਸ vੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਸ਼ਾਟ ਪਲਸ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹੁੱਕੀ ਚੌਂਕ ਵਾਸੀ 50 ਸਾਲਾ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜা ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੋਂ ਉਹ ਬੱਸ ਰਾਹੀਂ ਸੋਮਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਉਤਰਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਤੜਕਸਾਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਏਐਸਆਈ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚ ਗਏ。 ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਐਚਓ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਕੁਦਰਤੀ ਹੋਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਲੱਗੇਗਾ。 ਬਾਈਟ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
संतोष पांडे के आरोप से बस्तर में कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक संतोष पांडे का आरोप भूपेश बघेल जहां जाते हैं बंटाधार वाला काम होता है वीडियो में क्लियर है कि पंजा का झंडा है हमलावर कांग्रेस के लोग फालतू की बयानबाजी है आपके शासन में बस्तर में शाम के समय लोग कहते थे कि (इशारे से बयाया कि वॉशरूम के लिए) लोग नेशनल हाईवे पर नहीं कर सकते थे दुर्गति आपके शासन में थी, भाजपा का प्रचारक अंदर नहीं जा सकता था हेमंत विश्व शर्मा के क्षेत्र में जाकर ऐसी बयानबाजी न करने की कोशिश करे यही अच्छा होता कांग्रेस में खूब अंतर्कलह है इसलिए कार्यशाला में इस तरह का पाठ पढ़ाये कि गुटबाजी न करें इसकी शिक्षा कैसे दे सकते हैं पाठ्यक्रम में रखें0
0
Report
Advertisement
शिवपाल यादव बोले: अगर पूर्वांचल बनेगा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी विकसित होगा
Noida, Uttar Pradesh:DEORIA (UTTAR PRADESH): SHIVPAL SINGH YADAV (SAMAJWADI PARTY) ON OM PRAKASH RAJBHAR/ MINISTERIAL PORTFOLIO ALLOCATION/ ROLE OF CHIEF MINISTER IN CABINET DECISIONS/ DEATH ANNIVERSARY OF MOHAN SINGH देवरिया, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "... अगर पूर्वांचल बनेगा तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी बनेगा... आप कितने प्रदेश बनाएंगे? अगर कोई प्रदेश छोटा हो जाता है तो उसका महत्व घट जाता है। जहां-जहां छोटे प्रदेश बने हैं, वहां उनकी अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। पहले बेईमानी और भ्रष्टाचार खत्म करिए."0
0
Report
मोइन-उल-हक स्टेडियम का कायाकल्प धीमा, बिहार के खेल प्रेमियों में सवाल
Patna, Bihar:पटना का मोइन-उल-हक स्टेडियम... कभी बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े मुकाबलों का अहम ठिकाना हुआ करता था। लेकिन आज यही स्टेडियम बदहाली और सुस्त निर्माण कार्य को लेकर सवालों के घेरे में है। कुछ वक्त पहले इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया था। उस दौरान स्टेडियम की व्यवस्था और रखरखाव को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद सरकार की ओर से स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर बड़े ऐलान किए गए। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम को नए सिरे से विकसित करने की बात कही गई और काम भी शुरू हुआ। लेकिन सवाल ये है कि काम शुरू होने के बाद उसकी रफ्तार इतनी धीमी क्यों है? पिछले कई महीनों में स्टेडियम परिसर में तोड़फोड़ और कुछ हिस्सों को हटाने का काम तो हुआ, लेकिन निर्माण की रफ्तार को लेकर खेल प्रेमियों में नाराजगी है। आसपास अभ्यास करने वाले क्रिकेटरों का भी कहना है कि लंबे वक्त से काम बेहद धीमी गति से चल रहा है और अब तक बड़े स्तर पर बदलाव नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल सिर्फ एक स्टेडियम का नहीं, बल्कि बिहार में खेलों और खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी है。 क्या मोइन-उल-हक स्टेडियम के कायाकल्प की योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ रही है? क्या निर्माण कार्य की रफ्तार को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट समयसीमा है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या बिहार में क्रिकेट और दूसरे खेलों के लिए जरूरी खेल सुविधाओं को वह प्राथमिकता मिल रही है, जिसकी उम्मीद खिलाड़ी और खेल प्रेमी कर रहे हैं? मोइन-उल-हक स्टेडियम की मौजूदा तस्वीरें इन सवालों को और गंभीर बनाती हैं。 कैमरे पर दिखती तस्वीरें और जमीन पर चल रहा काम... अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं।0
0
Report
महुआ मोइत्रा के कोर्ट अवमानना याचिका: मीटिंगों में हमलों के बीच सुरक्षा घेरा पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:Nadia (West Bengal): Mahua Moitra (TMC MP) on contempt of court petition/ alleged attacks at meetings/ security cover/ Mamata Banerjee and Congress/ Ritabrata Banerjee and TMC नादिया, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद महुआ मोइत्रा कहती हैं, "मैंने पहले हाई कोर्ट में केस किया था और उसके बाद मुझे सुरक्षा मिली थी, लेकिन अब मैंने कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की है क्योंकि BJP के गुंडे हर मीटिंग में मुझ पर हमला कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कांग्रेस जैसी पार्टी छोड़कर तृणमूल बनाई और उसे सत्ता में लाईं इसलिए, पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जबकि ऋतब्रत और उनके तृणमूल सहयोगी अपने लिफ़ाफ़ों और बोरियों के साथ जहाँ चाहें, वहाँ जाने के लिए आज़ाद हैं."0
0
Report
Advertisement
सकालो जंगल में MSc छात्र ने आत्महत्या, गांधीनगर पुलिस जांच में जुटी
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग सकालो जंगल में MSc की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। जशपुर के दुलदुला निवासी निखिल रंजन एक्का, पिता अजय एक्का 24 वर्षीय ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। अंबिकापुर के साईं बाबा कॉलेज में मृतक MSc की कर रहा था पढ़ाई। अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम। घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले शुरू कर दी है जाँच। थाना गांधीनगर क्षेत्र के सकालो जंगल का मामला。0
0
Report
हुड्डा का मेवात में भाजपा पर जबरदस्त हमला; भेदभाव के आरोप तेज
Nuh, Haryana:हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका खंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर हमला बोला और मेवात के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद व फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान इंजीनियर भी मौजूद रहे। फिरोजपुर झिरका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आदेश पर वो देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। हरियाणा कांग्रेस इन दिनों बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए सम्मेलन और बैठकों का आयोजन कर रही है। हुड्डा ने कहा कि मेवात की धरती का कांग्रेस और उनके परिवार से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात से हमारी सरकार आने पर पहली कलम से बूच़डखानों को हटवा दिया जाएगा। मेवात के लोगों ने देश के लिए हमेशा कुर्बानी दी है। अपने परिवार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में उनके दादाजी का महात्मा गांधी से जुड़े प्रसंग में मेवात से संबंध रहा था। महात्मा गांधी के साथ आकर उनके दादा स्वर्गीय रणबीर सिंह हुड्डा ने मेवात आकर मेवात के लोगों को पाकिस्तान जाने से रोका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान मेवात में मेडिकल कॉलेज, आईटीआई और आईएमटी सहित कई विकास कार्य करवाए गए। दीपेंद्र हुडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रेनीवेल परियोजना के माध्यम से करीब 500 गांवों तक पीने का पानी पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा मेवात में रेल लाइन लाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन उनके अनुसार भाजपा सरकार आने के बाद कई परियोजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को फिर से सरकार बनाने का अवसर मिला तो मेवात के बच्चों की शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेवात के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि मेवात की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा। अपने संबोधन में हुड्डा ने मेवात के दो विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि यदि उनमें दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया है और जनता इसका जवाब देगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह भाजपा के विधायकों और सांसदों का हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े कार्यालय बना रहे हैं, जबकि आम जनता विकास कार्यों की बाट जोह रही है। उन्होंने कहा कि हमने मेवात को रेल लाइन जोड़ने के लिए परियोजना चालू की लेकिन भाजपा सरकार आते ही मेवात से रेल की परियोजना पर लगाम लग गई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।0
0
Report
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की पालकी यात्रा सुलताना में श्रद्धालुओं की भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में जलझूलनी एकादशी पर नगर भ्रमण पर निकले श्री गोपीनाथजी मुख्य बाजार स्थित मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य सवारी पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने किए आराध्य देव के दर्शन गणमान्य नागरिकों और मंदिर के पुजारियों ने सवारी में लिया हिस्सा विशेष पूजा-आरती के साथ मनाई गई जलझूलनी एकादशी जलझूलनी एकादशी के अवसर पर झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर से ठाकुरजी की सवारी निकाली गई। नगरदेव श्री गोपीनाथजी की सवारी मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के दर्शन किए। ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। सवारी में मंदिर के पुजारियों के साथ गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी शामिल हुए। मार्ग में लोगों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।आचार्य नरेश जोशी ने बताया कि जलझूलनी एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु इस दिन शयन करते हुए करवट बदलते हैं।उन्होंने बताया कि इस दिन बालकृष्ण से जुड़ी जलवा पूजन की परंपरा भी मानी जाती है। जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है और जलाशय पर स्नान कराया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती भी की जाती है。0
0
Report
Advertisement
