जालौन में युवक की जानलेवा बाइक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पनियारा के पास ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर एक युवक की जानलेवा बाइक ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक एक हाथ से बाइक चलाते हुए, इयरफोन लगाए और स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है, जिससे उसकी जिंदगी को खतरा है। वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
