285123
जालौन में अज्ञात चोरों ने भाजपा के ब्लॉक प्रमुख के फार्म हाउस को बनाया अपना निशाना
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने भाजपा के ब्लॉक प्रमुख के फार्म हाउस को निशाना बनाया। चोरों ने फार्म हाउस से 6 सोलर वाटर मशीन, 4 बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर छत के रास्ते से फार्म हाउस के अंदर घुसे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामला कस्वा कदौरा का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी-गौरीगंज में महिला प्रदर्शन के दौरान पुलिस व्यवस्था पर सवाल, वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - गौरीगंज में भाजपा के महिला जनाक्रोश प्रदर्शन के दौरान बड़ा विवाद सामने आया。 महिला इंस्पेक्टर को पकड़कर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल。 घटना के बाद अमेठी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला । महिलाओं के प्रदर्शन में पुरुष नेताओं की भूमिका को लेकर भी बहस हुई तेज。 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की खोली पोल。 बड़े प्रदर्शन के बावजूद मौके पर नहीं दिखा पर्याप्त पुलिस बल。 ऐसा आरोप लगाया जा रहा है。 मामले को लेकर जिले में सियासी घमासान तेज, प्रशासन पर जवाबदेही का बढ़ा दबाव。0
0
Report
सीएम डॉ मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा समत्व भवन में बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में बैठक लेकर की गेहूं उपार्जन की समीक्षा0
0
Report
रेवाड़ी में रेनू भाटिया का दावा: विपक्ष ने बिल पास नहीं होने दिया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पहुंची हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया... बोली; महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने कायरता, नीचता और छोटे पन को दर्शाया जो निदनीय... हर पार्टी में महिला नेता व कार्यकर्ता फिर भी नहीं उठाई आवाज... कांग्रेस के राज में महिलाओं के लिए नहीं उठाया गया कोई कदम... मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए जो किया पड़ेंगे पन्ने कम... जिन लोगो के चश्मे काले वो ना बेटियों को आगे बढ़ने देंगे ना राज्यों को और ना ही देश को.... नग्न युवती मामले में पुलिस कार्रवाई से महिला आयोग असंतुष्ट.... एक प्वाइंट मेरे मन में आया, उसका मांगा है जवाब.... महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया आज रेवाड़ी पहुंची। जहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। रेनू भाटिया ने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए जो बिल लाया जा रहा था, उसे विपक्षी पार्टियों ने बड़े ही कायरता, नीचता और छोटा पन दर्शाते हुए पास नहीं होने दिया और उसे बेंच पर हाथ थपाते हुए गिरने का काम किया जो बेहद निंदनीय है। बोली बड़ी ताजूब की बात है कि हर पार्टी में महिला कार्यकर्ता और नेता है उसके बावजूद उन्होंने भी इसकी आवाज नहीं उठाई। वही रेवाड़ी में नग्न युवती के मामले में उन्होंने कहा कि एक पॉइंट मुझे समझ में नहीं आया जिसका जवाब मांगा है उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। विक्स- रेनू भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया था और मोदी सरकार में महिलाओं के लिए इतने काम किए गए हैं कि किताबों के पन्ने भी कम पड़ जाएंगे। मोदी जी का चश्मा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए है। लेकिन जिन लोगों के चश्मे और दिल काले हैं वह ना तो महिलाओं को आगे बढ़ने देंगे ना ही राज्य को और ना ही देश को। रेवाड़ी में नग्न अवस्था में युवती को कार सवार युवकों द्वारा उठाए जाने के मामले में पुलिस की थ्यौरी महिला आयोग को पसंद नहीं आई। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। पुलिस का जवाब मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राजनीतिक खिलाड़ियों को डा.पवन सक्सेना ने चौंकाया, 1 मीडिया हाउस के सर्वे में शहर विधानसभा से मजबूत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली डा. पवन सक्सेना–जाने माने पत्रकार हैं।लम्बे वक्त तक मीडिया की दुनिया में रहे हैं.।स्व व्यावसायी हैं और एक शानदार वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व भी।वह खुद को नॉन पालिटिकल कहते हैं मगर लोग उनको राजनीति की पिच पर लाने के लिए आमादा लग रहे हैं।देश के एक मीडिया हाउस के उत्तर प्रदेश के विधानसभा के सर्वे में वह एक चौंकाने वाला नाम बनकर उभरे। बरेली शहर विधानसभा की सीट पर रहने वाले डा. पवन सक्सेना को इस सर्वे में मौजूदा विधायक व मंत्री डा. अरुण कुमार के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर शोर मचा है। यह माना जा रहा है कि डा.अरुण कुमार के बाद डा. पवन कुमार ही वह चेहरा होंगे जो नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बरेली शहर की विधानसभा की सीट कायस्थ बहुलता की वजह से जानी जाती है। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे डा. दिनेश जौहरी ने कायस्थ राजनीति की नींव डाली थी मगर बाद में उनको तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने विभिन्न आरोपों में मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया। फिर डा. जौहरी की राजनीति कभी पटरी पर नहीं लौट सकी। इस बीच लम्बे वक्त तक राजेश अग्रवाल शहर के विधायक रहे।साल 2012 में नए परिसीमन के बाद डा. अरुण कुमार समाजवादी पार्टी से भाजपा में आ गए और उनकी जीत का सिलसिला शुरु हो गया। वर्तमान में वह प्रदेश में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। डा. अरुण कुमार भी अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण जाने जाते हैं लेकिन सूत्रों की माने तो 2027 में उम्र की सीमा उनके आड़े आ सकती है, ऐसी चर्चायें चल रही हैं।बताया जा रहा है की भाजपा में अंदरखाने इस बात की भी तलाश चल रही है कि क्या बरेली में डा. अरुण कुमार का कोई विकल्प हो सकता है। हाल ही में हुए मतदाता पुनर्रीक्षण यानी एसआईआर के बाद शहर विधानसभा के गणित में भी बहुत बदलाव हो चुका है। ऐसे में भाजपा के अंदर कोई ऐसा दमदार प्रत्याशी फिलहाल नजर नहीं आ रहा है, जो एसआईआर के बाद की परिस्थिति से मुकाबला कर सके। इसी बीच डा. पवन सक्सेना के नाम ने राजनीतिक रणनीतिकारों को चौंका दिया है। वह 2022 में कैंट विधानसभा से चुनाव की तैयारी में थे, लेकिन इस बार चर्चा का विषय है की वह बेहद खामोशी के साथ शहर विधानसभा में काम कर रहे हैं। एक पढ़े लिखे – विजनरी, बेहतर व्यक्तित्व के मालिक और शानदार वक्ता के रूप में उनकी ख्याति है। डा. पवन सक्सेना पत्रकारिता में रहने के कारण अपने उच्च स्तरीय नेटवर्क के लिए जाने जाते हैं। मगर बेहद खामोशी के साथ बड़े बड़े जनहित से जुड़े अच्छे कार्यों के मिशन को अंजाम देने के लिए चर्चित हैं।कई बड़े राजनीतिक मिशन को अंजाम दे चुके डा. पवन सक्सेना का सर्वे में लोगों की पसंद बनना चौंका रहा है। सर्वे में पहला सवाल पूछा गया है कि क्या आपके विधायक डा. अरुण कुमार को 2027 में टिकट मिलना चाहिए। केवल 23 प्रतिशत जनता ने हां कहा है।0
0
Report
समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जल गंगा अभियान की प्रदेश समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की0
0
Report
रणथंभौर में टी-133 के दो शावक दिखे, सुरक्षा कैमरों ने कैद की पहली झलक
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। रणथंभौर के गंधारिया वन क्षेत्र में दो नन्हे शावक नजर आये हैं, वनाधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में बाघिन टी-133 का विचरण रहता है। ऐसे में बाघिन टी-133 के मां बनने की संभावना प्रबल है। वन विभाग ने शावकों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। रणथम्भौर के उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि गंधारিয়া वन क्षेत्र में 2 शावक विचरण करते हुए दिखे। जिनकी तस्वीरें कैद हुई हैं, यह इलाका बाघिन टी-133 का है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप से शावकों की मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है, जिससे स्पष्ट रूप से शावकों की संख्या की जानकारी मिल सकेगी। गौरतलब है कि रणथंभौर में बाघों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है, शावकों व बाघिन की मॉनिटरिंग को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है。0
0
Report
Advertisement
बानसूर के ज्ञानपुरा में पेयजल किल्लत पर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-52 जाम किया
Jaipur, Rajasthan:खबर: TV HYPER KHABAR... जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: बानसूर जिला रिपोर्टर: Amit_Yadav इन्फॉर्मर: Amit_yadav लोकेशन: बानसूर Mob: 9694131304 Twitter: amitktp888 AmitYad28215022 इंट्रो: बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़)....नारायणपुर क्षेत्र के गांव ज्ञानपुरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत को लेकर आज ग्रामीणों का आज गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-52 पर जाम लगा दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा。 ग्रामीणों ने बताया की गांव में पिछले करीब छह माह से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। संबंधित विभाग और क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ऐसे में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया。 जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, कुछ वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दो से तीन घंटे की समझाईस के बाद ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया。 ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।0
0
Report
जमुई में पुलिसकर्मी के संलिप्त अपहरण-वसूली का बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तारी
Jamui, Bihar:जमुई: जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिसकर्मी ही अपहरण और वसूली जैसे गंभीर अपराध में शामिल पाए गए। पूरे मामले का खुलासा एसडीपीओ सतीश सुमन के बयान के आधार पर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है。 एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे पिंटू कुमार (पिता- जगदीश यादव, निवासी- नर्वदा, थाना व जिला- जमुई) के लिखित आवेदन पर जमुई थाना में कांड संख्या 193/2026, धार 140(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि उनके बड़े भाई संतोष कुमार दोपहर करीब 1 बजे अपनी क्रेटा गाड़ी से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शाम करीब 7:30 बजे संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छोड़ने के लिए ₹5 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। इसके बाद पिंटू कुमार अपने साले राहुल कुमार और चचेरे भाई मनीष के साथ ₹2 लाख लेकर नवादा पहुंचे, जहां पकरीबरावाँ उत्पाद थाना क्षेत्र में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के नाम पर ₹1.5 लाख रुपये वसूले गए। जांच में बड़ा खुलासा एसडीपीओ सतीश सुमन के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे अपहरण और वसूली कांड को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि पकरीबरावाँ उत्पाद थाना में तैनात पुलिसकर्मी ही थे। गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सुजीत कुमार और दिलीप कुमार, तथा गृह रक्षक रविंद्र कुमार और गुलशन कुमार शामिल हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सूचक से वसूली गई ₹1.5 लाख की राशि एएसआई दिलीप कुमार के घर से बरामद की गई है। साथ ही अपहृत क्रेटा कार भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर ली है。 गिरफ्तारी में इनकी रही अहम भूमिका इस पूरे मामले में गिरफ्तारी के दौरान जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, गढ़ी थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा एवं डीईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम की अहम भूमिका रही。 एसडीपीओ का सख्त संदेश एसडीपीओ सतीश सुमन ने स्पष्ट कहा कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और आम लोगों के भरोसे को गहरा झटका दिया है। बाइट..... सतीश सुमन,एसडीपीओ जमुई0
0
Report
विवेक तन्खा: निष्पक्ष संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूती का आधार
Rewa, Madhya Pradesh:एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मीडिया से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाज और देश के नागरिकों को अपने वसूल, कानून और एथिक्स पर मजबूती से खड़े रहने की आवश्यकता है। विवेक तन्खा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष संस्थाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों का किसी एक पक्ष की ओर झुकाव देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए घातक साबित हो सकता है, उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सभी नागरिकों और संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। तन्खा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बाइट विवेक तंखा राज्यसभा संसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता0
0
Report
Advertisement
3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका: पुरैना में मामला दर्ज
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग जिले के पुरैना क्षेत्र से एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका की खबर सामने आई है पड़ोस में रहने वाला एक नशेड़ी युवक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था लेकिन जब बहुत देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो बच्ची पुरैना से लगे एनएसपीसीएल ग्राउंड के पास मिली जहाँ उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं प्रथम दृष्टया बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है.0
0
Report
खेत में भीषण आग: 30 क्विंटल अरहर दाल जलकर राख, किसान को नुकसान
Dholpur, Rajasthan:खेत में रखी फसल में भीषण आग, 30 क्विंटल अरहर दाल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान सरमथुरा (धौलपुर) उपखंड के झिरी पंचायत अंतर्गत जारैला गांव में अज्ञात कारणों से खेत में रखी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल अरहर की दाल फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना से पीड़ित किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में कटाई के बाद अरहर की फसल इकट्ठी कर रखी गई थी। दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संजू सिंह जादौन ने किसान अतरा गुर्जर को हर संभव सरकारी मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। गांव में हुई इस घटना से अन्य किसान भी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल बीमा योजना का लाभ शीघ्र दिलाया जाए और आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।0
0
Report
झुंझुनूं के मंडेला अस्पताल में आग लगने से हडकंप, शॉर्ट सर्किट से हुआ आग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के मंडेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महिला वार्ड में लगे एयर कंडीशनर का स्विच ऑन रहने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता और अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आज पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ी हानि नहीं हुई। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर जिला परिषद ने पेयजल-विद्युत समस्याओं के समाधान 15 दिन में कराने निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:जिला परिषद जयपुर की साधारण सभा की बैठक शनिवार को जिला प्रमुख रमादेवी चौपड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए पेयजल, सड़कों और विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को 15 दिन की समयसीमा तय कर निर्देश दिए गए। बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस रहा। ग्रामीण स्कूलों की मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पारित किए गए। वित्तीय मामलों पर विचार करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत समितियों को बजट आवंटन और नई योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला प्रमुख ने सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में विधायक मनीष यादव, विधायक प्रशांत शर्मा, उप जिला प्रमुख, विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
ग्वालियर में आदर्श गौशाला गार्ड पर डॉग गोलीकांड, शव नाले में फेंकने का आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार थाने क्षेत्र के लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला के गार्ड पर पालतू लेब्राडोर डॉग को गोली मारने का सनसनीखेज आरोप लगा है। गोली लगने से डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। जब डॉग मालिक ने विरोध किया तो गार्ड ने उसे भी गोली मारकर दफनाने की धमकी दे दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को डॉग का शव नहीं मिला। आरोप है कि गार्ड ने शव को नाले में फेंक दिया और बाद में वहां से भी गायब कर दिया है। वही पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई हैं। डीआई- डॉग मालिक लक्ष्मण लोधी और डॉग लवर रचना चौहान ने मुरार थाने में जाकर शिकायत की है। लक्ष्मण लोधी मुरार के गौशाला के पीछे रहते हैं उनका पालतू लेब्राडोर घर के पास था। तभी गौशाला के गार्ड ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लक्ष्मण का बेटा आशीष मौके पर पहुंचा तो डॉग मृत पड़ा हुआ था। जब उसने गार्ड से विरोध किया तो गार्ड ने धमकाते हुए कहा यहाँ से जल्द चला जा, नहीं तो तुझे भी गोली मार दूंगा। डर के कारण आशीष वहां से लौट गया। बाद में जब वह पड़ोसियों के साथ गौशाला पहुंचा तब तक गार्ड डॉग के शव को नाले में फेंक चुका था। शिकायत में गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लक्ष्मण लोधी और रचना चौहान का कहना है कि गार्ड पहले भी कई डॉग की हत्या कर शव नाले में फेंक चुका है। उनके पास इसके वीडियो सबूत भी हैं। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन डॉग का शव नहीं मिला। डॉग लवर्स और क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने गार्ड पर कड़ी कार्रवाई और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। वही पुलिस वीडियो साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रस्तोगी बुक पर छापेमारी ,प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत कर अभिभावकों की जेब काटने वाले बुकसेलरो में हड़क
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर एक्शन में डीएम , डीएम के निर्देश के बाद DIOS ने कुछ स्कूलों में बच्चों से की पूछताछ, बच्चे बोले रस्तोगी बुक डिपो पर ही मिलता है स्कूल का कोर्स, DIOS ने टीम के साथ रस्तोगी बुक डिपो पर पहुंचकर शुरू की पड़ताल। सही जांच हुई तो कई बड़े स्कूलों और पुस्तक माफिया की सांठ गांठ से हो रहे अभिभावकों के आर्थिक शोषण का हो सकता है बड़ा खुलासा।0
0
Report
Advertisement
