icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लुधियाणा दरैसी ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम: अमित शाह सहित नेता उपस्थित होंगे

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ, ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ,ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੁ ਪੁਖਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਦਰੇਸ਼ੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ 121 ਫੁੱਟ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦਾ ਵਾਹਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਕੱਲ ਦੁਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ ਇਹ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਡੀਸ਼ਨਲ ਸੀਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਦੇਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。
0
0
Report

ओवैसी का दावा: मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व का मंच, नेहरू-गांधी-यादव से अलग रास्ता

Lucknow, Uttar Pradesh:हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे - असदुद्दीन ओवैसी रामपुर : हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे। ये युवा लड़के-लड़कियाँ हमारे सबसे आगे रहेंगे... युवा मुसलमानों में भी उतनी ही क्षमता है जितनी दूसरे समुदायों के लोगों में होती है... लेकिन उन्हें कोई मंच नहीं दिया जाता। AIMIM आपको वह मंच दे रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम युवा अब दूसरों के लिए दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खुद नेतृत्व करेंगे और अपनी राजनीतिक पहचान बनाएंगे। उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के लिए दुआ की。
0
0
Report

झुंझुनूं: वर्षा सोमरा ने निर्दलीय नामांकन वापस लिया, वार्ड-35 में भाजपा को राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर - वर्षा सोमरा ने वापस लिया निर्दलीय नामांकन, भाजपा को वार्ड-35 में राहत - नामांकन वापसी के बाद 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में - भाजपा चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार और मोतीलाल मीणा के साथ पहुंचीं वर्षा - वार्ड 28, 31 और 35 में सिर्फ 2—2 उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर - बसपा को लगा झटका, सुमन, सुमन देवी और कल्पना ने नामांकन वापस लिया - वार्ड 40 में सर्वाधिक सात प्रत्याशी, 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद जिले के 41 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 158 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा के लिए राहत की खबर सामने आई। जब वार्ड नंबर 35 से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। वर्षा सोमरा भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। सोमवार को वह भाजपा के झुंझुनूं चुनाव प्रभारी एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा सहित अन्य नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद वर्षा सोमरा ने कहा कि वह पार्टी की कार्यकर्ता हैं और पार्टी के साथ रहेंगी। उन्होंने कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के साथ रहेंगे। संगठन में रहकर काम करेंगे।” नामांकन वापसी के बाद वार्ड नंबर 28, 31 और 35 में केवल दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन तीनों वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, जिले के 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवार वार्ड नंबर 40 में चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी झटका लगा। पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इनमें वार्ड नंबर 22 से सुमन, वार्ड नंबर 23 से सुमन देवी और वार्ड नंबर 16 से कल्पना शामिल हैं। बसपा ने कुल 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन तीन नामांकन वापस होने के बाद पार्टी के नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी की संख्या सबसे अधिक है। कुल 158 उम्मीदवारों में 48 निर्दलीय, भाजपा और कांग्रेस के 41-41, आरएलपी के 15, बसपा के 9 और सीपीआईएम के 4 प्रत्याशी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 174 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार अब 41 वार्डों में कुल 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए है। इसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्नों की सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी और वे अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement

आरपीएफ आईजी ने अलवर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए

Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे स्टेशन का आरपीएफ आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश अलवर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों और जवानों को बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को नई तकनीकों की जानकारी हासिल करने के साथ ही उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी सैनी सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

ग्वालियर डबरा महावीरपुरा में युवकों पर मारपीट वीडियो, AI फोटो वायरल, IT केस दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर डबरा के महावीरपुरा में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती, महिला और कुछ युवक दोनों युवकों को चप्पल और बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है मामला युवती की AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने से जुड़ा है। इस मामले में 4 अक्टूबर को देहात थाने में IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मारपीट के बाद दोनों युवक सिटी थाने पहुंचे और वार्ड पार्षद कीर्ति पचौरिया के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर में पटाखा फैक्ट्री धमाका, भैंस घायल; फैक्ट्री सील

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर पटाखें की फैक्ट्री के बाहर हुआ विस्फोट, वहां मौजूद एक भैंस बुरी तरह घायल। उसका बाजार थाना क्षेत्र के क़स्बा अशोक नगर(महुआ) के बाग स्थिति खुशी फायर हाउस में हुआ धमाका। खुशी फायर हाउस के प्रोपराइटर है मुबारक अली। गोदाम के बाहर बनाकर रखे पटाखे पर भैंस के चढ़ने की वजह से हुआ यह धमाका। मौके पर पहुंचे एसडीम निखिल चक्रवर्ती और उसका थाने की पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा और पटाखा फैक्ट्री को किया सील। संबंधित अधिकारी फैक्ट्री के लाइसेंस और घटना की जांच पड़ताल में जुटे। कुछ वर्ष पूर्व उसका बाजार में इसी तरह पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने और भीषण विस्फोट की हो चुकी है बड़ी घटना।
0
0
Report

251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा से खरगोन में माताजी के दरबार में भक्तिमय माहौल

Khargone, Madhya Pradesh:251 मीटर की चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज। खरगोन जिले के सेगांव नगर में जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में 12वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा। सामूहिक महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। शारदीय नवरात्रि को जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वाधान में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ चुनरी थामकर माँ देवीश्री लालबाई फूलबाई माताजी के दरबार में पहुंचकर चुनरी अर्पित की। आयोजन में सर्वसमाज के 21 जोड़ों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। Chunri arpan के बाद माताजी के दरबार में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती की। इसके पश्चात मां को 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
0
0
Report
Advertisement

सोनीपत में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, टाइगर श्रॉफ मामला

Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में सोनीपत जिले का दूसरा नाबालिक आरोपी के घर से ग्राउंड रिपोर्ट टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में नाबालिक आरोपी सोनीपत के बरोदा गांव का रहने वाला है घर पर पिता दादा दादी और आरोपी की बहन रहती है नाबालिक आरोपी 11वीं तक पढ़ाई किया है पिछले कुछ दिनों से वह चिनाई और मजदूरी का काम कर रहा था परिवार के मुताबिक पिछले 13 तारीख को नाबालिक के पिता ने फटकार लगाई मारपीट की उसके बाद वह घर छोड़कर चला गया इसी दौरान उसकी बूआ उसे घर लेकर आई उसके बाद फिर से वह घर छोड़कर सोनीपत के गोहाना में अपने दोस्त अमन के यहां रहने लगा और वही पिछले डेढ़ महीने से परिवार के संपर्क में नहीं था परिवार का कहना है कि वह मुंबई कैसे पहुंचा उसे पता नहीं आज जब पुलिस की टीम पहुंची है तो परिवार को पता चला कि उसने फायरिंग की है और उसे गिरफ्तार किया गया है नाबालिक आरोपी के दादी दादा की बाइट बहन की बाइट
0
0
Report
0
0
Report

लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी।

Rajan SinghRajan SinghFollow21m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का अभ्यर्थियों ने किया घेराव। ‘केशव चाचा बाहर आओ’ के नारों से गूंजा डिप्टी सीएम आवास। शंख बजाकर 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने उठाई न्याय की मांग। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से नहीं हुई मुलाकात। आरक्षण विसंगति पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग। आयोग के निर्देशों के बावजूद रिपोर्ट लागू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी। 2018 की 68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप। दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, SC और OBC अभ्यर्थियों को 5% छूट का लाभ नहीं मिलने का आरोप। डिप्टी सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, इको गार्डन भेजने की तैयारी। अभ्यर्थियों की मांग ,आरक्षण विसंगति दूर कर प्रभावित अभ्यर्थियों को मिले न्याय।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई के सैंपल भरे

Hansi, Haryana:हांसी में फूड सेफ्टी विभाग की तीन बड़ी दुकानों पर रेड, मिठाई और दूध के सैंपल भरे दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए छापेमारी तेज, 14 दिन बाद आएगी सैंपल की रिपोर्ट 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के भरे सैंपल बीकानेर मिष्ठान भंडार का भी तीन मिठाई का भरा सैंपल हांसी।दिवाली के त्योहार को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने हांसी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने शहर में दो बड़ी दुकानों सहित दूध की दुकान पर जांच की। इस दौरान मिठाई के तीन सैंपल भरे गए, जबकि दूध के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकानों पर अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के नाम से मशहूर दुकान व बीकानेर मिष्ठान भंडार के भी तीन मिठाई का सैंपल भरा गया है। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और करीब 14 दिन बाद इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानों पर जरूरी दस्तावेजों की कमी मिलने पर भी कार्रवाई की जा सकती है। सतीश कुमार फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि दिवाली तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना तथा त्योहार के दौरान आमजन की सेहत सुरक्षित रखना है。
0
0
Report

हरि नगर से चोरी की महिला चोरनी गिरफ्तार, छह मामलों का खुलासा

Delhi, Delhi:हरीनगर क्षेत्र के एक मकान से हुई चोरी के मामले में CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से महिला चोरनी को विकासपुरी से गिरफ्तार किया गया। चोरनी की पहचान नीLam देवी, 56, विकासपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके पास से कैश, सोने और चांदी के गहने, कलाई घड़ियाँ और अन्य सामान बरामद हुए, साथ ही चोरी के सामान से खरीदी गई एक कार भी मिली। चोरी के औजार, चाबियों का बड़ा गुच्छा और खाली गहनों के डिब्बे/पाउच भी बरामद किए गए। इसके पास से इंद्रपुरी के जौहरी को कथित तौर पर बेची गई चोरी की ज्वेलरी भी मिली। इसके पकड़े जाने से हरिरी नगर और विकासपुरी के छह चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने इसकी पुष्टि की।
0
0
Report

सीबीडी ग्राउंड पर कॉकरोच पुतला दहन से स्वच्छता संदेश फैलाया जाएगा

New Delhi, Delhi:सीबीडी ग्राउंड में रावण-कुंभकरण-मेघनाद के साथ कॉकरोच का पुतला दहन की तैयारी श्री बालाजी रामलीला कमेटी का अनोखा संदेश, कारीगर दशहरे के लिए विशाल पुतलों को अंतिम रूप दे रहे हैं शाहदरा, दिल्ली. सीबीडी ग्राउंड बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को लेकर शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्री बालाजी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले भव्य दशहरा समारोह में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा. कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में गंदगी फैलाने और स्वच्छता की अनदेखी करने वालों को भी संदेश देने की कोशिश की जाएगी. सीबीडी ग्राउंड में कारीगर दिन-रात मेहनत कर पुतलों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं. बांस, कागज और अन्य सामग्री से तैयार किए जा रहे इन पुतलों की बनावट, चेहरे और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. दशहरे के दिन होने वाले पुतला दहन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कॉकरोच के पुतले से स्वच्छता का संदेश श्री बालाजी रामलीला कमेटी के सदस्यों ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि देश में गंदगी फैलने की समस्या को देखते हुए कॉकरोच के पुतले का दहन करने का विचार रखा गया है. उनका कहना है कि जिस तरह रावण का दहन बुराई के अंत का प्रतीक है, उसी तरह कॉकरोच के पुतले के माध्यम से गंदगी और अस्वच्छता के खिलाफ भी संदेश दिया जाएगा. कमेटी का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी का एहसास कराना है. हर साल उमड़कती है लोगों की भीड़ श्री बालाजी रामलीला कमेटी पिछले कई वर्षों से सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला और दशहरा समारोह का आयोजन करती आ रही है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां रामलीला देखने और दशहरे पर रावण दहन का नजारा देखने पहुंचते हैं. इस बार भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है. दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और बुराई को समाप्त कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला त्योहार है. ऐसे में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ कॉकरोच के पुतले का दहन इस आयोजन को एक अलग संदेश देने वाला बना सकता है. फिलहाल, सीबीडी ग्राउंड में कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. अब लोगों को दशहरे के दिन होने वाले भव्य पुतला दहन और कमेटी की ओर से दिए जाने वाले स्वच्छता के संदेश का इंतजार है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top