285123
जालौन में डीएम के आदेश पर दो अवैध अस्पताल हुए सीज
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण तिवारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो अस्पतालों को सीज किया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में स्थित डीके हॉस्पिटल और कुठौंद नगर में पुष्पा क्लिनिक पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस के चर्चित सोनू हत्याकांड में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर आला कत्ल किया बरामद
Sirgawan, Uttar Pradesh:हाथरस में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे (बेस बॉल बैट) और दो लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं। बेहद निर्मम तरीके से हुई थी सोनू की हत्या यह घटना 6 अप्रैल की रात को हुई थी। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने थाना सहपऊ में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अभियुक्तों ने उनके भाई वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से की थी। सोनू की बेहद निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। नीतू शर्मा की शिकायत के आधार पर थाना सहपऊ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसका शव सादाबाद जलेसर रोड पर एक नाले में बरामद हुआ था। हालांकि, जांच के दौरान घटनास्थल थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पाया गया, जिसके बाद यह मामला थाना कोतवाली हाथरस में स्थानांतरित कर दिया गया। 15 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार. पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों से बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए थे। इस मामले में पहले ही 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें से कुछ को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी सगे भाई कमल शर्मा और गौरव शर्मा निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला ने दिल्ली में आत्मसमर्पण किया था। न्यायालय के आदेश पर उन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। दोनों आरोपी दिल्ली वाला मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, हाथरस के निवासी हरीश कुमार उर्फ कुल्लो पहलवान के पुत्र हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों भाइयों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह दोनों शातिर अपराधी हैं।0
0
Report
भोपाल: विधानसभा मानसून सत्र 20–24 जुलाई में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 (संशोधन) अध्यादेश मप्र उपकार (संशोधन) अध्यादेश0
0
Report
गुरुग्राम सोहना रोड पर थार स्टंट: वीडियो की पुष्टि, पुलिस जांच जारी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम के सोहना रोड पर थार सवारों का खतरनाक स्टंट ट्रैफिक नियमियो की धज्जियां उड़ाते दिखे थार चालक बस के आगे लहराते हुए चलाई कार गुरुग्राम सोहना रोड और राजीव चौक पर किआ स्टंट पहले की बताई जा रही है वीडिओ लेकिन 3 दिन पहले दुबारा अपलोड हुई है वीडियो गुरुग्राम पुलिस कर रही है वीडियो की जाँच0
0
Report
Advertisement
श्रीडूंगरगढ़ में पिकअप-अर्टिका भिड़ंत: एक की मौत, छह घायल
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर पिकअप-अर्टिका कार के बीच भिड़ंत हादसे में एक मौत 6 घायल लूणकरणसर रोड गुसाईसर के पास हुआ हादसा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता दो एंबुलेंस लेकर पहुंचे मौके पर सभी घायलों लाया गया उप जिला अस्पताल पुलिस पहुँची मौके पर उपचार हुआ शुरू0
0
Report
ग्वालियर जेल ब्लैकमेल केस: रिशपाल बघेल के आरोप, जेल प्रबंधन पर भारी आरोप
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर सेंट्रल जेल में कथित तौर पर नशे की सप्लाई,बंदियों से वसूली और वायरल वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुए ब्लैकमेल केस के आरोपी रिशपाल बघेल अब पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने जेल अधीक्षक पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि जेल के अंदर हर सुविधा और नशे के सामान का बाकायदा रेट तय है।जिसके उनके पास सबूत है, इतना ही नहीं, शिकायत वापस लेने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत का भी ऑफर दिए जाने का आरोप रिशपाल बघेल ने जेल अधीक्षक विदित सिरवैया पर लगाया है। वीओ- दरअसल ग्वालियर सेंट्रल जेल को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जेल अधीक्षक विदित सिरवैया की शिकायत पर जेल प्रहरी पवन कुमार शर्मा और रिशपाल बघेल के खिलाफ ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया था। इसी बीच प्रशासनिक आदेश के तहत जेल अधीक्षक विदित सिरवैया का तबादला शिवपुरी सर्किल जेल कर दिया गया।अब इस मामले में आरोपी बनाए गए रिशपाल बघेल मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले को जेल अधीक्षक की बनाई हुई साजिश बताया। रिशपाल का आरोप है कि वह खुद जेल में निरुद्ध रहे है,उन्होंने जेल में नशे की सप्लाई, बंदियों से वसूली और अन्य अनियमितताओं की शिकायत जेल विभाग से की थी,उनकी शिकायत पर जेल विभाग के उप सचिव ने जांच के आदेश भी जारी किए थे। इसके बाद जेल अधीक्षक उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे और पांच लाख रुपये देने की पेशकश भी की। जब उन्होंने इनकार किया तो झूठा ब्लैकमेल का मामला दर्ज करा दिया गया।रिशपाल का यह भी कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से ब्लैकमेल और रुपयों की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है, उसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन यदि आरोप गलत साबित होते हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।इससे पहले भी ग्वालियर सेंट्रल जेल से नशे के सामान और बंदियों से वसूली से जुड़े वीडियो सामने आ चुके हैं। इसी बीच जेल अधीक्षक का तबादला भी चर्चाओं में बना हुआ है। बाइट - रिशपाल बघेल - आरोपी शिकायतकर्ता वीओ - रिशपाल के आरोपों के मुताबिक ग्वालियर सेंट्रल जेल का कथित "रेट कार्ड" प्राइवेट हेयर कटिंग ₹100 बालों में कलर ₹100 शेविंग ₹50 एक बीड़ी ₹25 बीड़ी का बंडल ₹600 ₹20 की राजश्री ₹500 तंबाकू की पुड़िया ₹600 चरस/गांजा/अफीम की पुड़िया ₹5000 वहीं मामले की जांच कर रहे सीएसपी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि जेल अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं रिशपाल बघेल द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन को भी जांच में शामिल किया गया है। उनका बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - कृष्ण पाल सिंह - CSP वीओ - फिलहाल पूरे मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि ब्लैकमेल के आरोप सही हैं या फिर जेल में कथित भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप सही है.0
0
Report
चीला मार्ग पर कार टक्कर के बाद युवक नहर में छलांग, राहगीर बचा गए
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश के चीला मार्ग पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक ने नहर में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस कर रही है पूछताछ चश्मदीदों के मुताबिक, चीला मार्ग पर दौड़ती एक कार को पहले इस सिरफिरे युवक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई... टक्कर मारने के ठीक बाद, बिना एक पल गंवाए इस युवक ने पास ही बह रही तेज बहाव वाली नहर में मौत की छलांग लगा दी। नहर की लहरें तेज थीं और युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए गजब की तत्परता दिखाई। देवदूत बनकर आए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और समय रहते युवक को सुरक्षित नहर से बाहर खींच निकाला। अगर थोड़ी भी देर होती, तो युवक तेज बहाव में बह सकता था और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे और खुदकुशी की इस अजीबोगरीब कोशिश के बाद चीला मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को उसकी कस्टडी में ले लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। आखिर युवक ने कार को टक्कर क्यों मारी? और फिर नहर में कूदने के पीछे उसकी क्या मंशा थी? पुलिस अब इन तमाम कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। गनीमत रही कि राहगीरों की सूझबूझ से युवक की जान बच गई, वरना ऋषिकेश का यह चीला मार्ग आज एक बड़े हादसे का गवाह बन जाता। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
हादसे में मौत के बाद कार्रवाई नहीं, प्रतापगढ़ में NH-56 पर ट्रक रोककर प्रदर्शन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीणों, परिजनों और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब एक माह पुराने सड़क हादसे में अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने एनएच-56 पर माइंस से आने वाले ट्रकों को रोक दिया। सुहागपुरा थाने के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। मौके पर कई थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और अधिकारियों द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने हादसे में शामिल ट्रेलर का पता लगाने के लिए 20 दिन का समय मांगा था, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आंदोलनकारियों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और आंदोलनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें आंदोलन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे में शामिल वाहन और उसके मालिकों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, 11 मई को एनएच-56 पर सुहागपुरा और छायन के बीच दाता माइंस क्षेत्र में चलने वाले एक ट्रेलर की चपेट में आने से मोटादामा निवासी Shankar Lal की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद 12 मई को परिजनों ने सुहागपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन जांच की प्रगति जानने थाने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि हादसे में शामिल वाहन का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद परिजनों ने भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा से सहायता मांगी। संगठन ने 15 मई को SDM को ज्ञापन सौंपकर सात सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें हादसे में शामिल ट्रेलर और चालक की पहचान कर कार्रवाई, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रकों पर नियंत्रण तथा पूरे मार्ग पर CCTV कैमरे लगाने की मांग शामिल थी। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया गया था। इसी दौरान भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी मांगीलाल ननामा भी आंदोलन में शामिल हुए और 25 मई को आमरण अनशन पर बैठ गए। बाद में प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें प्रशासन की ओर से हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए 20 दिन का समय मांगा गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दिया गया समय पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक वाहन और चालक का पता नहीं लगाया जा सका है। मृतक शंकरलाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जब तक हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
नैनीताल: सरिता ताल के पास कार झील में गिरी, पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गए
Nainital, Uttarakhand:नैनीताल के सरिता ताल झील के पास उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक कार बेकाबू होकर सरिता ताल झील में जा गिरी. गनीमत रही की समय रहते सभी पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया0
0
Report
कन्हैयालाल चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा वे भारत-विरोधी ताकतों से जुड़े
Jaipur, Rajasthan:मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने राहुल गांधी पर जमकर हमले बोले हैं राहुल गांधी के कोटा दौरे पर तंज कसते हुए कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं वो नहीं चाहते कि भारत का युवा पढ लिखकर जीवन में कुछ बेहतर करे चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का गुनाह अक्षम्य है भारत का विकास उन्हें रास नहीं आता और वो छात्रों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटिंया सेंकना चाहते हैं, पर कोटा के युवा उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे बाइट कन्हैयालाल चौधरी पीएचईडी मंत्री0
0
Report
Advertisement
भागीरथ चौधरी के जन्मदिन पर स्वच्छता व जनसेवा के कार्यक्रम
Ajmer, Rajasthan: central कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी का 72वां जन्मदिवस मंगलवार को सेवा, स्वच्छता, गौसेवा, किसान कल्याण और जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया... प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों और जनहित गतिविधियों से जोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए...हालांकि केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के कारण भागीरथ चौधरी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद प्रवास पर रहे... जहां उन्होंने सरकार एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की...इधर अजमेर संसदीय क्षेत्र, किशनगढ़ और अजमेर में उनके पुत्र तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री सुभाष चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे दिन सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया ... कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः सरवाड़ी गेट स्थित गोबरिया गणेशजी परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद कम्युनिटी पार्क, मझेला रोड पर दूसरे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.. तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
धौलपुर में बिजली कटौती का फायदा उठाकर 25 लाख के आभूषण चोरी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में सेंध लगाकर 25 लाख के जेवरात पार, बिजली गुल होने का उठाया फायदा धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नगला रायजीत गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर नवविवाहिता बेटी के मायके में रखे जेवरात भी ले गए। बिजली गुल होने का उठाया फायदा जानकारी के अनुसार नगला रायजीत निवासी धर्मवीर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गांव में बिजली नहीं थी। गर्मी और उमस के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर खुले में सो रहे थे। इसी सुनसान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। घर में कोई जाग नहीं रहा था, इसलिए चोरों को पूरा समय मिला। अलमारी-बक्से खंगाल ले गए लाखों के जेवर घर में घुसने के बाद चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और लोहे के बक्सों को तोड़-फोड़ कर खंगाल डाला। वहां रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण समेट लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। चोर हाल ही में शादीशुदा हुई धर्मवीर की बेटी के मायके में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गए, जो शादी के बाद सुरक्षा के लिए घर में रखे थे। सुबह सामान बिखराकर खुला राज परिवार के सदस्य नींद से जागे तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से टूटे हुए थे। तलाशी लेने पर जेवरात गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने तुरंत बसेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी。 पुलिस ने शुरू की जांच, तलाश जारी सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ग्रामीणों में दहशत, बढ़ाई गश्त की मांग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और इलाके में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए ताकि चोर इस तरह की वारदात को अंजाम न दे सकें0
0
Report
जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर कार पलटी: एक की मौत, दो घायल, शराब का शक
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में आज दूसरा बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला जहाँ फिल्मी स्टाइल से एक कार पलटी खा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। कार से निकलकर दो साथी मौके से भाग निकले। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने घायल युवक को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस की ओर से कार को जब्त कर मॉर्च्यूरी में रखे शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। हादसे के बाद गाड़ी में रखे नोट सड़क पर बिखर गए। हादसा एक्सप्रेस हाईवे पर 14 नंबर पुलिया के आगे हुआ। दिल्ली की ओर जा रही बैगनार कार में चार लड़के मौजूद थे। ओवर स्पीड कार से जाते समय एक्सप्रेस हाईवे स्थित मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से चढ़कर पोल से टकरा कार तीन-चार पलटी खा गई। फिल्मी स्टाइल से पलटी खाने के दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई। गेट-विंडो टूटने के साथ ही कार के शीशे बिखर गए। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। मृतक युवक की पहचान नहीं होने पर शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। कार में शराब की बोतल व कुछ नए नोट बिखरे मिले है। दिल्ली नं. कार को जब्त कर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस प्रथमदृष्टया मानना है कि शराब के नशे में धुत युवक कार में मौजद थे। नशे में कार ओवर स्पीड होने के कारण ये हादसा हुआ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ खनन घोटाले में यूपी STF ने चार गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ खनन की असली रॉयाल्टी मे परिवर्तन कर फर्जी तरीके से फर्जी रॉयाल्टी तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार यूपीएसटीएफ ने नईम, तालिब, फिरोज और आरिफ को बागपत से किया गिरफ्तार0
0
Report
झारखंड में राजसभा चुनाव के बीच विधायक होटल में, मुख्यमंत्री आवास पर बैठक
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच सियासी गतिविधियां तेज है।जहां भाजपा गठबंधन के सभी विधायक एक साथ निजी होटल में रुके हुए हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जारी है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस,राजद और माले के सभी विधायको को पहुंचना है और विधायकों के मुख्यमंत्री आवास आने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायकों का डिनर होना है और इसके साथ ही मॉक पोल भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रभारि समेत सभी नेताओं ने कहा है कि वह अपनी उम्मीदवार के जीत को लेकर अस्वस्थ हैं गठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे ऐसा उन्हें भरोसा है प्रदीप यादव(विधायक दल नेता कांग्रेस) के राजू(कांग्रेस प्रभारी) अनूप सिंह(कांग्रेस विधायक) राजेश कच्छप(उप नेता कांग्रेस) नाशिर हुसैन(राज्यसभा सांसद)0
0
Report
लखनऊ खनन के नकली रॉयल्टी घोटाले में चार गिरफ्तार, नईम, तालिब, फिरोज, आरिफ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ खनन की असली रॉयाल्टी मे परिवर्तन कर फर्जी तरीके से फर्जी रॉयाल्टी तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार यूपी एसटीएफ ने नईम, तालिब, फिरोज और आरिफ को बागपत से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
