Back
उरई की बैरिकेटिंग से यातायात बाधित, व्यापार मंडल ने डीएम से हटाने की मांग
JSJitendra Soni
Mar 24, 2026 07:48:34
Jalaun, Uttar Pradesh
उरई में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेटिंग अब स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रभात तिवारी समेत पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को पत्र भेजकर बैरिकेटिंग हटाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि अम्बेडकर चौराहे से इलाहाबाद बैंक पीली कोठी तक लगाई गई बैरिकेटिंग का उद्देश्य यातायात सुचारु करना रहा हो, पर इसका विपरीत असर शहर के अंदरूनी हिस्सों में देखने को मिल रहा है. पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय चौधरी के मकान के आगे से लेकर घंटाघर तक का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. इस बंदी के चलते कृष्णा टॉकीज, छुटकन चाट वाला तिराहा और लालमन हलवाई वाले चौराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इन मार्गों के बंद होने से दोपहिया वाहन और हाथ ठेला चालक उल्टी दिशा से आने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. व्यापार मंडल के अनुसार बैरिकेटिंग के कारण आम जनता और बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है. प्रभात तिवारी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्थानों से बैरिकेटिंग हटाई जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को प्रशासन के निर्णय का इंतजार है कि समस्या का समाधान कब तक निकलता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 24, 2026 10:15:560
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:15:420
Report
0
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 24, 2026 10:08:100
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 24, 2026 10:07:420
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 10:07:190
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 10:07:060
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:06:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 10:06:360
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 24, 2026 10:06:200
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 24, 2026 10:06:070
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 24, 2026 10:05:440
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 24, 2026 10:05:330
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:05:150
Report