icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम,

FKFirasat KhanFollowJust now
Puranpur, Uttar Pradesh:घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजा, थावे दुर्गा मंदिर में भीड़

Gopalganj, Bihar:आज शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है आज माँ के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जा रही है देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है तो वही जिले के सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर का पट सुबह 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया 5 बजे मां का दिव्य श्रृंगार व मंगला आरती किया गया जिसके बाद से भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि आज शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है आज माँ के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जा रही है माँ के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसी वजह से इनका नाम 'चंद्रघंटा' पड़ा है। मां को दूध से बनी मिठाई खीर व हलुवा का भोग लगाया जाता है यहाँ दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं यहाँ सच्ची मन से मांगी गई हर मुरादे पूरी होती है
0
0
Report
Advertisement

तेंदुए ने निघासन वन रेंज में मासूम बच्ची को उठाया, तलाश जारी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन वन रेंज में तेंदुआ एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है । रिहायशी इलाके में चहलकदमी कर रहा यह तेंदुआ घर से 6 साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक तेंदुआ पास ही गन्ने में चला गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने के लिए उसे ढूंढना शुरू किया तो घर से कुछ दूर पर बच्चे के कपड़े मिले । हालांकि मासूम बच्ची کا अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है वन विभाग की टीम और ग्रामीण बच्ची का ढूंढने का प्रयास कर रहे है। पूरा मामला पढुवा थाना के बोझिया गांव का बताया जा रहा है। तेंदुए की आमद से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

हिसार के श्री देवी भवन मंदिर में नवरात्रि उत्साह, लाखों श्रद्धालु दर्शन को जुटे

Hisar, Haryana:हिसार के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री देवी भवन मंदिर में नवरात्रोत्सव को लेकर चारों ओर अपार श्रद्धा और भक्ति का माहौल व्याप्त है। पटियाला के महाराजा द्वारा 1770 में स्थापित इस पावन धाम को भव्य रूप से सजाया गया है, जहाँ नवरात्र के दिनों में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन हेतु खिंचे चले आते हैं। मंदिर के पुजारी सुरेश गोस्वामी के अनुसार, इस बार के नवरात्रे श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत विशेष एवं फलदायी हैं; यहाँ वर्षों से प्रज्वलित कोलकाता की अखंड ज्योत के साथ-साथ इस बार विशेष रूप से मां वैष्णो देवी की पवित्र ज्वाला भी लाई गई है, जो नवरात्र समाप्त होने के पश्चात् भी यहाँ निरंतर प्रज्वलित रहेगी। व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच नवरात्रि के प्रथम दिवस ही 30,000 से अधिक भक्तों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मंदिर के कपाट प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं 3:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुले रहते हैं, जहाँ आकर श्रद्धालु अलौकिक शांति व असीम भक्ति भाव का अनुभव कर रहे हैं।
0
0
Report

टोंक में नवरात्रि शक्ति सुरक्षा अभियान: गरबा-डांडिया स्थलों पर खास निगरानी

Tonk, Rajasthan:शक्ति सुरक्षा अभियान: नवरात्रि में महिला सुरक्षा को लेकर टोंक पुलिस अलर्ट, गरबा-डांडिया स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी एंकर...टोंक में शक्ति की आराधना, सुरक्षा का विश्वास के संदेश के साथ नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोंक पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ के तहत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है。 अभियान के अंतर्गत गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए कालिका पेट्रोल यूनिट, शक्ति टीम, सादा वस्त्रों में महिला कांस्टेबल तथा 112 मोबाइल यूनिट को तैनात किया गया है। इन टीमों के माध्यम से कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी रखकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं。 नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गरबा एवं डांडिया आयोजनों में शामिल होते हैं। ऐसे में टोंक पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी भय के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने की भी व्यवस्था की गई है。 टोंक पुलिस ने शक्ति सुरक्षा अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नवरात्रि पर्व को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की पहल की है。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट: बाबा बनकर बहला-फुसला कर गहने चुराए

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। घटना हिरण मगरी सेक्टर-11 की है। जहां एक बदमाश बाबा के रूप में महिला को बहला-फुसला कर उससे सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी और सोने की अंगूठी ले गया। बदमाश ने महिला को कार में बैठाने की भी कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि सुशीला ओझा नाम की महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बाबा बताकर उन्हें बातों में उलझाया और बहला-फुसलाकर गहने उतरवा लिए। घटना के बाद महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद जतिन श्रीमाली सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
0
0
Report

अजमेर दरगाह—5 करोड़ प्रसाद योजना के बावजूद छतरियां बदहाल, जायरीन नाराज़

Ajmer, Rajasthan:मरकजी और रियासती हुकुमत के मुश्तर्का स्कीम के तहत अजमेर शरीफ दरगाह में तकरीबन 8 साल पहले लगाई गई वॉटर फायर प्रूफ छतरियों का बुरा हाल हो गया है। हुकुमत की 5 करोड़ की "प्रसाद योजना" के तहत दरगाह के झालरा मैदान में छतरियों के हालातेज़ार है। जिसके सबब जायरीन को गर्मी में ना तो राहत मिल रही है और ना ही सुकून। ऐसे में दरगाह कमेटी के सुस्त इंतजाम से अकीदत मंदो और मकामियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।लोगो का इल्ज़ाम है कि जायरीन की सहूलियत पर दरगाह कमेटी स्टॉफ का कोई खास तवज्जो नहीं है। जिसकी वजह से लाखों की लागत से लगी 6 छतरियां खस्ता हाल हो गई है। वॉटर फायर प्रूफ इन छतरियों को तेज़ हवा और आंधी तूफान की वजह से नुकसान पहुंचा है। जिसे कई महीनो के बाद दरगाह कमेटी दुरुस्त करवा तो रही है मगर वो भी कछुए की चाल से, इसी वजह से जायरीन और खुद्दामे ख्वाजा में सब्र के साथ साथ नाराज़गी भी बढ़ती जा रही है। फिलहाल दरगाह के झालरा मैदान में जायरीन मर्द और ख्वातीन के लिए धूप और गर्मी से बचने के कोई खास इंतजाम भी नजर नहीं आ रहे है। यही वजह है कि झालरा लंगर खाना और उसके आस पास नमाजियों को धूप में ही अल्लाह की इबादत करनी पड़ रही है। वही दूसरी तरफ दरगाह कमेटी स्टॉफ कदीमी वजू खाने को जरूर साफ सफाई और दुरुस्त करने में लगा है। वजू खाना को बेहतरीन चमकाने के साथ साथ मरममत और साफ पानी मुहैया कराने के लिए दरगाह चपड़ासी खुद काम कर रहे है। ऐसे में खादिम हाजी सैय्यद फारूक चिश्ती का कहना है कि उनके जरिए नाजिम दफ्तर में हसीना नाम से एक एप्लिकेशन दी हुई है। जिसमें झालरा मैदान में फर्श का काम करवाने की ख्वाहिश जाहिर की हुई है,मगर महीनो गुजर जाने के बावजूद अब तक दरगाह दफ़्तर से ना कोई इजाजत ना कोई तवज्जो दी गई है। जिसकी वजह से दरगाह के कई तरक्कीयाती काम रुके हुए है और जायरीन को मुकम्मल सहूलियत नहीं मिल पा रही है।
0
0
Report

पुलकित जन्मदिन: मंदिरों में आराधना, Honest प्रतिनिधियों की अपील

Udaipur, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। सुबह से ही कटारिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने समर्थक पहुँच रहे है। आज के दिन की शुरुआत उन्होंने माछला मंगरा स्थित त्रयम्बकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ की। राज्यपाल कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ महादेव का अभिषेक किया। इस मौके पर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान, रवींद्र श्रीमाली सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कटारिया शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। शाम को शोभागपुरा स्थित वाटिका में कटारिया के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि वे आज के दिन मंदिर जा कर वर्षभर में अगर कोई गलती हुई हो इसके लिए क्षमा मांगता हूं। साथ ही जनता की सेवा कर पाऊ इसके लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया इसी कारण वे आज इस मुकाम पर है और हमेशा प्रयास करेंगे कि जनता के काम आ सके। वही कटारिया ने पंचायतराज चुनाव में जनता से अच्छे और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की। जिससे उनके गांव का विकास हो पाए。
0
0
Report
Advertisement

छबड़ा में 800 मीटर फोरलेन हिस्सा अधूरा, धूल-गिट्टी से दुकानदार बेहाल

Baran, Rajasthan:छबड़ा में 800 मीटर सड़क बनी मुसीबत, गिट्टी-धूल से लोग बेहाल बारां के छबड़ा कस्बे के धरनावदा चौराहे पर बदहाल सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। एसडीएम कार्यालय से धरनावदा चौराहे तक सिटी फोरलेन के करीब 800 मीटर हिस्से में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं और वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उड़ने लगते हैं। यह मार्ग रेलवे स्टेशन, 100 फीट रोड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला सबसे व्यस्त मार्ग है। दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही से उड़ती गिट्टियां सीधे दुकानों तक उछल रही हैं। इससे दुकानदार, ग्राहक और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो फिसल कर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है。 स्थानीय लोगों के अनुसार फोरलेन की एक तरफ की सड़क का निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी तरफ का करीब 800 मीटर हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील सोनी का कहना है कि शेष हिस्से के निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। फिलहाल लोगों को धूल और गिट्टी से निजात के लिए सड़क निर्माण शुरू होने का इंतजार है。
0
0
Report

पूर्व पार्षद विजय मीणा ने मां के लिए टिकट नहीं मिलने पर किया भावुक पोस्ट

Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग-जमवारामगढ़ (जयपुर) पूर्व जिला पार्षद का छलका दर्द! सोशल मीडिया पर भावुक हुए पूर्व जिला पार्षद विजय मीणा, मां को जिला परिषद सदस्य का टिकट नहीं मिला तो सोशल मीडिया पर छलका दर्द, विजय मीणा जिला परिषद वार्ड 47 से थे जिला परिषद सदस्य, इस बार जिला परिषद वार्ड 47 एसटी महिला के लिए किया गया आरक्षित, विजय मीणा अपनी मां पूर्व प्रधान मंजू मीणा के लिए मांग रहे थे टिकट, लेकिन पार्टी ने उनकी चाची डॉ. मंजू मीणा को बनाया उम्मीदवार, विजय मीणा ने जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा पर लगाया मां का टिकट काटने का आरोप, मीणा ने कहा, आमजन की समस्याओं के लिए हक की लड़ाई लड़ने का मिला है सिला
0
0
Report

जनकपुर गांव: नशामुक्ति के साथ शिक्षा-सरकारी पदों में सफलता की मिसाल

Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : ​नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र का जनकपुर गांव आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन चुका है। करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव की पहचान यहां के पढ़े-लिखे और शिक्षित लोगों से है, जहां हर घर में कोई न कोई शासकीय शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या फिर सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी गांव के युवराज पाटीदार वर्तमान में भोपाल में जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं, जो इस गांव की प्रतिभा का जीता-जागता उदाहरण हैं। दावा किया जाता है कि इस गांव की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि यहां का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करता है, और हैरानी की बात यह है कि पूरे गांव में एक भी ऐसी किराने की दुकान नहीं है जहां तंबाकू या उससे बनी कोई सामग्री मिलती हो। जहां एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए बड़े-बड़े प्रयास कर रही हैं, वहीं जनकपुर गांव के लोगों ने बिना किसी बाहरी दबाव के पहले से ही नशे को अपने जीवन से कोसों दूर रखा है। बाहर से आने वाले लोग भी जब इस गांव की खासियत और यहां के लोगों का अनुशासन देखते हैं, तो वे दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। शिक्षा, उच्च पदों पर नौकरी और पूरी तरह से नशामुक्ति की यह अनूठी कहानी अब ज़ी मीडिया के माध्यम से हर किसी तक पहुंच रही है, जो यह साबित करती है कि अगर समाज ठान ले तो बदलाव की शुरुआत अपने घर और गांव से ही हो सकती है。 PTC - युवराज पाटीदार, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विभाग भोपाल से zee media की खास बातचीत। BITE 01: संजय कुमार पाटीदार, नागरिक, ग्राम जनकपुर BITE 02: दीपक पाटीदार, नागरिक, ग्राम जनकपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top